, ,

WWE चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई।

WWE चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

जिंदर महल का दावा, काफी लंबे समय तक बने रहेंगे चैंपियन।


बैकलैश में हुए चैंपियनशिप मैच में भारतीय मूल के जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर एक ऐसा इतिहास लिख दिया है जो हमेशा सभी के जेहन में रहेगा। जिस जिंदर महल को 2 महीने पहले कोई नहीं जानता था अब उन्हें पूरी दुनिया जानती है। हालांकि जिंदर महल की इस सफलता के पीछे सिंह ब्रदर्स का भी काफी योगदान है। जब-जब जिंदर को जरूरत पड़ी तो रिंग के अंदर और बाहर उन्होंने हमेशा उनकी मदद की है। लेकिन अब बात चाहे कुछ भी हो जिंदर महल खली के बाद दूसरे भारतीय मूल के चैंपियन बन चुके है।

चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी सामने रखी। बैकस्टेज में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था की जब मैंने नंबर वन कंटेंडर मैच जीता था तो तभी से पता था की मैं जरूर चैंपियन बनूंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता है। और मैं सभी को और पूरे WWE यूनिवर्स को बता देना चाहता हूं की ये चैंपियनशिप बैल्ट लंबे समय तक मेरे पास ही रहेगी।

वैसे जिंदर महल को चैंपियन बनाकर WWE ने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि जिंदर महल ने 13 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन को हराया है। जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। और उधर जिदंर महल और रैंडी के बीच फ्यूड आगे जारी रहेगी ये भी किसी को नहीं पता। कब तक जिंदर महल चैंपियन बने रहेंगे ? ये सवाल सभी के दिमाग में है।

यह भी पढे़: जिंदर महल के WWE चैंपियन बनने की असली वजह सामने आई

खैर फिलहाल तो अब चैंपियन जिंदर महल ही है। भारतीय मूल के फैंस के लिए भी ये सबसे ज्यादा खुशी की बात है। क्योंकि जिंदर महल से सभी भारतीय फैंस को काफी उम्मीद थी। और जिंदर महल ने ऐसा ही कर दिखाया। उधर जीत के हकदार जितने जिंदर महल है उतने ही सिंह ब्रदर्स भी है क्योंकि उन्होंने इस जीत में काफी भूमिका निभाई है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें