अक्सर इस बात का बहुत मज़ाक बनाया जाता है कि WWE पूरी तरह से नकली है, लेकिन प्रोफेशनल रैसलर्स को जो दर्द होता है वो एक दम असली होता है। अगर किसी को इस बात पर यकीन ना हो, तो WWE लैजेंड्स के इतिहास पर नज़र डालें जिन्हें चोट के कारण ही जल्दी रैसलिंग को अलविदा कहना पड़ा।
इसी के वजह से हमेशा WWE हर बार एक चीज यह एयर करती है कि कोई भी इसे घर पर कोशिश ना करे। इसके पीछे का कारण यह है कि फैंस अक्सर इन मूव्स का इस्तेमाल आपस में करते हैं, जोकि काफी खतरनाक होता है।
जो भी मूव्स हर हफ्ते इस्तेमाल होते हैं इतने आसान नहीं होते, जितने की प्रो रैसलिंग के हेटर्स को लगते हैं। यह बात सच है कि जितने भी मूव्स अब दिए जाते हैं, उन्हें पूरी ध्यान से शूट किया जाता है, लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे मूव्स है, जोकि असल में काफी दर्द देते हैं।
बिना किसी देरी के आइए नज़र डालिए ऐसे ही 5 मूव्स पर :
# किंशासा
जिस भी सुपरस्टार ने अबतक किंशासा खाया है, उसके लिए अगली सुबह निश्चित ही सबसे बुरे हैंगओवर के साथ होती होगी। अगर किसी को इस मूव के बारे में नहीं पता, तो बता दें इस मूव में घुटना पूरी जान से सिर पर मारा जाता है।
किंग ऑफ स्ट्रॉंग स्टाइल ने इस मूव का इस्तेमाल काफी समय से कर रहे हैं और शायद इसी वजह से कंपनी ने उनके ऊपर विश्वास रखकर उन्हें इस मूव को यूज करने की इजाजत दे रखी है।
# एकोलेड

2014 और 2015 में यह बात कही जाती थी कि रुसेव का एकोलेड मूव WWE का सबसे लीथल मूव था। वो एक किलर सबमिशन है, जिसमें दूसरे सुपरस्टार के लिए बने रहना काफी मुश्किल हो जाता है।
अगर कोई इसे अपने दोस्त को दे, तो उसकी जान निकल जाएगी। इससे चेस्ट पर काफी दबाव पड़ता है और इसके साथ ही इसमें रुसेव का फोर्स भी होता है, जो इसे और भी खतरनाक बनाता है।
# कर्ब स्टोम्प
कर्ब स्टोम्प एक ऐसा मूव है, जोकि काफी खतरनाक मूव था और यह इतना दर्द देता है कि मौजूदा समय में WWE ने इस मूव को बैन कर रखा है। जिस भी सुपरस्टार को कर्ब स्टोम्प दिया जाता है, उसे निश्चित ही मेडिकल एटेंशन की जरूरत पड़ती है।
रॉलिंस जब भी इस मूव का इस्तेमाल करते हैं तो यह अच्छा लगता है, लेकिन विंस मैकमैहन ने इसे बैन करकर काफी सही किया, क्योंकि इससे सुपरस्टार के पूरे करियर पर सवाल ए निशान खड़ा हो जाता है।
# क्रॉसफेस
इस मूव को क्रिस बेनो के साथ जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन सिर्फ बेनो ही इस मूव का इस्तेमाल नहीं करते थे और वो आखिरी भी नहीं होने वाले। कई सालों से सुपरस्टार्स क्रॉसफेस को अपना बनाते रहे, जिसमें ट्रिपल एच और सिजेरो कई बार इस मूव का इस्तेमाल कर चुके हैं।
अपने हाथ को विरोधी के नाक और फेस पर फंसा देना, देखने में इतना खतरनाक नहीं लगता, लेकिन असल में यह डेडली मूव है। इस मूव को अगर किसी को भी इस्तेमाल करना है, तो एक बात पर ध्यान देना होगा कि आपको पूरी तरह से प्रोफेशनल होना होगा।
5- पेडिग्री

इस लिस्ट में शामिल बाकी मूव्स की तुलना में यह मूव थोड़ा पुराना है, लेकिन इस मूव को इस लिस्ट में आना ही चाहिए। पेडिग्री देखने में इतना दर्दनाक नहीं लगता, लेकिन अगर इसे सही से ना दिए जाए, तो इसके रिसीवर का सिर सीधे ग्राउंड में लगता है।
इसके साथ ही जब फैंस इसे घर पर इस्तेमाल करते हैं, तो वो सर्फ़ेस का ध्यान नहीं देते और उन्हें बहुत चोट लग सकती है। इसी वजह से इस मूव को इतना खतरनाक कहा जाता है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें