जल्द फैंस के सामने आएगी पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस की DVD

जल्द फैंस के सामने आएगी पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस की DVD

सैथ रॉलिंस के करियर पर बनी DVD


WWE के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सैथ रॉलिंस के फैंस के लिए खुश खबरी है क्योंकि कंपनी उनके फैंस के लिए सैथ की DVD लॉन्च करने वाली है जिसको फैंस इस महीने के अंत तक खरीद सकते हैं। सैथ की शानदार कामयाबी के बाद WWE ने इसे लॉन्च करने का फैसला किया है। इस DVD में ये बताया गया है कि कैसे WWE में सैथ "अनडिस्पयूटेड फ्यूचर बने"।


.@WWERollins gives insight on how he became “The Undisputed Future” of @WWE with Seth Rollins: Building the Architect on DVD May 30th!

सैथ रॉलिंस की इस DVD में दिखाया जाएगा कि कैसे वो "आर्किटेक्ट" बने साथ ही सैथ रॉलिंस के "21 सबसे शानदार मैच, FCW, NXT और WWE" में उनका जबरस्त करियर और कुछ "एक्सक्लूसिव इंटरव्यू" । कुल 3 DVD का ये सेट है जो इस महीने के अंत तक मार्केट में आने वाली है। इसको सबसे पहले यूएस और यूके में लॉन्च किया जाएगा।

सैथ रॉलिंस का करियर बेहद शानदार रहा है, हर प्रो रैसलिंग में उन्होंने आपार सफलता हासिल की है। WWE की बात की जाए तो शील्ड बनाने वाले और तबाह करने वाला सैथ ही थे। शील्ड के बाद उनका करियर काफी अच्छा रहा जिसके बाद उन्हें सिंगल पुछ दिया गया। पहले मनी इंन द बैंक जीता उसके बाद रैसलमेनिया 31 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसरन के मैच में मंनी इन द बैंक को कैश करवा के चैंपियनशिप का खिताब जीता।

खिताब के बाद उन्हें कोई हरा नहीं सका। बडे़-बड़े दिग्गजों ने सैथ को चैंलेंज किया लेकिन जीत किसको हासिल नहीं हुई। जॉन सीना और स्टिंग जैसे सुपरस्टार भी उनसे टाइटल छीन नहीं पाए।

यह भी पढे़: WWE सुपरस्टार केन ने पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस की शॉन माइकल्स से तुलना

हालांकि इंजरी के कारण सैथ को बेल्ट वापसी करनी पड़ी लेकिन जैसे ही वो लौटे उन्होंने खिताब को हासिल किया लेकिन उसी वक्त डीन एम्ब्रोज ने बैंक को कैश कर के खिताब हासिल किया था। सैथ का सबसे अच्छा फिउड ट्रिपल एच के खिलाफ रहा, जिसको उन्होंने चोट के बावजूद भी रैसलमेनिया 33 में खत्म किया और जीत दर्ज की।

यह भी पढे़: WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 18 मई, 2017

खैर,सैथ रॉलिंस को अगर यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब जीतना है तो उन्हें एक्सट्रीम रूल्स में फेटल 5वे मैच जीतना होगा जिसकी बदौलत वो ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ने का टिकट हासिल कर सकते हैं। देखना होगा कि फैंस सैथ रॉलिंस की DVD को कितना पसंद करते हैं।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें