जिम रॉस ने शार्लेट फ्लेयर की तुलना हल्क होगन से की

जिम रॉस ने शार्लेट फ्लेयर की तुलना हल्क होगन से की

जिम रॉस ने शार्लेट की काफी तारीफ की


पूर्व WWE अनाउंसर और हॉल ऑफ फेमर जिम रॉस ने अपने ब्लॉग में कई मुद्दों के ऊपर बात की, जिसमें जिंदर महल को मिल रहे पुश से लेकर नाकामुरा का ब्लू ब्रांड में अब तक के सफर के बारे में बात शामिल थी। हालांकि उनके ब्लॉग से जो सबसे बड़ी बात सामने आई, वो थी 4 बार की रॉ विमेन्स चैम्पियन को लेकर उनकी राय। जिम रॉस ने सेकेंड जनरेशन सुपरस्टार की काफी तारीफ की और उनकी तुलना हल्क होगन के साथ की।

शार्लेट इस समय ब्लू ब्रांड के मेन इवेंट में नज़र आ रही हैं और वो विमेन्स चैंपियनशिप के लिए नेओमी से लड़ रही हैं। शार्लेट के पास 5 बार की विमेन्स चैम्पियन बननी का मौका था, लेकिन उनके अरमानों पर पानी फेरा नतालिया, टैमिना, कार्मेला और जेम्स एल्सवर्थ ने, जिन्होंने टाइटल मैच में शार्लेट के ऊपर अटैक कर दिया था।

जिम रॉस ने कहा कि शार्लेट ने कंपनी से जुडने के बाद काफी सुधार किया है और इसके अलावा फ्लेयर का खून के होने के नाते वो उन्हें एक बेहतर एथलीट बनाती हैं। जिम रॉस ने कहा कि वो आगे जाकर और भी सफलता हासिल करेंगी। इसके अलावा रॉस ने कहा कि शार्लेट में इतनी काबिलियत हैं कि वो आगे जाकर दूसरी हल्क होगन बन सकती हैं।

शार्लेट अब एक बार फिर विमेन्स टाइटल को अपने पास लाना चाहेंगी, लेकिन उससे पहले उनके सामने बहुत सारी चुनौती होंगी, जिनका सामना किए बिना, वो यह टाइटल नहीं जीत पाएँगी। क्वीन को नेओमी का सामना करने से पहले नतालिया, कार्मेला और टैमिना का सामना करना होगा।

इस बात की अफवाहें सामने आ रही हैं कि स्मैकडाउन में उन्हें फेस बनाया जा सकता हैं और उसके बाद उन्हें बेबीफेस के तौर पर ही पुश दिया जाएगा।

स्मैकडाउन का अगला पीपीवी बैकलैश में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है और शार्लेट को जब तक ब्लू ब्रांड की विमेन्स से भिड़ना होगा और अपनी जगह टीम ब्लू की बेबीफेस के तौर पर बनानी होगी।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें