सोमवार, 22 मई 2017

टॉकिंग स्मैक में इंटरव्यू के दौरान एंकर पर फूटा यूएस चैंपियन केविन ओवंस का गुस्सा।

टॉकिंग स्मैक में इंटरव्यू के दौरान एंकर पर फूटा यूएस चैंपियन केविन ओवंस का गुस्सा

केविन ओवंस ने एजे स्टाइल्स को हराकर यूएस चैंपियनशिप का टाइटल बरकरार रखा।


बैकलैश में यूएस टाइटल के लिए केविन ओवंस और एजे स्टाइल्स के बीच मुकाबला हुआ। केविन ओवंस ने एजे स्टाइल्स को काउंट आउट के जरिए मात दी। और अपना टाइटल बचा लिया। फैंस को उम्मीद थी कि एजे स्टाइल्स विजेता बनेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उधऱ केविन ओवंस का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है।

मैच के बाद केविन ओवंस अपने टाइटल के साथ काफी खुश नजर आए। लेकिन इसके बाद टॉकिंग स्मैक में इंटरव्यू के दौरान उनका अलग रूप सामने आया। रैने यंग ने उनसे जब एजे स्टाइल्स को लेकर सवाल पूछा तो केविन ओवंस ने उन्हें ही उल्टा जवाब दे दिया। केविन ओवंस ने कहा की आप ये गलत सवाल पूछ रही है, इसमें हम दोनों का टाइम खराब हो रहा है। आप पढ़ी लिखी है आपको समझना चाहिए। इस दौरान केविन ओवंस थोड़ा बहुत गुस्से में नजर आए। उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया। इसके बाद जब दूसरे एंकर ने उनसे सवाल पूछा की एजे स्टाइल्स इस समय सबसे बड़े रैसलर है। बस इतना ही उन्होंने कहा की केविन ओवंस उठ कर चले गए। 50 सेकंड बाद वो फिर वापस आए और अपना टाइटल दिखाते हुए चले गए।


वैसे केविन ओवंस हमेशा सीरियस मोड में रहते है लेकिन जीतने के बाद उन्होंने एंकर के सवाल पर जो रूप दिखाया वो देखने लायक था। उधर एंकर ने भी बार-बार केविन ओवंस से एजे स्टाइल्स को लेकर ही सवाल पूछा था। केविन ओवंस ने अपना टाइटल तो बचा लिया है और अपना गुस्सा भी दिखा दिया है। अब आगे एजे स्टाइल्स और केविन ओवंस के बीच फ्यूड जारी रहेगी ये बड़ा सवाल है। क्योंकि अगर इनके बीच अगर फ्यूड नहीं होगी तो फिर इन दोनों का  अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा ये भी एक बड़ा सवाल है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें