WWE Top5 / Top10 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
WWE Top5 / Top10 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पार्ट टाइम रैसलर होने के बावजूद फैन फेवरेट हैं लैसनर


ब्रॉक लैसनर पहले जैसे परफ़ॉर्मर थे, अब उसकी महज परछाई ही बनकर रह गए हैं। कुछ ही सालों पहले 2013 में उन्होंने सीएम पंक के खिलाफ मौजूदा दौर का एक क्लासिक रैसलिंग मुकाबला खेला था। लेकिन आज के समय में रॉ में उनके मुकाबले 5 मिनट से ऊपर भी नहीं जाते।

हालांकि वे 39 साल की उम्र में भी एक प्रूवन रैसलर हैं और WWE के बाकी रोस्टर की तुलना में अभी भी काफी पॉपुलर हैं। विंस मैकमैहन भी उन्हें अपनी पूरी बैकिंग देते हैं और कम मैच खेलने के बावजूद उन्हें हमेशा मेन इवेंट के मैच खेलने को मिलते हैं।

आइए नज़र डालते हैं उन 5 चीज़ों पर जो WWE फैंस ब्रॉक लैसनर के बारे में पसंद करते हैं:

डॉमिनेंट बुकिंग

brock-beats-randy-orton-1498542813-800
WWE के मौजूदा रोस्टर में ब्रॉक लैसनर को सबसे ज्यादा प्रोटेक्ट किया जाता है, और यह उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण है। ब्रॉक कम ही मौकों पर अपना मुकाबला हारते हैं और रैसलमेनिया 30 में अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के बाद उनका काफी दबदबा रहा है।

हालांकि उन्होंने गोल्डबर्ग से मैच हारा था, लेकिन रैसलमेनिया 33 में री-मैच जीतकर सब बराबर कर दिया था। ब्रॉक लैसनर का हर मुकाबला जीतने के कारण ही सबको लगता है कि वे टॉप कार्ड रैसलर हैं।

कम दिखने का अपना ही अलग फायदा है

brock-1498543425-800
जब स्टोन कोल्ड स्टीवन ऑस्टिन ने अपने पॉडकास्ट में ब्रॉक लैसनर के पार्ट टाइम शेड्यूल के बारे में बात की , तो उनके स्पेशल गेस्ट पॉल हेमन ने लैसनर की अपीयरेंस को क्रिसमस के शो के साथ तुलना की। उनका कहना था कि जैसे बाकी दिनों से क्रिसमस के दिन की फीलिंग अलग होती है, वैसे ही ब्रॉक लैसनर का कम मौके पर आना उन्हें स्पेशल बनाता है।

WWE के टॉप फुल टाइम रैसलर्स को राइटर कई बार फिलर के तौर पर डालते हैं, जिससे उनकी क्रेडिबिलिटी कम होती है। वहीं जब ब्रॉक लैसनर आते है तो इससे प्रोग्राम का स्तर बढ़ जाता है। जिसके चलते लैसनर ज्यादा स्पेशल लगते हैं।

पॉल हेमन से एसोसिएशन

lesnar-heyman-raw-1498544147-800
WWE पहले की तरह रैसलर्स के मैनेजर्स में विश्वास नहीं रखता, लेकिन हेमन और ब्रॉक लैसनर इसमें अपवाद है। हेमन न ही सिर्फ बेहतरीन मैनेजर हैं बल्कि उनके खुद के भी काफी लॉयल फैंस हैं।

ब्रॉक लैसनर के अधिवक्ता के रूप में वे उनके हर मुकाबलों को बड़ा बनाते हैं और उनका ऑरा क्रिएट करते हैं। नंबर-1 कंटेंडर समोआ जो ने भी अपने प्रोमो में हेमन के मैनेजर होने की बात कही थी।

MMA का अनुभव

lesnarheader-1498544698-800
ब्रॉक लैसनर जब पहली बार WWE के रिंग में आए थे, तो वे NCAA डिवीज़न I के चैंपियन थे और जब दूसरी बार 2012 में उन्होंने अपनी वापसी की तो वे UFC हैवीवेट चैंपियन बन चुके थे।

ऐसे समय पर जब प्रोफेशनल रैसलिंग में हार्डकोर रैसलर्स की कमी है, ब्रॉक लैसनर का असल ज़िंदगी में फाइट करना उनकी लॉकर रूम में  क्रेडिबिलिटी को बढ़ाता है।

वे एक बेहतर एरा से आते हैं

lesnar-angle-1498545450-800
WWE के सभी फैंस की सोच अलग होती है और सभी की रैसलिंग में अलग पसंद होती है। लेकिन हाल की गिरती रेटिंग से यह साफ हो जाता है कि अग्रेशन एरा कितना शानदार था, और फैंस को वह कितना एंटरटेन करता था।

जॉन सीना उस समय की तलना में अब बेबीफेस बनाकर रह गए हैं, वहीं रैंडी ऑर्टन का करैक्टर भी मज़ेदार नहीं रहा। लेकिन ब्रॉक लैसनर पहले भी बीस्ट थे और अब भी बीस्ट हैं। और काफ़ी फैंस को वे WWE के पुराने एरा की याद दिलाते हैं।

WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी के बारे में 5 आश्चर्यजनक तथ्य

अभी WWE में रॉ टैग टीम चैंपियन है जैफ हार्डी


एक करिश्माई रहस्य के रूप में जैफ हार्डी ने प्रोफेशनल रैसलिंग में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है जिसकी शुरुआत 25 साल पहले उनके डेब्यू से हुई थी। अब जबकि वे 40 साल के होने वाले हैं तो उनकी अब तक की करियर यात्रा को फिर से देखना काफी दिलचस्प होगा।

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कई सालों बाद जैफ को दोबारा WWE की रिंग में देखकर हर किसी को काफी अच्छा लग रहा है। जैफ ने अपनी पर्सनल लाइफ में चाहे जो भी किया हो लेकिन प्रोफेशनल रैसलिंग में लम्बे समय तक के लिए उन्होंने अपने निशान छोड़ दिए हैं। इसी कड़ी में आज जैफ हार्डी के बारे में यहां हम आपको कुछ बेहद ही चौंकाने वाली 5 बातें बताने जा रहे हैं।


# 1 कीथ डेविस
5m1cwhp-imgur-1496344544-800
साल 1994 में, वर्ल्ड रैसलिंग फेडरेशन बहुत ही मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा था और आने वाले सालों में उसकी ये मुश्किलें और भी बढ़ती हुई नजर आ रही थीं। लगातार घटती हुई रेटिंग और मेन इवेंट के सुपरस्टारों की कमी के कारण कंपनी कुछ नया तलाशने में लगी थी।

आख़िरकार, 1994 में ही हार्डी ने केवल 16 साल की उम्र में एक जॉबर के रूप में अपना WWE डेब्यू किया और तब उनका सामना रेजर रमोन से हुआ। उन्हें कीथ डेविस कहा जाता था क्योंकि रमोन से जिस जॉबर का सामना होना था उसका वास्तविक नाम यही था लेकिन बिल्कुल आखिरी क्षणों में उसने खुद को इस मुकाबले से बाहर खींच लिया।

और मजेदार रूप से हार्डी ने इतनी कम उम्र में अपना डेब्यू कर लिया जो कि वास्तव में उनकी कम उम्र को देखते हुए अवैध था।


# 2 पंक के साथ लगातार विवाद 
साल 2009 में, सीएम पंक और जैफ हार्डी को उस दशक का सबसे अच्छा रैसलिंग दुश्मन माना जाता था। दोनों, अपने वास्तविक जीवन के व्यक्तित्व को इस लड़ाई के समीकरण को और बेहतर बनाने के लिए लेकर आ गए जिसमें स्ट्रैट एज सीएम पंक के सामने डेथ डिफाइंग फ्री स्परिट जेफ को एक अच्छे व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया।

इस लड़ाई में वास्तविक जीवन के वीडियो को भी शामिल किया गया जिनमें से एक को आप ऊपर देख सकते हैं। इस वीडियो में जैफ काफी नशे में दिख रहे हैं और सीएम पंक को चुनौती दे रहे हैं और साथ ही यह भी दावा कर रहे हैं कि वे बेआवाजों की आवाज बने हैं।

यह जबर्दस्ती का शामिल किया गया भाग है जो काफी असुविधाजनक और कुछ ऐसा है जिसका हम दोबारा कभी जिक्र नहीं करना चाहेंगे।

# 3 द वोल्कानो (ज्वालामुखी)
vc2hul6-imgur-1496344657-800
संगीत के बैकग्राउंड से जुड़ाव रखने वाले जैफ हार्डी बचपन से ही काफी क्रिएटिव थे। वास्तव में वे अपनी "कला और शिल्प" में इतने माहिर थे कि वे बताते हैं कि एक बार उन्होंने कृत्रिम ज्वालामुखी तक बना दिया था जो उनके घर से सामने के यार्ड में स्थित था।

इसके बाद जैफ़ ने अपनी मोटोक्रॉस से उस ज्वालामुखी के ऊपर छलांग लगा दी थी - यह वही गाड़ी थी जो कई अलग अलग मौकों पर उनकी टूटी हुई हड्डियों का कारण बनी थी। इस तरह की चीजें ही जेफ के बारे में सही तौर पर बताती हैं - स्टंट करने की अनोखी प्रवृत्ति, जीवन को खुलकर और बिना डरे जीने की उनकी मानसिकता ही तो है।



# 4 घर पर आग
tpmtnrp-imgur-1496344757-800
साल 2009 की शुरुआत में जैफ़ और मैट हार्डी के बीच ऑन स्क्रीन झगड़ा दिखाया गया था जिसकी  वजह से रॉयल रम्बल में जैफ़ WWE चैंपियनशिप हार गए थे। इससे पहले से ही मैट, जैफ़ की जिंदगी में परेशानियां खड़ी करते आ रहे थे जिसमें उनके घर को आग लगाना और गलती से जेफ़ के कुत्ते को मार देना शामिल था।

सुनकर अजीब लगेगा कि यह घटना वास्तव में घटित हुई थी हालांकि इसका उद्देश्य वह नहीं था जिसका दावा मैट कर रहे थे। वास्तव में, मैट ही वो थे जिसने यह देखा था कि जेफ के घर में आग लगी हुई है। दुर्भाग्य से, जेफ़ के कुत्ते के आग में फसने की घटना सच थी और इस बात का खुलासा खुद जैफ़ ने किया था।


# 5 टाइटल हॉल 
kw0duh9-1496344916-800
बहुत से लोग यह मानते हैं कि जैफ़ की बहुत सी बेवकूफियों के कारण उनका करियर उतना बेहतरीन नहीं रहा जितना हो सकता था। इसके बावजूद प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में वे जहां भी गए, उन्होंने काफी अच्छा काम किया - और हम यहां टाइटल्स की बात कर रहे हैं।

लगभग सभी बड़े प्रमोशनों को मिलाकर जैफ़ के पास 25 चैंपियनशिप टाइटल हैं और WWE और TNA दोनों में ही वे वर्ल्ड टाइटल भी जीत चुके हैं। इसके अलावा पूर्व इंटरकांटिनेंटल और यूरोपियन चैंपियन रहने के साथ ही वो बहुत बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं।

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 26 मई, 2017

'बतिस्ता बॉम्ब' ने ली 2 साल के मासूम की जान, सीएम पंक को मिला 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का ऑफर।


सीएम पंक को शो में बुलाने के लिए 5 स्टार रैसलिंग कंपनी $1 मिलियन से ज्यादा पैसे देने को तैयार
जैसा की हमने पहले बताया था कि सीएम पंक को 5 स्टार रैसलिंग टूर्नामेंट के लिए मिलियन डॉलर्स का ऑफर मिला है। इस टूर्नामेंट में 128 लोग हिस्सा लेंगे। लेकिन अब खबरें ये सामने आ रही है कि इस बारे में सीएम पंक ने कोई ऑफिशियल रिस्पांस नहीं दिया है।

5 स्टार रैसलिंग के ऑनर डेनियल हिनकिल्स  हाल ही में पॉवरस्लैम शो में आए। उऩ्होंने यहां पर क्लेम किया की वास्तव में वैध है लेकिन ये कोई प्रचार करने वाली बात नहीं है। बाद में उन्होंने ये भी कहा की हमने 1 मिलियन डॉलर के इस ऑफर को और भी बढ़ा दिया है।


"Backlash में नाकामुरा और डॉल्फ जिगलर के मैच ने काफी निराश किया"
स्टोन कोल्ड ने इस मैच के बारे में कहा कि,"ये मैच कुछ खास नहीं था। ये मैच जल्दबाजी में बुक किया गया था। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। इसी वजह से चीजें खराब हो गई थी। मैं बहुत निराश हूं कि ऐसा हुआ"।


गोल्डबर्ग की स्ट्रीक तोड़ने पर ट्रिपल एच ने NXT चैंपियन असुका को बधाई दी
WWE सुपरस्टार और कंपनी के COO ट्रिपल एच ने असुका को शानदार उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए लिखा, "अनस्टॉपेबल (जिसको रोका ना जा सके), अनटचेबल (जिसको छुआ ना जा सके), अविजित...शानदार उपलब्धि हासिल करने के लिए असुका को बधाई।


जिंदर महल सितंबर महीने तक WWE चैंपियन बने रह सकते हैं
जिंदर महल कब तक WWE चैंपियन बने रहेंगे, इस बारे में जानकारी सामने आई है। हाल ही में सामने आई अफवाहों के मुताबिक, जिंदर महल स्मैकडाउन में ही रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपना टाइटल गंवा देंगे।

रैसलमेनिया से ही जिंदर महल के अच्छे दिन शुरु हो गए थे। सुपरस्टार शेकअप के बाद जिंदर के स्मैकडाउन लाइव में जाने के बाद लगभग तय हो गया था कि वो जल्द ही मेन इवेंट सीन में आ जाएंगे।


विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच फिलहाल नहीं होगा
पिछले दिनों ढेरों अफवाहें सामने आई थी कि WWE स्मैकडाउन की महिला रैसलरों के बीच मनी इन द बैंक लैडर मैच का आयोजन करा सकती है। Cagesideseats.com की रिपोर्ट के मुताबिक, WWE इस मैच के बारे में फिलहाल नहीं सोच रही है। WWE में हर दिन प्लान बदलते रहते हैं, ऐसे में इस मैच के होने की संभावना भी काफी कम है।


पूर्व WWE सुपरस्टार रॉब वैन डैम ने रिंग में वापसी की
5 स्टार रैसलिंग ने इस बात का ऐलान किया है कि पूर्व WWE सुपरस्टार रॉब वैन डैम जून में होने वाले इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। 5 स्टार रैसलिंग एक यूके प्रोमोशन है, जिसमें 128 मेंस हिस्सा लेंगे, जैसे TNA से मूसे और कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स जैसे कार्लिटो, पीजे ब्लैक(जस्टिन गेब्रियल) और जॉन मॉरिसन।


मां-बाप ने अपने 2 साल के बच्चे को 'बतिस्ता बॉम्ब' देकर जान से मारा
एक युवा कपल इस समय एडी कुक की मौत के इल्जाम से कानूनी कार्रवाई से जूझ रहे हैं। इन दोनों ने एडी कुक की मौत से पहले उनके ऊपर प्रोफेशनल रैसलिंग मूव का इस्तेमाल किया था। फॉक्स न्यूज़ के अनुसार WWE ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बच्चे की मौत की खबर दी और आरोपी  को सज़ा जरूर मिलनी चाहिए।


WWE में जल्द देखने को मिल सकता है चैम्पियन vs चैम्पियन मैच
WWE यूके चैंपियन पीट डन और WWE क्रूजरवेट चैंपियन नेविल ने सोशल मीडिया पर आने वाले समय में चैंपियन Vs टैंपियन मैच को टीजं कर रहे हैं।

एक फैन ने हाल में ट्विटर पर नेविल और डन की एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद डन ने उसके जवाब में कहा, "अब मैेच का वक्त आ गया है." इसके जवाब में नेविल ने लिखा कि सोच लो कि तुम किस चीज़ की डिमांड कर रहे हो।


भारतीय मूल के WWE चैम्पियन जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ हुई लॉन्च
WWE ने आखिरकार मौजूदा WWE चैम्पियन जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ को लॉन्च किया, WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी टीशर्ट का अनावरण किया, जिसके ऊपर लिखा था "द मॉडर्न डे महाराजा।"

जिंदर महल जिनका असलों नाम युवराज सिंह धेसी हैं, उन्होंने बैकलैश पीपीवी में सबको हैरान करते हुए रैंडी ऑर्टन को मात देकर पहली बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।


Extreme Rules में WWE द्वारा स्टील केज मैच कराने की वजह सामने आई
इसी के तहत डेव मैल्टजर ने कहा की ये ही कारण है कि NXT के लैडर मैच को शो नहीं किय गया था।  अगर अफवाहों पर भरोसा करें तो WWE खुद ऑफिसियल इस टैग टीम लैडर मैच की घोषणा नहीं करना चाहता था। WWE चाहता था की पहले इस लैडर मैच को कराया जाए उसके बाद हार्डी और शेमस, सिजेरो के बीच स्टील केज मैच की घोषणा की जाए।


क्रिस जैरिको ने अपने WWE फ्यूचर को लेकर किया मजेदार खुलासा
उनका कहना था कि,"WWE एक ब्रांंड है। मैं उसका एक छोटा सा हिस्सा हूं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोग इसे पसंद करते है। लेकिन ये हमारा बैंड है। लोग इसे भी देखना चाहते है। इसके लिए मैंने काफी पहले से सोचा हुआ था। मैं यहां से कभी नहीं जाऊंगा। और ना ही WWE से जाऊंगा। क्योंकि WWE ने ही आज मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। और अगर मैं आगे फाइट नहीं करूंगा तो इससे मुझे परेशानी हो जाएगी। क्योंकि ये मेरी आदत और जूनून है"।

जिंदर महल के अच्छे WWE चैम्पियन होने के 5 बड़े कारण

जिंदर महल बैकलैश पीपीवी में WWE चैम्पियन बने हैं


कुछ दिनों पहले जिंदर महल ने सबको चौंकाते हुए 13 बार के WWE चैम्पियन रैंडी ऑर्टन को पिन किया और WWE चैम्पियन बनने वाले वो 50वें सुपरस्टार बने।

उस मैच के परिणाम ने सबको हैरान जरूर किया, लेकिन स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट फैंस ने WWE द्वारा जिंदर महल को इतना बड़ा मौका देने के लिए प्रेज भी किया।

निश्चित ही यह एक अच्छा फ़ैसला है, जिसका फायदा कंपनी को आने वाले सालों में हो सकता है। आइए नज़र डालिए उन 5 कारणों पर जिसकी वजह से महल इस समय बिजनेस के लिए बेस्ट हैं।


1- नई ऑडियन्स को खींचना

sd-worst-no-holiday-1495700342-800
इंडिया एक ऐसा देश हैं, जिसकी आबादी 1.3 बिलियन है। इस बात की जानकारी जेबीएल लगातार कमेंट्री करते हुए देते रहते हैं। मर्चेंडाइज़ दो भारत में ज्यादा नहीं बिकती, लेकिन इंडियंस सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते हैं।

जिंदर महल को इसी वजह WWE इंडियन मार्केट में जगह बनाने के लिए प्रोजेक्ट कर रही है और वो अच्छे मैच भी दे सकते हैं। WWE उन्हें यूएस में हील और उसके अलावा भारत में एक बेबीफेस की तरह इस्तेमाल कर रही है और ऐसा ही कुछ उन्होंने कनाडा का लैजेंड ब्रेट हार्ट के साथ भी किया था। 

2- हील वाली क्वालिटी

sd-cover-1495708643-800
यह सबसे पुराना ट्रिक है कि जितने भी दूसरे देश के रैसलर होते हैं, वो यूएस को गाली जरूर देते हैं। 2017 में जब WWE यूनिवर्स बैड गाए के लिए चीयर करते हैं और गुड गाए के लिए बू करते हैं, उस बीच WWE ने जिंदर महल के रूप में नया सितारा चुना।

जिंदर महल को टॉप पर पहुंचाकर उन्होंने एक रियल हील के रूप में प्रोजेक्ट किया, क्योंकि उनका अमेरिका से खास नाता नहीं है। बैकलैश पीपीवी में जिस तरह से फैंस ने रैंडी ऑर्टन vs जिंदर महल के मैच में रिस्पोंस किया, वो पहले देखने को नहीं मिल रहा था।

3- मौकों को भुनाना

sd-cover-2-1495709618-800
स्मैकडाउन में हमेशा से ही सबको मौके मिलते रहे हैं और यह पहली बार हुआ है, जब कंपनी ने किसी लोवर कार्ड स्टार में इतना इन्वेस्ट किया है। स्मैकडाउन ने इस बुकिंग से कई मामलों में रॉ को भी पछाड़ दिया।

अब सैमी जेन और ल्यूक हार्पर भी टॉप कार्ड में आ सकते हैं और वो मेन इवेंट स्टार बन सकते हैं। उनके पास स्किल्स हैं, लेकिन उन्हें बस मौके ही नहीं मिले। अफवाहों के अनुसार सैमी जेन जल्द ही जिंदर महल को हराकर WWE चैम्पियन बन सकते हैं। 

4- तराशा हुआ लुक

sd-worst-factual-inaccuracy-1495711848-800
जिंदर महल के फिसिक के बारे में कई बातें हुई है और अब महल बिल्कुल एक बैड गाए की तरह नज़र आते हैं, जैसे इंडियाना जॉन्स मूवी का विलन था।

जिंदर महल ने अपने आप को शेप में लाने के लिए काफी मेहनत की है और अभी भी वो लगातार जिम में घंटों बिताते हैं। वो अब किसी के साथ भी रिंग में खड़े हो सकते हैं और कितना भी बड़ा मैच लड़ सकते हैं। WWE में बिग मैन की कमी है और जिंदर महल उसके लिए उपयुक्त हैं। 

5- अनिश्चितता

backlash-cover-1-1495712959-800
2017 में जहां इस बात का अनुमान लगाना आसान है कि कौन सुपरस्टार मैच जीतेगा। जिंदर महल की जीत ने निश्चित ही सबको हैरान कर दिया। फैंस के बीच यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

इसी वजह से फैंस की दिलचस्पी शो की तरफ और भी ज्यादा बढ़ गई है। काफी समय में WWE ने पहली बार सबको इतना हैरान कर दिया। इससे फैंस को रॉ और स्मैकडाउन से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

5 ऐसे सुपरस्टार जिन्हें शुरुआत में WWE ने रिजेक्ट कर दिया था

कुछ मौजूदा बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी ने वास्तव में रिजेक्ट कर दिया था।<br />


WWE के रिंग में मुकाबला करना कई प्रोफेशनल रैसलरों का अंतिम लक्ष्य होता है। आख़िरकार, यह दुनिया का सबसे बड़ा रैसलिंग प्रमोशन है। और यही वो जगह है जो रैसलरों को अपने लिए एक बड़ा नाम बनाने का मौका देती है।

लेकिन कई मौकों पर, WWE में आ जाना केवल आधा अधूरा काम ही साबित होता है। विंस मैकमैहन के इस घर में एंट्री पा लेने केे बाद, यहां रुकने और सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, जबरदस्त प्रयास और स्किल्स दिखानी पड़ती है और हर कोई यह नहीं कर पता है जिसका मतलब है कि एंट्री के कुछ समय बाद उन्हें इस घर से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाता है।

लेकिन, हाल ही में हमने देखा है कि कंपनी ने उन रैसलरों को भी बड़े मौके दिए जिन्हें खुद कंपनी ने शुरुआत में कंपनी से बाहर धक्का देकर निकाल दिया था। इंडिपेंडेंट सर्किट में गुजारे गए अपने कुछ सालों में इन रैसलरों ने अपनी क्षमता और स्किल्स पर कड़ी मेहनत की ताकि इस बड़ी लीग में दोबारा वापसी कर सकें।

इनमें से बहुत कम सुपरस्टार ही इसे हकीकत में बदलने में सफल रहे और आज हम यही पता करेंगे की वे कौन से रैसलर थे जिन्होंने न सिर्फ वापसी की बल्कि WWE के शिखर पर भी पहुंचने में कामयाब रहे। यहां हम मौजूदा 5 ऐसे ही सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें शुरुआत में कंपनी ने रिजेक्ट कर दिया था।

 जिंदर महल

dazglzrxoaet-in-1495424650-800
बैकलैश 2017 में रैंडी ऑर्टन से WWE चैंपियनशिप जीतकर शायद जिंदर महल से सबको हैरान कर दिया होगा। लेकिन यह उनके WWE में शुरुआती दिनों के एकदम विपरीत परिणाम था। वो वास्तव में 2010 से 2014 तक कंपनी का हिस्सा रह चुके थे।

मेन रोस्टर के लिए बुलावा आने से पहले वो मुख्य रूप से WWE के विकास क्षेत्र में काम करते थे। दुर्भाग्य से, उनका शुरुआती कार्यकाल बेहद ख़राब रहा और उन्हें NXT में वापस जाना पड़ा जहां उन्होंने अपनी इमेज को दोबारा बनाना शुरू किया और आख़िरकार उन्हें मेन रोस्टर से दोबारा बुलावा आ ही गया। हालांकि थ्री मैन बैंड  (3 एमबी) के एक भाग में उनकी बेहद सुस्त भूमिका, इस महाराजा के अंत की शुरुआत साबित हुई।

उसके बाद उन्होंने लगभग 2 साल अपनी क्षमता और स्किल्स को बढ़ाने में लगा दिए। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह थी कि 2016 में WWE से फिर से बुलावा आने से पहले उन्होंने अपने शरीर पर गजब की मेहनत कर डाली थी। अपनी वापसी के शुरुआती कुछ महीने एक जॉबर के तौर पर गुजारने के बावजूद, जिंदर हालिया मिले बढ़ावे के बाद आख़िरकार WWE के टॉप पर पहुंच ही गए।

ल्यूक गैलोस 

ywyknc8bm048tu378mx3-1472849547-800
ल्यूक गैलोस, वास्तव में 2005 से 2010 के बीच कंपनी के एक हिस्से के रूप में अपने 5 साल बिता चुके थे। अपने को और बेहतर बनाने में उन्होंने कुछ समय लगाया जिसके बाद 2006 में उन्हें मंद बुद्धि वाले फेस्टस की भूमिका दी गयी। अपने इस अजीबोगरीब गिमिक के बावजूद वो प्रमोशन में लगातार बने रहे।

इसके बाद उन्हें सीएम पंक की स्ट्रैट एज सोसाइटी के एक हिस्से के रूप में काम करने का मौका मिल गया। अपनी लोकप्रियता के बावजूद, यह सोसाइटी ख़त्म कर दी गयी जिसके बाद गैलोस ने खुद को कंपनी से बाहर पाया। उसके बाद वे एक इंडी एडवेंचर पर चले गए।

TNA में 3 औसत साल गुजारने के बाद, गैलोस न्यू जापान प्रो रैसलिंग में शामिल होने पूरब की ओर चले गए जहां वो बुलेट क्लब के एक हिस्से के रूप में कार्ल एंडरसन के साथ टैग टीम स्पेशलिस्ट बन गए। वहां मिली उनकी आश्चर्यजनक सफलता ने WWE के दरवाजे उनके लिए एक बार फिर से खोल दिए।

गैलोस और एंडरसन दोनों ने ही पिछले साल WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया और तब से रॉ टैग टीम डिवीज़न का हिस्सा बने हुए हैं।

5 ऐसे सुपरस्टार जिन्हें शुरुआत में WWE ने रिजेक्ट कर दिया था

कुछ मौजूदा बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी ने वास्तव में रिजेक्ट कर दिया था।<br />


डेनियल ब्रायन

640px-raw_1083_photo_151-1423509340 (1)
डेनियल ब्रायन तो दो बार WWE से निकल चुके हैं। वास्तव में, पहली बार निकाले जाने से पहले, उन्होंने WWE के विकास क्षेत्र में 2000 से 2003 तक एक जॉबर के रूप में काम किया था। इसके बाद वो इंडी सीन पर मुख्य रूप से रिंग ऑफ ऑनर में किये गए अपने बेहतरीन काम के कारण एक मेगास्टार बन गए।

दोबारा WWE कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद, ब्रायन ने नेक्सस के एक हिस्से के रूप में काफी प्रभाव बना लिया था लेकिन इसी समय रॉ के एक एपिसोड के दौरान हुए एक टाई मैच के बाद जस्टिन रॉबर्ट्स का गला दबाने के कारण उन्हें दोबारा प्रमोशन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यह कुछ ऐसा था जिसने WWE के प्रायोजकों को परेशान कर दिया था।

सौभाग्य से कुछ ही महीनों बाद वे दोबारा से साइन कर लिए गए और उसके बाद से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता और सफलता का आनंद उठाया।

5 ऐसे सुपरस्टार जिन्हें शुरुआत में WWE ने रिजेक्ट कर दिया था

कुछ मौजूदा बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी ने वास्तव में रिजेक्ट कर दिया था।<br />


कर्ट एंगल

promo308910328
कर्ट एंगल की कहानी वास्तव में बहुत आनंद दायक और अजीबोगरीब है। एक वास्तविक एमेचर रैसलिंग बैकग्राउंड से आने वाले इस ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट (कर्ट एंगल) को अपने साथ जोड़ने में WWE की खासी रूचि थी। यह समय 1997 का था। जबकि दोनों ही एक दूसरे से जुड़ना चाहते थे, एंगल ने विंस मैक्महोन से हुई अपनी मुलाकात के दौरान विंस से कुछ ऐसा कहा जिसके बाद WWE के चेयरमैन ने उसी समय उनको सीधे रिजेक्ट कर दिया।

उन्होंने इस बात की मांग की कि वह कभी कोई मैच नहीं हारेंगे क्योंकि कोई भी इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पेशेवर कुश्ती में हार गया। कहने की जरूरत नहीं है कि उनकी इस बेतुकी डिमांड को नहीं माना गया और कंपनी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।

एंगल के लिए अच्छी बात ये रही कि कुछ ही महीनों बाद उन्हें दूसरा मौका मिल गया और उसके बाद तो सब इतिहास है।

एजे स्टाइल्स 

069_raw_02082016ej_0566-298675283-1473494972-800
थोड़ा पीछे जाएं तो शायद आपको यकीन नहीं होगा कि 2002 में एजे स्टाइल्स WWE के लिए जॉबर का काम कर चुके हैं लेकिन वे कभी भी कंपनी के डेवलपमेंट सिस्टम का हिस्सा तक नहीं बन सके। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में WWE से दोबारा बुलावा आने से पहले TNA, न्यू जापान प्रो रैसलिंग, रिंग ऑफ़ ऑनर सहित विश्व भर के प्रोमोशनों में एक बेहद सफल और फिनोमिनल करियर बिताया।

एजे ने पिछले साल ही कंपनी के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और इतने से समय में ही वे दुनिया के सबसे अच्छे रैसलरों में शुमार हो गए हैं और यहां तक कि WWE को भी काफी समय तक अपने पास रखा।

रोमन रेंस के अलावा WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के 5 अच्छे दावेदार

किस सुपरस्टार को आप ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ते देखना पसंद करेंगे ?


कई मौकों पर रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती देने के लिए तैयार थे, लेकिन किसी कारणों से ऐसा नहीं हुआ, हालांकि यह मैच WWE के दो बड़े सुपरस्टार के बीच सबसे बड़ा मैच हो सकता है।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती देने के लिए सबसे अच्छी पंसद हैं, हमें लगता है कि इसके लिए किसी और सुपरस्टार को ब्रॉक लैसनर के लिए चुनना चाहिए, जिससे फैंस को एक नई दिलचस्प फिउड देखने को मिले। इसमें कोई शक नहीं है कि रोमन रेंस एक महान परफॉर्मर है।

आइए आपको बताते हैं, उन 5 सुपरस्टार के बार में जो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सही रहेंगे।

सैथ रॉलिंस

rollins-1495570809-800
हम जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर ज्यादा रैसलिंग नहीं करते हैं, और वह सैथ रॉलिंस के साथ मैच खेल चुके हैं, तो क्यों ना WWE को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर के साथ फिउड करने के लिए सैथ रॉलिंस के नाम पर विचार करना चाहिए।

लैसनर और रोमन रेंस के बीच रैसलमेनिया 31 पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था, जिसमें सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कैश इन करके चैंपियनशिप जीती। इसके चार महीने बाद WWE बैटलग्राउंड पर लैसनर और सैथ के बीच मैच हुआ, लेकिन इसके बाद लैसनर और सैथ का कभी सामना नहीं हुआ। हमें लगता है सैथ रॉलिंस, लैसनर के लिए बेहतर चैलेंजर्स हैं।


समोआ जो

samoa-joe-1495648843-800
जब ब्रॉक लैसनर को हराने वाले सुपरस्टार की लिस्ट आती है, तो समोआ जो के नाम पर हम भरोसा कर सकते हैं, इस लिस्ट में समोआ जो टॉप पर आने के काफी करीब हैं। समोआ के मेन रोस्टर में आने के बाद उन्हें "द डैस्टॉयर" करार दिया है, लेकिन अभी तक वह जिस तरह से NXT में थे, उस तरह से मेन रोस्टर पर नज़र नहीं आए।

तो क्यों न हम लैसनर और समोआ जो के बीच मैच कराए? देखा जाए तो दोनों ही सुपरस्टार अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बुरी तरह से हमला करते हैं, जिसे फैंस काफी पंसद करते हैं, और रैसलिंग को और अधिक वैध बनाने के लिए ऐसा सही भी है, जब हमें देखने को मिलता है कि विरोधी को चोट लग रही है। कई फैंस के लिए यह एक शानदार मैच होगा, जिसे वह देखना पंसद करेंगे। लैसनर के लिए समोआ जो बेहतर चैलेंजर्स हो सकते हैं।


ब्रॉन स्ट्रोमैन

braun-lesnar-1495682034-800
हम जानते हैं कि इस समय ब्रॉन स्ट्रोमैन चोटिल हैं, लेकिन समरस्लैम तक उनके फिट होने की पूरी उम्मीद है, और इससे अच्छा क्या हो सकता है कि वह ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच से वापसी करें, और इससे रॉ पर उनकी एक दमदार वापसी होगी।

बेशक इससे पहले स्ट्रोमैन को रोमन रेंस के साथ अपनी फिउड को समाप्त करना होगा, या फिर उसे होल्ड करके चलना पड़ेगा, हम जानते हैं कि रोमन रेंस और स्ट्रोमैन का विवाद काफी गर्म रहा है, लेकिन स्ट्रोमैन बनाम लैसनर भी कहीं पीछे नहीं है।



जैफ हार्डी

jeff-hardy-2-1495688352-800
इस लिस्ट में यह सबसे अवास्तविक विकल्प के रुप में हैं, जिसके होने की शायद बहुत कम है, लेकिन अगर अफवाहों पर यकीन करें तो निकट भविष्य में इसकी संभावना हो सकती है, और निश्चित रुप ने लैसनर बनाम जैफ हार्डी एक दिलचस्प मैच होगा।

इस समय जैफ हार्डी अपने भाई मैट के साथ टैग-टीम डिवीजन में चैंपियन के रुप ंमें आनंद ले रहे हैं। जैफ को अभी भी सिंगल पुश की तलाश है। 2009 में जैफ के कंपनी छोड़ने के समय वह सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक थे और जॉन सीना के बाद उनकी सबसे ज्यादा मर्चेनडाइज़ बिकी थी।


फिन बैलर

balor-heyman-1495689330-800
फिन बैलर फेटल 5 वे मैच में जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं, और खासतौर पर मंडे नाइट रॉ पर पॉल हेमन के साथ उनके सेगमेंट के बाद उनके फेटल 5 वे में जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। हेमन ने कहा कि वह लैसनर बनाम बैलर के बीच मैच के लिए उत्साहित हैं और साथ ही उन्होंने एक्सट्रीम रुल्स पर उनको शुभकामनाएं दी। हेमन अगले हफ्ते एक और प्रतिभागी से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हमें लगता है कि उन्होंने फिन बैलर का नाम सुझाया है।

रोमन रेंस अभी स्ट्रोमैन के साथ कुछ समय तक व्यस्त रह सकते हैं, जबकि समोआ जो को अभी तक मिला पुश उनके हिसाब से काफी ठीक है, तो वहीं ब्रे वायट की बुंकिग काफी भयानक सी है, इन सारी चीजों को देखते हुए सैथ रॉलिंस का लैसनर का सामना करने का तुक बनता है, लेकिन फिन बैलर इसके लिए ज्यादा फिट बैठते है. उनकी लैसनर के साथ फिउड एक नए फ्रेश फिउड होगी।

5 चीजें जो रैंडी ऑर्टन को फिर से खुद को साबित करने के लिए करनी चाहिए

WWE के लिए दोबारा महत्वपूर्ण बनने के लिए रैंडी ऑर्टन क्या क्या कर सकते हैं


WWE बैकलैश में जिंदर महल से अपना WWE टाइटल हारने के बाद रैंडी ऑर्टन चैंपियन नहीं रहे। कुछ दिनों पहले की बात अलग थी लेकिन सच यही लगता है कि आज के परिदृश्य में द वाइपर WWE के लिए उतने महत्वपूर्ण नहीं रह गए हैं और अब जरूरत है हमें इस समस्या की जड़ तक जाने की।

निश्चित तौर से अभी भी उनमें जबरदस्त रैसलिंग मैच लड़ने की क्षमता है लेकिन साथ ही अब रैंडी को यह समझना होगा कि सिर्फ इससे ही काम नहीं बनने वाला बल्कि अब उन्हें इस बिज़नेस पर अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कुछ और अधिक करना होगा। हम यही बात 6 साल पहले भी कह रहे थे लेकिन वायट फैमिली का ठोस साथ मिलने के बावजूद भी इसमें कोई खास प्रगति करने की कोशिश नहीं की गयी।

ऑर्टन अभी भी इतने युवा हैं कि 2017 और उसके बाद के सालों में भी अपना प्रभाव बना सकते हैं लेकिन कई सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें अब बदलने की जरूरत है। एक प्रशंसक के तौर पर हम सिर्फ उनके जबरदस्त मुकाबले ही नहीं देखना चाहते बल्कि एक कैरेक्टर के तौर पर भी उनका विकास देखना चाहते हैं जो हाल फिलहाल उस लैजेंड किलर या क्रेजी चैंपियन की तुलना में कहीं दिखाई नहीं देता जिसे हम सभी जानते और प्यार करते थे।

चलिए यहां हम 5 ऐसी चीजों का जिक्र करने जा रहे हैं जिनपर ध्यान देकर रैंडी फिर से WWE के लिए महत्वपूर्ण बन सकते हैं

1. पहनावा 

b3bpebi-1495624747-800
इस बात का जिक्र पहले भी किया जा चुका है - रैंडी ऑर्टन हमेशा गंभीर और नीरस ड्रेस पहनते हैं। कपड़ों में थोड़ा सा परिवर्तन उनके पूरे के पूरे कैरेक्टर में नयापन ला सकता है जिसका अभी तक पूरी तरह से कभी उपयोग नहीं किया गया।

उदाहरण के लिए रैसलमेनिया 31 में उनके गेटअप को ही ले लीजिये। अपनी चमकदार रैसलिंग गियर और एल्बो पैड्स में रैंडी शानदार लग रहे थे (जो बेहद महत्वपूर्ण है) क्योंकि पूरा पहनावा उनपर काफी जंच रहा था। कई लोगों को लग रहा होगा कि यह बेकार की बात है लेकिन कोई भी इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि स्टाइल और पहनावे में जरा सा बदलाव प्रशंसकों का ध्यान आसानी से खींच सकता है। अपना लुक बदलो रैंडी..

2. हील टर्न

apthlsf-1495624725-800
मिस्टर ऑर्टन को वास्तव में अपने दिमाग में आवाजें सुनाई देती हैं, और यह वह कारण है कि क्यों उनके इतने सारे हील के रूप में किये काम इतने सफल रहे। उन्हें बिना मतलब के हाई फ्लाइंग मूव्स करने की जरूरत नहीं है लेकिन उनके काम करने का तरीका ही कुछ ऐसा है कि एक चेहरा बनने की अपेक्षा एक हील का किरदार उनपर ज्यादा जंचता है।

ऑर्टन को अगर ध्यान से देखें तो एक हील के रूप में भी वे बहुत शांत और कैलकुलेटेड हैं और अपने विरोधी को चुनने में भी पूरा समय लेना पसंद करते हैं। जब ऑन स्क्रीन उनकी ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने की बात आती है तो, इन सभी चीजों का बहुत ही बेहतरीन तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे में वाइपर के लिए बेबीफेस के खिलाफ कई सारे जबरदस्त मुकाबले अभी भी ब्लू ब्रांड पर रखे हुए हैं।


3. टॉक शो 

kgh1oie-1495624704-800
लगभग सभी बड़े सुपरस्टार कंपनी के साथ ही साथ अपने पर्सनल प्रोजेक्ट को भी प्रमोट करने के लिए लगातार टॉक शो में जाते रहते हैं और यह बहुत अच्छा तरीका भी है। चाहे ये जिमी फ़ॉलोन, कॉनन, जिमी किम्मेल या फिर कोई दूसरा शो हो, किसी भी सुपरस्टार को ऐसी बड़ी और शानदार ऑडियंस के साथ जोड़ने का बेहतर तरीका है जो उनके काम से उतना परिचित नहीं हैं। ऐसे ही शो में वे अपने को दिखा सकते हैं और अपने बारे में बताकर लोगों को खुद को समझने का मौका दे सकते हैं। यकीनन जो दिखता है वो बिकता है।

कारण कुछ भी हो लेकिन, ऑर्टन ने अपने पूरे करियर के दौरान लाइमलाइट में आने के लिए इस हिस्से की चकाचौंध को पूरी तरीके से नजरअंदाज किया है जो कि यह देखते हुए आश्चर्यजनक लगता है कि वे बेहद करिश्माई रैसलर हैं।

वे ऐसे किसी भी शो के लिए पूरी तरह से सही हैं और यह उनकी उस हल्की और नीरस प्रतिष्ठा को सुधारने में मदद कर सकता है जिसे हम सभी जानते और जिससे नफरत भी करते हैं।



4. नयी चाल और कदम 

xij2tfh-1495624675-800
रोप डीडीटी, सुप्लेक्स, बैक ब्रेकर, RKO । जब हम रैंडी के द्वारा लगातार प्रयोग किये जाने वाले मूव्स की बात करते हैं तो ये  सभी मूव्स उनके प्रभावशाली लेकिन बेहद छोटे बायोडाटा में देखने को मिलते हैं लेकिन अब सिर्फ यही काफी नहीं हैं क्योंकि बड़े मूव्स की कमी को पूरा करने के लिए ऑर्टन की ऑन स्क्रीन उपस्थिति उतनी नहीं है जितनी कि हल्क होगन की थी।

तो फैंस को खड़ा होने को मजबूर कर देने यानि की और ज्यादा रोमांच के लिए, क्यों न इस रिज्यूम में कुछ अतिरिक्त मूव्स का इजाफा किया जाये। अगर विंस की और से हरी झंडी मिल जाये तो आप पंट किक को दोबारा वापस ला सकते हैं। रैंडी एक महान रैसलर हैं और हमेशा रहेंगे लेकिन अगर उन्हें अपनी स्किल्स को और भी बड़े पैमाने पर दिखाने की अनुमति नहीं दी जाती तो इसका क्या मतलब बनता है ?


5.  युवा स्टार्स को सिखाना 

nlp1ydu-1495624642-800
RKO मूव्स के बादशाह को उनके पूरे करियर के दौरान बेहद स्वार्थी ही माना गया है। यह उनकी ऐसी प्रतिष्ठा है जो शायद सही नहीं है। यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि आप किससे और किस बारे में बात कर रहे हैं। इस वजह से, प्रशंसकों को लगता है कि ओर्टन सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं और WWE यूनिवर्स के कई मेंबर उनसे वो जुड़ाव नहीं महसूस करते।

यह एक अच्छा आइडिया हो सकता है। ऑर्टन को सीधे ही रोस्टर पर मौजूद कुछ युवा प्रतिभाओं को रैसलिंग की बारीकियाँ सिखाना शुरू कर देना चाहिए। आख़िरकार अब रैंडी को पर्याप्त अनुभव हो चुका है और रोस्टर पर मौजूद नए टैलेंट को इस लेजेंड्री रैसलर की उपस्थिति का नियमित अंतराल पर फायदा मिल सकता है।

रैंडी को इसे जरूर अमल में लाना चाहिए। इससे उनके कैरेक्टर के साथ साथ युवा प्रतिभाओं और बिज़नेस को भी लाभ मिलेगा।

WWE में 5 कड़वे रिश्ते जिनसे करियर खत्म हो गया

वो कहानी जिनका दुखद अंत हुआ


हाल ही में अल्बर्टो डेल रियो और पेज सुर्ख़ियों में रहे। लेकिन इन सुर्ख़ियों का रैसलिंग से कुछ लेना देना नहीं था। दोनों स्टार्स कंपनी में अपनी जगह से खुश नहीं थे और दोनों को ख़ुशी एक दुसरे के साथ मिली।

वैसे भी दोनों स्टार्स एक समय के टॉप स्टार्स रह चुके हैं और उनकी मौजूदा स्तिथि कुछ खास नहीं है। ऐसी ख़बरें भी सामने आई हैं, जहाँ और WWE के अधिकारी मार्क कार्रनो दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसलिए ये समझा जा सकता है कि दोनों को अलग-अलग ब्रैंड में क्यों ड्राफ्ट किया गया, (पेज को रॉ में और डेल रियो को स्मैकडाउन में)। हमे अफवाहें सुनाई दे रही है कि डेल रियो और पेज दोनों WWE को छोड़ देंगे। उनके जाने पर हमें दुःख होगा, लेकिन शो तो चलता रहेगा।

लेकिन वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट में ये पहला मौका नहीं है, जब करियर प्यार की बलि चढ़ गई हो। ऐसे ही 5 मौकों पर एक नज़र डालते हैं:
#5 कैनी डोआने
john-cena-mickey-james-1473227832-800
अगर आपको को ये जोड़ी याद नहीं तो कोई बात नहीं। मिकी जेम्स कंपनी की बड़ी स्टार थी और वें ट्रिश स्ट्रेटस और लिटा के साथ फिउड कर चुकी हैं और विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। वहीँ केंनी का करियर उनके बिल्कुल उल्ट था।

बिज़नस में ये तो आम बात है, कंपनी की टॉप महिला स्टार कंपनी के टॉप पुरुष स्टार के प्यार में पड़ ही जाती हैं। यहाँ पर उनके प्रेमी 5 नक्कल शफल- जॉन सीना थे। केंनी ने मिकी पर आरोप लगाए की, वें मिकी के साथ एंगेज थे और वें सीना सीना के साथ अफेयर में होने की अफवाह उड़ा रही थी।

जब उनका आमना-सामना हुआ तो उन्होंने सच बता दिया। इनके रिश्ते के कारण केंनी का ट्रांसफर स्मैकडाउन में हुआ और वें अपने रॉ का सारा मोमेंटम खो बैठे। बाद में उन्हें निकाल दिया गया। ये उनके साथ बहुत बुरा हुआ।
#4 माचो मैन रैंडी सैवेज
randy-savage-and-stephanie-mcmahon-28260326-1473228831-800
अभी इस रिश्ते के बारे में कोई सबुत नहीं है, लेकिन इन्टरनेट पर इसके ढेर सारी ख़बरें हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि WWE में अपने आखरी साल में रैंडी सैवेज और स्टेफ़नी मैकमैहन के बीच अफेर था। इसका पता विंस मैकमैहन को देर से चला।

इसी वजह से जब गोल्डन एरा के सभी स्टार्स वापसी कर रहे थे, तब माचो मैन ने वापसी नहीं की। माचोमैन ने WCW और TNA में भी अच्छा काम किया था लेकिन वें ब्रेट हार्ट, अल्टीमेट वारियर और हल्क हॉगन की तरह उन्होंने विंस मैकमैहन से सुलझ नहीं की।

विंस इसे लेकर ज्यादा खफा इसलिए हैं क्योंकि उस समय स्टेफ़नी केवल 17 साल की थी। भले ही उस समय तक उनका करियर बन चूका था।
#3 जॉन मॉरिसन/मेलिना ड्रामा
john-morrison-and-melina-3-1420569739-1473229904-800
जॉन मॉरिसन WWE के बेहद खास सुपरस्टार थे। वें दिखने में अच्छे थे और उनके शानदार हुआ करते थे और WWE यूनिवर्स उनकी दीवानी थी। लेकिन मेलिना के साथ उनका रिश्ता उनके करियर के खिलाफ चला गया।

जब उनका ख़राब दौर चल रहा था, तब बतिस्ता और मेलिना करीब आने लगे। जिससे जॉन मॉरिसन हताश हो गए। इस न खत्म होनेवाले ड्रामे के कारण बैकस्टेज तनाव बढ़ता गया। इसके बाद मॉरिसन का टीवी पर दिखाई देना कम होने लगा और कुछ समय बाद दोनों को रिलीज़ कर दिया गया।

एक कमाल के स्टार का ऐसा अंत दुःखद था। अब वें आजादी से अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।
#2 चायना के करियर का अंत
chyna-triple-h-1473231283-800
रैसलिंग बिज़नस में ट्रिपल एच-चायना के बारे में सभी जानते हैं। दोनों का अफेर DX के समय से काफी लम्बा चला। लेकिन इसके बाद ट्रिपल एच को बॉस की बेटी स्टेफ़नी मैकमैहन से हो गया।

हंटर और स्टेफ़नी का अफेर भी काफी लम्बा चला और जब ये बात चायना को पता चली तब तक काफी देर हो चुकी थी। अपने बुरे समय में चायना ने इस धोखे का जिक्र किया। बुरी बात ये है कि उनके आखरी समय में भी ये उन्हें सताते रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
#1 लिटा ने दिया धोखा और गई मैट हार्डी की नौकरी
litamatt3-1473231619-800
एटीट्यूड एरा और रुथलेस एरा के दौरान मैट हार्डी और लिटा हॉट कपल थे। लेकिन दुर्भाग्य से उनका प्यार हमेशा के लिए नहीं था। हार्डी को पता चला की लिटा और उनके खास दोस्त एज के बीच अफेर था और ये मामला कण्ट्रोल से बाहर हो गया।

बैकस्टेज मामला बिगड़ता गया और फिर WWE ने मैट हार्डी को रिलीज़ कर दिया, लेकिन बाद में दर्शकों की मांग पर उन्हें वापस बुलाया गया। मैट हार्डी और एज ने मिलकर साथ में काम भी किया।

WWE Smackdown Live, 23 मई 2017: अच्छी और बुरी बातें

जिंदर महल ने पंजाबी स्टाइल में सेलिब्रेट किया


दो रात पहले बैकलैश में पूरी दुनिया ने जिंदर महल को एक मिड कार्ड रैसलर से WWE चैम्पियन बनते हुए देखा। इस बात में कोई हैरानी नहीं थी कि स्मैकडाउन लाइव का क्राउड़ काफी पंप अप था।

WWE को इस चीज़ का क्रेडिट देना चाहिए कि उन्होंने स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया और 2 घंटे तक टीवी से जुड़े रहने के लिए यह शो काफी था। तो बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं इस हफ्ते के शो की अच्छी और बुरी बातों पर :


अच्छी बात,

1- ड्रीम टीम का साथ आना

sd-best-dream-tag-team-1495593470-800
जो फैंस NJPW को जानते हैं, वो एजे स्टाइल्स और शिंस्के नाकामुरा के बीच का मैच तो याद ही होगा। कई फैंस उसी तरह का मैच WWE रिंग में भी देखना चाहते हैं।

इस हफ्ते यह दोनों स्टार्स एक साथ आए और आज के मेन इवेंट में नाकामुरा और स्टाइल्स ने टीम बनाकर केविन ओवंस और डॉल्फ जिगलर का सामना किया। एक समय मैच के दौरान दोनों ने अपने मैच को लेकर भी टीज़ किया। 

बुरी बात,

1- नाकामुरा की बुकिंग

sd-worst-booking-of-nakamura-1495594298-800
एक पूर्व NXT चैम्पियन होने के नाते शिंस्के नाकामुरा एक बड़ा स्टार बन सकते हैं, लेकिन उन्हें अच्छे से बुक नहीं किया जा रहा। अपने मैच के समय वो ज्यादा पनिशमेंट ले रहे हैं और जीत के बावजूद वो डोमिनेंट नज़र नहीं आ रहे।

बैकलैश में उनका मैच और स्मैकडाउन में भी उन्हें हील्स ने ज्यादा समय तक डोमिनेट किया। नाकामुरा इससे कई ज्यादा गुना डिजर्व करते हैं।


अच्छी बात,

2- जिंदर महल में पूरी तरह से इन्वेस्ट करना

sd-best-celebrations-1495594642-800
WWE ने जिंदर महल को एक बड़ा सुपरस्टार बना दिया है। उनकी सेलिब्रेशन शानदार थी और दिख रहा था कि कंपनी ने उनके ऊपर कितना इन्वेस्ट किया है।

यूएस की मार्केट को देखते हुए उनके प्रोमो को हील के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इंडियन मार्केट के हिसाब से वो बेबीफेस हैं। WWE जिंदर महल की मदद से भारत में अपनी जमीन तैयार कर रही है। 



बुरी बात,

2- जेबीएल

sd-cover-1495594987-800
हमने ऊपर बताया कि कैसे जिंदर महल ने पंजाबी स्टाइल में सेलिब्रेट किया। लेकिन इसके बाद जेबीएल ने कहा कि महल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बुलाकर मुबारकबाद दी। वो यहाँ पर नहीं रुके और उन्होंने यह भी कहा कि पीएम ने भारत में छुट्टी का ऐलान भी कर दिया है।

हालांकि हमारे पास इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि मोदी ने उन्हें बुलाया या फिर मुबारकबाद दी, लेकिन इंडिया में छुट्टी नहीं है यह बात तो एक दम साफ है। 



अच्छी बात,

3- फैशन फाइल्स

sd-best-fashion-file-funny-1495595454-800
निश्चित ही ब्रीजांगो बैकलैश और इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में टैग टीम चैम्पियन बनने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन इस हफ्ते उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जरूर जीता है। इसका क्रेडिट पूरी तरह से स्मैकडाउन लाइव की क्रिएटिव टीम को जाना चाहिए, जिन्होंने ब्रीजांगो को चमकने का मौका मिला।



बुरी बात,

3- रुसेव का ना आना

sd-mitb-picks-1495595772-800
रुसेव मनी इन इन द बैंक लैडर मैच का हिस्सा नहीं होंगे, वो भी इस मैच को मांगने के बाद भी उन्हें यह मौका नहीं मिला। उन्होंने वापस बुल्गेरिया जाने की बात कही थी और उसको सच मानें, तो अब हम रुसेव को दोबारा नहीं देखेंगे।।