रॉयल रम्बल में WWE चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में सीना ने स्टाइल्स को हराया था


2017 के पहले पे-पर-व्यू में WWE चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच एक एतिहासिक मैच हुआ। दोनों ही स्टार्स ने मैच में अपना पूरा दमखम लगाया और मैच को एक यादगार मैच में बदल दिया। लेकिन किस्मत जॉन सीना के पास थी, जिन्होंने एजे स्टाइल्स को हराया और रिकॉर्ड़ 16वीं बार WWE चैंपियन बने।

जॉन सीना ने 16वीं बार टाइटल अपने नाम कर रिक फ्लेयर के 16 चैंपियनशिप के रिकॉर्ड़ की बराबरी की। जॉन सीना को उनकी इस शानदार उपलब्धि की बधाई देने के लिए रिक फ्लेयर मौजूद थे।

हाल ही में WWE ने एलान किया था कि कर्ट एंगल को हॉल ऑफ फेम क्लास 2017 में शामिल किया जाएगा। तब से अटकलें लगाई जा रही थी कि कर्ट एंगल रॉयल रम्बल से वापसी कर सकते हैं। लेकिन फैंस को ऐसा देखने को नहीं मिला। कर्ट एंगल ने जॉन सीना की रिकॉर्ड़ जीत पर ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई दी।

कर्ट एंगल ने कहा, "मैं जॉन सीना को रिक फ्लेयर के 16 टाइटल जीतने के रिकॉर्ड़ की बराबरी करने पर बधाई नहीं दूंगा क्योंकि जॉन सीना का समय अभी खत्म नहीं हुआ है। सीना रिटायर होने से पहले 17वां WWE टाइटल जरूर जीतेंगे"।

जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच एक शानदार मैच हुआ। दोनों ही स्टार्स ने मैच में अपने सभी मूव्स का इस्तेमाल कर बढ़त बनाने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी जॉन सीना के हाथ लगी और उन्होंने पहली बार एजे स्टाइल्स को हराया और WWE के नए चैंपियन बनें।

जॉन सीना अब स्मैकडाउन लाइव के एक्सक्लूजिव पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर में एलिमिनेशन चैंबर के अंदर 5 दूसरे सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल को डिफ़ेंड करेंगे और अगर वो अपने टाइटल को डिफ़ेंड करने में कामयाब होते है, तो रैसलमेनिया के मेन इवेंट में उनका सामना रॉयल रम्बल मैच के विजेता रैंडी ऑर्टन से होगा।


जिम रॉस ने डेनियल ब्रायन के रिटायरमेंट से बाहर आने के बारे में बात की


JRsBarBQ.com में अपने ब्लॉग में जिम रॉस ने डेनियल ब्रायन के रिटायरमेंट से बाहर आने की अफवाह पर चर्चा की। ब्रायन ने हाल में कोडी रोड्स के रिंग ऑफ़ ऑनर चैंपियन बनने के बाद कहां था कि वो WWE से निकलकर उन्हें चैलेंज करेंगे। हालांकि बाद में ब्रायन ने इस बात को साफ़ किया था कि वो सिर्फ मजाक कर रहे हैं।

जिम रॉस ने इसके बाद ब्रायन के रिटायरमेंट से बाहर आने के इशारे की बात पर कहा कि ब्रायन को प्रो रैसलिंग में आने के लिए रिस्क नहीं लेना चाहिए।

डेनियल ब्रायन प्रोफेशनल रैसलिंग में 1999 से लेकर पिछले साल रिटायरमेंट से पहले तक रैसलिंग कर रहे हैं। उन्हें अपने करियर में चोट की समस्या रही और उन्हें इस बीच कंकशन हुआ, जिसके कारन उन्हें प्रो रैसलिंग से दूरी बनानी पड़ी।

जिम रॉस प्रो रैसलिंग इंडस्ट्री के काफी समझदार व्यक्ति में से एक हैं और उन्होंने डेनियल ब्रायन के रिटायरमेंट से बाहर आने के बारे में भी बात की और कहा, "डेनियल ब्रायन इस समय रिंग में वापसी के लिए मजाक कर रहे हैं और उनका वापस रिंग में आना काफी मुश्किल हैं। उनकी मौजूदा मेडिकल कंडीशन को देखें, तो डेनियल ब्रायन को ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहिए। वो ना सिर्फ अब एक पति है, बल्कि साथ में एक पिता भी हैं और उनके ऊपर काफी जिम्मेदारी है। डेनियल अगर सेफ रहते हुए रैसलिंग करना शुरू करते हैं, तो उससे ज्यादा शानदार कुछ और नहीं हो सकता।"

डेनियल ब्रायन इस समय स्मैकडाउन लाइव के ऑनस्क्रीन जनरल मैनेजर हैं और उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ अगले साल ख़त्म होगा, जिसके बाद वो एक फ्री एजेंट होंगे।

डेनियल ब्रायन ने पिछले कुछ समय से रिंग में वापस लौटने की इच्छा जताई है और उनके जैसे रैसलर को हर एक फैन रिंग में वापस एक्शन में देखना चाहता है। हालांकि उनके मेडिकल कंडीशन को देखते हुए उन्हें अपनी फैमिली के बारे में सोचते हुए रैसलिंग रिंग में वापस ना आने का मन बना लेना चाहिए।

ब्रॉक लैसनर के खतरनाक F5 मूव से जुड़ी हुई सारी अहम जानकारियां


ब्रॉक लैसनर का नाम जहन में आते ही सबसे पहला नाम उनके फिनिशिंग मूव F5 और सुप्लैक्स सिटी का आता है। द बीस्ट रिंग में जितने खतरनाक हैं, उतना ही खतरनाक उनका फिनिशिंग मूव F5 है। लैसनर ने WWE में डैब्यू के बाद से ही बड़े-बड़े धुरंधरों का F5 मूव का शिकार बनाया है।

इस लिस्ट में रिकीशी, द बिग शो और मार्क हैनरी जैसे भारी भरकम रैसलरों का नाम भी शामिल हैं, ये सभी सुपरस्टार कभी न कभी F5 का शिकार बने हैं। ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर पर लगातार 3 F5 लगाकर उनकी रैसलमेनिया स्ट्रीक को तोड़ा था।

F5 मूव क्या है ?


F5 दरअसल एक तरह का फेसबस्टर मूव है। फेसबस्टर मूव में रैसलर अलग-अलग तरीके से अपने विरोधी को पकड़कर नीचे मारते है, जिसमें सबसे पहले मैट पर उनका फेस और बॉडी टकराती है। F5 मूव फायरमैन कैरी फेसबस्टर की श्रेणी में आता है। ब्रॉक लैसनर द्वारा फेमस इस्तेमाल और पॉपुलर किए जाने के बाद इसका नाम F5 पड़ा।

F5 मूव कैसे दिया जाता है ?


इस मूव को विरोधी पर इस्तेमाल करने के लिए ब्रॉक लैसनर सबसे पहले दूसरे रैसलर को अपने कंधों और गर्दन के पिछले हिस्से पर रख लेते हैं। ब्रॉक लैसनर का एक हाथ दूसरे रैसलर के सिर और एक पैर पर होता है। लैसनर विरोधी के सिर पर थोड़ा उठाते हैं और घुमाते हुए उन्हें नीचे मैट पर गिरा देते हैं।

ब्रॉक लैसनर के मूव का नाम F5 कैसे पड़ा ?


द बीस्ट के फिनिशर का नाम F5 टोरनेडो के नाम पर पड़ा। टोरनेडो दरअसल तेज हवा होती है, जोकि एक शंकु के आकार पर ट्रेवल करती है और अपनी सामने आने किसी भी बड़ी से बड़ी चीज को तहस नहस कर सकती है। टोरनेडो को मापने के लिए एक स्केल का यूज़ किया जाता है, जिसमें टोरनेडो को F-0 से F-5 तक रेटिंग दी जाती है। सबसे खतरनाक और शक्तिशाली टोरनेडो को F5 श्रेणी का माना जाता है और इसी के नाम पर उनके मूव का नाम F5 पड़ा।

F5 मूव का आइडिया किसका था ?


अपने फिनिशर को लेकर एक बार ब्रॉक लैसनर ने इंटरव्यू में कहा, "मैं एक दिन जापान रैसलिंग की कुछ वीडियोज़ देख रहा था। जॉन लॉरीनाइटस ने मुझे ऐसे के मूव के इस्तेमाल के बारे में बताया। हम दोनों ने मिलकर मूव पर काम किया, जोकि एक तरह का स्पिनिंग डीडीटी था। मुझे ये काफी खतरनाक और कारगर लगा और काफी पसंद भी आया।"

पहली बार F5 का शिकार कौन बना ?


ब्रॉक लैसनर के F5 मूव का शिकार पहली बार टीवी पर WWE सुपरस्टार मेवन बने। ब्रॉक लैसनर ने रैसलमेनिया 18 के बाद मेवन पर पहली बार F5 का इस्तेमाल किया।

पार्ट टाइम रैसलर होने के बावजूद फैन फेवरेट हैं लैसनर


ब्रॉक लैसनर पहले जैसे परफ़ॉर्मर थे, अब उसकी महज परछाई ही बनकर रह गए हैं। कुछ ही सालों पहले 2013 में उन्होंने सीएम पंक के खिलाफ मौजूदा दौर का एक क्लासिक रैसलिंग मुकाबला खेला था। लेकिन आज के समय में रॉ में उनके मुकाबले 5 मिनट से ऊपर भी नहीं जाते।

हालांकि वे 39 साल की उम्र में भी एक प्रूवन रैसलर हैं और WWE के बाकी रोस्टर की तुलना में अभी भी काफी पॉपुलर हैं। विंस मैकमैहन भी उन्हें अपनी पूरी बैकिंग देते हैं और कम मैच खेलने के बावजूद उन्हें हमेशा मेन इवेंट के मैच खेलने को मिलते हैं।

आइए नज़र डालते हैं उन 5 चीज़ों पर जो WWE फैंस ब्रॉक लैसनर के बारे में पसंद करते हैं:

डॉमिनेंट बुकिंग

brock-beats-randy-orton-1498542813-800
WWE के मौजूदा रोस्टर में ब्रॉक लैसनर को सबसे ज्यादा प्रोटेक्ट किया जाता है, और यह उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण है। ब्रॉक कम ही मौकों पर अपना मुकाबला हारते हैं और रैसलमेनिया 30 में अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के बाद उनका काफी दबदबा रहा है।

हालांकि उन्होंने गोल्डबर्ग से मैच हारा था, लेकिन रैसलमेनिया 33 में री-मैच जीतकर सब बराबर कर दिया था। ब्रॉक लैसनर का हर मुकाबला जीतने के कारण ही सबको लगता है कि वे टॉप कार्ड रैसलर हैं।

कम दिखने का अपना ही अलग फायदा है

brock-1498543425-800
जब स्टोन कोल्ड स्टीवन ऑस्टिन ने अपने पॉडकास्ट में ब्रॉक लैसनर के पार्ट टाइम शेड्यूल के बारे में बात की , तो उनके स्पेशल गेस्ट पॉल हेमन ने लैसनर की अपीयरेंस को क्रिसमस के शो के साथ तुलना की। उनका कहना था कि जैसे बाकी दिनों से क्रिसमस के दिन की फीलिंग अलग होती है, वैसे ही ब्रॉक लैसनर का कम मौके पर आना उन्हें स्पेशल बनाता है।

WWE के टॉप फुल टाइम रैसलर्स को राइटर कई बार फिलर के तौर पर डालते हैं, जिससे उनकी क्रेडिबिलिटी कम होती है। वहीं जब ब्रॉक लैसनर आते है तो इससे प्रोग्राम का स्तर बढ़ जाता है। जिसके चलते लैसनर ज्यादा स्पेशल लगते हैं।

पॉल हेमन से एसोसिएशन

lesnar-heyman-raw-1498544147-800
WWE पहले की तरह रैसलर्स के मैनेजर्स में विश्वास नहीं रखता, लेकिन हेमन और ब्रॉक लैसनर इसमें अपवाद है। हेमन न ही सिर्फ बेहतरीन मैनेजर हैं बल्कि उनके खुद के भी काफी लॉयल फैंस हैं।

ब्रॉक लैसनर के अधिवक्ता के रूप में वे उनके हर मुकाबलों को बड़ा बनाते हैं और उनका ऑरा क्रिएट करते हैं। नंबर-1 कंटेंडर समोआ जो ने भी अपने प्रोमो में हेमन के मैनेजर होने की बात कही थी।

MMA का अनुभव

lesnarheader-1498544698-800
ब्रॉक लैसनर जब पहली बार WWE के रिंग में आए थे, तो वे NCAA डिवीज़न I के चैंपियन थे और जब दूसरी बार 2012 में उन्होंने अपनी वापसी की तो वे UFC हैवीवेट चैंपियन बन चुके थे।

ऐसे समय पर जब प्रोफेशनल रैसलिंग में हार्डकोर रैसलर्स की कमी है, ब्रॉक लैसनर का असल ज़िंदगी में फाइट करना उनकी लॉकर रूम में  क्रेडिबिलिटी को बढ़ाता है।

वे एक बेहतर एरा से आते हैं

lesnar-angle-1498545450-800
WWE के सभी फैंस की सोच अलग होती है और सभी की रैसलिंग में अलग पसंद होती है। लेकिन हाल की गिरती रेटिंग से यह साफ हो जाता है कि अग्रेशन एरा कितना शानदार था, और फैंस को वह कितना एंटरटेन करता था।

जॉन सीना उस समय की तलना में अब बेबीफेस बनाकर रह गए हैं, वहीं रैंडी ऑर्टन का करैक्टर भी मज़ेदार नहीं रहा। लेकिन ब्रॉक लैसनर पहले भी बीस्ट थे और अब भी बीस्ट हैं। और काफ़ी फैंस को वे WWE के पुराने एरा की याद दिलाते हैं।

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 3 जून, 2017

WWE में पूरे दिन की बड़ी खबरें जो सुर्खियों में बनी रही


गोल्डबर्ग फैन क्लब के एक सदस्य ने ये सोचा था कि वो कॉन्टैस्ट जीतेंगे और जिससे वो गोल्डबर्ग के साथ बैठकर उनसे सवाल पूछेंगे। लेकिन जब उन्होंने गोल्डबर्ग से सवाल पूछना शुरू किया तो चीजें काफी नीचें चली गई। इस बीच शो के डायरेक्टर ने भी गोल्डबर्ग को देखा। चीजें तब खत्म हो गई जब गोल्डबर्ग ने अपना कॉस्टयूम बदलने के लिए कह दिया। इसके बाद जब गोल्डबर्ग नया कॉस्टयूम बदल कर लाए तो उन्होंने पिंक स्कॉर्फ पहना था। गोल्डबर्ग ने सैट पर उससे सभी को मारना शुरू कर दिया। फैंस आश्यर्चचकित और डर गए। काफी देर बाद ये उन्हें बताया की ये उनके साथ मजाक किया गया था।


WWE हॉल ऑफ फेमर माइकल हेज चाहते की रैसलमेनिया में रोमन रेंस और जॉन सीना का शानदार मैच देखने को मिले। हाल ही में टेबल फॉर 3 में दस्तक दी और हेज ने खुलासा किया की उनकी इच्छा है कि रैसलिंग के दो दिग्गज सीना और रोमन रेंस का मैच ग्रेंड स्टेज पर होना चाहिए।


फैटल 5 वे मैच इस रविवार को होगा। इसमें ये निर्णय निकलेगा की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर को कौन सुपरस्टार चुनौती देगा। ब्रॉक लैसनर रॉ के अगले पीपीवी ग्रेट  बॉल्स ऑफ फायर का हिस्सा होंगे। ये मैच तब बुक किया गया जब ब्रौन स्ट्रोमैन इंजर्ड हो गए थे। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में ब्रॉन स्ट्रोमैन लैसनर को मुकाबला करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्लान के मुताबिक एक्सट्रीम रूल्स में स्ट्रोमैन रोमन रेंस को भी हराने वाले थे। जिससे वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंंडर बन जाएं। खैस रविवार को ये मैच समोआ जो जीतने वाले है। इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है। पिछले हफ्ते भी समोआ जो ने जीत हासिल की थी। WWE 50-50 की बुकिंग पर चलती है। क्योंकि इससे पता चल जाता है कि कौन सुपरस्टार कितने आगे है। इस मैथड से सभी सुपरस्टार की बुकिंग अच्छे से हो जाती है।


WWE रॉ के आने वाले पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स के लिए अभी से बैटिंग लगने शुरु हो गई लेकिन 4 जून को होने वाले इस पीपीवी के लिए betwrestling द्वारा आंकड़े कुछ ज्यादा खास नहीं लग रहे है। बैटिंग में मेन कार्ड में सबसे ज्यादा पंसद  समोआ जो, नेविल, द मिज, एलेक्सा ब्लिस और हार्डी बॉयज को किया गया है।


पूर्व WWE सुपरस्टार और चैंपियन रे मिस्टीरियो ने Sports Illustrated recently को हाल ही में इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान मिस्टीरियो मे साफ किया अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो फ्यूचर में इम्पैक्ट रैसलिंग में काम करने के लिए तैयार है।


इस रविवार को एक्सट्रीम रूल्स में चार टाइटल मैच होंगे। जिसमें टैग टीम, इंटरकॉन्टिनेंटल, क्रूजरवेट और विमेंस चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे। जैसा की पहले भी कहा गया था कि समरस्लैम से पहले इस पीपीवी में कई चैंपियशिप में बदलाव हो जाएगा। शेमस और सिजेरो एक्सट्रीम रूल्स पीपीव में हार्डी ब्रदर्स को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर लेंगे। पिछले महीने पेबैक में हार्डी बॉयज के खिलाफ हारने के बाद शेमस और सिजेरो ने हील टर्न अपना लिया था। इसके बाद मैट और जैफ हार्डी के खिलाफ ये कई मैच हार चुके है। लेकिन अब हार्डी बॉयज एक्सट्रीम रूल्स में अपना टाइटल गंवा देंगे। और इस बात की पुष्टि हो चुकी है। ये मैच स्टील केज मैच होना है।

वीडियो: Extreme Rules में हुआ था सैथ रॉलिंस और रैंडी ऑर्टन का स्टील केज मैच

केन की मदद से जीते थे सैथ रॉलिंस


रॉ का पीपीवी एक्सट्रीम रुल्स में 48 घंटों से कम का वक्त बचा है। इस शानदार पीपीवी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बार एक स्टील केज मैच होने वाला है लेकिन ये साल 2015 की तरह चैंपियनशिप के लिए नहीं है बल्कि हार्डी बॉयज का टैग टीम मैच होना है। चलिए हम आपकी साल 2015 के एक्सट्रीम रूल्स की कुछ यादें ताजा करते है।

साल 2015 में सैथ रॉलिंस वर्ल्ड चैंपियन थे और इस पीपीवी के लिए उन्हें खिताब के लिए रैंडी ऑर्टन ने एक स्टील केज मैच में चैलेंज किया था। सैथ रॉलिंस उस वक्त अपनी सिक्यूरिटी जे एंड जे के साथ मैच में आते थे। जबकि रैंडी ऑर्टन अकले ही चैंपियनशिप के लिए रिंग में पहुंचे। मैच काफी शानदार हुआ और रैंडी ऑर्टन ने मैच के शुरुआत से ही सैथ रॉलिंस पर अटैक कर दिया।

हालांकि मैच के कुछ वक्त बाद केन रिंग में पहुंच गए और रैंडी ऑर्टन को चोकस्लैम मार दिया जिसके बाद केन का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने सैथ को चोकस्लैम दिया। सभी को लगा शायद रैंडी ऑर्टन के रूप में उन्हें नया चैंपियन मिलने वाला है तभी केन ने सैथ रॉलिंस को रैंडी के ऊपर रख दिया और कवर करवाया।

कवर करवा  कर केन केज से बाहर जा रहे थे कि रैंडी ऑर्टन ने किक आउट कर दिया। तभी केन वापस आए और टूबस्टोन मारने लगे। रैंडी ने खुद को बचाया और केन को RKO मार दिया, तभी पीछे से सैथ रॉलिंस ने भी रैंडी ऑर्टन को RKO मार दिया और स्टील केज से बाहर निकल गए। इसी के साथ सैथ रॉलिंस ने अपनी चैंपियनशिप भी बचा ली। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे केन ने दोनों सुपरस्टार्स पर केज में अटैक किया।

Extreme Rules पीपीवी से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने

रविवार को होगा एक्सट्रीम रूल्स का आयोजन।


हार्डी बॉयज का टैग टीम चैंपियनशिप के खिताब जीतने पर इस रविवार को लगाम लग जाएगी। डीएस ब्रेकिंग न्यूज शो में ये खुलासा हुआ है कि एकस्ट्रीम रूल्स पीपीवी में कई चैंपियनशिप पर बदलाव हो जाेगा। उसमें से एक टैग टीम चैंपियनशिप भी है।

इस रविवार को एक्सट्रीम रूल्स में चार टाइटल मैच होंगे। जिसमें टैग टीम, इंटरकॉन्टिनेंटल, क्रूजरवेट और विमेंस चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे। जैसा की पहले भी कहा गया था कि समरस्लैम से पहले इस पीपीवी में कई चैंपियशिप में बदलाव हो जाएगा।

शेमस और सिजेरो एक्सट्रीम रूल्स पीपीव में हार्डी ब्रदर्स को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर लेंगे। पिछले महीने पेबैक में हार्डी बॉयज के खिलाफ हारने के बाद शेमस और सिजेरो ने हील टर्न अपना लिया था। इसके बाद मैट और जैफ हार्डी के खिलाफ ये कई मैच हार चुके है। लेकिन अब हार्डी बॉयज एक्सट्रीम रूल्स में अपना टाइटल गंवा देंगे। और इस बात की पुष्टि हो चुकी है। ये मैच स्टील केज मैच होना है।

एक्सट्रीम रूल्स रॉ का एक बड़ा पीपीवी है, जो की इस रविवार को होगा। इसमें एक फैटल 5 वे मैच भी होगा। जिसमें सैथ रॉलिंस, समोआ जो, फिन बैलर, रोमन रेंस और ब्रे वायट हिस्सा लेंगे। जो इस मैच को जीतेगा वो ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा। अगले महीने होने वाले ग्रेट बॉल्फ ऑफ फायर पीपीवी में ब्रॉक लैसनर के साथ उन सुपरस्टा का चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

इम्पैक्ट रैसलिंग के साथ फ्यूचर में काम कर सकते हैं पूर्व WWE चैंपियन रे मिस्टीरियो

क्या अब इम्पैक्ट रैसलिंग का हिस्सा होंगे रे मिस्टिरियो ?


पूर्व WWE सुपरस्टार और चैंपियन रे मिस्टीरियो ने Sports Illustrated recently को हाल ही में इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान मिस्टीरियो मे साफ किया अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो फ्यूचर में इम्पैक्ट रैसलिंग में काम करने के लिए तैयार है।

लगभग WWE में 15 साल बिताने के बाद रे मिस्टीरियो ने कंपनी को साल 2015 में छोड़ दिया था। जिसके बाद वो AAA और यूनाइडेट इंनडिपेंडेंट सर्किट में अच्छा प्रदर्शन किया। रे मिस्टीरियो ने अपनी धमाकेदार स्किल्स NJPW में भी दिखाई। लूचा अंडरग्रांउड रहते हुए उन्हें खिताब भी जीते।





इंटरव्यू के दौरान मिस्टीरियो ने बताया कि कुछ वक्त पहले उनकी बात इम्पैक्ट रैसलिंग से हुई थी। द मास्टर ऑफ 619 का कहना है कि उनको इस कंपनी के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।

"मैंने  पिछले कुछ समय पहले इम्पैक्ट रैसलिंग से बात की थी कुछ अच्छे शो के लिए। ऐसा नहीं है कि मैं बेताब हूं उनके साथ काम करने के लिए, लेकिन हां मैं उनके साथ काम कर सकता हूं। मैं कोई लूचा अंडरग्राउंड के रूप में नहीं काम करने वाला है, मेरा दिमाग में कुछ और प्लान्स है। "

वहीं रे मिस्टीरियो ने अपनी डील के बारे में बात करते हुए काफी सारी बातें सामने रखी।

" मैं किसी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के मूड में न हीं हूं, लेकिन हां मैं कुछ अच्छे शो करना चाहता हूं। फैंस कुछ अच्छे और ड्रीम मैच देखना चाहता हूं। अगर फैंस जबरदस्त मैच देखना चाहते हैं तो उन्हें ये मौका दिया जाना चाहिए "

खैर, मिस्टीरियो ने अपनी इच्छा इम्पैक्ट रैसलिंग के लिए जाहिर कर दी जो एक अच्छा संकेत है। अगर मिस्टीरियो आने वाले वक्त में जैफ जैरेट के साथ मिल कर इंम्पैक्ट रैसलिंग का हिस्सा बन जाते है, तो ये कंपनी कुछ समय बाद ऊपर जा सकती है साथ ही कंपनी को काफी फायदा मिस्टीरियो अपने नाम से पहुंचा सकते हैं क्योंकि रे मिस्टीरियो नाम रैसलिंग की दुनिया में काफी बड़ा है।

WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी के बारे में 5 आश्चर्यजनक तथ्य

अभी WWE में रॉ टैग टीम चैंपियन है जैफ हार्डी


एक करिश्माई रहस्य के रूप में जैफ हार्डी ने प्रोफेशनल रैसलिंग में अपना एक अलग मुकाम बना लिया है जिसकी शुरुआत 25 साल पहले उनके डेब्यू से हुई थी। अब जबकि वे 40 साल के होने वाले हैं तो उनकी अब तक की करियर यात्रा को फिर से देखना काफी दिलचस्प होगा।

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कई सालों बाद जैफ को दोबारा WWE की रिंग में देखकर हर किसी को काफी अच्छा लग रहा है। जैफ ने अपनी पर्सनल लाइफ में चाहे जो भी किया हो लेकिन प्रोफेशनल रैसलिंग में लम्बे समय तक के लिए उन्होंने अपने निशान छोड़ दिए हैं। इसी कड़ी में आज जैफ हार्डी के बारे में यहां हम आपको कुछ बेहद ही चौंकाने वाली 5 बातें बताने जा रहे हैं।


# 1 कीथ डेविस
5m1cwhp-imgur-1496344544-800
साल 1994 में, वर्ल्ड रैसलिंग फेडरेशन बहुत ही मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा था और आने वाले सालों में उसकी ये मुश्किलें और भी बढ़ती हुई नजर आ रही थीं। लगातार घटती हुई रेटिंग और मेन इवेंट के सुपरस्टारों की कमी के कारण कंपनी कुछ नया तलाशने में लगी थी।

आख़िरकार, 1994 में ही हार्डी ने केवल 16 साल की उम्र में एक जॉबर के रूप में अपना WWE डेब्यू किया और तब उनका सामना रेजर रमोन से हुआ। उन्हें कीथ डेविस कहा जाता था क्योंकि रमोन से जिस जॉबर का सामना होना था उसका वास्तविक नाम यही था लेकिन बिल्कुल आखिरी क्षणों में उसने खुद को इस मुकाबले से बाहर खींच लिया।

और मजेदार रूप से हार्डी ने इतनी कम उम्र में अपना डेब्यू कर लिया जो कि वास्तव में उनकी कम उम्र को देखते हुए अवैध था।


# 2 पंक के साथ लगातार विवाद 
साल 2009 में, सीएम पंक और जैफ हार्डी को उस दशक का सबसे अच्छा रैसलिंग दुश्मन माना जाता था। दोनों, अपने वास्तविक जीवन के व्यक्तित्व को इस लड़ाई के समीकरण को और बेहतर बनाने के लिए लेकर आ गए जिसमें स्ट्रैट एज सीएम पंक के सामने डेथ डिफाइंग फ्री स्परिट जेफ को एक अच्छे व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया।

इस लड़ाई में वास्तविक जीवन के वीडियो को भी शामिल किया गया जिनमें से एक को आप ऊपर देख सकते हैं। इस वीडियो में जैफ काफी नशे में दिख रहे हैं और सीएम पंक को चुनौती दे रहे हैं और साथ ही यह भी दावा कर रहे हैं कि वे बेआवाजों की आवाज बने हैं।

यह जबर्दस्ती का शामिल किया गया भाग है जो काफी असुविधाजनक और कुछ ऐसा है जिसका हम दोबारा कभी जिक्र नहीं करना चाहेंगे।

# 3 द वोल्कानो (ज्वालामुखी)
vc2hul6-imgur-1496344657-800
संगीत के बैकग्राउंड से जुड़ाव रखने वाले जैफ हार्डी बचपन से ही काफी क्रिएटिव थे। वास्तव में वे अपनी "कला और शिल्प" में इतने माहिर थे कि वे बताते हैं कि एक बार उन्होंने कृत्रिम ज्वालामुखी तक बना दिया था जो उनके घर से सामने के यार्ड में स्थित था।

इसके बाद जैफ़ ने अपनी मोटोक्रॉस से उस ज्वालामुखी के ऊपर छलांग लगा दी थी - यह वही गाड़ी थी जो कई अलग अलग मौकों पर उनकी टूटी हुई हड्डियों का कारण बनी थी। इस तरह की चीजें ही जेफ के बारे में सही तौर पर बताती हैं - स्टंट करने की अनोखी प्रवृत्ति, जीवन को खुलकर और बिना डरे जीने की उनकी मानसिकता ही तो है।



# 4 घर पर आग
tpmtnrp-imgur-1496344757-800
साल 2009 की शुरुआत में जैफ़ और मैट हार्डी के बीच ऑन स्क्रीन झगड़ा दिखाया गया था जिसकी  वजह से रॉयल रम्बल में जैफ़ WWE चैंपियनशिप हार गए थे। इससे पहले से ही मैट, जैफ़ की जिंदगी में परेशानियां खड़ी करते आ रहे थे जिसमें उनके घर को आग लगाना और गलती से जेफ़ के कुत्ते को मार देना शामिल था।

सुनकर अजीब लगेगा कि यह घटना वास्तव में घटित हुई थी हालांकि इसका उद्देश्य वह नहीं था जिसका दावा मैट कर रहे थे। वास्तव में, मैट ही वो थे जिसने यह देखा था कि जेफ के घर में आग लगी हुई है। दुर्भाग्य से, जेफ़ के कुत्ते के आग में फसने की घटना सच थी और इस बात का खुलासा खुद जैफ़ ने किया था।


# 5 टाइटल हॉल 
kw0duh9-1496344916-800
बहुत से लोग यह मानते हैं कि जैफ़ की बहुत सी बेवकूफियों के कारण उनका करियर उतना बेहतरीन नहीं रहा जितना हो सकता था। इसके बावजूद प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में वे जहां भी गए, उन्होंने काफी अच्छा काम किया - और हम यहां टाइटल्स की बात कर रहे हैं।

लगभग सभी बड़े प्रमोशनों को मिलाकर जैफ़ के पास 25 चैंपियनशिप टाइटल हैं और WWE और TNA दोनों में ही वे वर्ल्ड टाइटल भी जीत चुके हैं। इसके अलावा पूर्व इंटरकांटिनेंटल और यूरोपियन चैंपियन रहने के साथ ही वो बहुत बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं।

Extreme Rules के लिए अभी से लगना शुरु हुई बैटिंग, सामने आए खराब आंकड़े

एक्सट्रीम रूल्स से पहले भाव लगना हुए शुरु


WWE रॉ के आने वाले पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स के लिए अभी से बैटिंग लगने शुरु हो गई लेकिन 4 जून को होने वाले इस पीपीवी के लिए betwrestling द्वारा आंकड़े कुछ ज्यादा खास नहीं लग रहे है। बैटिंग में मेन कार्ड में सबसे ज्यादा पंसद  समोआ जो, नेविल, द मिज, एलेक्सा ब्लिस और हार्डी बॉयज को किया गया है।

हालांकि, इस पीपीवी सबसे ज्यादा निगाहें समोआ जो, सैथ रॉलिंस , रोमन रेंस , ब्रे वायट और फिन बैलर के बीच होने वाले फेटल 5 वे मैच पर होगी क्योंकि इस मुकाबले का विजेता इस पीपीवी के बाद यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ ग्रेट बॉल्स ऑफ फायद में लड़ेगा। इस मैच के लिए समोआ दो पर काफी बैटिंग लग रही है और 4/7 के प्वाइंट्स वो इस मैच के फेवरेट बने हुए है।

दूसरी तरफ रॉ विमेंस चैंपियन को बैली के खिलाफ टाइटल मैच में फेवरेट आंका जा रहा है। कहा जा रहा है कि एलेक्सा ब्लिस इस मैच अपने खिताब को बरकरार रखेंगी। बैली का ब्लिस के साथ फिउड फैंस द्वारा  काफी पसंद किया जा रहा है जिसके कारण एक्स्ट्रीम रूल्स में इस मैच को अलग रखा गया। वहीं इस मैच में ब्लिस प्रबल दावेदार के रुप में देखी जा रही हैं उन्हें 8/15 के अंकों से आंका गया है।

 

रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हार्डी बॉयज को शेमस और सिजेरे के मुताबिक 8/11 से आंका गया है। क्रूजरवेट में नेविल को 4/9 के भाव पर रखा है जबकि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में द मिज का 4/7 का भाव लगाया गया है।

नजर डालते है एक्स्ट्रीम रूल्स पीपीवी की बैटिंग पर-

-WWE यूनिवर्सल चैंपियन #1 कंटेंडर मैच

समोआ जो- 4/7 (64%)

सैथ रॉलिंस- 5/1 (17% )

फिन बैलर- 9/2 (18% )

ब्रे वायट- 7/1 (12% )

रोमन रेंस- 10/1 (9% )

-WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप

एलेक्सा ब्लिस-8/15 (65% )

बैली- 11/8 (42% )

 

-WWE रॉ टैग टीम चैंपियनशिप

द हार्डी बॉयज- 8/11 (58% )

सिजेरो और शेमस- (50% )

-WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप

नेविल- 4/9 (69% )

ऑस्टिन एरिस-7/5 (42% )

-WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

द मिज- 4/7 (64% )

डीन एंब्रोज- 5/4 (44%)

खैर, अब 4 जून को रॉ का एक्सक्लूसिव पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स होने वाला है, देखना होगा की नतीजे कुछ ऐसे ही निकलते है या फिर कुछ उलटफेर फैंस को देखने को मिलेगा।

Great Balls of Fire पीपीवी में ब्रॉक लैसनर के प्रतिद्वंदी का हुआ खुलासा

कौन सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर का सामना करेगा?


डीएस ब्रेकिंग शो में  रविवार को एक्सट्रीम रूल्स में फैटल 5 वे मेन इवेंट मैच के विनर का खुलासा हो गया है। यानि की उस प्रतिद्वंदी का नाम सामने आ गया है जो ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा।

फैटल 5 वे मैच इस रविवार को होगा। इसमें ये निर्णय निकलेगा की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर को कौन सुपरस्टार चुनौती देगा। ब्रॉक लैसनर रॉ के अगले पीपीवी ग्रेट  बॉल्स ऑफ फायर का हिस्सा होंगे। ये मैच तब बुक किया गया जब ब्रौन स्ट्रोमैन इंजर्ड हो गए थे। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में ब्रॉन स्ट्रोमैन लैसनर को मुकाबला करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्लान के मुताबिक एक्सट्रीम रूल्स में स्ट्रोमैन रोमन रेंस को भी हराने वाले थे। जिससे वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंंडर बन जाएं।

खैस रविवार को ये मैच समोआ जो जीतने वाले है। इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है। पिछले हफ्ते भी समोआ जो ने जीत हासिल की थी। WWE 50-50 की बुकिंग पर चलती है। क्योंकि इससे पता चल जाता है कि कौन सुपरस्टार कितने आगे है। इस मैथड से सभी सुपरस्टार की बुकिंग अच्छे से हो जाती है।

खैर समोआ जो इस मैच को जीतेंगे और ग्रेट वॉल्स ऑफ फायर तक ब्रॉक लैसनर के साथ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। लेकिन यहां पर समोआ जो की ना हारने वाली स्ट्रीक टूट जाएगी। ब्रॉक लैसनर आसानी से अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे।

हॉल ऑफ फेम माइकल हेज बोले, रैसलमेनिया में चाहते हैं रोमन रेंस और जॉन सीना का मैच

क्या रैसलमेनिया में होगा रोमन रेंस और जॉन सीना का मैच ?


WWE हॉल ऑफ फेमर माइकल हेज चाहते की रैसलमेनिया में रोमन रेंस और जॉन सीना का शानदार मैच देखने को मिले। हाल ही में टेबल फॉर 3 में दस्तक दी और हेज ने खुलासा किया की उनकी इच्छा है कि रैसलिंग के दो दिग्गज सीना और रोमन रेंस का मैच ग्रेंड स्टेज पर होना चाहिए।

जॉन सीना और रोमन रेंस इस वक्त WWE के वो बड़े स्टार्स है जिसे फैंस पसंद भी करते है वहीं कुछ फैंस नफरत भी लेकिन फिर भी ये दोनों कंपनी के बड़े नामों से एक है। उम्मीद है कि जब कंपनी फ्यूचर में इनके फिउड के लिए बीज बोने का प्लान करेगी तो उससे पहले दोनों का बड़ा पुश दिया जा सकता है।

 

हेज ने हाल ही में टेबल फॉर 3 में शिरकत की थी जहां उनके साथ एरिक बिशौफ और जिम कोर्नेट थे। इन तीनों प्रोफेशनल रैसलिंग के बड़ा दिग्गजों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। माइकल हेज अभी WWE में बैकस्टेज काम कर रहे हैं और उनकी रेख-देख में जॉन सीना और रोमन रेंस दोनों ही आते हैं।

" सीना एक काफी बड़े सुपरस्टार है लाइव इवेंट में सीना को पसंद किया जाता है, बच्चे, लड़कियां उन्हें चाहते हैं। सीना से हमेशा से पॉजेटिव वाइब्स आती है।"

"हालांकि जब सीना कहीं भी जीत दर्ज करते है तो हर कोई पॉप करता है, लेकिन सीना से खुद को संभाल कर रखा है और काफी आगे तक अपने आप को लेकर गए है। सीना अभी भी कंपनी के लिए काम कर रहे है, मेहनत कर रहे हैं साथ ही वो इस बिजनेस को प्यार करते हैं।  "

खैर, जॉन सीना ने रैसलमेनिया 33 के बाद से रिंग से ब्रेक लिया था। 40 साल के जॉन सीना से उम्मीद है कि वो WWE में स्मैकडाउन ब्रांड में इस महीने वापसी करने वाले हैं। दूसरी तरफ रोमन रेंस है जो रेड ब्रांड में है और एक्सट्रीम रूल्स में होने वाले फेटल 5 वे मैच के लिए तैयारियां कर रहे हैं। अगर रोमन रेंस जीत हासिल करते है तो उनको ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका मिल सकता है। देखना होगा कि माइकल हेज जो रैसलमेनिया के लिए चाहते है क्या वो मुमकिन होगा या फिर न हीं।

लाइव शो में सुपरस्टार गोल्डबर्ग ने किया ऐसा मजाक की फैंस के उड़ गए होश

रैसलमेनिया के बाद हुई रॉ में अंतिम बार नजर आए थे गोल्डबर्ग।


पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग ने हाल ही में क्रिस वेबर फुल कोर्ट प्रैंक के एपिसोड में एक फैन के साथ बड़ा ही मजेदार मजाक किया। गोल्डबर्ग यहां पर एक टूर के लिए आए हुए थे और उन्होंने फैंस से बात की।

साल 2016 में 12 साल बाद गोल्डबर्ग ने WWE में वापसी की। उऩके आते ही उऩ्हें ब्रॉक लैसनर के साथ फाइट में डाल दिया गया था। सर्वाइवर सीरीज में मात्र 2 मिनट में उऩ्होंने ब्रॉक लैसनर को मात दे दी। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप केविन ओवंस को हराकर अपने नाम की। इसके बाद रैसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। जिसमें गोल्डबर्ग को हार का सामना करना पड़ा था।

गोल्डबर्ग फैन क्लब के एक सदस्य ने ये सोचा था कि वो कॉन्टैस्ट जीतेंगे और जिससे वो गोल्डबर्ग के साथ बैठकर उनसे सवाल पूछेंगे। लेकिन जब उन्होंने गोल्डबर्ग से सवाल पूछना शुरू किया तो चीजें काफी नीचें चली गई। इस बीच शो के डायरेक्टर ने भी गोल्डबर्ग को देखा। चीजें तब खत्म हो गई जब गोल्डबर्ग ने अपना कॉस्टयूम बदलने के लिए कह दिया। इसके बाद जब गोल्डबर्ग नया कॉस्टयूम बदल कर लाए तो उन्होंने पिंक स्कॉर्फ पहना था। गोल्डबर्ग ने सैट पर उससे सभी को मारना शुरू कर दिया। फैंस आश्यर्चचकित और डर गए। काफी देर बाद ये उन्हें बताया की ये उनके साथ मजाक किया गया था।

गोल्डबर्ग अंतिम बार WWE में रैसलमेनिया के बाद हुई पहली रॉ में आए थे। उन्होंने यहां पर अपनी दोबारा वापसी के बारे में बताया। हालांकि उन्होंने इस बात को कह दिया था कि ये कोई फिक्स नहीं है कि मैं दोबारा आऊंगा लेकिन हो सकता हैं कि आ जाऊं। वैसे फैंस भी उन्हें रिंग में देखना पसंद करते है। पिछले साल जब वो आए थे तब फैंस मेें काफी उत्साह देखने को मिला था। क्योंकि गोल्डबर्ग रैसलिंग की दुनिया के लैजेंड हैं।