Extreme Rules में WWE द्वारा स्टील केज मैच कराने की वजह सामने आई

4 जून को होगा एक्सट्रीम रूल्स का आयोजन। स्टील केज मैच में मैट और जैफ हार्डी रॉ टैग टीम चैंपियनशिप शेमस और सिजेरो के खिलाफ डिफेंड करेंगे।


Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टजर ने ने हाल की एपिसोड में WWE द्वारा एक्सट्री रूल्स में हार्डी ब्रदर्स का लैडर मैच बुक नहीं करने का कारण बताया है।

20 मई को शिकागो में हुए NXT टेकओवर में NXT टैग टीम चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच हुआ था। इसी को देखते हुए डेव मैल्टजर ने कई सवाल WWE के ऊपर उठाए है।

इस हफ्ते रॉ में मैट हार्डी का सामना शेमस के साथ हुआ था। इस मैच में मैट हार्डी ने शेमस को हरा दिया था। इसी को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है है कि अब एक्सट्रीम रूल्स में रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए इनका मुकाबला होगा। मैट हार्डी ने खुद बयान दिया की वो एक्सट्रीम रूल्स में स्टील केज मैच में शेमस और सिजेरो के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

जब मैट हार्डी ने ऐसा कहा तो ये कई फैंस के लिए सरप्राइज था। फैंस ने ये सोचा था की हार्डी के लिए अब अगले पीपीवी में लैडर मैच होगा। लेकिन लैडर मैच हटा कर इसे स्टील केज मैच कर दिया गया है।

इसी के तहत डेव मैल्टजर ने कहा की ये ही कारण है कि NXT के लैडर मैच को शो नहीं किय गया था।  अगर अफवाहों पर भरोसा करें तो WWE खुद ऑफिसियल इस टैग टीम लैडर मैच की घोषणा नहीं करना चाहता था। WWE चाहता था की पहले इस लैडर मैच को कराया जाए उसके बाद हार्डी और शेमस, सिजेरो के बीच स्टील केज मैच की घोषणा की जाए।

मैट और जैफ हार्डी रॉ टैग टीम चैंपियनशिप को एक्सट्रीम रूल्स में शेमस और सिजेरो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। एक्सट्रीम रूल्स 4 जून को होगा। इससे पहले क्योंकि हार्डी ब्रदर्स का हमेशा टैग टीम के तौर पर लैडर मैच हुआ है। NXT में भी हमेशा इनके लैडर मैच हुए है। इसी को देखते हुए फैंस को अब झटका लग गया है। क्योंकि फैंस WWE में भी ये ही लैडर मैच चाहते थे।

10 बातें जिन्हें सुन-सुनकर हर रैसलिंग फैन तंग आ चुका है

रैसलिंग ना देखने वाला शख्स कुछ इस तरह के सवाल कर रैसलिंग देखने वाले को परेशान करता है


आज के दौर की रैसलिंग को देखने वालों को ये इल्म भी नहीं होगा कि आखिरकार पहले के दौर में रैसलिंग किस तरह होती थी। सबसे बड़ी बात ये थी कि आप कभी भी ना तो उनके लॉजिकस और ना ही स्टोरीलाइन को चैलेंज करें।
अगर आप रैसलिंग के मुरीद नहीं हैं तो आप सही मायनों में नहीं जान पाएँगे कि आखिरकार एक रैसलिंग फैन का उत्साह क्या होता है। वैसे तो कई लोग कुछ अजीबोगरीब बातें करते हैं, लेकिन हम आपको बताते हैं उन 10 बातों के बारे में जिनको कोई भी रैसलिंग फैन सुनना पसंद नहीं करता।

वो ख़ून है या कैच-अप?

Hulk
आपको सुनने में ये चाहे अजीब लगे, लेकिन रैसलर्स के शरीर से निकलने वाला ख़ून वाकई असली है। वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनके पास कोई और रास्ता नहीं होता।
अब एक चलते मैच को रोककर वो पीछे तो नहीं जाएँगे ताकि ब्लड जैसा मेकअप कर सकें। इसलिए रैसलर्स अमूमन एक ब्लेड अपने रिस्ट बैंड में रखें रहते हैं, और जब भी मौका मिलता है वो इसका इस्तेमाल करते हैं।


हर कोई ड्रग एडिक्ट है

benoit-1417340934
ये बात सच में सही है कि एक ज़माने में WWE ही नहीं बल्कि पूरी प्रो-रेसलिंग इंडस्ट्री में ड्रग्स की भरमार थी, लेकिन सब रैसलर्स ड्रग्स लेते हों ऐसा ज़रूरी नहीं हैं।
कुछ रैसलर्स तो शराब और सिगरेट तक नहीं पीते हैं। अब तो रैसलिंग में और खुद WWE में भी ड्रग प्रिवेंशन पालिसी है, जिसकी वजह से अगर कोई ड्रग्स करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसको सस्पेंड कर दिया जाता है।

रैसलर्स सिर्फ पैसे और फेम के लिए आते हैं

john-cena-s-cars-john-cena-19164091-500-371-1417340961
अब अगर आप ट्रिपल एच या जॉन सीना हैं, तो आपको पैसे की कोई किल्लत नहीं होगी, लेकिन कई ऐसे रैसलर्स हैं जिन्हे दो जून रोटी का जुगाड़ करने में भी बड़ी मुश्किल आती है। कई लोग इसलिए रैसलिंग के दिनों में किसी नए बिज़नेस की नींव रख देते हैं, लेकिन सब इतने सौभाग्यशाली नहीं होते हैं।


इसमें काफी वॉयलेंस होती है

Ryback CM Punk
अब अगर कोई ये पूछता है कि रैसलिंग में इतना वॉयलेंस क्यों होता है, तो उनसे पूछिए कि टेर्रेंटीनो की फिल्मों में कितना वॉयलेंस होता है, पर फिर भी लोग उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन जब लोग रैसलिंग की बात करते हैं, तो वो इतने सेंटीमेंटल क्यों हो जाते हैं?
अब तो रैसलिंग में एट्टीट्यूड एरा जैसा वॉयलेंस नहीं होता है, फिर भी लोगों को इतनी परेशानी क्यों होती हैं? आखिरकार ये सब स्क्रिप्टेड होता है, और फैंस को ये बात एक्सेप्ट कर लेनी चाहिए।

ये सिर्फ बच्चों के लिए है

Sin Cara

कई लोगों का ये तर्क रहता है कि आखिरकार रैसलिंग में ऐसा क्या है कि हम उसे देखें? अगर आप उनसे ही पूछिए कि जब आप छोटे थे, तब क्यों देखते थे तो वो बोलेंगे कि तब वो बच्चे थे और उन्हें इस वजह से देखना पड़ता था क्योंकि तब वो एंटरटेनिंग लगता था, लेकिन अब नहीं।

अगर ऐसा ही है तो फिर पोकेमोन भी कुछ ऐसा ही था, लेकिन वो आज भी इसलिए अच्छा लगता है, क्योंकि उसमें एक किड कॉन्टेंट कोशियन्ट है। बदलते वक्त के साथ WWE ने अपने मैचेज़ में ब्लड कम कर दिया है, और उसको ऐसा रखा है जिसको हर कोई एन्जॉय कर सके। अब ये तो कमाल है ना?

रैसलिंग में सिर्फ मस्कुलर लोग होते हैं

Daniel Bryan
ये आधा सच है। एक दौर में सिर्फ बॉडीबिल्डर ही इस खेल के लिए उपयुक्त माने जाते थे, लेकिन बदलते वक्त के साथ इसकी जगह स्किल्ड रैसलर्स ने ले ली है। वो रैसलर्स जो रिंग में जबरदस्त परफॉर्म कर सकते हैं। यही वजह है कि डेनियल ब्रायन जैसे लोग रैसलमेनिया पर चैंपिनशिप्स और मैचेज़ जीतते हैं। बदलाव सतत है, और हमें इसे स्वीकार करना चाहिए।

WWE आज भी है क्या?

WM
अगर आपसे कोई ये पूछे कि क्या WWE आज भी है तो उसको बताइए कि या तो वो इस दुनिया का नहीं है या फिर वो रैसलिंग की दुनिया से दूर है। आखिरकार रैसलिंग की दुनिया में WWE की क्या महत्ता है, ये जानने के लिए सिर्फ इतना ही काफ़ी है कि रॉक और जॉन सीना के मैच ने 72 मिलियन पे-पर-व्यू बॉयज बनाए थे। कमाल या धमाल? वैसे ये चाहे कुछ भी हो, लेकिन इसका मज़ा तो सिर्फ फैंस और WWE को ही आया।

रैसलर्स असली एथलीट्स नहीं होते 

Cesaro
 'मैं ना सिर्फ एक एथलीट की तरह सोचता हूँ, बल्कि अपनी प्रैक्टिस भी उनकी तरह ही करता हूँ।' ये कहना था सैथ रॉलिन्स का जब उनसे पूछा गया कि क्या वो एक रैसलर हैं या एथलीट। वो ये मानते हैं कि रैसलर को एथलीट की तरह ऑफ भी नहीं मिलता क्योंकि वो लगातार मेहनत करते रहते हैं, जबतक कि वो चोटिल नहीं हो जाते।

UFC और MMA बेहतर हैं

Brock Lesnar
हाथी और घोड़े में जो फर्क है कुछ वैसा ही फर्क UFC और WWE में है। UFC का मैच कभी 10 सेकण्ड का भी हो सकता है, और कभी लंबा भी चल सकता है, जब तक कि सामनेवाला चित नहीं हो जाता। वहीं दूसरी तरफ WWE स्क्रिप्टेड है, और ये बात खुद मिक फोली भी कह चुकें हैं। अब आप या तो अच्छा शो देखेंगे या सिर्फ़ एक फाइट। आप क्या चुनेंगे?


WWE फेक है

Taker
WWE देखने में भले ही फेक लगे, लेकिन ये असल में फेक नहीं होता। आप जब फ़िल्म को स्क्रीन पर देखते हैं तो ये पाते हैं कि वो भी तो स्क्रिप्टेड होता है, लेकिन उसे बड़े ही चाव से देखते हैं। WWE रैसलर्स साल के 300 दिन परफॉर्म कर रहे होते हैं, और उन्हें हर बार नए वातावरण से दो-चार होना पड़ता है, और हम सब को एंटरटेन करने के लिए उन्हें अपनी बॉडी को कई मुश्किलों से गुजारना पड़ता है। इसके बाद भी अगर हम उनकी मेहनत को ना सराहें तो गलत भला कौन है, वो या हम?

मां-बाप ने अपने 2 साल के बच्चे को 'बतिस्ता बॉम्ब' देकर जान से मारा

WWE ने इस पूरे मामले में स्टेटमेंट जारी कर अपना गुस्सा जताया


एक युवा कपल इस समय एडी कुक की मौत के इल्जाम से कानूनी कार्रवाई से जूझ रहे हैं। इन दोनों ने एडी कुक की मौत से पहले उनके ऊपर प्रोफेशनल रैसलिंग मूव का इस्तेमाल किया था। फॉक्स न्यूज़ के अनुसार WWE ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बच्चे की मौत की खबर दी और आरोपी  को सज़ा जरूर मिलनी चाहिए।

रिचर्ड गैमेच एक बच्चे की मां चाइनी कुक के प्रेमी हैं और उनकी लापरवाही की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई। शुरुआत में गैमेच ने अपने ऊपर लगे इल्जामों को नकार दिया, लेकिन बाद में उन्होंने कबूल किया की शायद बच्चे के सर पर उस मूव की वजह से चोट लग गई थी। अफवाहों के अनुसार वो मूव बतिस्ता बॉम्ब था, जिसके बाद बच्ची का सिर जाकर बैड के पास दीवार पर जा लगा।

कुक के ऊपर अपने बच्चे की देखभाल ना करने का इल्ज़ाम लगा। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार कुक और गैमेच के बीच हुए टेक्स्ट मैसेज से पता चला की बच्चे की मौत ज्यादा खेलने से हुई।

WWE ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, " हम बच्चे की अचानक हुई मौत से काफी दुख में हैं और उसे जस्टिस मिलना चाहिए। इस मामले में सफाई की तो कोई गुंजाइश है ही नहीं और सीधे तौर पर 2 साल के बच्चे की मौत के लिए उनके ऊपर क्रिमिनल केस चलना चाहिए और बच्चे के सही देखभाल ना कर पाने का मामला भी उठना चाहिए।"

कंपनी के स्टेटमेंट से साफ तौर पर पता चलता है कि वो इस मामले से कितने दुख में हैं और WWE हमेशा ही अपने व्यूवर्स को यह कहती है कि वो टीवी पर दिखाए जाने वाले मूव्स को घर पर ना आजमाएं और यह केस भी कुछ अलग नहीं था।

WWE में कमेंट्री करती हुईं नजर आएंगी रैने यंग

विमेंस टूर्नामेंट में कमेंट्री करेंगी रैने यंग।


WWE ने 2017 मेई यंग क्लासिक की घोषणा कर दी है। PWInsider ने इसके बाद ये अंदाजा लगाया है कि इस टूर्नामेंट में विमेंस के हिस्सा लेने से अब मेन रोस्टर में भी काफी टैलेंट देखने को मिलेंगे। कंपनी ने अब इस टूर्नामेंट के लिए फिमेल कमेंटेटर की घोषणा भी कर दी है। इसके तहत रैने यंग नंबर वन पोजिशन पर काबिज है।

WWE ने 13 और 14 जुलाई को 32 प्रतिद्वंदियों का सिंगल एलिमिनेश विमेंस टूर्नामेंट की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट में पूरे वर्ल्ड की महिलाएं हिस्सा लेंगी। इसमें मिया यिम, शिरानी और टोनी स्टोर्म जैसी रोस्टर के कुछ सुपरस्टार भी शामिल है।

PWInsider ने अंदाजा लगाया है कि इस टूर्नामेंट में फिमेल एनाउंसरस फिमेल रैफ्री, और भी कुछ होने से इस टूर्नामेंट को काफी प्रसिद्धि मिलेगी। हालांकि अभी पूरी तरह ये बात साफ नहीं हो पाई है कि कौन कंमेंट्री करेगा लेकिन इसमें रैने यंग सबसे पहली पसंद है। WWE के बैकस्टेज में सभी का इंटरव्यू लेकर उन्होंने अपना काफी जलवा बिखेरा है। इससे पहले NXT में भी वो कमेंट्री कर चुकी है, इसके अलावा WWE के नॉन रैसलिंग परफॉर्मर में भी वो कमेंट्री कर चुकी है।

अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि चार्ले क्रूसो भी इस कतार में आगे चल रही है। WWE कमेंट्री डैस्क पर तीन लोगों को रखेगा। डैस्क में दो फिमेल और एक मेल एनाउंसर होेंगे। WWE हॉल ऑफ फेमर लिटा और बेथ फिनॉक्स भी इसके लिए मेन कंडिडेट है।

इस टूर्नामेंट में रैफरी भी फिमेल होगी। WWE ने इसके तहत पहली महिला रैफरी कैनडी ब्रिंक को साइन कर लिया है। और वो उम्मीद कर रही है कि इसके बाद उन्हें कुछ और टूर्नामेंट में काम करने का मौका मिलेगा।

इस टूर्नामेंट को शुरू होने में अब बस कुछ ही महीने बचे है। WWE ने इसके लिए सभी घोषणाएं भी कर दी है। अब बस इस टूर्नामेंट का इंतजार है।

WWE में जल्द देखने को मिल सकता है चैम्पियन vs चैम्पियन मैच

क्या जल्द ही पीट डन और नेविल के बीच मैच देखने को मिल सकता है


WWE यूके चैंपियन पीट डन और WWE क्रूजरवेट चैंपियन नेविल ने सोशल मीडिया पर आने वाले समय में चैंपियन Vs टैंपियन मैच को टीजं कर रहे हैं।

एक फैन ने हाल में ट्विटर पर नेविल और डन की एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद डन ने उसके जवाब में कहा, "अब मैेच का वक्त आ गया है." इसके जवाब में नेविल ने लिखा कि सोच लो कि तुम किस चीज़ की डिमांड कर रहे हो।

पीट डन ने हाल में NXT टेकओवर: शिकागो में टायलर को मात देकर पहली बार यूके चैंपियनशिप अपने नाम की, तो दूसरी तरफ नेविल पूर्व NXT चैंपियन हैं औऱ इस साल वो WWE क्रूजरवेट चैंपियन भई बने।

23 साल के पीट डन ने तो बस एक फैन के ट्वीट को रीपोस्च किया, जिसमें उनकी फोटो नेविल के साथ है, लेकिन नेविल इसे गलत दिशा में ही लेकर चले गए।

View image on TwitterView image on Twitter

Time for a match I reckon https://twitter.com/itsgrammarian/status/867053402949173248 …


किंग अॉफ क्रूजरवेट ने यूके चैंपियन को चेतावनी दी:
Careful what ya wish for lad. https://twitter.com/petedunneyxb/status/867126930910437376 …

नेविल इस समय अॉस्टिन एरीज के साथ फिउड में हैं, तो पीट डन हाल में टालयर बेट को हराकर यूके चैम्पियन बने हैं। निश्चित ही वो भी बेट के साथ ही कहानी को आगे बढ़ाएँगे।

WWE ने अबतक इस मैच की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और चैम्पियन vs चैम्पियन मैच पहले भी WWE के अंदर देखने को मिल चुके हैं, तो अगर यह मैच होता है भी है तो फैंस को इससे ज्यादा हैरानी नहीं होगी।

रोमन रेंस के अलावा WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के 5 अच्छे दावेदार

किस सुपरस्टार को आप ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ते देखना पसंद करेंगे ?


कई मौकों पर रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती देने के लिए तैयार थे, लेकिन किसी कारणों से ऐसा नहीं हुआ, हालांकि यह मैच WWE के दो बड़े सुपरस्टार के बीच सबसे बड़ा मैच हो सकता है।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती देने के लिए सबसे अच्छी पंसद हैं, हमें लगता है कि इसके लिए किसी और सुपरस्टार को ब्रॉक लैसनर के लिए चुनना चाहिए, जिससे फैंस को एक नई दिलचस्प फिउड देखने को मिले। इसमें कोई शक नहीं है कि रोमन रेंस एक महान परफॉर्मर है।

आइए आपको बताते हैं, उन 5 सुपरस्टार के बार में जो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सही रहेंगे।

सैथ रॉलिंस

rollins-1495570809-800
हम जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर ज्यादा रैसलिंग नहीं करते हैं, और वह सैथ रॉलिंस के साथ मैच खेल चुके हैं, तो क्यों ना WWE को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर के साथ फिउड करने के लिए सैथ रॉलिंस के नाम पर विचार करना चाहिए।

लैसनर और रोमन रेंस के बीच रैसलमेनिया 31 पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था, जिसमें सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कैश इन करके चैंपियनशिप जीती। इसके चार महीने बाद WWE बैटलग्राउंड पर लैसनर और सैथ के बीच मैच हुआ, लेकिन इसके बाद लैसनर और सैथ का कभी सामना नहीं हुआ। हमें लगता है सैथ रॉलिंस, लैसनर के लिए बेहतर चैलेंजर्स हैं।


समोआ जो

samoa-joe-1495648843-800
जब ब्रॉक लैसनर को हराने वाले सुपरस्टार की लिस्ट आती है, तो समोआ जो के नाम पर हम भरोसा कर सकते हैं, इस लिस्ट में समोआ जो टॉप पर आने के काफी करीब हैं। समोआ के मेन रोस्टर में आने के बाद उन्हें "द डैस्टॉयर" करार दिया है, लेकिन अभी तक वह जिस तरह से NXT में थे, उस तरह से मेन रोस्टर पर नज़र नहीं आए।

तो क्यों न हम लैसनर और समोआ जो के बीच मैच कराए? देखा जाए तो दोनों ही सुपरस्टार अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बुरी तरह से हमला करते हैं, जिसे फैंस काफी पंसद करते हैं, और रैसलिंग को और अधिक वैध बनाने के लिए ऐसा सही भी है, जब हमें देखने को मिलता है कि विरोधी को चोट लग रही है। कई फैंस के लिए यह एक शानदार मैच होगा, जिसे वह देखना पंसद करेंगे। लैसनर के लिए समोआ जो बेहतर चैलेंजर्स हो सकते हैं।


ब्रॉन स्ट्रोमैन

braun-lesnar-1495682034-800
हम जानते हैं कि इस समय ब्रॉन स्ट्रोमैन चोटिल हैं, लेकिन समरस्लैम तक उनके फिट होने की पूरी उम्मीद है, और इससे अच्छा क्या हो सकता है कि वह ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच से वापसी करें, और इससे रॉ पर उनकी एक दमदार वापसी होगी।

बेशक इससे पहले स्ट्रोमैन को रोमन रेंस के साथ अपनी फिउड को समाप्त करना होगा, या फिर उसे होल्ड करके चलना पड़ेगा, हम जानते हैं कि रोमन रेंस और स्ट्रोमैन का विवाद काफी गर्म रहा है, लेकिन स्ट्रोमैन बनाम लैसनर भी कहीं पीछे नहीं है।



जैफ हार्डी

jeff-hardy-2-1495688352-800
इस लिस्ट में यह सबसे अवास्तविक विकल्प के रुप में हैं, जिसके होने की शायद बहुत कम है, लेकिन अगर अफवाहों पर यकीन करें तो निकट भविष्य में इसकी संभावना हो सकती है, और निश्चित रुप ने लैसनर बनाम जैफ हार्डी एक दिलचस्प मैच होगा।

इस समय जैफ हार्डी अपने भाई मैट के साथ टैग-टीम डिवीजन में चैंपियन के रुप ंमें आनंद ले रहे हैं। जैफ को अभी भी सिंगल पुश की तलाश है। 2009 में जैफ के कंपनी छोड़ने के समय वह सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक थे और जॉन सीना के बाद उनकी सबसे ज्यादा मर्चेनडाइज़ बिकी थी।


फिन बैलर

balor-heyman-1495689330-800
फिन बैलर फेटल 5 वे मैच में जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं, और खासतौर पर मंडे नाइट रॉ पर पॉल हेमन के साथ उनके सेगमेंट के बाद उनके फेटल 5 वे में जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। हेमन ने कहा कि वह लैसनर बनाम बैलर के बीच मैच के लिए उत्साहित हैं और साथ ही उन्होंने एक्सट्रीम रुल्स पर उनको शुभकामनाएं दी। हेमन अगले हफ्ते एक और प्रतिभागी से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हमें लगता है कि उन्होंने फिन बैलर का नाम सुझाया है।

रोमन रेंस अभी स्ट्रोमैन के साथ कुछ समय तक व्यस्त रह सकते हैं, जबकि समोआ जो को अभी तक मिला पुश उनके हिसाब से काफी ठीक है, तो वहीं ब्रे वायट की बुंकिग काफी भयानक सी है, इन सारी चीजों को देखते हुए सैथ रॉलिंस का लैसनर का सामना करने का तुक बनता है, लेकिन फिन बैलर इसके लिए ज्यादा फिट बैठते है. उनकी लैसनर के साथ फिउड एक नए फ्रेश फिउड होगी।

क्रिस जैरिको ने अपने WWE फ्यूचर को लेकर किया मजेदार खुलासा

क्रिस जैैरिको को जून में होने वाले रॉ के लाइव इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया।


APnews को हाल ही में सुपरस्टार क्रिस जैरिको ने अपना इंटरव्यू दिया। क्रिस जैरिको ने यहां अपने WWE फ्यूचर को लेकर कई हिंट दिए। उनका कहना था कि अगर उन्होंने जल्द ही कोई रैसलिंग नहीं लड़ी तो उन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

प्रोफेशनल रैसलिंग में क्रिस जैरिको को 27 साल हो चुके है।  साल 1999 में क्रिस जैरिको मेन रोस्टर में आए थे। 46  साल के इस सुपरस्टार ने यहां पर कई चैंपियनशिप अपने नाम की। चाहे WWE हो या फिर WWF चैंपियनशिप और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सभी वो अपने नाम कर चुके है।

स्मैकडाउन लाइव में जब से केविन ओवंस ने उनके ऊपर हमला किया तब से वो टीवी से आफ एयर हो चुके है। क्योंकि उन्हें अपने बैंड फौजी के टूर पर जाना था। इसलिए उन्हें WWE से जाना पड़ा। क्रिस जैरिको का ये टूर जून तक चलेगा। फिलहाल उनका पूरा फोकस अपने बैंड पर है।

जैरिको ने इस इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात की। उनका कहना था कि,"WWE एक ब्रांंड है। मैं उसका एक छोटा सा हिस्सा हूं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोग इसे पसंद करते है। लेकिन ये हमारा बैंड है। लोग इसे भी देखना चाहते है। इसके लिए मैंने काफी पहले से सोचा हुआ था। मैं यहां से कभी नहीं जाऊंगा। और ना ही WWE से जाऊंगा। क्योंकि WWE ने ही आज मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। और अगर मैं आगे फाइट नहीं करूंगा तो इससे मुझे परेशानी हो जाएगी। क्योंकि ये मेरी आदत और जूनून है"।

जैरिको का ये भी कहना था कि मैं WWE का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हूं। लेकिन बैंड भी मेरे लिए महत्वपूर्ण है।लोग इसे आकर देखते है। WWE फैंस भी इसे काफी देखते है।

क्रिस जैरिको को 28 जून को सिंगापुर में होने वाले लाइव इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया है। इसके अलावा 30 जून और 1 जुलाई को टोक्यो में होने वाले लाइव इवेंट के लिए भी जैरिको को एडवर्टाइज किया गया है।

जिंदर महल सितंबर महीने तक WWE चैंपियन बने रह सकते हैं

जिंदर महल लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे


जिंदर महल कब तक WWE चैंपियन बने रहेंगे, इस बारे में जानकारी सामने आई है। हाल ही में सामने आई अफवाहों के मुताबिक, जिंदर महल स्मैकडाउन में ही रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपना टाइटल गंवा देंगे।

रैसलमेनिया से ही जिंदर महल के अच्छे दिन शुरु हो गए थे। सुपरस्टार शेकअप के बाद जिंदर के स्मैकडाउन लाइव में जाने के बाद लगभग तय हो गया था कि वो जल्द ही मेन इवेंट सीन में आ जाएंगे।

काफी सारे लोगों को जिंदर महल की क्रैडिबिलिटी पर शक है, क्योंकि जिंदर काफी सालों तक जॉबर का काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महल अभी काफी लंबे समय तक चैपियन बने रहेंगे। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के ब्रायन अल्वारेज़ का मानना है कि जिंदर महल सितंबर महीने तक चैंपियन बने रह सकते हैं।

जिंदर महल के इतने समय तक चैंपियन बने रहने के पीछे कारण हो सकता है कि WWE भारत में लाइव इवेंट का आयोजन कर सकती है। इस वजह से जिंदर महल को WWE चैंपियन रखना ही पड़ेगा। WWE भारत में अपने बिजनेस को बढ़ावा देना चाहती है, ऐसे में जिंदर महल को भारत में चैंपियन की तरह लाने पर कंपनी की अच्छी पब्लिस्टी मिलेगी।

बैकलैश में चैंपियन बनने के बाद 'द महाराजा' जिंदर महल मनी इन द बैंक पीपीवी में द वाइपर रैंडी ऑर्टन के खिलाफ पहली बार अपना टाइटल डिफेंड करेंगे।

मनी इन द बैंक पीपीवी को शुरु होने में करीब 1 महीने का समय रह गया है। ऐसे में आने वाले हफ्तों में इस मैच को लेकर अच्छा बिल्डअप देखने को मिले सकता है।

जिंदर महल को WWE चैंपियन बनाकर कंपनी ने बहुत बड़ा दाव खेला है। कंपनी की रणनीति सही साबित होगी या नहीं, इस बारे में फैसला आने वाले समय में ही चल पाएगा।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर का फ्यूचर में इन सुपरस्टार्स के साथ हो सकता है फिउड

फेटल 5 वे मैच के सुपरस्टार्स के खिलाफ फ्यूचर में लड़ते दिख सकते हैं ब्रॉक लैसनर


Cageside Seats के मुताबिक अभी से लेकर रैसलमेनिया 34 तक WWE के यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर उन्हीं सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ेते दिख सकते हैं जो एक्सट्रीम रूल्स में फेटल 5 वे मैच में हिस्सा होंगे।

रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग को मात देकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। उसके अगली रात ही ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉक का सामना हुआ लेकिन झगड़ा नहीं देखने को मिला। जिसके बाद से अंदाजा हो रहा था इन दोनों का फ्यूचर में फिउड देखने को मिल सकता है।

इसके बाद लैसनर ने ब्रेक ले लिया जबकि स्ट्रोमैन और रोमन रेंस का मैच पीपीवी पेबैक में देखने को मिला जिसमें स्ट्रोमैन ने रेंस की हालत खरबा कर दी लेकिन कुछ दिनों ने बाद रेंस ने अपना बदला लिया और स्ट्रोमैन पर अटैक किया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें रैसलिंग से लंबे वक्त के लिए बाहर होना पड़ा। कुछ हफ्ते पहले एलान किया गया कि एक्सट्रीम रूल्स में फिन बैलर, ब्रे वायट, समोआ जो , सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस फेटल 5वे मैच का हिस्सा होंगे और जीतने वाले को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में चैंपियनशिप के लिए मैच दिया जाएगा।

वहीं अब, Cageside Seats  के मुताबिक अभी से लेकर रैसलमेनिया 34 तक लैसनर ज्यादातर उन्हीं सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ते दिख सकते हैं जिन्हें एक्स्ट्रीम रूल्स में मौका दिया गया है। हाला ही में पॉल हेमन ने फिन बैलर को उनके क्लाइंट ब्रॉक लैसनर के लिए अच्छा चैलेंजर बताया था। कयास लगाया जा रहा है कि अब ब्रॉक और फिन बैलर की दुश्मनी के बीच बो दिए गए है।

खैर, एक्सट्रीम रूल्स रॉयल फार्म एरिना बाल्टिमोर में 4 जून को होने वाली है। वहीं इसके बाद उम्मीद है कि जल्द ब्रॉक लैसनर WWE के प्रोग्राम में शामिल हो जाएंगे, लेकिन देखना रोमांचक होगा कि एक्सट्रीम रूल्स में किस सुपरस्टार को जीत मिलती है और कौन ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में बीस्ट के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में लड़ता है।

Smackdown Live की रेटिंग इस हफ्ते कैसी थी?

जिंदर महल के चैम्पियन बनने के बाद स्मैकडाउन का यह पहला एपिसोड था


स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड की रेटिंग में पिछले हफ्ते की तुलना में थोड़ा उछाल देखने को मिला। 23 मई 2017 के एपिसोड में औसतन 2.328 मिलियन व्युयर्स देखने को मिले , यानी पिछले हफ्ते की तुलना में 153,000 का उछाल हुआ।

इस हफ्ते का स्मैकडाउन लाइव का एपिसोड इस रविवार हुए बैकलैश पीपीवी का फॉलआउट एपिसोड था, जिसमें जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

सुपरस्टार शेकअप के बाद स्मैकडाउन लाइव की व्युयरशिप लगातार गिर रही थी। सुपरस्टार शेकअप के बाद हुए पहले एपिसोड में जिंदर महल नंबर 1 कंटेंडर बने थे और उस एपिसोड में 5,00,000 व्युयर्स कम हुए थे। उसके बाद से लगातार व्युयरशिप में गिरावट देखने को मिली थी और पिछले हफ्ते इस साल की सब कम रेटिंग 2.175 मिलयन व्युयर्स दर्ज हुए।

हालांकि इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में थोड़ा उछाल देखने को मिला, लेकिन अगर वैसे व्युयरशिप की बात करें, तो अभी भी यह साल की सबसे कम ही है।

व्युयरशिप में उछाल का मतलब था कि फैंस को महल के चैम्पियन बनते देखने में दिलचस्पी थी और सोशल मीडिया में इसका असर देखने को भी मिला।

जब भी कोई नया WWE चैम्पियन क्राउन होता है, तो व्युयरशिप में थोड़ा उछाल देखने को मिलता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण रंबल के बाद वाला एपिसोड जिसमें सीना 16वीं बार WWE चैम्पियन बने थे, उसमें 260,000 का उछाल देखने को मिला था।

इसके साथ ही नए चैम्पियन बनने के बास व्युयरशिप में गिरावट भी दर्ज हो सकती है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण ब्रे वायट हैं, जोकि एलिमिंशन चैंबर में चैम्पियन बने और उसके बाद वाले एपिसोड में 1,000 लोगों का डाउनफॉल देखने को मिला ।

महल का चैंपियनशिप रन इसी बात पर निर्भर करता है कि उन्हें किस तरह से बुक किया जाता है और फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं या नहीं। क्योंकि अगर फैंस ही उनमें इन्वेस्ट नहीं करेंगे, तो वो ज्यादा समय तक चैम्पियन नहीं बने रहेंगे।

5 वजह से WWE टाइटल खोने के हकदार थे रैंडी ऑर्टन

रैंडी आर्टन बैकलैश पर जिंदर महल के हाथों WWE टाइटल हार गए थे


इस समय में WWE में जिंदर महल की जीत का समय है, बैकलैश पर रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जीत के बाद जिंदर महल अब नए WWE चैंपियन बन गए हैं, लेकिन विडंबना यह है कि लोग वास्तव में भारतीय-कनाडाई मूल के जिंदर महल की इस जीत पर नफरत कर रहे हैं। तथ्य यह है कि जिंदर महल की जीत के बाद रैंडी ऑर्टन के पास WWE की कोई बड़ी बेल्ट नहीं है।

बैकलैश पर रैंडी ऑर्टन की हार की वज़ह के कई कारण है, हम आपको उन कारणों को बताएंगे, जिससे आप यह समझ पाएंगे कि वाकई रैंडी ऑर्टन WWE टाइटल गंवाने के हकदार थे, तो आइए बिना किसी देरी के हम आपको उन 5 वज़ह के बारे में बताते है, जिससे यह साबित होता है कि रैंडी ऑर्टन टाइटल गवांने के हकदार थे।


वायट को इंसाफ
2-1495608488-800
रैसलमेनिया 33 पर रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच हुए मुकाबले में ब्रे वायट जीत के बड़े दावेदार थे और वह इसके हकदार भी थे, हालांकि इसके बाद हॉउस ऑफ हॉरर मैच को रखना बस एक मनोंरजन के रुप में थे, लेकिन रैसलमेनिया पर उनकी हार, यह सही नहीं था।

इसको देखते हुए हम कह सकते हैं कि रैंडी ऑर्टन का जिंदर महल के खिलाफ टाइटल गंवाना सही था।

WWE के पूर्व चैंपियन एजे स्टाइल्स ने रियल मैड्रिड के प्लेयर को लाइव इवेंट के लिए बुलाया

फिनोमिनल वन रियल मैड्रिड के गोलकीपर को गल्व्स गिफ्ट करना चाहते हैं


पूर्व चैंपियन एजे स्टाइल्स ने कॉस्टा रिकन के प्लेयर केलर लवस, जोकि ला लीगा में रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं उन्हें एक संदेश भेजा। द फिनोमिनल वन ने कहा कि वो नवास से 11 जून को कॉस्टा रिका में होने लाइव इवेंट में मिलना चाहेंगे।

रियल मैड्रिड सबसे पहला लालीगा का खिताब 2012 में जीती थी। उस जीत में टीम के मैनेजर जिंडीन जिडेन के अंडर काफी समय बाद पहले लीग खिताब अपने नाम किया था। नवास ने उसमें अहम किरदार निभाया था और इस रविवार भी मलागा के खिलाफ मिली 2-0 की जीत में उनका योगदान शानदार था।

एजे स्टाइल्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 21 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें स्टाइल्स ने नवास को मुबारकबाद दी। इसके बाद स्टाइल्स ने कहा कि अगर नवास 11 जून को कॉस्टा रिका में होने वाले इवेंट में शामिल होंगे, तो उन्हें अच्छा लगेगा। पूर्व चैम्पियन ने यह भी कहा कि वो गॉलकीपर को अपना साइन किया हुआ ग्लव्स भी गिफ्ट करेंगे।

एजे स्टाइल्स स्मैकडाउन लाइव के एक्सक्लूसिव पीपीवी मनी इन द बैंक पीपीवी में लैडर मैच का हिस्सा होंगे। वो शिंस्के नाकामुरा, डॉल्फ जिगलर, सैमी जेन, केविन ओवंस और बैरन कॉर्बिन के खिलाफ लड़ेंगे। मनी इन द बैंक मैच जीतने वाले सुपरस्टार के पास मौका होता है, वो कभी भी अपना कांट्रैक्ट कैश इन कर चैम्पियन बन सकते हैं। यह पीपीवी 18 जून को सेंट लुईस से लाइव आएगा।

रॉयल रंबल पीपीवी में जॉन सीना के हाथों WWE चैंपियनशिप हारने के बाद से ही वो मेन इवेंट से दूर है, रैसलमेनिया 33 में वो शेन मैकमैहन से लड़े थे और उनका मैच शानदार रहा था।

इसके अलावा हाल में हुए स्मैकडाउन लाइव के एक्सक्लूसिव पीपीवी बैकलैश में उनका सामना यूएस चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस से हुआ, जिसे वो काउंट आउट से हार गए थे। स्टाइल्स मनी इन द बैंक कांट्रैक्ट जीतकर एक बार फिर मेन इवेंट में आना चाहेंगे।

Money In The Bank लैडर मैच में रुसेव भी हो सकते हैं शामिल

क्या मनी इन द बैंक में सातवें सुपरस्टार होंगे रुसेव ?


Cagesideseats.com के रिपोर्ट की मुताबिक स्मैकडाउन के मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए अभी नाम पूरी तरह से तय नहीं हुए है। साइट्स के अनुसार कुछ अफवाहें है कि रुसेव को भी इस लैडर मैच में शामिल किया जा सकता है, रुसेव कुछ समय से चोट के कारण बाहर थे लेकिन अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

WWE मनी इन द बैंक 18 जून 2017 को होने वाली है ये पीपीवी स्मैकडाउन का एक्सक्लूसिव शो होगा जिसमें सबकी निगाहें लैडर मैच पर होगी। इस हफ्ते की स्मैकडाउन में ब्लू ब्रांड के कमिश्नर शेन मैकमैहन ने लैडर मैच के सभी 6 सुपरस्टार्स को फैंस से मिल वाया, जिसमें पूर्व विजेता, पूर्व चैंपियन भी शामिल थे जबकि तीन सुपरस्टार्स मनी इन दा बैंक मैच में अपना डेब्यू करने वाले हैं।

ये मैच डॉल्फ जिगलर, यूएस चैंपियन केविन ओवंस, सैमी जेन, शिंस्के नाकामुरा, एजे स्टाइल्स और बैरन कॉर्बिन के बीच लड़ा जाएगा।

2017 के मनी इन बैंक के लिए सभी सुपरस्टार्स का नाम सामने आ चुका है, वहीं लैडर मैच में उन्हीं सुपरस्टार्स को जगह मिली है जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। रुसेव पिछले कुछ समय से धमकी दे रहे है कि उन्हें बड़ा पुश मिलना चाहिए। साथ ही रुसेव ने शेन मैकमैहन से मांग की है कि उन्हें वापसी के बाद मनी इन द बैंक में चैंपियनशिप के लिए मैच दिया जाए, फिलहाल शेन का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है लेकिन इसके देखते हुए पूर्व यूएस चैंपियन रुसेव को मैच में शामिल किया जा सकता है।

ऐसा नहीं है कि मनी इन द बैंक में सिर्फ 6 सुपरस्टार्स ही हिस्सा ले सकते हैं। अगर रुसेव को सातवें रैसलर के तौर पर मैच में शामिल किया जाता है तो मनी इन द बैंक का ट्रेडेशन बदल सकता है। साल 2016 की मनी इन द बैंक में 6 सुपरस्टार्स ने ही हिस्सा लिया था। सात सुपरस्टार्स के साथ ये मैच काफी अच्छा हो सकता है और अगर सही में रुसेव को जगह मिलती है तो एक शानदार मैच देखते को मिल सकता है।

रुसेव WWE Fastlane 2017 से बाहर है , इस पीपीवी में रुसेव को चोट लगी थी। रैसलमेनिया के बाद हुए शेक अप में रुसेव को ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया था।

मनी इंन द बैंक लैडर मैच में एक महीने का वक्त रहे गया है उससे पहले कंपनी को कई स्टोरीलाइन और बिल्ड अप पर काम करना है। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या रुसेव को इस मैच में शामिल किया जाता है और अगर किया गया तो क्या आने वाले वक्त में रुसेव को बड़ा पुश देकर फ्यूचर में WWE का चैंपियन बनाया जाता है या नहीं।