, ,

WWE Backlash रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 21 मई, 2017

WWE Backlash रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 21 मई, 2017

WWE बैकलैश में हुए सभी मैचों की वीडियो हाइलाइट्स और अपडेटस्।


रैसलमेनिया के बाद हुए स्मैकडाउन लाइव के पहले एक्सक्लूजिव पीपीवी का धमाकेदार आगाज और अंत हुआ। फैंस को शो की शुरुआत में नाकामुरा का WWE में डैब्यू मैच देखने को मिला, तो वहीं जिंदर महल ने सिंह ब्रदर्स की मदद से रैंडी ऑर्टन को हराया और स्मैकडाउन लाइव के नए चैंपियन बने।

जिंदर महल ने इतिहास रचते हुए दूसरे भारतीय WWE रैसलर होने का गौरव हासिल कर लिया है, जो WWE चैंपियन बना हो। वहीं यूएस चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में केविन ओवंस ने काउंट आउट के जरिए एजे स्टाइल्स पर जीत दर्ज की।

6 विमेंस टैग टीम मैच में WWE स्मैकडाउन चैंपियन नेओमी की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। बैकलैश के किकऑफ शो में सिर्फ 1 मैच हुआ, जिसमें 'परफेक्ट 10' टाय डिलिंजर ने एडन इंग्लिश के खिलाफ जीत दर्ज की।

मेन इवेंट मैच में रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल का मैच हुआ। मैच की शुरुआत होने से पहले ही रैंडी ने खतरनाक रूप दिखाते हुए जिंदर महल को मारना शुरु कर दिया। लेकिन जिंदर महल ने सिंह ब्रदर्स की सहायता की और जिंदर महल ने मौके का फायदा उठाकर जीत दर्ज की और स्मैकडाउन के नए चैंपियन बन गए।

WWE बैकलैश पीपीवी में हुए मैचों की वीडियो हाइलाइट्स:

टाय डिलिंजर ने किकऑफ मैच में एडन इंग्लिश को हराया


शिंस्के नाकामुरा ने WWE इन रिंग डैब्यू करते हुए डॉल्फ जिगलर को मात दी


स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन द उसोज़ ने ब्रीजांगो को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा


सैमी जेन ने 'द लोन वुल्फ' बैरन कॉर्बिन के खिलाफ जीत दर्ज की


नटालिया, कार्मैला, टैमिना ने मिलकर नेओमी, शार्लेट और बैकी लिंच को 6 विमेंस टैग टीम मैच में हराया



यूएस चैंपियन केविन ओवंस ने एजे स्टाइल्स को काउंट आउट के जरिए मात दी



ल्यूक हार्पर ने एरिक रोवन के खिलाफ जीत दर्ज की



रैंडी ऑर्टन को हराकर जिंदर महल नए WWE चैंपियन बने



0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें