WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 3 जून, 2017
WWE में पूरे दिन की बड़ी खबरें जो सुर्खियों में बनी रही

गोल्डबर्ग फैन क्लब के एक सदस्य ने ये सोचा था कि वो कॉन्टैस्ट जीतेंगे और जिससे वो गोल्डबर्ग के साथ बैठकर उनसे सवाल पूछेंगे। लेकिन जब उन्होंने गोल्डबर्ग से सवाल पूछना शुरू किया तो चीजें काफी नीचें चली गई। इस बीच शो के डायरेक्टर ने भी गोल्डबर्ग को देखा। चीजें तब खत्म हो गई जब गोल्डबर्ग ने अपना कॉस्टयूम बदलने के लिए कह दिया। इसके बाद जब गोल्डबर्ग नया कॉस्टयूम बदल कर लाए तो उन्होंने पिंक स्कॉर्फ पहना था। गोल्डबर्ग ने सैट पर उससे सभी को मारना शुरू कर दिया। फैंस आश्यर्चचकित और डर गए। काफी देर बाद ये उन्हें बताया की ये उनके साथ मजाक किया गया था।
WWE हॉल ऑफ फेमर माइकल हेज चाहते की रैसलमेनिया में रोमन रेंस और जॉन सीना का शानदार मैच देखने को मिले। हाल ही में टेबल फॉर 3 में दस्तक दी और हेज ने खुलासा किया की उनकी इच्छा है कि रैसलिंग के दो दिग्गज सीना और रोमन रेंस का मैच ग्रेंड स्टेज पर होना चाहिए।
फैटल 5 वे मैच इस रविवार को होगा। इसमें ये निर्णय निकलेगा की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर को कौन सुपरस्टार चुनौती देगा। ब्रॉक लैसनर रॉ के अगले पीपीवी ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर का हिस्सा होंगे। ये मैच तब बुक किया गया जब ब्रौन स्ट्रोमैन इंजर्ड हो गए थे। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में ब्रॉन स्ट्रोमैन लैसनर को मुकाबला करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्लान के मुताबिक एक्सट्रीम रूल्स में स्ट्रोमैन रोमन रेंस को भी हराने वाले थे। जिससे वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंंडर बन जाएं। खैस रविवार को ये मैच समोआ जो जीतने वाले है। इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है। पिछले हफ्ते भी समोआ जो ने जीत हासिल की थी। WWE 50-50 की बुकिंग पर चलती है। क्योंकि इससे पता चल जाता है कि कौन सुपरस्टार कितने आगे है। इस मैथड से सभी सुपरस्टार की बुकिंग अच्छे से हो जाती है।
WWE रॉ के आने वाले पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स के लिए अभी से बैटिंग लगने शुरु हो गई लेकिन 4 जून को होने वाले इस पीपीवी के लिए betwrestling द्वारा आंकड़े कुछ ज्यादा खास नहीं लग रहे है। बैटिंग में मेन कार्ड में सबसे ज्यादा पंसद समोआ जो, नेविल, द मिज, एलेक्सा ब्लिस और हार्डी बॉयज को किया गया है।
पूर्व WWE सुपरस्टार और चैंपियन रे मिस्टीरियो ने Sports Illustrated recently को हाल ही में इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान मिस्टीरियो मे साफ किया अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो फ्यूचर में इम्पैक्ट रैसलिंग में काम करने के लिए तैयार है।
इस रविवार को एक्सट्रीम रूल्स में चार टाइटल मैच होंगे। जिसमें टैग टीम, इंटरकॉन्टिनेंटल, क्रूजरवेट और विमेंस चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे। जैसा की पहले भी कहा गया था कि समरस्लैम से पहले इस पीपीवी में कई चैंपियशिप में बदलाव हो जाएगा। शेमस और सिजेरो एक्सट्रीम रूल्स पीपीव में हार्डी ब्रदर्स को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर लेंगे। पिछले महीने पेबैक में हार्डी बॉयज के खिलाफ हारने के बाद शेमस और सिजेरो ने हील टर्न अपना लिया था। इसके बाद मैट और जैफ हार्डी के खिलाफ ये कई मैच हार चुके है। लेकिन अब हार्डी बॉयज एक्सट्रीम रूल्स में अपना टाइटल गंवा देंगे। और इस बात की पुष्टि हो चुकी है। ये मैच स्टील केज मैच होना है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें