WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 26 मई, 2017

'बतिस्ता बॉम्ब' ने ली 2 साल के मासूम की जान, सीएम पंक को मिला 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का ऑफर।


सीएम पंक को शो में बुलाने के लिए 5 स्टार रैसलिंग कंपनी $1 मिलियन से ज्यादा पैसे देने को तैयार
जैसा की हमने पहले बताया था कि सीएम पंक को 5 स्टार रैसलिंग टूर्नामेंट के लिए मिलियन डॉलर्स का ऑफर मिला है। इस टूर्नामेंट में 128 लोग हिस्सा लेंगे। लेकिन अब खबरें ये सामने आ रही है कि इस बारे में सीएम पंक ने कोई ऑफिशियल रिस्पांस नहीं दिया है।

5 स्टार रैसलिंग के ऑनर डेनियल हिनकिल्स  हाल ही में पॉवरस्लैम शो में आए। उऩ्होंने यहां पर क्लेम किया की वास्तव में वैध है लेकिन ये कोई प्रचार करने वाली बात नहीं है। बाद में उन्होंने ये भी कहा की हमने 1 मिलियन डॉलर के इस ऑफर को और भी बढ़ा दिया है।


"Backlash में नाकामुरा और डॉल्फ जिगलर के मैच ने काफी निराश किया"
स्टोन कोल्ड ने इस मैच के बारे में कहा कि,"ये मैच कुछ खास नहीं था। ये मैच जल्दबाजी में बुक किया गया था। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। इसी वजह से चीजें खराब हो गई थी। मैं बहुत निराश हूं कि ऐसा हुआ"।


गोल्डबर्ग की स्ट्रीक तोड़ने पर ट्रिपल एच ने NXT चैंपियन असुका को बधाई दी
WWE सुपरस्टार और कंपनी के COO ट्रिपल एच ने असुका को शानदार उपलब्धि हासिल करने पर बधाई देते हुए लिखा, "अनस्टॉपेबल (जिसको रोका ना जा सके), अनटचेबल (जिसको छुआ ना जा सके), अविजित...शानदार उपलब्धि हासिल करने के लिए असुका को बधाई।


जिंदर महल सितंबर महीने तक WWE चैंपियन बने रह सकते हैं
जिंदर महल कब तक WWE चैंपियन बने रहेंगे, इस बारे में जानकारी सामने आई है। हाल ही में सामने आई अफवाहों के मुताबिक, जिंदर महल स्मैकडाउन में ही रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपना टाइटल गंवा देंगे।

रैसलमेनिया से ही जिंदर महल के अच्छे दिन शुरु हो गए थे। सुपरस्टार शेकअप के बाद जिंदर के स्मैकडाउन लाइव में जाने के बाद लगभग तय हो गया था कि वो जल्द ही मेन इवेंट सीन में आ जाएंगे।


विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच फिलहाल नहीं होगा
पिछले दिनों ढेरों अफवाहें सामने आई थी कि WWE स्मैकडाउन की महिला रैसलरों के बीच मनी इन द बैंक लैडर मैच का आयोजन करा सकती है। Cagesideseats.com की रिपोर्ट के मुताबिक, WWE इस मैच के बारे में फिलहाल नहीं सोच रही है। WWE में हर दिन प्लान बदलते रहते हैं, ऐसे में इस मैच के होने की संभावना भी काफी कम है।


पूर्व WWE सुपरस्टार रॉब वैन डैम ने रिंग में वापसी की
5 स्टार रैसलिंग ने इस बात का ऐलान किया है कि पूर्व WWE सुपरस्टार रॉब वैन डैम जून में होने वाले इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। 5 स्टार रैसलिंग एक यूके प्रोमोशन है, जिसमें 128 मेंस हिस्सा लेंगे, जैसे TNA से मूसे और कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स जैसे कार्लिटो, पीजे ब्लैक(जस्टिन गेब्रियल) और जॉन मॉरिसन।


मां-बाप ने अपने 2 साल के बच्चे को 'बतिस्ता बॉम्ब' देकर जान से मारा
एक युवा कपल इस समय एडी कुक की मौत के इल्जाम से कानूनी कार्रवाई से जूझ रहे हैं। इन दोनों ने एडी कुक की मौत से पहले उनके ऊपर प्रोफेशनल रैसलिंग मूव का इस्तेमाल किया था। फॉक्स न्यूज़ के अनुसार WWE ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बच्चे की मौत की खबर दी और आरोपी  को सज़ा जरूर मिलनी चाहिए।


WWE में जल्द देखने को मिल सकता है चैम्पियन vs चैम्पियन मैच
WWE यूके चैंपियन पीट डन और WWE क्रूजरवेट चैंपियन नेविल ने सोशल मीडिया पर आने वाले समय में चैंपियन Vs टैंपियन मैच को टीजं कर रहे हैं।

एक फैन ने हाल में ट्विटर पर नेविल और डन की एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद डन ने उसके जवाब में कहा, "अब मैेच का वक्त आ गया है." इसके जवाब में नेविल ने लिखा कि सोच लो कि तुम किस चीज़ की डिमांड कर रहे हो।


भारतीय मूल के WWE चैम्पियन जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ हुई लॉन्च
WWE ने आखिरकार मौजूदा WWE चैम्पियन जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ को लॉन्च किया, WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी टीशर्ट का अनावरण किया, जिसके ऊपर लिखा था "द मॉडर्न डे महाराजा।"

जिंदर महल जिनका असलों नाम युवराज सिंह धेसी हैं, उन्होंने बैकलैश पीपीवी में सबको हैरान करते हुए रैंडी ऑर्टन को मात देकर पहली बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।


Extreme Rules में WWE द्वारा स्टील केज मैच कराने की वजह सामने आई
इसी के तहत डेव मैल्टजर ने कहा की ये ही कारण है कि NXT के लैडर मैच को शो नहीं किय गया था।  अगर अफवाहों पर भरोसा करें तो WWE खुद ऑफिसियल इस टैग टीम लैडर मैच की घोषणा नहीं करना चाहता था। WWE चाहता था की पहले इस लैडर मैच को कराया जाए उसके बाद हार्डी और शेमस, सिजेरो के बीच स्टील केज मैच की घोषणा की जाए।


क्रिस जैरिको ने अपने WWE फ्यूचर को लेकर किया मजेदार खुलासा
उनका कहना था कि,"WWE एक ब्रांंड है। मैं उसका एक छोटा सा हिस्सा हूं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोग इसे पसंद करते है। लेकिन ये हमारा बैंड है। लोग इसे भी देखना चाहते है। इसके लिए मैंने काफी पहले से सोचा हुआ था। मैं यहां से कभी नहीं जाऊंगा। और ना ही WWE से जाऊंगा। क्योंकि WWE ने ही आज मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। और अगर मैं आगे फाइट नहीं करूंगा तो इससे मुझे परेशानी हो जाएगी। क्योंकि ये मेरी आदत और जूनून है"।

भारतीय मूल के WWE चैम्पियन जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ हुई लॉन्च

जिंदर महल की मर्चेंडाइज़ अब भारत में भी उपलब्ध होगी


WWE ने आखिरकार मौजूदा WWE चैम्पियन जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ को लॉन्च किया, WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी टीशर्ट का अनावरण किया, जिसके ऊपर लिखा था "द मॉडर्न डे महाराजा।"

जिंदर महल जिनका असलों नाम युवराज सिंह धेसी हैं, उन्होंने बैकलैश पीपीवी में सबको हैरान करते हुए रैंडी ऑर्टन को मात देकर पहली बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

30 वर्षीय इंडो कनाडा सुपरस्टार ने स्मैकडाउन लाइव के पिछले एपिसोड में पंजाबी स्टाइल में सेलिब्रेट किया और उसके बाद स्मैकडाउन लाइव के ऑफ एयर जाने के बाद ऑर्टन से उन्होंने रैसल किया।

जिंदर महल ने मेन रोस्टर में डैब्यू 2011 में किया था और उसके बाद उन्होंने 2014 में कंपनी को अलविदा कह दिया। उन्होंने पिछले साल कंपनी में बिल्कुल अलग अंदाज में वापसी की और उनकी बॉडी भी काफी जानदार थी। महल ने हाल में बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन को WWE चैंपियनशिप के लिए हराया था।

WWE ने रैसलमेनिया 33 के समय भारत में WWE शॉप भी खोली थी, जिससे वो भारत की मार्केट में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ की प्राइज़ यूएस में रहने वालों के लिए 24.99$, भारत में 1,737 रुपये और कनाडा में CAD 35.17।

स्मैकडाउन लाइव के कमिशनर शेन मैकमैहन के एलान के बाद जिंदर महल अब WWE चैंपियनशिप अब मनी इन द बैंक में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ 18 जून को डिफ़ेंड करेंगे।

WWE लैजेंड सीन वॉल्टमैन को ड्रग्स रखने के आरोप से बरी किया गया

सीन वॉल्टमैन को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था


सैम रॉबर्ट्स ने इस बात को रिपोर्ट किया है कि सीन वॉल्टमैन के ऊपर लगे सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। वॉल्टमैन ने पहले भी इन मामले पर सफाई दी थी कि उन्हें गलत कारणों की वजह से गिरफ्तार किया गया था और वो पूरी तरह से बेकसूर है।

सीन वॉल्टमैन एक नामी प्रोफेशनल रैसलर हैं और वो काफी प्रसिद्ध ग्रुप द क्लिक का हिस्सा रहे हैं। वो WWE के सबसे बड़े एरा एटिट्यूड एरा का भी अहम हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कंपनी में रहते हुए कई बड़ी चैंपियनशिप अपने नाम की हैं।

इस महीने ही वॉल्टमैन को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और उनके ऊपर इल्जाम लगा था कि वो ड्रग्स और नशीली दवाई लेकर ट्रैवल कर रहे

वॉल्टमैन ने हाल में पॉडकास्ट में कहा कि पुलिस ने गलती से उन्हें गिरफ्तार किया और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। वॉल्टमैन ने पिछले हफ्ते ही पोलिग्राफ टेस्ट दिया और उसे पास भी किया।

सैम रॉबर्ट्स ने ट्विटर पर जाकर इस बात की जानकारी दी कि वॉल्टमैन के ऊपर लगे सारे इल्ज़ाम बेबुनियाद है और उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।
Just heard the DA rejected @TheRealXPac's drug arrest case we talked about on the podcast. It's over & he's cleared. Not surprised! Congrats

वॉल्टमैन ने इसके बारे में कुछ कहा नहीं, लेकिन जल्द ही वो अपने पॉडकास्ट में इस मुद्दे पर बोल सकते हैं। वॉल्टमैन को गिरफ्तार होने से पहले एक रैसलिंग इवेंट में हिस्सा लेना था और वो मैच उनके करियर का आखिरी मैच होने वाला था।

हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वॉल्टमैन अपने आखिरी मैच के लिए कौनसी डेट चुनते हैं और वो मैच कब और किसके खिलाफ होता है।

सीएम पंक को शो में बुलाने के लिए 5 स्टार रैसलिंग कंपनी $1 मिलियन से ज्यादा पैसे देने को तैयार

सीएम पंक ने साल 2014 में प्रोफेशनल रैसलिंग को अलविदा कह दिया था।


जैसा की हमने पहले बताया था कि सीएम पंक को 5 स्टार रैसलिंग टूर्नामेंट के लिए मिलियन डॉलर्स का ऑफर मिला है। इस टूर्नामेंट में 128 लोग हिस्सा लेंगे। लेकिन अब खबरें ये सामने आ रही है कि इस बारे में सीएम पंक ने कोई ऑफिशियल रिस्पांस नहीं दिया है।

5 स्टार रैसलिंग के ऑनर डेनियल हिनकिल्स  हाल ही में पॉवरस्लैम शो में आए। उऩ्होंने यहां पर क्लेम किया की वास्तव में वैध है लेकिन ये कोई प्रचार करने वाली बात नहीं है। बाद में उन्होंने ये भी कहा की हमने 1 मिलियन डॉलर के इस ऑफर को और भी बढ़ा दिया है।

5 स्टार रैसलिंग एक यूके बेस्ड प्रमोशन है । 10 जून को ये टूर्नामेंट होगा, जिसमें 128 लोग हिस्सा लेंगे। इसमें कई बड़े सुपरस्टार को साइन किया गया है। इसमें आरबीडी, जॉनी मूंडो, कार्लेटो, मूस और क्रिस एडोनिस जैसे सुपरस्टार हिस्सा लेंगे।

इस इंटरव्यू से पहले ये कहा जा रहा था की ये एक पब्लिसिटी स्टंट है। चूंकि सीएम पंक इस समय UFC के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर है। पंक ने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में कहा था कि वो रैसलिंग रिंग में नहीं जाएंगे। और उन्हें अब इस बिजनेस में जरा सा भी भरोसा नहीं है।

डेनियल ने कहा कि हमें पता है कि पंक इस समय UFC के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है लेकिन इसके बावजूद हमने डाना व्हाइट से इसके लिए परमिशन नहीं ली। उनका ये भी कहना था कि अगर कोनर मैकग्रेनर चैंपियनशिप के लिए फ्लायड मेवेदर को चैलेंज करते है तो फिर हो सकता है कि सीएम पंक एक बार फिर रैसलिंग रिंग में वापस आ जाएं।

128 सुपरस्टार का ये टूर्नामेंट 10 जून को लीवरपूल में होगा। इसका समापन 10 दिसंबर को मैनचेस्टर एरीना में होगा। ये टूर्नामेंट सबसे बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है। क्योंकि इसे बहुत प्रमोट किया जा रहा है। और हो सकता है कि ये सबसे बड़ा रैसलिंग प्रमोशन बन जाएं।

जिंदर महल के अच्छे WWE चैम्पियन होने के 5 बड़े कारण

जिंदर महल बैकलैश पीपीवी में WWE चैम्पियन बने हैं


कुछ दिनों पहले जिंदर महल ने सबको चौंकाते हुए 13 बार के WWE चैम्पियन रैंडी ऑर्टन को पिन किया और WWE चैम्पियन बनने वाले वो 50वें सुपरस्टार बने।

उस मैच के परिणाम ने सबको हैरान जरूर किया, लेकिन स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट फैंस ने WWE द्वारा जिंदर महल को इतना बड़ा मौका देने के लिए प्रेज भी किया।

निश्चित ही यह एक अच्छा फ़ैसला है, जिसका फायदा कंपनी को आने वाले सालों में हो सकता है। आइए नज़र डालिए उन 5 कारणों पर जिसकी वजह से महल इस समय बिजनेस के लिए बेस्ट हैं।


1- नई ऑडियन्स को खींचना

sd-worst-no-holiday-1495700342-800
इंडिया एक ऐसा देश हैं, जिसकी आबादी 1.3 बिलियन है। इस बात की जानकारी जेबीएल लगातार कमेंट्री करते हुए देते रहते हैं। मर्चेंडाइज़ दो भारत में ज्यादा नहीं बिकती, लेकिन इंडियंस सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते हैं।

जिंदर महल को इसी वजह WWE इंडियन मार्केट में जगह बनाने के लिए प्रोजेक्ट कर रही है और वो अच्छे मैच भी दे सकते हैं। WWE उन्हें यूएस में हील और उसके अलावा भारत में एक बेबीफेस की तरह इस्तेमाल कर रही है और ऐसा ही कुछ उन्होंने कनाडा का लैजेंड ब्रेट हार्ट के साथ भी किया था। 

2- हील वाली क्वालिटी

sd-cover-1495708643-800
यह सबसे पुराना ट्रिक है कि जितने भी दूसरे देश के रैसलर होते हैं, वो यूएस को गाली जरूर देते हैं। 2017 में जब WWE यूनिवर्स बैड गाए के लिए चीयर करते हैं और गुड गाए के लिए बू करते हैं, उस बीच WWE ने जिंदर महल के रूप में नया सितारा चुना।

जिंदर महल को टॉप पर पहुंचाकर उन्होंने एक रियल हील के रूप में प्रोजेक्ट किया, क्योंकि उनका अमेरिका से खास नाता नहीं है। बैकलैश पीपीवी में जिस तरह से फैंस ने रैंडी ऑर्टन vs जिंदर महल के मैच में रिस्पोंस किया, वो पहले देखने को नहीं मिल रहा था।

3- मौकों को भुनाना

sd-cover-2-1495709618-800
स्मैकडाउन में हमेशा से ही सबको मौके मिलते रहे हैं और यह पहली बार हुआ है, जब कंपनी ने किसी लोवर कार्ड स्टार में इतना इन्वेस्ट किया है। स्मैकडाउन ने इस बुकिंग से कई मामलों में रॉ को भी पछाड़ दिया।

अब सैमी जेन और ल्यूक हार्पर भी टॉप कार्ड में आ सकते हैं और वो मेन इवेंट स्टार बन सकते हैं। उनके पास स्किल्स हैं, लेकिन उन्हें बस मौके ही नहीं मिले। अफवाहों के अनुसार सैमी जेन जल्द ही जिंदर महल को हराकर WWE चैम्पियन बन सकते हैं। 

4- तराशा हुआ लुक

sd-worst-factual-inaccuracy-1495711848-800
जिंदर महल के फिसिक के बारे में कई बातें हुई है और अब महल बिल्कुल एक बैड गाए की तरह नज़र आते हैं, जैसे इंडियाना जॉन्स मूवी का विलन था।

जिंदर महल ने अपने आप को शेप में लाने के लिए काफी मेहनत की है और अभी भी वो लगातार जिम में घंटों बिताते हैं। वो अब किसी के साथ भी रिंग में खड़े हो सकते हैं और कितना भी बड़ा मैच लड़ सकते हैं। WWE में बिग मैन की कमी है और जिंदर महल उसके लिए उपयुक्त हैं। 

5- अनिश्चितता

backlash-cover-1-1495712959-800
2017 में जहां इस बात का अनुमान लगाना आसान है कि कौन सुपरस्टार मैच जीतेगा। जिंदर महल की जीत ने निश्चित ही सबको हैरान कर दिया। फैंस के बीच यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

इसी वजह से फैंस की दिलचस्पी शो की तरफ और भी ज्यादा बढ़ गई है। काफी समय में WWE ने पहली बार सबको इतना हैरान कर दिया। इससे फैंस को रॉ और स्मैकडाउन से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

मैट हार्डी द्वारा ब्रोकन गिमिक के लिए डाली गई याचिका हुई खारिज

विंस मैकमैहन जल्द इस मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे।


माना जा रहा है कि WWE सुपरस्टार मैट हार्डी का ब्रोकन गिमिक रद्द कर दिया गया है। PWInsider में इस रिपोर्ट के बारे में लिखा गया है।

ब्रोकन जिमिक को लेकर TNA और WWE के बीच इस समय बड़ी ही जद्दोजहद चल रही है। मामला कोर्ट तक चला गया है। TNA का कहना है कि बिना उनकी परमिशन के मैट हार्डी इसका उपयोग नहीं कर सकते है। TNA और जैफ जैरेंट ने ये क्लेम किया था की ब्रोकन जिमिक का राइट उनके पास है। इसके बाद मैट हार्डी की पत्नी रेबी ने इसके खिलाफ फाइट करना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि WWE यूनिवर्स इस बड़े स्टेज पर उनके इस नए करेक्टर को लेकर आए। लेकिन अब चीेजें उनके हिसाब से नहीं जा रही है।

यूनाइटेड स्टेट्स पेटैंट और ट्रेडमार्क ऑफिस से ये स्टेटमैंट आया है कि," रजिस्ट्रेशन को रिफ्यूज कर दिया गया है। क्योंकि जिसके नाम पर ये अप्लाई  किया गया और जिसका नाम लिखा गया। वो ऑरिजिनल नहीं है। इस वजह से जो मेन सूत्र है उसका पहचानना काफी मुश्किल हो गया है"।

इसका मतलब ये हुआ कि अगर ये पूरी प्रक्रिया चलती रहती है तो मैट हार्डी को तगड़ा झटका लग सकता है। उन्हें अपने पुराने करेक्टर और नए करेक्टर के बीच परेशानी हो सकती है। विंस मैकमैहन जल्द ही इस मुद्दे पर बातचीत कर इस सुलझा सकते है। कई अफवाहों का ये मानना है कि विंस मैकमैहन खुद चाहते है कि WWE में ब्रोकन जिमिक को लाना चाहिए।

ज़ैक रायडर ने अपनी चोट को लेकर बयान जारी किया

जैक रायडर पिछले साल दिसंबर महीने में चोटिल हो गये।


पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ज़ैक रायडर ने अपनी चोट को लेकर बयान जारी किया है। रायडर पिछले साल दिसंबर महीने से WWE रिंग से बाहर चल रहे हैं। चोट की वजह से ज़ैक रायडर रैसलमेनिया 33 का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे। आपको बता दें कि रायडर ने रैसलेमनिया 32 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में जीत हासिल की थी।

रायडर को स्मैकडाउन लाइव में मैच के दौरान चोट लग गई थी। इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ने टैग टीम चैंपियनशिप की तरफ बड़ा कदम बढ़ाया था। उसके बाद मोजो राउली सिंगल्स मैचों में नजर आए और उन्होंने रैसलमेनिया 33 में आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल में जीत दर्ज की।

जैक रायडर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने चोट लगने के कई सालों बाद अपने मूव रफ रायडर का इस्तेमाल किया। पहले माना जा रहा था कि उन्हें ठीक होने में करीब 4 से 9 महीने का समय लग जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर लग रहा है कि वो समय से पहले वापसी कर सकते हैं।

उन्होंने ये भी बताया इस दौरान उनके ट्रेनिंग पार्टनर ओनी लोर्कन और बडी मर्फी हैं। आने वाले कुछ महीनों में जैक रायडर स्मैकडाउन लाइव में नजर आ सकते हैं। वापसी करने पर वो सिंगल्स मैचों में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है कि वो वापसी करने पर हील में लौटेंगे या फिर बेबीफेस बनकर।

5 ऐसे सुपरस्टार जिन्हें शुरुआत में WWE ने रिजेक्ट कर दिया था

कुछ मौजूदा बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी ने वास्तव में रिजेक्ट कर दिया था।<br />


WWE के रिंग में मुकाबला करना कई प्रोफेशनल रैसलरों का अंतिम लक्ष्य होता है। आख़िरकार, यह दुनिया का सबसे बड़ा रैसलिंग प्रमोशन है। और यही वो जगह है जो रैसलरों को अपने लिए एक बड़ा नाम बनाने का मौका देती है।

लेकिन कई मौकों पर, WWE में आ जाना केवल आधा अधूरा काम ही साबित होता है। विंस मैकमैहन के इस घर में एंट्री पा लेने केे बाद, यहां रुकने और सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, जबरदस्त प्रयास और स्किल्स दिखानी पड़ती है और हर कोई यह नहीं कर पता है जिसका मतलब है कि एंट्री के कुछ समय बाद उन्हें इस घर से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाता है।

लेकिन, हाल ही में हमने देखा है कि कंपनी ने उन रैसलरों को भी बड़े मौके दिए जिन्हें खुद कंपनी ने शुरुआत में कंपनी से बाहर धक्का देकर निकाल दिया था। इंडिपेंडेंट सर्किट में गुजारे गए अपने कुछ सालों में इन रैसलरों ने अपनी क्षमता और स्किल्स पर कड़ी मेहनत की ताकि इस बड़ी लीग में दोबारा वापसी कर सकें।

इनमें से बहुत कम सुपरस्टार ही इसे हकीकत में बदलने में सफल रहे और आज हम यही पता करेंगे की वे कौन से रैसलर थे जिन्होंने न सिर्फ वापसी की बल्कि WWE के शिखर पर भी पहुंचने में कामयाब रहे। यहां हम मौजूदा 5 ऐसे ही सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें शुरुआत में कंपनी ने रिजेक्ट कर दिया था।

 जिंदर महल

dazglzrxoaet-in-1495424650-800
बैकलैश 2017 में रैंडी ऑर्टन से WWE चैंपियनशिप जीतकर शायद जिंदर महल से सबको हैरान कर दिया होगा। लेकिन यह उनके WWE में शुरुआती दिनों के एकदम विपरीत परिणाम था। वो वास्तव में 2010 से 2014 तक कंपनी का हिस्सा रह चुके थे।

मेन रोस्टर के लिए बुलावा आने से पहले वो मुख्य रूप से WWE के विकास क्षेत्र में काम करते थे। दुर्भाग्य से, उनका शुरुआती कार्यकाल बेहद ख़राब रहा और उन्हें NXT में वापस जाना पड़ा जहां उन्होंने अपनी इमेज को दोबारा बनाना शुरू किया और आख़िरकार उन्हें मेन रोस्टर से दोबारा बुलावा आ ही गया। हालांकि थ्री मैन बैंड  (3 एमबी) के एक भाग में उनकी बेहद सुस्त भूमिका, इस महाराजा के अंत की शुरुआत साबित हुई।

उसके बाद उन्होंने लगभग 2 साल अपनी क्षमता और स्किल्स को बढ़ाने में लगा दिए। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह थी कि 2016 में WWE से फिर से बुलावा आने से पहले उन्होंने अपने शरीर पर गजब की मेहनत कर डाली थी। अपनी वापसी के शुरुआती कुछ महीने एक जॉबर के तौर पर गुजारने के बावजूद, जिंदर हालिया मिले बढ़ावे के बाद आख़िरकार WWE के टॉप पर पहुंच ही गए।

ल्यूक गैलोस 

ywyknc8bm048tu378mx3-1472849547-800
ल्यूक गैलोस, वास्तव में 2005 से 2010 के बीच कंपनी के एक हिस्से के रूप में अपने 5 साल बिता चुके थे। अपने को और बेहतर बनाने में उन्होंने कुछ समय लगाया जिसके बाद 2006 में उन्हें मंद बुद्धि वाले फेस्टस की भूमिका दी गयी। अपने इस अजीबोगरीब गिमिक के बावजूद वो प्रमोशन में लगातार बने रहे।

इसके बाद उन्हें सीएम पंक की स्ट्रैट एज सोसाइटी के एक हिस्से के रूप में काम करने का मौका मिल गया। अपनी लोकप्रियता के बावजूद, यह सोसाइटी ख़त्म कर दी गयी जिसके बाद गैलोस ने खुद को कंपनी से बाहर पाया। उसके बाद वे एक इंडी एडवेंचर पर चले गए।

TNA में 3 औसत साल गुजारने के बाद, गैलोस न्यू जापान प्रो रैसलिंग में शामिल होने पूरब की ओर चले गए जहां वो बुलेट क्लब के एक हिस्से के रूप में कार्ल एंडरसन के साथ टैग टीम स्पेशलिस्ट बन गए। वहां मिली उनकी आश्चर्यजनक सफलता ने WWE के दरवाजे उनके लिए एक बार फिर से खोल दिए।

गैलोस और एंडरसन दोनों ने ही पिछले साल WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया और तब से रॉ टैग टीम डिवीज़न का हिस्सा बने हुए हैं।

5 ऐसे सुपरस्टार जिन्हें शुरुआत में WWE ने रिजेक्ट कर दिया था

कुछ मौजूदा बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी ने वास्तव में रिजेक्ट कर दिया था।<br />


डेनियल ब्रायन

640px-raw_1083_photo_151-1423509340 (1)
डेनियल ब्रायन तो दो बार WWE से निकल चुके हैं। वास्तव में, पहली बार निकाले जाने से पहले, उन्होंने WWE के विकास क्षेत्र में 2000 से 2003 तक एक जॉबर के रूप में काम किया था। इसके बाद वो इंडी सीन पर मुख्य रूप से रिंग ऑफ ऑनर में किये गए अपने बेहतरीन काम के कारण एक मेगास्टार बन गए।

दोबारा WWE कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद, ब्रायन ने नेक्सस के एक हिस्से के रूप में काफी प्रभाव बना लिया था लेकिन इसी समय रॉ के एक एपिसोड के दौरान हुए एक टाई मैच के बाद जस्टिन रॉबर्ट्स का गला दबाने के कारण उन्हें दोबारा प्रमोशन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यह कुछ ऐसा था जिसने WWE के प्रायोजकों को परेशान कर दिया था।

सौभाग्य से कुछ ही महीनों बाद वे दोबारा से साइन कर लिए गए और उसके बाद से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता और सफलता का आनंद उठाया।

5 ऐसे सुपरस्टार जिन्हें शुरुआत में WWE ने रिजेक्ट कर दिया था

कुछ मौजूदा बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी ने वास्तव में रिजेक्ट कर दिया था।<br />


कर्ट एंगल

promo308910328
कर्ट एंगल की कहानी वास्तव में बहुत आनंद दायक और अजीबोगरीब है। एक वास्तविक एमेचर रैसलिंग बैकग्राउंड से आने वाले इस ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट (कर्ट एंगल) को अपने साथ जोड़ने में WWE की खासी रूचि थी। यह समय 1997 का था। जबकि दोनों ही एक दूसरे से जुड़ना चाहते थे, एंगल ने विंस मैक्महोन से हुई अपनी मुलाकात के दौरान विंस से कुछ ऐसा कहा जिसके बाद WWE के चेयरमैन ने उसी समय उनको सीधे रिजेक्ट कर दिया।

उन्होंने इस बात की मांग की कि वह कभी कोई मैच नहीं हारेंगे क्योंकि कोई भी इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पेशेवर कुश्ती में हार गया। कहने की जरूरत नहीं है कि उनकी इस बेतुकी डिमांड को नहीं माना गया और कंपनी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।

एंगल के लिए अच्छी बात ये रही कि कुछ ही महीनों बाद उन्हें दूसरा मौका मिल गया और उसके बाद तो सब इतिहास है।

एजे स्टाइल्स 

069_raw_02082016ej_0566-298675283-1473494972-800
थोड़ा पीछे जाएं तो शायद आपको यकीन नहीं होगा कि 2002 में एजे स्टाइल्स WWE के लिए जॉबर का काम कर चुके हैं लेकिन वे कभी भी कंपनी के डेवलपमेंट सिस्टम का हिस्सा तक नहीं बन सके। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में WWE से दोबारा बुलावा आने से पहले TNA, न्यू जापान प्रो रैसलिंग, रिंग ऑफ़ ऑनर सहित विश्व भर के प्रोमोशनों में एक बेहद सफल और फिनोमिनल करियर बिताया।

एजे ने पिछले साल ही कंपनी के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और इतने से समय में ही वे दुनिया के सबसे अच्छे रैसलरों में शुमार हो गए हैं और यहां तक कि WWE को भी काफी समय तक अपने पास रखा।

वीडियो: जब सीएम पंक ने ब्रॉक लैसनर को रिंग के अंदर कैमरा और चेयर से बुरी तरह से मारा

समरस्लैम में से पहले हुए रॉ में सेगमेंट के दौरान सीएम पंक ने किया था लैसनर पर हमला


साल 2013 में सीएम पंक और पॉल हेमन की फिउड काफी चर्चा में रही थी। यह फिउड मनी इन द बैंक पीपीवी में शुरू हुई और इसका अंत हैल इन ए सैल पीपीवी में हुई, जहां पंक ने हेमन को बुरी तरह से मारकर अपना बदला पूरा किया।

दरअसल मनी इन द बैंक पीपीवी में पॉल हेमन की वजह से सीएम पंक ट्रेडीशनल मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीतने में नाकामयाब हुए, जिसके बाद इस फिउड की शुरुआत हुई और इसका पहला स्टॉप था समरस्लैम जहां 'बेस्ट इन द वर्ल्ड पंक' का मैच हुआ 'बीस्ट' ब्रॉक लैसनर से, लेकिन उस मैच से पहले बात उस फाइट के बिल्ड अप की करें, तो उसमें कई दिलचस्प सेगमेंट्स देखने को मिले थे।

जैसे 12 अगस्त 2013 को रॉ के एपिसोड में पॉल हेमन और सीएम पंक का मैच होना था। सबसे पहले रिंग में आए पॉल हेमन और उनके साथ रिंग में एंट्री की बीस्ट लैसनर ने। पंक के आने से पहले हेमन ने लैसनर की आढ़ में पंक को खूब ललकारा और उन्हें रिंग में आने की चुनौती भी दे डाली।

फिर क्या था, सीएम पंक का म्यूजिक बज गया, उस समय तक हेमन काफी आत्मविश्वास में नज़र आ रहे थे, क्योंकि उस समय उनके साथ थे लैसनर। हालांकि सीएम पंक एरीना में मेन एंट्रेंस से बाहर नहीं आए, लैसनर और हेमन का सारा ध्यान एंट्रेंस रैंप पर ही था।

हालांकि सीएम पंक ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी और वो दर्शकों के बीच में से रिंग में आए और उन्होंने फटाफट कैमरामैन के हाथ से कैमरा ले लिया और जैसे ही लैसनर ने उनकी तरफ देखा पंक ने उनके ऊपर कैमरे से हमला कर दिया और उन्हें मारने लगे।

इस बीच लैसनर रिंग के बाहर गिर गए, लेकिन पंक ने उसी वक़्त लैसनर के ऊपर सूसाइड डाइव लगा दी और पंक यहीं पर ही नहीं रुके और उन्होंने अब लैसनर के ऊपर चेयर से हमला शुरू कर दिया।

यह सब देखकर हेमन सकते में आ गए कि यह सब क्या हो गया और उन्हें देखकर साफ तौर पर पता चला रहा था कि उनके सारे प्लान चौपट हो चुके हैं। इसके बाद पंक ने अपने ध्यान खींचा हेमन की तरफ और जैसे ही पंक रिंग के अंदर आए, हेमस वहाँ से भाग गए।

इस बीच लैसनर वहीं रिंग के बाहर नीचे ही गिरे हुए थे। हेमन के पीछे-2 पंक के पीछे भागे और उसी वक़्त पॉल हेमन गए कर्टिस एक्सल भी बाहर आए और पंक ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया और उन्हें टाइट्रनट्रोन के ऊपर धक्का दे दिया और उसके बाद उन्हें अपना पसंदीदा मूव गो टू स्लिप दे दिया और उस सेगमेंट का अंत किया।

"Backlash में नाकामुरा और डॉल्फ जिगलर के मैच ने काफी निराश किया"

बैकलैश में हुआ था नाकामुरा और डॉल्फ जिगलर का मैच अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। फैंस ने भी इस मैच को पसंद नहीं किया था।


WWE हॉल ऑफ फेमर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन हाल ही में Wade Keller’s PWTorch Livecast में नजर आए। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। खासतौर पर उन्होंने बैकलैश में नाकामुरा और डॉल्फ जिगलर के बीच हुए मैच के बारे में बातचीत की।

नाकामुरा जो की NJPW से प्रसिद्ध है। उन्हें WWE ने साल 2016 में साइन किया था। और उनके करियर को नई दिशा दी थी। नाकामुरा ने NXT में सैमी जेन के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

इसके बाद NXT में ऑस्टिन एरीज और फिन बैलर जैसे सितारों के साथ बहुत अच्छी फाइट लड़ी। पिछले साल नाकामुरा ने समोआ जो को हराकर पहली बार NXT चैंपियनशिप अपने नाम की थी। नवंबर में समोआ जो ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया। हालांकि NXT लाइव इवेंट में फिर उन्होंने समोआ जो को हरा दिया था। लेकिन ये टाइटल ज्यादा दिन तक उनके पास नहीं रहा। बॉबी रूड ने उन्हें हराकर टाइटल उनसे छीन लिया था। रैसलमेनिया 33 के बाद हुए स्मैकडाउन लाइव के पहले एपिसोड में नाकामुरा ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मिज और मरीस के सैगमेंट में उन्होंने एंट्री की थी।

धीरे-धीरे उनकी फ्यूड डॉल्फ जिगलर के साथ हुई। फिर जिगलर के साथ उनका पहला मैच बैकलैश में हुआ। ये नाकामुरा का मेन रोस्टर में पहला मैच था। इस मैच में नाकामुरा ने जिगलर को हरा दिया। इस मैच में जिगलर ने पूरे मैच में पकड़  बनाई हुई थी लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

स्टोन कोल्ड ने इस मैच के बारे में कहा कि,"ये मैच कुछ खास नहीं था। ये मैच जल्दबाजी में बुक किया गया था। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। इसी वजह से चीजें खराब हो गई थी। मैं बहुत निराश हूं कि ऐसा हुआ"।

इसके अलावा उनका कहना था कि," इस मैच में कुछ अच्छ मोमेंट हो सकते थे। WWE ने इन दोनों के रिंग स्टाइल को ज्यादा तवज्जो भी नहीं दी। नाकामुरा क्राउड को और अपने ओर कर सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आ रही थी इन दोनों के ऊपर। अगर ये मैच अच्छे से बुक किया गया होता तो ये मैच काफी सुर्खियां बटोर सकता था'।

18 जून को होने वाले MITB लैडर मैच का नाकामुरा और जिगलर दोनों हिस्सा है। यहां हम उम्मीद लगा सकते है की फिर दुश्मनी नजर आए। लेकिन फैंस भी इनके बीच अगले पीपीवी में एक अच्छा मैच चाहते है।

विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच फिलहाल नहीं होगा

WWE फिलहाल मैच को लेकर आश्वस्त नहीं है


पिछले दिनों ढेरों अफवाहें सामने आई थी कि WWE स्मैकडाउन की महिला रैसलरों के बीच मनी इन द बैंक लैडर मैच का आयोजन करा सकती है। Cagesideseats.com की रिपोर्ट के मुताबिक, WWE इस मैच के बारे में फिलहाल नहीं सोच रही है। WWE में हर दिन प्लान बदलते रहते हैं, ऐसे में इस मैच के होने की संभावना भी काफी कम है।

स्टैफनी मैकमैहन ने 2 साल पहले 2015 में विमेंस रेवोल्युश की शुरुआत की थी। जिसके बाद से WWE में नई विमेंस चैंपियनशिप आई, पहली बार महिला रैसलरों के लिए हैल इन ए सैल मैच का आयोजन किया गया, महिला रैसलरों ने पीपीवी के मेन इवेंट मैच में हिस्सा लिया।

ऐसे में विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच की काफी संभावना लग रही थी। 2016 में भी लैडर मैच करवाए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन ना जाने किन कारणों से इस मैच को नहीं कराया जा सका।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 2017 में भी मनी इन द बैंक लैडर मैच नहीं होगा? स्मैकडाउन विमेंस रैसलरों की मौजूदा बुकिंग के हिसाब से देखें तो इस मैच के होने की संभावना बहुत कम है। पूरा विमेंस डिवीजन अच्छे Vs बुरे की स्टोरीलाइन में लगे हुए हैं। स्मैकडाउन में अगले हफ्ते विमेंस चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर के लिए फैटल 5 वे मैच का आयोजन होगा। इस मैच को जीतने वाली स्टार का सामना मनी इन द बैंक पीपीवी में नेओमी के साथ होगा।

अगले हफ्ते स्मैकडाउन में होने वाले मैच के बाद 4 सुपरस्टार बच जाएंगी और लाना का भी डैब्यू होना बाकी है। ऐसे में WWE में विमेंस डिवीजन के स्टार्स का सही इस्तेमाल करने के बारे में सोचना पड़ेगा।

WWE मनी इन द बैंक पीपीवी को शुरु होने में 1 महीने का समय बाकी रह गया है। ऐसे में स्मैकडाउन के आने वाले हफ्तों में चीजें स्पष्ठ हो पाएंगी कि WWE विमेंस डिवीजन को किस दिशा में ले जाने के बारे में सोच रही है।

 

आज नहीं तो कल विमेंस लैडर मैच होना ही है। लाना के स्मैकडाउन रोस्टर में डैब्यू के बाद इस मैच को बाद में कराया जा सकता है।

पूर्व WWE सुपरस्टार रॉब वैन डैम ने रिंग में वापसी की

रॉब वैन डैम प्रोफेशनल रैसलिंग इतिहास के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रैसलिंग शो का हिस्सा होंगे


5 स्टार रैसलिंग ने हाल में अपने टूर्नामेंट के जरिए मीडिया में सुर्खियां बनाई, जब उन्होंने पूर्व WWE सुपरस्टार सीएम पंक को 1 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव दिया, लेकिन अबतक सीएम पंक ने उस ऑफर का जवाब नहीं दिया है।

हालांकि 5 स्टार रैसलिंग ने इस बात का ऐलान किया है कि पूर्व WWE सुपरस्टार रॉब वैन डैम जून में होने वाले इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। 5 स्टार रैसलिंग एक यूके प्रोमोशन है, जिसमें 128 मेंस हिस्सा लेंगे, जैसे TNA से मूसे और कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स जैसे कार्लिटो, पीजे ब्लैक(जस्टिन गेब्रियल) और जॉन मॉरिसन।

पंक को 1 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने अबतक इसका कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि कुछ फेक ट्वीट्स से ऐसा जरूर प्रतीक हुआ है कि उन्होंने इस ऑफर को अपना लिया है।

पंक के हिस्सा लेने की खबर का ऐलान करने के बाद 5 स्टार रैसलिंग ने इस बात का ऐलान किया कि रॉब वैन डैम 128 मैन टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।

We are delighted to announce that @TherealRVD will participate in our 128 man tournament, starting June 10th in Liverpool.

रॉब वैन डैम ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वो रिंग में एक बार फिर वापसी करेंगे और एक ऐसे शो का हिस्सा बनेंगे, जोकि प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला टूर्नामेंट है।

5 Star Wrestling is hosting the largest tournament in wrestling history!
Sounds like my kind of show!  


कुछ और नाम जिनके नाम टूर्नामेंट के लिए अबतक कंफर्म हो चुके हैं, वो है जैक गिब्सन, जो कोफी और एल लिजेरो। इसके अलावा टूर्नामेंट के नजदीक आते-2 और भी नामों की घोषणा हो सकती है।

इस टूर्नामेंट का पहला शो 10 जून को इंग्लैंड के लीवरपुल शहर के इको एरीना में शाम 5 से रात 10 बजे के करीव चलेगा। यह टूर्नामेंट 30 हफ्तों तक चलेगा यानि लगभग साढ़े 7 महीनों तक चलेगा और उसके बाद विनर का ऐलान होगा।