Raw में अगले हफ्ते होगा रोमन रेंस Vs सैथ रॉलिंस का मुकाबला और फिन बैलर, ब्रे वायट, समोआ जो का ट्रिपल थ्रेट मैच
इस हफ्ते की रॉ में किया कर्ट एंगल ने एलान

इस हफ्ते की रॉ में एक्सट्रीम रूल्स ने पहले कई बिल्ड अप देखने को मिले साथ ही कर्ट एंगल ने अगले हफ्ते की रॉ को ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए कुछ मैचों का एलान किया। दरअसल, रॉ के मेन इवेंट के खत्म होने के बाद जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने दो बडे़ मैचों का ऐलान एक्सट्रीम रूल्स से पहले की रॉ के लिए किया जिसमें रोमन रेंस Vs सैथ रॉलिंस की भिड़त होगी जबकि फिन बैलर के सामने ट्रिपल थ्रेट मैच के लिए ब्रे वायट और समोआ जो की चुनौती होगी।
दरअसल, इस हफ्ते रॉ में कर्ट एंगल ने मेन इवेंट मैच में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की जोड़ी के सामने ब्रे वायट और समोआ जो का चैलेंज रखा। मैच काफी रोमांचक हुआ जिसको कर्ट एंगल बैकस्टेज देख भी रहे थे। रेंस और सैथ के बीच गलतफैहमी के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बैकस्टेज मैच देख रहे कर्ट एंगल के पास पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर पहुंचे और अगले हफ्ते एक बड़े मैच की डिमांड की।
The massive main events continue! Per @RealKurtAngle, @FinnBalor meets @SamoaJoe & @WWEBrayWyatt in a #TripleThreat match NEXT WEEK! #RAW
PLUS: The #Kingslayer @WWERollins will go one-on-one with #TheBigDog@WWERomanReigns NEXT WEEK on #RAW! OH, IT'S TRUE! IT'S DAMN TRUE!
दरअसल, इस हफ्ते रॉ में कर्ट एंगल ने मेन इवेंट मैच में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की जोड़ी के सामने ब्रे वायट और समोआ जो का चैलेंज रखा। मैच काफी रोमांचक हुआ जिसको कर्ट एंगल बैकस्टेज देख भी रहे थे। रेंस और सैथ के बीच गलतफैहमी के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बैकस्टेज मैच देख रहे कर्ट एंगल के पास पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर पहुंचे और अगले हफ्ते एक बड़े मैच की डिमांड की।
यह भी पढे़ं: WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 22 मई, 2017
इस मांग को देखते हुए कर्ट ने एलान किया कि फिन बैलर को ट्रिपल थ्रेट मैच में समोआ जो और ब्रे के खिलाफ लड़ाना होगा जबकि सैथ और रोमन की कहा-सुनी को देखते हुए रेंस और सैथ का मैच भी एक्सट्रीम रूल्स से पहले की रॉ में तय कर दिया। एक्सट्रीम रूल्स से पहले इन दो मैचों से लगभग साफ हो जाएगा कि पीपीवी में फेटल 5 वे मैच में कौन जीत सकता है। हालांकि अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है ऐसे में देखना होगा कि एक्सट्रीम रूल्स से पहले की रॉ में इन पांचों सुपरस्टार्स के बीच किस तरह का रोमांच देखने को मिलेगा।
यह भी पढे़ं: WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 22 मई, 2017

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें