WWE के 5 यादगार लम्हे, जब किसी रैसलर को अनाउंस टेबल पर पटका गया।                             

            



रेसलमेनिया 30 में डेनियल ब्रायन को टेबल पर पटकते रैंडी ऑर्टन और डेव बतिस्ता रेसलमेनिया 30 में डेनियल ब्रायन को टेबल पर पटकते रैंडी ऑर्टन और डेव बतिस्ता

WWE में अनाउंस टेबल का बड़ा महत्त्व है। कॉमनटेरर्स और प्रसारण टीम की मुख्य जगह होती है अनाउंस टेबल। टेबल की एक और विशेषता है, कई खिलाडियों को वहां पर पटका जा चूका है। ढेर सारे सुपरस्टार्स ने इस टेबल पर चोट खायी है और इस टेबल पर लगने वाली चोट बहुत दर्द देती है।

लेकिन चोटों के कारण कभी खिलाडी को टेबल पर पटके जाने का कारनामा नहीं रुका। इससे मैच का निर्णायक क्षण निर्धारित होता आया है। इससे सभी दर्शकों का ध्यान उसी टेबल की ओर आकर्षित हुआ रहता है।

कमेंटटेटर्स का काम मैच का हाल बयां करना होता है, लेकिन ऐसे मौके पर वो उठ कर किनारे हो जाते है।

#5 2001 किंग ऑफ़ द रिंग, बुकर टी ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन पर हमला किया


https://youtu.be/91dABFCBAn4

2001 WCW में दुश्मनों के बीच मुकाबला करवा के WWE की दुनिया ऊपर नीचे हो गयी। मंडे नाइट्स के रोमांचकारी मुकाबले अब खत्म हो चुके थे, क्योंकि विंस मैकमोहन ने टेड टर्नर से आगे हो कर WCW का प्रो रेसलिंग अपने नाम कर लिया था।

उसी समय किंग ऑफ़ द रिंग में बुकर टी की शानदार डेब्यू देखि गयी। जब WCW बंद किया गया, उस समय बुकर टी WCW के चैंपियन थे और इसे बंद किए जाने से बेहद खफा थे। जिस तरह से वें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन पर हमला कर रहे थे उससे यही झलक रहा था। अंत में उन्होंने WWE के मुख्य अधिकारी के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। टेबल पर पटके जाने से स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के पीठ में गहरी चोट लगी थी।

#4 2013 रेसलमेनिया 30, रैंडी ऑर्टन बनाम बतिस्ता बनाम डैनियल ब्रायन


डैनियल ब्रायन का बुलंदियों पर पहुंचना, प्रेरणादायक कहानियों में से एक है। उन्हें सबसे बेहतरीन प्रो रेसलिंग कंपनी मिली और कंपनी ने उन्हें सबसे बड़ा मंच दिया। लेकिन उनका रास्ता रोकने के लिए ट्रिपल एच और द अथॉरिटी सामने खड़े हो गए।

रेसलमेनिया 30 उनका करो या मारो का मुकाबला था। यह मुकाबला जीतने के बाद उन्हें बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन से भिडिवा दिया गया था। एवोलूशन के खिलाडियों ने ब्रायन को रोकने का पूरा प्रयत्न किया, लेकिन वें इसमें नाकामयाब रहे।

लेकिन इस मुकाबले में ब्रायन को बहुत चोट भी लगी। उन्हें टेबल पर भी पटका गया था। बतिस्ता का बॉम्ब और रैंडी का RKO बड़ा दर्दनाक रहा होगा। इससे उनका कैरियर भी खत्म हो सकता था। ये सब देख के दर्शक भी सोचने लगे कहीं ब्रायन मैच जीत पाएंगे या नहीं।

#3 2013 स्मैकडाउन, अंडरटेकर vs डीन एम्ब्रोज़


2013 में द शील्ड बहुत अच्छा खेल रही थी। उनके सामने कोई टिक नहीं पा रहा था। वो ऐसे ग्रुप की तरह काम कर रहे थे, जो ना किसी को अपने सामने बोलने देते ना किसी को अपने सामने खड़े होने देते। जॉन सीना, क्रिस जेरिको, रैंडी ऑर्टन और द रॉक को दबा कर इन्होंने अपना आतंक और फैला दिया था।

लेकिन द शील्ड जब स्मैकडाउन में अंडरटेकर से मिली तब बात कुछ और थी। डीन एम्ब्रोज़ का मुकाबला करवा गया अंडरटेकर के विरुद्ध। द शील्ड को जीत चाहिए थी, लेकिन डैडमैन के खिलाफ जीतना कोई आसान काम नहीं था।

जीत के लिए तीनो सदस्य एक जुट हुए और टेबल पर अंडरटेकर को पटक दिया। तीनों जूनियर रेसलर ने अंडरटेकर को पटक दिया, इसलिए यह लम्हा खास बन गया।

इससे एम्ब्रोज़ सैथ रॉलिन्स और रोमन रेन्स के ढेर सारे प्रशंसक बने।

#2 2009 समरस्लैम, जेफ हार्डी vs सीएम पंक


WWE के इतिहास में जेफ हार्डी और सीएम पंक जानी दुश्मन थे। दोनों में हमेशा मतभेद रहा है। इन दोनों का मुकाबला देखने में रोमांचकारी रहा है। इस दूसरे से लड़ते वक़्त दोनों अपनी जान लगा देते थे।

हार्डी ने अपने मुकाबलों में टेबल और चेयर का बहुत इस्तेमाल किया है। लैडर से उनके जम्प को देख कर लोगों की साँसे थम जाती थी। 2009 के समरस्लैम में उन्होंने पंक के खिलाफ इसी का इस्तेमाल किया। इससे WWE के दर्शकों को पता चला की हार्डी WWE चैंपियनशिप के लिए किस हद्द तक जा सकते हैं।

हार्डी ने इसे अपने जीत के लिए भले ही किया हो, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ गया। पंक बच के निकल गए और इससे हार्डी को बहुत चोट भी लगी और मुकाबला भी हार गए। लेकिन उन्होंने लोगों के उम्मीद के मुताबिक मैच खेल।

#1 1998 किंग ऑफ़ द रिंग, अंडरटेकर बनाम मिक फॉली


फॉली सबसे साहसी रेसलर थे, उनके खेल का कभी अनुमान नहीं लगाया जा सकता था। वें दर्शकों के मनोरंजन के लिए अपनी जान की बाज़ी भी लगाने के लिए तैयार थे। वें देखने में कुछ ज्यादा अच्छे नहीं थे, लेकिन वे बड़े हिम्मतवाले रेसलर थे। किसी भी तरह की यातना उनके लिए कठोर नहीं थी।

इसका साबुत उन्होंने 1998 के हेल इन द शैल में अंडरटेकर से लड़ते हुए दिया। दोनों को शैल के ऊपर लड़ते हुए देख के लोग समझ गए थे की कुछ बड़ा ज़रूर होने वाला है। यह पल आगे WWE का भविष्य निर्धारित करने वाला था।

जब फोले ऊपर से गिरे तब लोग सोच में पड़ गए, क्या ये सही में हो रहा है ? क्या अंडरटेकर ने सही में फोले को शैल से बाहर फेंक ? फोले एनाउन्स टेबल पर टकराएं तो सभी दर्शक देखते रह गए। WWE के इतिहास में ये लम्हा अबतक का सबसे खतरनाक लम्हा है।

जॉन सीना ने बताया कि किस वजह से वो निकी बैला को प्यार करते हैं

जॉन सीना और निकी बैला रैसलमेनिया 33 के बाद से ही ब्रेक पर हैं


जॉन सीना ने हाल में Sports Illustrated के जस्टिन बैरैसो को दिए इंटरव्यू में मिज और मरीस के साथ हुई मिक्स्ड टैग टीम फिउड के बारे में बात की। उस स्टोरीलाइन के अंत में सीना और निकी बैला ने रैसलमेनिया 33 में मिज़ और मरीस को हराया।

सीना इस समय WWE से कुछ समय के लिए बाहर है और इस समय उनका ध्यान बाकी प्रोजेक्ट्स पर है। पिछले एक साल में सीना की फिउड जिस किसी के साथ भी हुई है, उन्होंने सीना के ऊपर सवाल जरूर उठाए हैं कि अब वो एक पार्टटाइमर बनकर रह गए हैं।

सीना ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे सिर में बाल बचे हैं। हर कोई मेरे ऊपर हमला करता है और मेरे निजी जिंदगी को बीच में लाता है कि मुझे अब इसकी आदत पड़ गई है। बात जब तक मेरे तक थी सही थी, लेकिन अब सब निकी को भी टार्गेट कर रहे हैं। मैं सबको कहना चाहता हूँ कि आज तक मैंने निकी जैसी स्ट्रॉंग पर्सन नहीं देखी। इसी वजह से मैं उनसे प्यार करता हूँ।"

यह देखना दिलचस्प होगा सीना कब रिंग में वापसी करते हैं, क्योंकि निकी बैला तो लंबे समय के लिए एक्शन से दूर हैं, वो इस समय अपनी गर्दन को अच्छे से ठीक होने का समय दे रही हैं। हालांकि यह दोनों कपल लगातार पब्लिक में रहते हुए WWE को एक ब्रांड के तौर पर प्रोमोट करते रहेंगे।

यह देखकर अच्छा लग रहा है कि सीना अपने प्यार के बारे में कार ऐसे खुल कर कह रहे हैं। फैंस जल्द ही इन दोनों स्टार्स को साथ में WWE में एक बार फिर देखना चाहेंगे।

आपको बता दें कि जॉन सीना ने रैसलमेनिया 33 के बाद निकी बैला को प्रपोज किया था।

दुबई में हुए WWE ट्रायल में शामिल होने वाले भारतीयों की लिस्ट

18 देशों के एथलीट्स ने WWE ट्रायल में हिस्सा लिया


दुबई में हुए WWE ट्रायल के लिए 18 देशों ने हिस्सा लिया। WWE विश्व भर से टैलंट को अपने साथ जोड़ने में लगी हुई है और इसी वजह से दुबई में 4 दिन तक चले ट्रायल में 18 देशों के 34 एथलीट्स ने हिस्सा लिया।

इस हफ्ते हुए कैम्प WWE इतिहास का सबसे बड़ा था और यह दुबई ओपेरा हाउस में आयोजित हुआ। इसमें 27 मेल्स और 7 विमेन्स ने हिस्सा लिया। इसमें एथलीट्स के मार्शल आर्ट्स, रैसलिंग और बॉक्सिंग से लेकर बॉडीबिल्डिंग और क्रॉस फिट तक देखा गया। WWE ट्रायल में जिन देशों ने हिस्सा लिया, वो है UAE, मिस्त्र, लेबानन, इंडिया, पाकिस्तान, सीरिया, सऊदी अरेबिया, नाइजेरिया, ब्राज़ील, यूक्रेन, ग्रीस, ईरान, जॉर्डन, कुवैत, कनाडा, यूएस, पलेस्ताइन और यूके।

इस ट्रायल को दुबई में कराने का कारण था कि एक तो यहाँ WWE की फैन फॉलोइंग बहुत है और दूसरा यह इंटरनेशनल डाइवर्स सिटी है। WWE टैलंट डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट केयॉन सीमन ने कहा, "हमें पता है कि मिडिल ईस्ट और इंडिया में WWE का कितना पैशन है। हमारे 40 मिलयन फेसबुक फॉलोअर्स मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका में हैं। इसके अलावा 18 मिलियन तो सिर्फ मिस्त्र में ही है। इसी वजह से हम विश्व भर से टैलंट को ढूंढकर उन्हें बड़े स्टेज पर मौका देना चाहते हैं।"

कुछ अच्छे प्रोस्पेक्ट के बारे में पूछने पर वाइस प्रेसिडेंट ने कहा, "नई दिल्ली के रिंकू सिंह, जोकि एक बेसबॉल पिचर है और 2008 में एक टीवी रिएलिटी शो "द मिलियन डॉलर आर्म" भी जीत चुके हैं, अब वो एक फ्री एजेंट है और इससे पहले वो पिट्सबुर्घ पाइरेट्स के साथ जुड़े हुए थे और डिज़नी मूवी "मिलियन डॉलर आर्म" के सबजेक्ट भी है।

"6 फुट 11 इंच के गुविंदर सिंह, 7 फुट सुखविंदर ग्रेवाल और विमेन रैसलर कविता देवी, यह सब द ग्रेट खली के रैसलिंग स्कूल में ट्रेनिंग कर चुके हैं।

सौरव गुर्जर रैसलर के साथ मुंबई में एक्टर भी है, जोकि टीवी ड्रामा महाभारत में भीम का किरदार भी निभा चुके हैं। बशीर मल्ला दुबई से आने वाले MMA फाइटर है और वो अमेरिकन फुटबॉल में भी हीसा ले चुके हैं।"

इसी तरह से और भी एथलीट ने ट्रायल में हिस्सा लिया।

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 28 अप्रैल 2017

दिन की महत्वपूर्ण खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी है


दुबई में हुए WWE ट्राइल में शामिल होने वाले भारतियों की लिस्ट
दुबई में हुए WWE ट्राइल के लिए 18 देशों ने हिस्सा लिया। WWE विश्व भर से टैलंट को अपने साथ जोड़ने में लगी हुई है और इसी वजह से दुबई में 4 दिन तक चले ट्राइल में 18 देशों के 34 एथलीट्स ने हिस्सा लिया।


शिंस्के नाकामुरा ने एजे स्टाइल्स को अपना नया प्रतिद्वंदी चुना ?
स्मैकडाउन लाइव में आए नए सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा कंपनी से खास स्टार्स में से एक हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि नाकामुरा जल्द ही कंपनी के बड़े स्टार्स में से एक बन जाएंगे। WWE नाकामुरा के लिए कुछ बड़े मैचों की प्लानिंग कर रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनका विरोधी कौन होगा। ऐसा लगता है कि इस बात का जवाब नाकामुरा के पास है और वो नाम एजे स्टाइल्स हैं।


जिंदर महल को WWE चैंपियन बनाना बुरा आइडिया नहीं है: जिम रॉस
Jrsbarbq.com पर अपने हालिया ब्लॉग में WWE के दिग्गज कमेंटेटर जिम रॉस ने स्मैकडाउन के नंबर 1 कंटैंडर जिंदर महल को लेकर बात की।

रॉस ने आगे कहा, "क्या होगा अगर जिंदर महल WWE चैंपियन बन जाएं? WWE में पहले भी अजीबोगरीब चीज़े हुई हैं, वैसे देखा जाए तो ये उतना बुरा आइडिया भी नहीं है। मुझे लगता है कि जिंदर महल को अपने प्रोमो में लगातार चिल्ला-चिल्लाकर एक ही बात नहीं कहनी चाहिए।


जॉन सीना ने बताया कि किस वजह से वो निकी बैला को प्यार करते हैं
सीना ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरे सिर में बाल बचे हैं। हर कोई मेरे ऊपर हमला करता है और मेरे निजी जिंदगी को बीच में लाता है कि मुझे अब इसकी आदत पड़ गई है। बात जब तक मेरे तक थी सही थी, लेकिन अब सब निकी को भी टार्गेट कर रहे हैं। मैं सबको कहना चाहता हूँ कि आज तक मैंने निकी जैसी स्ट्रॉंग पर्सन नहीं देखी। इसी वजह से मैं उनसे प्यार करता हूँ।"


केविन ओवंस के नए लुक के पीछे विंस मैकमैहन का हाथ
WWE से मिल रहो जानकारी के मुताबिक विंस मैकमैहन यूएस चैम्पियन केविन ओवंस के बिल्ड और फिटनेस से बिल्कुल भी खुश नहीं है। विंस मैकमैहन यूएस चैम्पियन के ज्यादा वेट से इतने परेशान थे कि उन्होंने कनाडा के सुपरस्टार को सूट में करने को कह दिया।


SmackDown के मेन इवेंट का हिस्सा बनकर शार्लेट ने रचा इतिहास
शार्लेट ने जैसे ही स्मैकडाउन लाइव के मेन इवेंट में नेओमी के साथ विमेन्स चैंपियनशिप के लिए कंपीट किया, वैसे ही उन्होंने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शार्लेट WWE इतिहास की पहली महिला रैसलर बन गई हैं, जो रॉ, स्मैकडाउन और किसी पे-पर-व्यू के मेन इवेंट मैच का हिस्सा बनी हैं।


गोल्डबर्ग ने WWE वापसी को लेकर अपनी एरिक बिशफ से बात की
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003-04 में अपने WWE कार्यकाल के दौरान गोल्डबर्ग के कंपनी के साथ विवाद थे। इस बारे में और वापसी को लेकर उन्होंने कहा, "WWE में दोबारा वापसी करने से पहले मुझे काफी टेंशन थी। मैंने इन बातों को लेकर काफी डिफेंसिव रहता था कि मुझे क्या बचाना है क्या नहीं। इन बातों को लेकर मेरे विचार काफी खुले हुए थे। मैं वापसी को लेकर काफी अच्छा फील कर रहा था। मैं हमेशा ही चाहता था कि WWE के लोग मुझे समझें"।


इवान बॉर्न को दिया गया RKO मेरा सबसे पसंदीदा: रैंडी ऑर्टन
अपने करियर के बारे में बोलते हुए ऑर्टन ने कहा, "यह एक दिलचस्प समय रहा। मैं रोस्टर में काफी समय तक यंग गाए के रूप में रहा और एक दम मुझे अनुभवी कहा जाने लगा। एक दम आए बदलाव को मैं समझ ही नहीं पाया। मुझे शुरुआत से ट्रिपल एच और रिक फ्लेयर से काफी समर्थन मिला। थर्ड जनरेशन सुपरस्टार होने के नाते मेरे ऊपर बड़े स्टेज पर अच्छा करने का दबाव था और मुझे अपनी फैमिली की लेगेसी भी आगे बढ़ानी थी।

अपने पिता से ज्यादा कामयाब रहे WWE के 5 रैसलर्स

रैसलिंग बिज़नेस में अपने पिता को पीछे करने वाले कामयाब बेटे


प्रोफेशनल रैसलिंग एक फैमिली बिज़नेस की तरह है। इसमें रैसलर्स की कई पीढियां काम कर चुकी हैं और शायद आगे भी करेंगे। हालांकि वो सभी बिज़नेस में कामयाबी हासिल नहीं करते। कई स्टार्स आगे बढ़कर शोहरत हासिल करते हैं तो वहीं कई गुमनाम हो जाते हैं।

कई सुपरस्टार्स ढेर सारे ख़िताब जीतकर ऐसी ऊंचाई पर पहुंच जाते जिसकी उन्होंने ने कल्पना भी नहीं कि होती। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ WWE के पिता-पुत्र के रिश्ते पर नज़र डालेंगे और देखने की कोशिश करेंगे कि दोनों में से नम्बरी और दस नम्बरी कौन है।
ये रहे WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने कंपनी में अपने पिता से ज्यादा शोहरत बटोरी:


#1 रैंडी ऑर्टन
ansricp-1493239467-800
ये WWE में पिता से ज्यादा कामयाब पुत्र का सबसे बड़ा उदहारण हो सकता है। अपने पूरे करियर में रैंडी ऑर्टन ने अपने पिता की तुलना में ज्यादा ख़िताब हासिल की है। सच कहूं तो ऑर्टन की कामयाबी बहुत बड़ी है और उसे कम आंकने की गलती नहीं कि जा सकती।

रैंडी ऑर्टन की कामयाबी के पीछे कई वजह बताई जा सकती है, लेकिन इस बात को झुकलाया नहीं जा सकता कि उन्होंने कई बेहतरीन मैचेस दिए हैं। थोड़े बहुत चोटों को नज़रअंदाज़ कर दिया जाए तो ऑर्टन करीब 15 साल से कंपनी में हैं और अभी भी युवा है, जो अपने आप मे एक बड़ी बात है।

रैंडी ऑर्टन के पिता बॉब ऑर्टन रैसलमेनिया के पहले मेन इवेंट के हिस्सा थे और ये अपने आप मे एक बड़ी बात है।


#2 ब्रे वायट
ezm1kyj-1493239582-800
WWE में द अंडरटेकर के बाद अगर कोई सबसे डरावना किरदार है तो वो है ब्रे वायट। WWE के इस पूर्व चैंपियन ने अपने इस नए गिम्मिक से सभी को आकर्षित किया है। इसके साथ साथ हमे ये नहीं भूलना चाहिए कि उनके पिता IRS भी सालों तक कंपनी के बड़े स्टार रह चुके हैं।

माइक रोटोंडा पहले रैसलमेनिया का भी हिस्सा थे जहां वो दर्शकों से टैक्स भरने की अपील कर रहे थे। इसके अलावा कोई दूसरा यादगार लम्हा नहीं है। लेकिन उनके छोड़े कार्य को ब्रे वायट ने पूरा किया और इस बात पर माइक को काफी गर्व होगा।


#3 रोमन रेन्स
33rrvot-1493239618-800
पिछले तीन रैसलमेनिया का हिस्सा रह चुके रोमन रेन्स मल्टी वर्ल्ड चैंपियन हैं। वैसे के दर्शकों को उनकी काबिलियत पर संदेह है और उन्हें खुशकिस्मत मानते हैं, लेकिन ये बात तो पक्की है कि आने वाले सालों में रोमन रेन्स ही कंपनी पर राज करेंगे।

रोमन रेन्स के पिता, सिका एक समोअन थे और अपने दिनों में एक कामयाब टैग टीम रैसलर थे। लेकिन रोमन रेन्स की तुलना में उनकी कामयाबी कुछ नहीं है। इस बात पर सिका को बहुत गर्व है जिसका उदहारण हमे रैसलमेनिया 31 पर देखने मिला था।


#4 जॉन सीना
sn2n6nw-1493239712-800
जॉन सीना की तारीफ में ऐसा क्या कहा जाए, जो आजतक नहीं कहा गया? वोन16 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं और उनका नाम WWE के किताब में सुनहरे अक्षरों से दर्ज है। चाहे कुछ हो, वो पिछले 15 साल से कंपनी में हैं और हर बार उन्होंने कंपनी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

जॉन सीना के पिता भी WWE का हिस्सा थे और जॉन कंपनी में अपने परिवार के दूसरे पीढ़ी के सदस्य हैं। आप इसका मतलब पूछेंगे? दरअसल जॉन सीना के पिता कंपनी में जॉन के बाद आएं और फिर बोस्टन के इंडिपेंडेंट सीन में मैनेजर के रूप में काम करने लगे।


#5 रैंडी सैवेज
5gk0iva-1493284897-800
माचो मैन रैंडी सैवेज कंपनी के एक बड़ी हस्ती हैं और शानदार काम करने के कारण ही उनका कैचफ्रेज इतना लोकप्रिय हुआ है। इस पूर्व WWF चैंपियन का मैच अगर रैसलमेनिया 3 में रिकी स्टीमबोट के खिलाफ न होता तो वो आज इतने लोकप्रिय न होते। वो दौर अलग था, जहां पर वो नए रैसलिंग स्टाइल को लेकर आ रहे थे।

उनके पिता एंजेलो पॉफो इंटरनेशनल चैंपिनशिप रैसलिंग के बुकर के अलावा एक प्रोफेशनल रैसलर भी थे। विंस मैकमैहन से नफरत करने के अलावा इनमें और भी कई समानताएं हैं। लेकिन रैसलिंग की दुनिया मे रैंडी अपने पिता से दो कदम आगे निकल चुके हैं।

समाप्त

10 WWE सुपरस्टार्स और उनकी सैलरी

जानिए कमाई के मामले में आपका फेवरेट सुपरस्टार कौन से स्थान पर है



एक बहुत ही आम सवाल जो सभी WWE फैन के मुंह से सुनने को मिलता है वो यह है कि - "यह WWE सुपरस्टार्स कितने पैसे कमाते हैं?" लेकिन यह बात किसी को अच्छे से नहीं पता है कि WWE सुपरस्टार्स की कमाई असली में कितनी हैं क्योंकि यह एक ऐसी चीज़ है जो कंपनी कभी पूर्ण रूप से पब्लिक में रिलीज़ नहीं करती है।

हालांकि हमारे पास कुछ विश्वसनीय सूत्र हैं जो हमे बताते हैं कि ये रैसलर्स कितने पैसे बनाते हैं। हर रैसलर को एक बेस सैलरी मिलती है और उसके बाद रॉयल्टीज़ मिलती है। यह रॉयल्टी उनको एक्शन फिगर्स और पब्लिकेशन आदि के लिए मिलते हैं। इन रैसलर्स को अपने नॉन रैस्लिंग उपस्तिथि जैसे कि कॉमिक कॉन और विज़ार्ड वर्ल्ड।

कुछ रैसलर को पे पर व्यू में हुए प्रॉफिट का कुछ प्रतिशत हिस्सा भी मिलता है। मर्चैनडाइज़ की बिक्री से मिले पैसे का कुछ हिस्सा भी उनको मिलता है। कई टॉप क्लास टैलेंट को प्राइवेट जेट और पर्सनल टूर बस भी दी जाती है।
 इन रैसलरों की पगार को विस्तार से विभाजित किया जाये तो वो कुछ इस प्रकार होगी:
बुकिंग
कार्यक्रम
बौद्धिक सम्पदा
मर्चेंडाइजिंग
विशिष्टता
टर्म और टैरिट्री
पेमेंट्स और रॉयल्टीज़
प्रमोटर्स ऑब्लीगेशन्स
टैलेंट ऑब्लीगेशन्स
वारंटी
अर्ली टर्मिनेशन
ब्रीच
मिसलेनियस
कॉन्फिडेंशिएलिटी

इनकी कमाई लाखों से करोड़ों डॉलर्स तक होती है। आइये देखते हैं 2016 के 10 सुपरस्टार्स और उनकी इस साल की कमाई जिसमें उनके नेट वर्थ का भी जिक्र है:
10-ब्रे वायट
featured1-5-1475860745-800
2016 सैलरी : $470,000
नेट वर्थ : $800,000
बोनस/पर्क्स : इकॉनमी /कोच एयर ट्रेवल , होटल , रेंटल कार्स
ब्रे वायट की पिछले साल की कमाई $245,000 थी। ब्रे वायट का अमाउंट और भी ज्यादा हो जाएगा, जब वे एक चैंपियन 
बन जाएंगे ।


9-रोमन रेंस
roman-1475860815-8002016 सैलरी : $550,000
नेट वर्थ : $1.0 मिलियन डॉलर्स
बोनस /पर्क्स : मरचैनडाईज़ सेल्स का हिस्सा , इकॉनमी /कोच एयर ट्रेवल , होटल , रेंटल कार्स
रोमन पिछले साल $300,000 कमाए थे। मगर अब एक चैंपियन बन जाने के बाद उनकी कमाई के बढ़ने की उम्मीदें काफी ज्यादा है।


8-केविन ओवेन्स
owenschallengers-1475860893-800
2016 सैलरी : $950,000
नेट वर्थ : 2.5 मिलियन डॉलर्स
बोनस/पर्क्स : इकॉनमी /कोच एयर ट्रेवल , होटल , रेंटल कार्स
करंट यूनिवर्सल चैंपियन बेशक आने वाले साल में खूब कमाई करेंगे, उनके करियर ने पिछले कुछ सालों में आसमान छुआ है और उनके मरचैनडाईज़ के सेल्स भी बढ़ते जा रहे हैं ।


7-सैथ रॉलिन्स
20160523_sethrollins-4cee67331275c931d98df5ab71d9a730-1475860945-800
2016 सैलरी : $950,000
नेट वर्थ : 3.0 मिलियन डॉलर्स
बोनस/पर्क्स : फर्स्ट क्लास एयर ट्रेवल , 1.5% प्रॉफ़िट्स, होटल, रेंटल कार्स
सैथ रॉलिन्स ने पिछले साल में खूब कमाई की है। उनके चैंपियन बनने से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली, फिर वे छह महीनो के लिए रॉलिन्स एक्शन से बाहर थे जिसके कारण उन्हें अपनी चैंपियनशिप त्यागनी पड़ी। आज वे एक टॉप सुपरस्टार हैं, बेशक वे आने वाले सालों में खूब कमाई करेंगे।


6-द मिज़
maryse-and-the-miz-4-1475861035-800
2016 सैलरी : 1.2 मिलियन डॉलर्स
बोनस/पर्क्स : फर्स्ट क्लास एयर ट्रेवल नेट वर्थ : 6 मिलियन डॉलर्स
कुछ लोगों को मिज़ की कमाई सुनकर आश्चर्य होगा मगर आपको बता दें कि मिज़ को WWE में 12 साल हो चुके हैं। मिज़ को चार अलग अलग टाइटल जीतने की उपलब्धि प्राप्त है उन्होंने द मरीन जैसी मूवी करके भी बहुत कमाई की है।


5-बिग शो
8.big-show_-1475861086-800
2016 सैलरी : 1.25 मिलियन डॉलर्स
नेट वर्थ : 20 मिलियन डॉलर्स
बोनसेस /पर्क्स : फर्स्ट क्लास एयर ट्रेवल , अपग्रेडेड होटल स्टे , प्राइवेट बिज़नस
बिग शो ने पिछले दस सालों से काफी कमाई की है उन्होंने कुछ फिल्में भी की है जिससे उनकी काफी कमाई हुई है।


4-द अंडरटेकर
k5-1475861139-800
2016 सैलरी : 2.25 मिलियन डॉलर्स
नेट वर्थ : 17.5 मिलियन डॉलर्स
बोनस/पर्क्स : फर्स्ट क्लास एयर ट्रेवल , होटल अपग्रेड्स , 2 परसेंट मर्चैंडाइज़
डेडमैन अपने शानदार करियर के आखिरी पड़ाव में हैं और उन्हें साल में केवल एक या दो इवेंट में उपस्तिथि देने की छूट प्राप्त है।


3-ट्रिपल एच
trips-1475861300-800
2016 सैलरी : 2.8 मिलियन डॉलर्स
नेट वर्थ : 25 मिलियन डॉलर्स
बोनसेस /पर्क्स : स्टॉक विकल्प, प्राइवेट जेट , लिमिटेड ट्रेवल , पे-पर-व्यू बोनसेस, 5% मरचैनडाईज़ प्रॉफ़िट्स
ट्रिपल एच अभी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट है, जो क्रिएटिव टीम के और NXT के भी हेड हैं । वे समय समय पर WWE रिंग में भी अपनी उपस्तिथि देते रहते हैं अभी उनका सबसे अहम किरदार अभी कॉर्पोरेट की जिम्मेदारियों वाला है।


2-ब्रॉक लेसनर
maxresdefault-12-1475861343-800
2016 सैलरी : 6.0 मिलियन डॉलर्स

नेट वर्थ : 21 मिलियन डॉलर्स

बोनसेस /पर्क्स : प्राइवेट जेट, होटल बोनस , पे -पर -व्यू बोनस

ब्रॉक लेसनर एक बहुत बड़ा आकर्षण है जो WWE कंपनी में आज अपना प्रकोप फैलाये हुए है। कहा जाता है कि अगर कंपनी सहारा डेज़र्ट में भी इवेंट रखेगा और उसमे मेन इवेंट में ब्रॉक लेसनर होंगे तो वो इवेंट भी सफल रहेगा। कुछ लोगों का कहना है कि ब्रॉक को ज्यादा पैसे दिए जाते हैं मगर सच्चाई यही है कि वे आज मेन इवेंट अट्रैक्शन हैं और अपने दम पर ही WWE की कमाई का जिम्मा उठा लेते हैं।


1-जॉन सीना
cenacar-1462271249-800-1475861484-800
2016 सैलरी : 9.5 मिलियन डॉलर्स

नेट वर्थ : 35 मिलियन डॉलर्स

बोनसेस /पर्क्स : प्राइवेट जेट , 4 स्टार होटल, 3.0% मरचैनडाईज़ सेल्स , सबसे अधिक पे -पर -व्यू बोनस ।

आज आप जॉन को प्यार करें या फिर उससे नफरत करें मगर आप इस बात को झुटला नहीं सकते कि जॉन सीना आज अगर सबसे ज्यादा कमाई करते हैं तो उसके पीछे का कारण है उनकी मेहनत और उनका जज़्बा। उन्होंने कई WWE की फिल्में की है और रियलिटी TV सिरीज़ भी की है।


-महिला रैसलरों की कमाई
maxresdefault-13-1475862018-800
आइये नजर डालते हैं WWE की कुछ महिला रैसलर की कमाई पर:

-इवा मैरी: $240,000
-बैकी लिंच: $225,000
-शार्लेट: $290,000
-लाना: $205,000
-नेओमी: $225,000
-साशा बैंक्स: $225,000
-निकी बैला: $400,000

WWE से परेशान होकर इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधेंगे सुपरस्टार अल्बर्टो डैल रियो और पेज

फैंस ने इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में कई बार सवाल उठाए।


27 मार्च के दिन में अल्बर्टो डैल रियो ने पेज के साथ अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पिक्चर अपलोड की। इस पिक्चर में जो कैप्शन था, उससे कई मजेदार जानकारी सामने आई है। सबसे पहले ये बात सामने आई की इस बुधवार को पेज और रियो की शादी होगी, लेकिन इसमें ये भी है कि WWE से परेशान हो गए है। वो ये शादी कर रहे है।

पेज और डैल रियो पिछले साल मई 2016 में एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद वो पूरे साल साथ नहीं रहे, लेकिन इनके रिलेशनशिप के बारे में हमेशा कुछ ना कुछ खबर आते रहती थी।

हम सभी को ये तो पता था कि ये दोनों जल्द ही शादी करेंगे। लेकिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कुछ दिन बाद ही करेंगे ये काफी चौंकाने वाली बात है। इस पोस्ट में रियो ने WWE से परेशान होने का भी इशारा किया है। दो दिन के बाद इन दोनों की शादी की फोटो भी आ जाएंगी। जो की एक न्यूज फिर बन जाएगी। क्योंकि काफी दिनों से इन दोनों के रिश्तों के बारे में फैंस काफी चर्चा करते आए है।

अब शादी तो इन दोनों के बीच हो जाएगी। और उम्मीद है कि इसके बाद WWE पेज को किसी बड़े अवतार में रिंग में वापसी कराने वाला है। क्योंकि आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद भी WWE ने इस बारे में कुछ नहीं बोला।

जिंदर महल के लिए इन 5 प्रतिद्वंदियों के साथ भविष्य में दुश्मनी अच्छी साबित होगी

जिंदर महल का सही इस्तेमाल अभी होना बाक़ी है ।


WWE में कभी ऐसे रैसलरों की चर्चा होगी, जिनका सही इस्तेमाल नहीं किया गया है, तो उसमें जिंदर महल का नाम जरुर होगा। कंपनी में इस 30 साल के रैसलर का कैरियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जो कि मिड कार्ड लेवल से ज्यादा नहीं बढ़ पाए। वहीं, अगर रैसलिंग कैरियर की बात करें तो इसकी शुरुआत कनाडा से ही हुई, और 2010 में FCW ट्राईआउट में जाने से पहले महल ने सात साल रैसलिंग की ट्रेनिंग ली थी।

फिलहाल, कंपनी अभी बदलाव के दौर से गुज़र रही है, जहां वो दूसरा जॉन सीना ढूंढ़ने में लगी है। ये कंपनी के लिए सही समय है, जब वो जिंदर का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

आमतौर पर एक रैसलर को अच्छी फाइट या फिर एक बड़ी दुश्मनी की जरुरत स्टार बनने के लिए होती है, जो कि जिंदर महल मिली है, लेकिन उसका वो सही इस्तेमाल नहीं कर पाएं हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें कुछ और समय की जरुरत है। अब वक्त आ गया है कि क्रिएटिव टीम उनके लिए कुछ ऐसा मंच तैयार करें, जहां ये उभरता हुआ सितारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लंबे समय तक कर सके।

आइए उन पांच प्रतिद्वंदियों के बारे में जानते हैं, जिनके साथ भविष्य में जिंदर महल की दुश्मनी उन्हें एक स्टार बनने में मदद कर सकती है।

कोफी किंगस्टन

kofi-1467913282-800
कनाडा के जिंदर महल WWE में करीब 100 मैच खेल चुके हैं। बावजूद, इसके उन्हें वो कामयाबी नहीं मिल पाई है, जो अब तक मिल जानी चाहिए थी। इस मामले में उनके लिए कॉफी किंग्स्टन अच्छे प्रतिद्वंदी साबित हो सकत हैं। किंग्स्टन उन रैसलरों में शामिल हैं, जिन्होंने कंपनी बड़े और छोटे सभी रैसलरों के साथ फाइट की है। यानी किंग्स्टन के साथ दुश्मनी भविष्य में महल के लिए अच्छी साबित हो सकती है।

किंग्स्टन एक ऐसे रैसलर हैं, जिन्हें दर्शकों का साथ अक्सर मिलता रहता है। उन्हें दर्शक कई मायनों में पसंद करते हैं। महल किंग्स्टन के साथ दुश्मनी बढ़ाने में कामयाब रहते हैं, तो इससे वो दर्शकों की नज़र में आसानी से आ जाएंगे और काफी लंबे समय तक उनकी नज़रों में बने रहेंगे।

टाइटस ओ नील

titus-1486564183-800
सोमवार रात रॉ में टाइटल ओ नील और जिंदर महल की शारीरिक बनावट सबसे बेहतरीन थी। दोनों की शारीरिक बनावट को देखकर कहा जा सकता है कि विश्वस्तर का एथलीट बनने के गुण दोनों में मौजूद हैं। अगर, ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हो जाएं, दो दर्शकों को एक दिलचस्प दुश्मनी देखने को मिल सकती है।

टाइटल के बारे में कहा जाता है कि कंपनी को उनकी जहां जरुरत पड़ती है, वो वहां फिट हो जाते हैं। 39 साल के ओ नील को भी एक ऐसे दुश्मन की तलाश है, जो उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा सकें। महल इस कड़ी में एकदम फिट नज़र आते हैं।

सिनकारा

sin-cara-in-air-1476313959-800
सिन कारा को दूसरे रे मिस्टिरियो के रूप में देखा जा रहा है। इनका कैरियर भी बुलंदियों की तलाश कर रहा है। बहुत से लोग इन्हें कंपनी पर बोझ मानने लगे हैं। पर मेक्सिको के इस खिलाड़ी को कमतर आंकना कंपनी के लिए भूल साबित हो सकती है। कारा को भी कुछ समय की जरुरत है, जहां वो अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

मौजूदा समय में कारा और महल दोनों को ही एक मंच की आवश्यकता है, जहां ये दोनों लंबी रेस का घोड़ा अपने आपको साबित कर पाएं। जब दोनों को ही ऐसे मंच की आवश्यकता है, तो क्यों न दोनों को ही एक-दूसरे के खिलाफ कर दिया जाए। जब बुलंदियों पर पहुंचने की होड़ दोनों में होगी, तो मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है।

सिजेरो

cesaro-1487316122-800
सोमवार रात को स्विस सुपरमैन कहे जाने वाले सिजेरो ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। वो जब भी रिंग के अंदर फाइट कर रहे होते हैं, तो उस समय पूरा लॉकर रूप अलर्ट पर रहता है। इनके सामने दूसरे प्रतिद्वंदियों को अपना बेस्ट मूव सामने लाना पड़ता है, तभी आप शेसारों के प्रहार से बच पाएंगे या फिर जीतने के लिए। फास्टलेन में भी शेसारो का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

पिछले रविवार को पीपीवी के बी-शो में महल और सिजेरो के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मैच के साथ दोनों ने साबित कर दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं, जिन पर पैसा लगाया जा सकता है। यानी इनके बीच दुश्मनी लंबी खिंचती है, तो इससे अच्छी बात दर्शकों के लिए क्या हो सकती है।

जिम रॉस ने शार्लेट फ्लेयर की तुलना हल्क होगन से की

जिम रॉस ने शार्लेट की काफी तारीफ की


पूर्व WWE अनाउंसर और हॉल ऑफ फेमर जिम रॉस ने अपने ब्लॉग में कई मुद्दों के ऊपर बात की, जिसमें जिंदर महल को मिल रहे पुश से लेकर नाकामुरा का ब्लू ब्रांड में अब तक के सफर के बारे में बात शामिल थी। हालांकि उनके ब्लॉग से जो सबसे बड़ी बात सामने आई, वो थी 4 बार की रॉ विमेन्स चैम्पियन को लेकर उनकी राय। जिम रॉस ने सेकेंड जनरेशन सुपरस्टार की काफी तारीफ की और उनकी तुलना हल्क होगन के साथ की।

शार्लेट इस समय ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट में नज़र आ रही हैं और वो विमेन्स चैंपियनशिप के लिए नेओमी से लड़ रही हैं। शार्लेट के पास 5 बार की विमेन्स चैम्पियन बननी का मौका था, लेकिन उनके अरमानों पर पानी फेरा नतालिया, टैमिना, कार्मेला और जेम्स एल्सवर्थ ने, जिन्होंने टाइटल मैच में शार्लेट के ऊपर अटैक कर दिया था।

जिम रॉस ने कहा कि शार्लेट ने कंपनी से जुडने के बाद काफी सुधार किया है और इसके अलावा फ्लेयर का खून के होने के नाते वो उन्हें एक बेहतर एथलीट बनाती हैं। जिम रॉस ने कहा कि वो आगे जाकर और भी सफलता हासिल करेंगी। इसके अलावा रॉस ने कहा कि शार्लेट में इतनी काबिलियत हैं कि वो आगे जाकर दूसरी हल्क होगन बन सकती हैं।

शार्लेट अब एक बार फिर विमेन्स टाइटल को अपने पास लाना चाहेंगी, लेकिन उससे पहले उनके सामने बहुत सारी चुनौती होंगी, जिनका सामना किए बिना, वो यह टाइटल नहीं जीत पाएँगी। क्वीन को नेओमी का सामना करने से पहले नतालिया, कार्मेला और टैमिना का सामना करना होगा।

इस बात की अफवाहें सामने आ रही हैं कि स्मैकडाउन में उन्हें फेस बनाया जा सकता हैं और उसके बाद उन्हें बेबीफेस के तौर पर ही पुश दिया जाएगा।

स्मैकडाउन का अगला पीपीवी बैकलैश में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है और शार्लेट को जब तक ब्लू ब्रांड की विमेन्स से भिड़ना होगा और अपनी जगह टीम ब्लू की बेबीफेस के तौर पर बनानी होगी।

5 संभावित वापसी जो हमें WWE Payback पर देखने को मिल सकती हैं

रैसलमेनिया 33 के बाद पहला पे-पर-व्यू होगा पेबैक


जैसा कि हम सबको पता है कि अब WWE पैबैक की शुरुआत होने में बस कुछ दिन बचे है। 30 अप्रैल 2017 रविवार (भारतीय समयानुसार सोमवार) को SAP सेंटर में WWE पेबैक का आयोजन होगा। इस शो पर कई ऐसे मैच होने वाले हैं, जो शो पर चार चांद लगा देंगे, वहीं स्मैकडाउन के लिए हमें थोडा खेद है क्योंकि बैकलैश की शुरुआत पुराने तरीके से हो रही है।

पेबैक पर होने वाले मैचों के बारे में बात करें तो रोमन रेंस और स्ट्रोमैन के बीच, समोआ जो और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाले मैच इस शो के प्रमुख मैचों में से एक है। इन सब के अलावा हमारे मन में और भी कई चीजें हैं, जैसा कि हम जानते हैं कि प्रो-रैसलिंग में पीपीवी पर वापसी होना आम बात है और यह शो को और बेहतर बना देता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए हमारे मन में कुछ ऐसे नाम हैं जो WWE पेबैक पर वापसी कर सकते है, आइए आपको बताते हैं कि वह 5 रैसलर कौन से हैं, जिनकी पेबैक 2017 पर वापसी हो सकती है।

बो डैलस

k5p7ime-1493237644-800
सभी को पता होना चाहिए क्योंकि बो डैलस वायट परिवार को पूरा करने के लिए वापस आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ब्रे वायट ने कहा कि वह 100% आश्वस्त हैं कि उनके रियल लाइफ के भाई एक दिन उनकी फैमिली में जरुर शामिल होंगे। रैसलमेनिया 33 पर ऑर्टन के खिलाफ हार के बाद इससे अच्छा समय कोई नहीं होगा जब बो डैलस की वापसी हो।

निश्चित रुप से कई फैंस का मानना है कि रैंडी ऑर्टन एक बार फिर खुद को साबित करते हुए पेबैक पर ब्रे वायट को हरा देंगे, हालांकि देखा जाए तो यह फिउड एक नॉन टाइटल है और यहां पर इसका तुक बनता है कि बो डैलस रैंडी के खिलाफ होने वाले मैच में ब्रे वायट की मदद करें।


ब्रॉक लैसनर

81j5s1v-1493237726-800
कुछ हफ्ते पहले रॉ पर लैसनर के दिखने के बाद पेबैक पर उनकी वापसी करने की उम्मीद है, लेकिन हमें लगता है कि किसी को भी उनकी वापसी करने की उम्मीद नहीं है। हमने जिस तरह से लैसनर की वापसी के बारे में सोचा है वह यह है कि स्ट्रोमैन, रोमन रेंस को हरा दें, इससे पहले ब्रॉक उनके बीच एक मॉनस्टर के रुप में बीच में आ जाए।

यह बिल्कुल साफ है कि इनके बीच फिउड रॉ के अगले पीपीवी पर देखने को मिल सकती है और यह रोमन के लिए हील बनने का एक रास्ते के रुप में अपनाने के लिए होगा।




ट्रिपल एच

c4jhkda-1493237768-800
इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि ट्रिपल एच पेबैक पर वापसी कर सकते हैं। फैंस के साथ हमारा मानना भी है कि पेबैक पर ट्रिपल एच की वापसी हो सकती है। WWE की बुंकिग को देखकर ट्रिपल एच की वापसी का पूरा तुक बनता है। ओरलैंडो में हार के बाद ट्रिपल एच को वापसी करने की जरुरत है।

पेबैक पर जिस तरह से सैथ रॉलिंस और समोआ जो को बुक किया गया, उसमें ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच का वापसी करना एक वास्तविक स्थिति जैसा लगेगा। जिस तरह से समोआ को बिल्डअप किया जा रहा है उसको देखते हुए आप उन्हें हारते हुए नहीं देख सकते हैं। इसके अलावा सैथ को एक और जीत के साथ के अपनी लय बनाए रखने की जरुरत है।




एजे ली

4om6wpk-1493237987-800
जैसा कि हम सब जानते हैं कि एजे ली पिछले दो साल से WWE में नहीं दिखाई दी हैं, और उन्होंने अपने पति सीएम पंक के साथ इस बिजनेस से दूर रहने का फैसला किया है। काफी मौकों पर वह चुप रही हैं, लेकिन देर से ही सही वह अपनी नई किताब क्रेजी ईज़ माई सुपरपावर के साथ आई हैं जिसमें वह अपने चुप रहने की प्रवत्ति से बाहर आई हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान एजे ली ने कहा कि वह अभी भी रैसलिंग को मिस करती हैं, जिसके बाद हमें लगता है कि बेली और एलेक्सा ब्लिस के बीच होने वाले मैच में उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं।




रुसेव

2af9ttn-1493238098-800
बुल्गेरियन ब्रूट के नाम से फेमस रुसेव पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उनके स्मैकडाउन लाइव के हाल ही के प्रोमो को देखकर लगा कि वह WWE चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह से सेट हैं। हालांकि टाइटल मैच ना दिए जाने के बाद वह रॉ ब्रांड पर जा सकते हैं।

यह थोड़ा अजीब है कि वह केवल रॉ में भेजे जा रहे हैं। रुसेव रॉ पर भी अधूरे हैं, ईमानदारी से कहें तो उन्हें स्मैकडाउन लाइव सुपरस्टार के रुप में सिंपल पॉप-अप की जरुरत हैं, क्योंकि भगवान जानता है कि हमारे पास इस कार्ड पर प्रतिस्पर्धा करने में पर्याप्त जगह नहीं है।


समाप्त_;

WWE और TNA में करार के बाद ब्रोकन गिमिक में नज़र आ सकते हैं मैट हार्डी

ब्रोकन गिमिक की वजह से मैट हार्डी की लोकप्रियता में भारी इज़ाफा हुआ


अगर cageside seats की रिपोर्ट को आधार माना जाए तो WWE और TNA में मैट हार्डी के ब्रोकन गिमिक को लेकर करार हो गया है।

वैसे ये जितनी अच्छी खबर मैट के लिए है उतनी ही अच्छी खबर ये WWE के फैंस के लिए भी है क्योंकि वो कब से इस गिमिक की एंट्री WWE में देखना चाहते थे। उन्हें ये उम्मीद थी कि जब भी मैट TNA से WWE में वापसी करेंगे, तो ये रूप देखने को ज़रूर मिलेगा लेकिन कुछ कानूनी पचड़ों की वजह से इसमें देरी हो रही थी।

एक दौर ऐसा भी था जब लोग ये मानते थे कि मैट को अपने भाई जैफ हार्डी के अंडर ही काम करना चाहिए, लेकिन इससे अलग हटकर मैट ने एक बहुत ही अलग गिमिक चुना, जिसमें वो अपने आधे बाल ब्लॉन्ड रखते है तो आधे काले। इस गिमिक ने उन्हें ना सिर्फ एक नई पहचान दी बल्कि एक इंडिपेंडेंट परफ़ॉर्मर की छवि भी। अब उन्हें खुद की पहचान के लिए अपने भाई के पीछे नही छुपना पड़ेगा।

फैंस तो इस उम्मीद में थे कि जब हार्डी बॉयज़ रैसलमेनिया में डेब्यू करेंगे तो वो ब्रोकन गिमिक के साथ ही होगा, लेकिन ऐसा हुआ नही।
वैसे देखा जाए तो इस गिमिक को क्लियर होने मे जितना भी वक़्त लगा है वो असल में हार्डी बॉयज़ को फायदा पहुँचाता हुआ ही दिख रहा है। असल में जब लोगों ने इस गिमिक को देखा तो वो TNA में थे, और अभी ज़रूरी ये था कि वो पहले तो अपनी पकड़ मजबूत करें। वो फैंस के फेवरेट रहे हैं, और हमेशा से उनके किए गए मूव्स फैंस को काफी पसंद आते रहे हैं, तो इस गिमिक के आने से एक बहुत ही बढ़िया स्टोरीलाइन को भी एक रास्ता मिल रहा है। अब बस ये देखना दिलचस्प होगा कि इस गिमिक को 'टीम रेड' में एंट्री करने का मौका कब मिलेगा।

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 27 अप्रैल 2017

दिन की महत्वपूर्ण खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी है


"भविष्य में द अंडरटेकर की जगह ब्रे वायट ले सकते हैं"
जिम रॉस ने अपने ब्लॉग पर एक चौंकाने वाली बात कही है। जिम रॉस का कहना है कि ब्रे वायट में इतनी क्षमता है कि वो अंडरटेकर की जगह ले सकते है। इस लैजेंड ने ये भी कहा है कि अगर WWE इस दिशा में काम करें तो मुझे काफी खुशी होगी।


इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव के बाद हुए टॉकिंग स्मैक में बैरन कॉर्बिन के व्यवाहर को देखते हुए स्मैकडाउन लाइव के कमिश्नर शेन मैकमैहन ने उन्हें सस्पेंड किया और साथ ही में उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया। इस कहानी को WWE वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था कि कॉर्बिन को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया है, लेकिन उनके ऊपर लगे जुर्माने का खुलासा नहीं हुआ। टॉकिंग स्मैक में सैमी जेन के ऊपर हमला करते हुए कॉर्बिन ने रेफरी को ही मार दिया। यह चीज शेन मैकमैहन को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।


हेडनरेक ने लैसनर की फिटनेस और रैसलिंग कौशल की काफी तारीफ की और उन्हें जॉन सीना का जैनिटिकल गिफ्टिड वर्जन कहा। हेडनरेक ने कहा, "मैंने लैसनर के साथ एक बार काम किया और मैं हमेशा यह कहानी सुनाता हूँ कि उन्होंने मुझे बैली तो बैक सुपलेक्स दिया था। उनसे पहले किसी ने भी मुझे इस तरह नहीं होल्ड किया था, मुझे रॉलरकोस्टर जैसे फ़ील हो रहा था और वो मुझे लगातार स्लो मोशन में सुपलेक्स देते रहे। यह दिखाता है कि उनमें कितनी ताकत है। मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरी गर्दन और कमर टूटने वाली है, मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ था। वो जॉन सीना की तरह सनकी थे, लेकिन साइन में और ताकत में यह सीना से ज्यादा गिफ्टिड थे। वो एक मोंस्टर हैं।"


जॉन सीना ने हील बनने को लेकर बड़ा खुलासा किया
हील बनने को लेकर सीना ने कहा, "मुझे नहीं लगता है कोई मुझे हील बनते हुए देखना चाहता है। ऐसे बहुत कम लोग है, जो मुझे मौजूदा रूप में पसंद नहीं कर रहे, लेकिन मैं हर किसी को खुश नहीं कर सकता और मुझे वो बने रहने में कोई शर्म नहीं, जोकि मैं हूँ। मैं WWE को खुशियों को बांटने का जरिया मानता हूँ। इसी वजह से मैं यहाँ हर साल आता हूँ और मैं यह ही करता रहूँगा।


रॉ टैग टीम चैम्पियन जैफ हार्डी ने आर्ट ऑफ रैसलिंग पॉडकास्ट में कोल्ट कैबना को जॉइन किया और उसमें उन्होंने अपने एडिक्शन प्रॉबलम के बारे में बात की, साथ ही में 2011 में TNA विक्ट्री रोड में स्टिंग के खिलाफ मिली जीत ने उनकी जिंदगी बदल दी। जैफ ने कहा, " 21 साल तक मैंने बीयर नहीं पी थी। 22 साल का होते होते मैं थोड़ा पागल सा हो गया। डेट रेप नाम का पहले ड्रग था जोकि मैंने सबसे पहले लिया था और उसके बाद मुझे उसकी लत लग गई थी।"


SI.com को हाल ही में सुपरस्टा स्टिंग ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। खासतौर पर उन्होंने अंडरटेकर के बारे में बात की। उनका कहना था कि उऩ्हें अफसोस है कि वो कभी अंडरटेकर साथ मुकाबला नहीं कर पाए।


SmackDown से Raw में जाने को लेकर द मिज ने अपनी प्रतिक्रिया दी
जैरिक ने रॉ के बारे में कहा कि,रॉ एक अच्छा शो है। जिसकी रेटिंग भी काफी अच्छी है। और हमेशा शो को आगे बढ़ाने के लिए रेटिंग की आवश्यकता पड़ती है। इसे मिज और मरीस जैसे स्टार पावर की भी जरूरत है। अब आप देखना आगे हम कितना अच्छा परफॉर्म करते है"।वहीं स्मैकडाउन लाइव के बारे में बोलते हुए मिज का कहना था कि," स्मैकडाउन लाइव को भी हमने बहुत कुछ दिया। उसे हमने ही बनाया। हर हफ्ते लोग सोचते थे की मिज और मरीस अब क्या करने वाले है। अब हम दोनों जो स्मैकडाउन में कर रहे थे वो ही रॉ में भी करेंगे"।

क्या जिंदर महल अब नया फिनिशर का इस्तेमाल कर रहे हैं ?

जिंदर महल WWE चैम्पियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर हैं


इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में जिंदर महल ने रैंडी अॉर्टन के ऊपर हमला किया औऱ उनकी WWE चैंम्पियनशिप को लेकर भाग भी गए। उससे पहले अॉर्टन का मैच एरिक रोवन से हुआ था और उसके बाद महल, सिंह ब्रदर्स के साथ रिंग में आए और मौजूदा चैम्पियन के ऊपर हमला किया।

दूर से देखकर जो लग रहा है, उसके हिसाब से तो WWE ऐसा फैंस का ध्यान स्टोरी के ऊपर रखने के लिए कर रही है। हालांकि फुटेज को देखने पर साफ तौर पर पता चल रहा है कि महल ने वाइपर को अपने फिनिशर के बेहतर वर्जन से गिराया। लेकिन जो सवाल खड़ा होता है, वो यह है कि उनके नए फिनिशर का नाम क्या है?

महल इससे पहले WWE के साथ 2011 में जुडे थे और उसके बाद वो इंडिपेंडेंट सर्केट में लड़ने के लिए चले गए। 2011 में WWE में रहते हुए महल ने कई सबमिशन होल्डस और फिनिशर्स का इस्तेमाल किया था। जिस फिनिशर का इस्तेमाल उन्होंने सबसे ज्यादा किया, वो था कैमल क्लच, द नेकब्रेकर और द नेल्सन स्लैम।

जिंदर महल को हाल में हुए सुपरस्टार शेकअप के दौरान स्मैकडाउन लाइव में शिफ्ट किया गया और अब वो इस मौके का अच्छे से फायदा उठा रहे हैं। महल ने एक दम शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने लिए यह जगह बनाई और अब वो बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। हालांकि इस हफ्ते जो हुआ उसके बाद फैंस को यह लग रहा है कि अब महल नए फिनिशर का इस्तेमाल करेंगे।

WWE यूनिवर्स को अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि उनके नए फिनिशर का नाम क्या होगा? उसका उत्तर काफी सरल है, यह फिनिशर जरूर नया लग रहा हो, लेकिन इसमें पुराने वाले फिनिशर 'फुल नेल्सन स्लैम' की झलक दिखाई देती है।
महल ने 2011 में इस मूव का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया था। महल के नए फिनिशर का कोई नाम नहीं है, उन्होंने बस अपने पुराने फिनिशर में थोड़ा परिवर्तन किया है।

फैंस को अब हील किरदार को इस मूव का इस्तेमाल करते हुए फ्यूचर में देखने की आदत डाल लेना चाहिए। यह कोई स्पेशल नहीं था, लेकिन बस फैंस को यह नया मूव लगा, असल में जोकि यह नहीं है।