WWE में द ग्रेट खली के बाद जिंदर महल भारतीय मूल के दूसरे चैंपियन बने
जीत के बाद फैंस के बीच मनाया नए चैंपियन जिंदर महल ने जश्न

WWE में भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल ने स्मैकडाउन के पीपीवी बैकलैश में इतिहास रच दिया है। जिंदर महल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रैंडी ऑर्टन को मात देकर द ग्रेट खली के बाद दूसरे भारतीय सुपरस्टार बन गए है जिन्होंने खिताब को जीता है। हालांकि जिंदर की जीत ने पूरे WWE यूनिवर्स हैरान कर दिया। लेकिन जिंदर महल ने मैच से पहले अपनी जीत का दावा किया था और जीत दर्ज करके ही दम लिया। जिंदर महल ने रैंडी को अपने "खल्लास" मूव से चित कर खिताब अपने नाम किया।
.@JinderMahal has just DEFEATED @RandyOrton for the #WWEChampionship... and the @WWEUniverse is in SHOCK! #WWEBacklash
Let it sink in... @JinderMahal celebrates with the @WWEUniverse after becoming the NEW #WWEChampion! #WWEBacklash#WWEChampionship #AndNew
सिंह ब्रदर्स की मदद से जिंदर ने खिताब तो जीत लिया साथ ही एक इतिहास भी रच दिया है। वो कहते है ना कि जंग में हर चीज जायज है वैसा ही इस मैच में देखने को मिला। मैच से पहले सभी को ये उम्मीद थी रैंडी इस मैच को आसानी से जीत लेंगे। शुरुआत में रैंडी ने अच्छी पकड़ बनाई थी लेकिन जिंदर ने भी कदम-कदम पर अपनी स्किल्स दिखाई और साथ ही सिंह ब्रदर्स ने भी जिंदर की जीत के लिए काफी मार खाई और अहम भूमिका अदा की, नतीजा ये निकला की जिंदर ने खल्लास मूव से नई इबारत लिखी ।
यह भी पढे़ं: जिंदर महल के WWE चैंपियन बनने की असली वजह सामने आई
खैर, WWE को अपना नया चैंपियन मिल गया जिसके लिए कुछ लोग खफा है तो काफी फैंस और सुपरस्टार जिंदर की इस जीत से खुशी हो रहे है। देखना होगा कि जिंदर महल अब इस टाइटल को कितने समय तक अपने पास रख पाते है लेकिन इस हफ्ते की स्मैकडाउन में जिंदर का जश्न तो जरुर देखने को मिलेगा।




0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें