शुक्रवार, 26 मई 2017

WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर का फ्यूचर में इन सुपरस्टार्स के साथ हो सकता है फिउड।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर का फ्यूचर में इन सुपरस्टार्स के साथ हो सकता है फिउड

फेटल 5 वे मैच के सुपरस्टार्स के खिलाफ फ्यूचर में लड़ते दिख सकते हैं ब्रॉक लैसनर


Cageside Seats के मुताबिक अभी से लेकर रैसलमेनिया 34 तक WWE के यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर उन्हीं सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ेते दिख सकते हैं जो एक्सट्रीम रूल्स में फेटल 5 वे मैच में हिस्सा होंगे।

रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग को मात देकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। उसके अगली रात ही ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉक का सामना हुआ लेकिन झगड़ा नहीं देखने को मिला। जिसके बाद से अंदाजा हो रहा था इन दोनों का फ्यूचर में फिउड देखने को मिल सकता है।

इसके बाद लैसनर ने ब्रेक ले लिया जबकि स्ट्रोमैन और रोमन रेंस का मैच पीपीवी पेबैक में देखने को मिला जिसमें स्ट्रोमैन ने रेंस की हालत खरबा कर दी लेकिन कुछ दिनों ने बाद रेंस ने अपना बदला लिया और स्ट्रोमैन पर अटैक किया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें रैसलिंग से लंबे वक्त के लिए बाहर होना पड़ा। कुछ हफ्ते पहले एलान किया गया कि एक्सट्रीम रूल्स में फिन बैलर, ब्रे वायट, समोआ जो , सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस फेटल 5वे मैच का हिस्सा होंगे और जीतने वाले को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में चैंपियनशिप के लिए मैच दिया जाएगा।

वहीं अब, Cageside Seats  के मुताबिक अभी से लेकर रैसलमेनिया 34 तक लैसनर ज्यादातर उन्हीं सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ते दिख सकते हैं जिन्हें एक्स्ट्रीम रूल्स में मौका दिया गया है। हाला ही में पॉल हेमन ने फिन बैलर को उनके क्लाइंट ब्रॉक लैसनर के लिए अच्छा चैलेंजर बताया था। कयास लगाया जा रहा है कि अब ब्रॉक और फिन बैलर की दुश्मनी के बीच बो दिए गए है।

खैर, एक्सट्रीम रूल्स रॉयल फार्म एरिना बाल्टिमोर में 4 जून को होने वाली है। वहीं इसके बाद उम्मीद है कि जल्द ब्रॉक लैसनर WWE के प्रोग्राम में शामिल हो जाएंगे, लेकिन देखना रोमांचक होगा कि एक्सट्रीम रूल्स में किस सुपरस्टार को जीत मिलती है और कौन ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में बीस्ट के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में लड़ता है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें