WWE द्वारा दुबई में कराए गए ट्रायल में द खली के शिष्य का शानदार कारनामा

भारत के युवा रैसलर दिनेश में रिंग में लगातार 40 रोल लगाए


WWE ने हाल ही में दुबई में हुए टाईआउट्स (ट्रायल) की वीडियो पोस्ट की, जिसमें भारत के रैसलर दिनेश कुमार को रिंग में लगातार 40 रोल करते हुए देखा जा सकता है।

दिनेश कुमार पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली के शिष्य हैं। द खली (दलीप सिंह राणा) जालंधर स्थित अपनी एकेडमी (कॉन्टिनेंटल रैसलिंग एंटरटेनमेंट) में रैसलरों को प्रोफेशनल रैसलिंग से जुड़ी बारीकियां सिखाते हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिनेश कुमार रिंग में एक साथ लगातार 40 बेबी रोल्स कर रहे हैं। दिनेश कुमार ने इतनी चुस्ती-फुर्ति का प्रदर्शन पूर्व WWE सुपरस्टार और WWE परफॉर्मेंस सैंटर के हेड ट्रेनर मैट ब्लूम की निगरानी में किया।


कुमार जब रिंग में रोल्स कर रह थे तो रिंग के बाहर खड़े दूसरे भारतीय रैसलर उन्हें "चल, दिनेश" कहकर उत्साह बढ़ा रहे थे। WWE ने मध्य एशिया और इंडिया में अपना कारोबार और वहां से नए टैलेंट्स को लाने के लिए ट्रायल का आयोजन किया।

WWE में टैलेंट डेवलपमेंट के वाइस प्रेसीडेंट कैनयन केमन ने बताया कि कंपनी ने ट्रायन के लिए दुबई को इसलिए चुना क्योंकि ये दुनिया की एक बहुत ही विविधता भरी जगह है।

द खली WWE में चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय रैसलर थे, हालांकि उनकी रिंग के अंदर काबिलियत को लेकर हमेशा सवालिया निशान रहा है। खली ने जिस तरह से अपनी एकेडमी में दिनेश कुमार की तैयारी करवाई है, वो काबिले तारीफ है। इसके लिए द ग्रेट खली तारीफ के हकदार हैं। WWE द्वारा कराए गए ट्रायल में भारत के कुछ और रैसलरों ने हिस्सा लिया है।

हाल ही में भारतीय मूल के जिंदर महल WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर बने हैं और बॉलीवुड बॉयज़ ने भी स्मैकडाउन में डैब्यू किया है। इन सब बातों को देखकर कहा जा सकता है कि WWE भारत और मध्य एशिया में कंपनी को ज्यादा से ज्यादा फैलाना चाहता है। आपको बता दें कि अमेरिका, कनाडा के बाद WWE के लिए भारत बहुत बड़ी मार्केट है।

"मेरी और जॉन सीना की शादी टीवी पर हो सकती है"

जॉन सीना ने रैसलमेनिया 33 में निकी बैला को शादी के लिए प्रपोज किया था।


रैडबुक मैगजीन के साथ हुए सवाल जवाब सैशन में WWE सुपरस्टार निकी बैला ने जॉन सीना के साथ अपनी शादी के बारे में चर्चा की। साथ ही ये भी बताया की हो सकता है उनकी शादी टीवी में दिखाई जाए।

रैसलमेनिया 33 में जॉन सीना और निकी बैला का मुकाबला द मिज और मरीस के साथ हुआ था। इस मैच में पिनफॉल के जरिए दोनों ने जीत हासिल की। इससे पहले सीना और निकी दोनों ने अपना फिनिशिंग मूव साथ-साथ इन दोनों को मारा था।

ये मैच जैसे ही खत्म हुआ इसके बाद सीना ने माइक हाथ में लिया। और घुटने के बल पर खड़े होकर निकी बैला को शादी के लिए प्रपोज किया था। निकी बैला ने भी इसके लिए हां कहा था। इस समय ये दोनों सुपरस्टार स्मैकडाउन लाइव से जुड़े है। लेकिन रैसलमेनिया के बाद ये दोनों यहां पर नजर नहीं आए है।

निकी बैला का कहना था कि," मैं एक चीज बहुत ही अच्छे से समझती हूं की मुझे अभी कोई जल्दी नहीं है लेकिन मैं इंगेजमैंट के तौर पर ज्यादा दिन भी नहीं रह सकती हैूं। लेकिन इसका भी एक टाइम आएगा जब जॉन और मैं कुछ नहीं करेंगे। क्योंकि अभी हमारे पास कई इवेंट है। जॉन सीना भी अपनी मूवी को लेकर काफी व्यस्त है। मैं चाहती हूं की दोनों अच्छे से फ्री हो जाएं, और उसके बाद फिर हम अच्छे से शानदार शादी करें"।

निकी बैला ने शादी की तारीख के बारे में कहा की," अभी शादी की तारीख कोई तय नहीं की है। कुछ चीजें है जिस वजह से ये तय नहीं किया गया है। लेकिन आने वाले टाइम पर ये भी तय हो जाएगा। आप सभी को हमारी शादी टीवी पर दिख जाएगा। मैंने आपको हिंट दे दिया है, बांकि तो आप समझदार है"।

निकी बैला और जॉन सीना दोनों फिलहाल रैसलिंग से ऑफ एयर है। अभी उनकी वापसी के बारे में भी किसी को नहीं पता है। दोनों अपने -अपने बड़े इवेंट्स में व्यस्त है। उम्मीद है कि जल्द ही ये दोनों रिंग में वापसी करेंगे।

 जेन को स्मैकडाउन लाइव पर लाने के पीछे की 5 वजह

स्मैकडाउन लाइव पर सैमी जेन का भविष्य अच्छा है


रॉ रोस्टर हो या फिर स्मैकडाउन लाइव सैमी जेन के चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है। रॉ रोस्टर पर सैमी जेन भावनात्मक रूप से सभी से जुड़ चुके थे और उनके जैसा काम बेहद कम रैसलर्स किया करते। लेकिन फिर ब्रौन स्ट्रोमैन के खिलाफ फ्यूड के बाद जेन दिशाहीन हो गए।

उन्होंने एकमात्र जो रोल निभाया उसमें वो और बेहतर बने। ऐसा करना सभी किरदारों के लिए ज़रूरी है, लेकिन जेन के मामले में ये एकतरफा हो गया था और इसमें बदलाव लाने की सख्त जरूरत थी। रॉ पर जेन और दर्शकों के बीच दूरियां बढ़ते जा रही थी। अब ऐसा नही होगा क्योंकि सैमी जेन अब स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा हैं।
ये रही 5 बातें जो बताती है कि स्मैकडाउन लाइव पर सैमी जेन का जाना एक सही चाल थी:


#5 जेन के लिए नए मैचअप
151_sd_04112017rf_1663-034e001ec08aec0ed26478d17c81c2b1-1493335737-800


स्मैकडाउन लाइव के रोस्टर में सैमी जेन के लिए नए रैसलिंग विकल्प खुल गए हैं। केविन ओवन्स और एजे स्टाइल्स के साथ वो कई मौकों पर रैसलिंग कर चुके हैं, अब हम उन्हें शिंस्के नाकामुरा, बैरन कॉर्बिन, डॉल्फ ज़िगलर और टाय डिलिंगर जैसे स्टार्स के साथ काम करते देख सकते हैं।

जेन किसी के साथ भी काम करने में सक्षम हैं और ऐसा करते हुए उनकी बढ़ोतरी हो रही है। जेन के लिए स्मैकडाउन लाइव पर एक खास बात ये है कि उनके मैचों की तुलना समय के आधार पर नहीं होगी। हमे इस बात का भरोसा रहेगा कि उनकी स्टोरी रोमांचक होगी।

रॉ रोस्टर में जुड़ने के पहले जेन का NXT टेकओवर: डलास पर जेन और नाकामुरा के बीच कमाल का मैच हुआ था। स्मैकडाउन लाइव पर दोनों इसे वापस दोहरा सकते हैं। जेन के सभी मैच अप दिलचस्प हैं।


#4 शो पर जेन के लिए नई दुष्मानियाँ
20170411_sd_triplethreat-738a525caf8114ca5e836e5745f6bf70-1493335803-800
रॉ रोस्टर से जुड़ने के बाद जेन के दो मुख्य फ्यूड हुए। जिसमें से पहला तो उनके पुराने दोस्त केविन ओवन्स से तो वहीं दूसरा बाद फ्यूड ब्रौन स्ट्रोमैन से हुआ। इसलिए रॉ पर जेन को ज्यादा मौके नहीं मिले।

ये सब स्मैकडाउन लाइव पर बदल सकता है। खासकर के तब जब हम सैमी जेन और बैरन कॉर्बिन के बीच फ्यूड देख रहे हैं। इसके अलावा वो डॉल्फ ज़िगलर जैसे प्रतिभाशाली रैसलर के साथ भी काम करने में सक्षम है।

पिछले साल सर्वाइवर सीरीज पर इनके बीच इंटेरकॉन्टिनेंटल चैंपिनशिप के लिए मैच की तैयारी थी, लेकिन वो हो नहीं पाया। जेन यहां पर एक लम्बे फ्यूड का हिस्सा होंगे और ये उनके लिए अच्छी बात है।



#3 जेन भविष्य में कई ख़िताब जीत सकते हैं
wwe-us-champion-1493335604-800
स्मैकडाउन लाइव पर जेन को केवल मैच अप और फ्यूड ही नहीं मिलेंगे, बल्कि उनके पास ख़िताब जीतने का भी मौका होगा। मुख्य रोस्टर में आने के बाद जेन को कभी ख़िताब के लिए लड़ने का मौका नहीं मिला, वहीं केविन ओवन्स इंटेरकॉन्टिनेंटल, यूनाइटेड स्टेट्स और यूनिवर्सल चैंपिनशिप जीत चुके हैं।

जेन के लिए ख़िताब तो दूर, पिछले रैसलमेनिया के बाद से उन्हें कभी ख़िताब के लिए लड़ने का मौका भी नहीं मिला। पिछली बार जब उन्होंने ख़िताब जीता था तो उनके खास दोस्त ने उनसे वो छीन लिया था।

यहां पर अलग बात ये है कि स्मैकडाउन लाइव पर जेन को ख़िताब के लिए लड़ने का मौका मिलेगा। यहां पर जेन वो ख़िताब हासिल कर लेंगे जो वो कभी NXT में रहते हुए न जीत सकें। ओवन्स बनाम जेन का मैच देखना दिलचस्प रहेगा।


#2 रॉ की तुलना में स्मैकडाउन पर जेन की स्तिथि अच्छी रहेगी
4bhxfyg-1493335443-800
जॉबर जैसे शब्द का इस्तेमाल किसी प्रतिभाशाली रैसलर के लिए नहीं बना। हमे डर इस बात का था कि कहीं सैमी जेन के लिए इस शब्द का इस्तेमाल न होने लगे। लेकिन फिर स्मैकडाउन लाइव में उनके आने के बाद इसकी संभावना कम हो गयी है। दो घन्टे के शो में सैमी जेन को मौका ज़रूर मिलेगा।

दर्शक यहां पर सैमी जेन के ओपनिंग से लेकर शो के अंत करने तक कि उम्मीद कर सकते हैं। स्मैकडाउन लाइव में सैमी जेन के पास अपने लिए और अपने किरदार के लिए रिंग में काम करने का भरपूर समय है। इससे उनके किरदार की बढ़ोतरी होगी।

रॉलिन्स, जैरिको, स्ट्रोमैन और ओवन्स के खिलाफ काम कर के बढ़ोतरी करने का समय बीत चुका है। जेन को यहां पर इसलिए लाया गया क्योंकि वो खुद काम कर सकते हैं और उन्हें इसका फायदा भी उठाना चाहिए।


#1 जेन को मौकों का फायदा मिलना चाहिए
sami-zayn-1-1493335529-800
सैमी जेन को छोटा दिखाया जाए ये बड़ा रोस्टर के कई स्टार्स की तरह वो अपनी कहानी कहने में सक्षम हैं। इतने समय बाद जब स्मैकडाउन लाइव जिंदर महल को पुश दे सकती है तो सैमी जेन को भी उनका मौका मिलना चाहिए।

सैमी जेन की प्रतिबद्धता कमाल की है, केवल रिंग के अंदर नहीं बल्कि रिंग के बाहर भी। उच्च अधिकारियों ने उनकी काबिलियत देखी है और उन्हें मिल रहा पुश इसका इनाम है। रुकावटें और चोट से उभर कर जेन ने अपने लिए ये मुकाम हासिल किया है।

रॉ की स्तिथि जेन के अनुकूल नहीं थी। कुछ साल पहले स्मैकडाउन में काम करना अच्छा विकल्प नहीं था, लेकिन अब हालात वैसी नहीं है।

WWE इतिहास के 5 सबसे डरावने सुपरस्टार्स

कुछ रैसलर्स इतने डरावने होते थे कि आपको डर कर टीवी सेट्स को बंद करने को मजबूर कर दें


प्रोफेशनल रैसलिंग ने साल दर साल कई बड़े और डरावने रैसलरों को देखा है। इनमें से कुछ तो इतने डरावने होते थे कि आपको डर कर अपने टीवी सेट्स को बंद करने को मजबूर कर दें।

पिशाच, वूड़ो प्रीस्ट, स्नेक और डेडमैन ने किसी तरह से सालों तक WWE में स्वयं के लिए जगह बनाए रखी है। यहां हम ऐसे ही 5 सबसे डरावने रैसलरों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिन्होंने WWE के रोस्टर के साथ ही WWE यूनिवर्स को भी डराकर रखा।

पॉल बेयरर 

14_pb-9-1414783489
पॉल बेयरर हमेशा उस इंसान की तरह लगे हैं जो मौत, आपदा और कुछ हद तक, एक भूतिया व्यक्तित्व में रुचि रखते हैं। सुपरस्टार्स को रिप्रेजेंट करने की भूमिका ने उन्हें WWE यूनिवर्स में गज़ब की पहचान दिला दी।

बेयरर के ट्रेडमार्क कंपकपांती, हाई पिच्ड आवाज़ और "पावर ऑफ़ अर्न" (राख की शक्ति) ने महान अंडरटेकर का एकदम सही सहयोग दिया जो बहुत सफल रहा। बेयरर 1990 के मध्य में मैनकाइंड के साथ भी कुछ समय के लिए जुड़े और फिर 1997 में अपने "बेटे" के रूप में केन को खुलासा करने के अलावा कई अवसरों पर उसका मार्गदर्शन भी किया।

चाहे यह कोई चाल हो या डर, जो  पॉल बेयरर के दिमाग से आता है, इसने उन्हें WWE के अब तक के सबसे विचित्र और डरावने व्यक्तित्वों में से एक बनाने में काफी लंबा रास्ता तय किया।


जेक "द स्नेक" रॉबर्ट्स

jake-roberts-ultimate-warrior-1414774224
सांप अपने में ही बहुत खतरनाक जीव हैं लेकिन वह इतना डरावना नहीं होता जितना कि जेक "द स्नेक" रॉबर्ट्स - एक अस्थिर प्रतिभा। एक बर्मीज़ अजगर, डेमियन को एक परास्त हुए प्रतिद्वंदी पर रख देने वाले जेक की नजर WWE यूनिवर्स को डराने और असहज महसूस कराने के लिए पर्याप्त से भी ज्यादा थी। उनके धीमे और सटीक बोलने के अंदाज ने उन्हें अन्य रैसलरों के दिमाग से खेलने और उनके अंदर भगवान का डर पैदा करने का मौका दे दिया।

जब अल्टीमेट वॉरियर, द अंडरटेकर से लड़ने के लिए तैयार थे, तो वे जेक के पास गए थे ताकि वे लड़ाई के लिए ट्रेंड होने में उनकी मदद कर सकें। लेकिन यह एक बड़ी गलती साबित हुई क्योंकि जैक ने उन पर ही कुछ भयानक परीक्षण कर दिए।

उसे गंदगी में उसकी गर्दन तक दफनाया गया और यहां तक कि सांपों से भरे एक कमरे में भी बंद कर दिया गया। उसने दया की भीख तक मांगी लेकिन जैक ने उन पर दया नहीं दिखाई।



केन 

kane_crop_650x440-1414820062
1997 में जब केन पहली बार बैड ब्लड पर WWE में दिखाई दिए, कुछ लोगों ने आतंक और डर के अगले 15 सालों की भविष्यवाणी कर दी थी।

केन के बड़े भाई, द अंडरटेकर को यह बात बिलकुल नहीं पता थी कि वो अभी तक जीवित हैं। केन को बुरी तरह से जलाया गया था और अपने शरीर के निशान को ढकने के लिए उसे पूरे शरीर का सूट और मास्क पहनना पड़ा था।

एटीट्यूड एरा के दौरान केन एक न रोका जा सकने वाला ऐसा मॉन्स्टर बन गया था जो कि WWF में भय का वातावरण पैदा करता था। उन्होंने लगभग हर उस प्रतिद्वंदी को तबाह और बर्बाद किया है जिन्होंने कभी WWE की इस रिंग में कदम रखा।



द बूगीमैन

boog-1425626431
शायद अब तक के इतिहास की सबसे अजीब और भद्दी शख्सियत, जिसने WWE की रिंग के अंदर अपने कदम रखे वो " द बूगीमैन" हैं और इस लिस्ट में वे सबसे नए भी हैं क्योंकि उन्होंने अपना डेब्यू 2005 में किया था। क्या आपने कभी किसी सुपरस्टार को ढेर सरे कीड़े पकड़कर अपने मुँह में रखते देखा है ? द बूगेमैन ऐसा ही करते थे। इसके अलावा मैच जीत जाने के बाद उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी के मुंह में इन कीड़ों को भरने की आदत भी थी।

जी हां, निश्चित रूप से सबसे घिनौनी चीजों में से एक जो हमने कभी देखी है। उनका स्टेटमेंट " आई एम द बूगीमैन एंड आई एम कमिंग टू गेट"चा", उस समय बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हो गया था। ऐसा कहने के साथ ही वो अपने सर से एक बड़ी घडी को तोड़कर एक बेहद डरावनी एंट्री करते थे। 2009 में कंपनी छोड़ने के बाद, उन्होंने 2012 में दोबारा वापसी की। तब से, वे बहुत मुश्किल से कभी कभी ही दिखाई दे रहे हैं। सबसे आखिरी बार वो 2015 के रॉयल रंबल में दिखाई दिए थे।




अंडरटेकर

undertaker-1414820176
स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में ऐसा कोई दूसरा सुपरस्टार नहीं है जिसका एक मिथ और लैजेंड के रूप में इतना दबदबा और प्रभुत्व रहा है, जितना कि द अंडरटेकर का।

इस पल को अब 25 साल से अधिक हो चुके हैं जब उन्होंने 1990 में हुई सर्वाइवर सीरीज में अपना डेब्यू किया था। उसी समय डैडमन, पॉल बेयरर के साथ, लगभग तुरंत ही WWF के सबसे बड़े और डरावने कैरेक्टर बन गए थे। फैंस को थोड़ा तो अंदाजा तभी लग गया होगा कि अगले दो दशकों तक अपनी दहशत को कायम रखेंगे।

अपने करियर के दौरान, अंडरटेकर ने एक कास्केट में द अल्टीमेट वॉरियर को लॉक कर दिया, द रॉक और मैनकाइंड को दफन कर दिया, द बिग बॉसमैन लटका दिया और स्टैफ़नी मैकमैहन का अपहरण कर लिया। डैडमन अपने पूरे करियर के दौरान बुराई की शक्ति बने रहे।

किसी का भी अंडरटेकर को अपने साथ लड़ने के लिए बुलाना एक बेवकूफी ही होती थी। लाइट्स बंद हो जाती थीं, धुआं और धुंध उठने लगते थे और घंटियां बजने लगती थीं। रैसलिंग में सबसे प्रभावशाली और प्रतिष्ठित छवि रखने के साथ ही साथ, अंडरटेकर का आगमन भी हर किसी के शरीर में सिरहन पैदा कर देता था।

जब अंतिम संस्कार वाली म्यूजिक थीम बजना शुरू हो जाती थी तो अंडरटेकर के प्रतिद्वंदी यह बात जानते थे कि हो सकता है कि ये उनके जीवन का अंतिम मैच हो सकता है।

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 29 अप्रैल 2017

दिन की महत्वपूर्ण खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी 



WWE द्वारा दुबई में कराए गए ट्रायल में द खली के शिष्य का शानदार कारनामा
WWE ने हाल ही में दुबई में हुए टाईआउट्स (ट्रायल) की वीडियो पोस्ट की, जिसमें भारत के रैसलर दिनेश कुमार को रिंग में लगातार 40 रोल करते हुए देखा जा सकता है।

दिनेश कुमार पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली के शिष्य हैं। द खली (दलीप सिंह राणा) जालंधर स्थित अपनी एकेडमी (कॉन्टिनेंटल रैसलिंग एंटरटेनमेंट) में रैसलरों को प्रोफेशनल रैसलिंग से जुड़ी बारीकियां सिखाते हैं।


WWE के नए पे-पर-व्यू Great Balls of fire में टाइटल डिफेंड करेंगे ब्रॉक लैसनर
WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर कंपनी के नए पे पर व्यू में अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। जिस एरीना में इवेंट होगा, उस एरीना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा ट्वीट कर नए पे पर व्यू और उसकी तारीख को लेकर जानकारी दी गई है।

पहले अफवाहें सामने आई थी कि WWE 9 जुलाई को होने वाले पीपीवी में बैड ब्लड पे-पर-व्यू की वापसी करा सकती है। लेकिन एरीना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा जारी की गई वीडियो से दूसरी ही कहानी सामने आती है। 9 जुलाई को होने वाले पीपीवी डैलस के अमेरिकन एयरलाइंस सैंटर में होगा।


'मेरे और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच करा दिया जाए तो WWE बहुत पैसा कमा सकती है'
क्रिस जैरिको ने समोआ जो से पूछा कि क्या उनके लिए रैसमलेनिया का कोई प्लान था। इसका जवाब देते हुए पूर्व NXT चैंपियन समोआ जो ने कहा कि कई सारे आइडियाज़ को लेकर बात हुई थी, लेकिन कुछ भी नहीं हो पाया। 30 साल के जो ने जैरिको को बताया कि उन्हें बहुत निराशा हुई थी, जब उन्हें पता चला कि वो रैसलमेनिया 33 में मैच लड़ते हुए नहीं दिखेंगे। हालांकि समोआ जो ने कहा कि मेन इवेंट को देखकर अच्छा लगा और मेन इवेंट को करने में बहुत एनर्जी लगती है।


WWE द्वारा नए पे-पर-व्यू के एलान के बाद ट्विटर पर फैंस ने उड़ाया मज़ाक
अमेरिकन एयरलाइंस एरीना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें एलान किया गया है कि WWE एक नया पीपीपी Great Balls of Fire लेकर आ रही है, जोकि 9 जुलाई को डैलस में होगा। इस पीपीव में ब्रॉक लैसनर को दिखाया गया है और बताया गया है कि लैसनर पे-पर-व्यू के दौरान यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

इस एलान के बाद WWE के कुछ स्टार्स और लोगों को पीपीवी को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी, कुछ लोगों ने पीपीवी के नाम को लेकर मज़ाक भी उड़ाया।


"मेरी और जॉन सीना की शादी टीवी पर हो सकती है"
निकी बैला का कहना था कि," मैं एक चीज बहुत ही अच्छे से समझती हूं की मुझे अभी कोई जल्दी नहीं है लेकिन मैं इंगेजमैंट के तौर पर ज्यादा दिन भी नहीं रह सकती हैूं। लेकिन इसका भी एक टाइम आएगा जब जॉन और मैं कुछ नहीं करेंगे। क्योंकि अभी हमारे पास कई इवेंट है। जॉन सीना भी अपनी मूवी को लेकर काफी व्यस्त है। मैं चाहती हूं की दोनों अच्छे से फ्री हो जाएं, और उसके बाद फिर हम अच्छे से शानदार शादी करें"।


शिंस्के नाकामुरा को बेबीफेस के तौर पर जल्द मिल सकता है बड़ा पुश
केज साइट सीट्स के अनुसार, शिंस्के नाकामुरा को जल्द ही बेबीफेस के तौर पर बड़ा पुश मिल सकता है। और ये इस वक्त की सबसे बड़ी अफवाहों में से एक है। नाकामुरा इस समय स्मैकडाउन में एक छोटी से फिउड में डॉल्फ जिगलर के साथ काम कर रहे है। लेकिन इस किंग ऑफ स्ट्रांग स्टाइल को जल्द ही हम किसी बड़े मेन इवेंट में देखेंगे।


1 मई को होने वाले RAW के बाद WWE में नजर नहीं आएंगे सुपरस्टार क्रिस जैरिको
IBT के अनुसार, क्रिस जैरिको 1 मई को होने वाले रॉ के एपिसोड के बाद अस्थायी तौर पर WWE से चले जाएंगे। ये रॉ का एपिसोड पेबैक के बाद पहला एपिसोड होगा। पेबैक में क्रिस जैरिको को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए केविन ओवंस का सामना करना है।


रोमन रेंस को WWE फैंस से प्यार ना मिलने की गोल्डबर्ग ने वजह बताई
गोल्डबर्ग ने रोमन रेंस के बारे में कहा कि," ये फैंस काफी अलग टाइप के होते है। जब मैं वहां पर जाता हूं तो हमेशा कुछ ना कुछ अलग दिखता है। इसके लिए हमें पहले से तैयार होना पड़ता है। इस समय के क्राउड के बारे में आप कुछ नहीं कह सकते है। आपको उनके पास अपनी आवाज पहुंचानी पड़ती है। अब वो इसको सकरात्मक ले जाए या फिर नकारात्मक। ये सोचने वाली बात है। ये ही सब रोमन रेंस के साथ भी होता है। रोमन रेंस फैंस को समझ नहीं पाते है। इसलिए उनके साथ ऐसा व्यव्हार होता है। क्राउड उन्हें कभी पसंद करता है  कभी नहीं करता है। आप रॉक को ही देख लीजिए। वो बहुत अच्छा है। लेकिन वो क्राउड को बहुत अच्छे से हैंडल कर लेता है। मुझे नहीं पता लेकिन मैं उसके लिए महसूस जरूर करता हूं।


"भविष्य में ब्रॉक लैसनर का सामना करने के लिए तैयार हूं"
हमारे सूत्रों के अनुसार विंस मैकमैहन अभी भी ब्रोकन जिमिक के लिए काफी कुछ कर रहे है। रिपोर्ट के अनुसार ये भी बात सामने आई है कि किसी मेन इवेंट में जैफ हार्डी को जल्द ही बड़ा पुश दिया जा सकता है तांकि वो फिर ब्रॉक लैसनर को चैलेंज करें।

WWE जिंदर महल को अगला ‘द खली’ बनाने की कोशिश में लगी है

विंस मैकमैहन और WWE भारत में कंपनी के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है


भारतीय मूल के WWE सुपरस्टार जिंदर महल अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। बाकी WWE सुपरस्टार्स की तरह ही दिखने वाले जिंदर महल, जिनकी रिंग स्किल्स कुछ खास नहीं है, आज वो रैसलिंग कम्यूनिटी और जानकारों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

2 साल के वनवास के बाद कंपनी में पिछले साल लौटने वाले ‘द महाराजा’ के लिए सही मायनों में अच्छे दिनों की शुरुआत रैसलमेनिया 33 से हुई। मोजो राउली के आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीतने की संभावना पहले से लगाई जा रही थी, लेकिन किसी को भी इस बात की भनक नहीं थी कि मोजो मैच के आखिर में जिंदर महल को एलिमिनेट कर ट्रॉफी जीतेंगे। जिंदर महल आंदे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच के रनर अप रहे।

रैसलमेनिया 33 के बाद हुए सुपरस्टार शेकअप की वजह से जिंदर को रॉ से स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर दिया गया। स्मैकडाउन को Land Of Opportunity भी कहा जाता है और स्मैकडाउन में जाते ही मानो जिंदर महल की किस्मत ने पलटी मार ली और वो एकदम से लाइम लाइट में आ गए। 18 अप्रैल को स्मैकडाउन में हुए 6 पैक चैलेंज मैच को जीतकर जिंदर WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर बन गए हैं। उन्होंने नंबर 1 कंटैंडर बनने के लिए अपने से कहीं ज्यादा प्रतिभाशाली मोजो राउली, सैमी जेन, ल्यूक हार्पर, एरिक रोवन और डॉल्फ जिगलर जैसे रैसलरों को मात दी। महल की जीत में असली योगदान सिंह ब्रदर्स (द बॉलीवुड बॉयज़) का रहा, जिन्होंने मेन रोस्टर डैब्यू करते हुए जिंदर महल की मदद की और उन्हें नंबर 1 कंटैंडर बनाया।

जिंदर महल का अचानक से WWE चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटैंडर बन जाना कोई तुक्के की बात नहीं है, बल्कि ये WWE मैनेजमेंट ने पहले से सोच रखा होगा।

WWE की सोची-समझी रणनीति


ऐसा कतई नहीं है कि WWE के अधिकारियों ने एक दिन सोचा होगा कि चलो प्रोडक्ट में कुछ नयापन लाने के लिए जिंदर महल को WWE चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटैंडर बना देते हैं। कनाडा में पैदा हुए भारतीय मूल के जिंदर महल को इतना बड़ा पुश देने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है भारत।

द खली के WWE से जाने के बाद से ही कंपनी के पास कोई ऐसा भारतीय या भारतीय मूल का चेहरा नहीं था, जोकि भारत में कंपनी के कारोबार को ऊंचाइयों पर ले जा सके। भारत जोकि दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, जहां के लोग WWE को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। भारत WWE प्रोडक्ट की बहुत बड़ी मार्केट में से एक है और कंपनी इसका पूरा लाभ उठाना चाहती है।

आपको बता दें कि WWE ने रैसलमेनिया 33 के दिन भारत में WWE Shop लॉन्च की। अब भारतीय फैंस अपने फेवरेट स्टार्स की मर्चैंडाइज़ को एक क्लिक के जरिए आसानी से मंगा सकते हैं।

कंपनी को लगता है कि जिंदर महल के भारतीय मूल का होने की वजह से वो लोगों से कनेक्ट कर पाएंगे और आने वाले समय में इस कारण से भारत में WWE को फायदा होगा। WWE ने ऐसा करने मास्टर स्ट्रॉक खेला है, कंपनी को भविष्य में इससे जरूर फायदा होगा लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जिंदर महल, द खली की तरह फेमस हो पाएंगे?

WWE के पास भारतीय मार्केट के लिए विकल्पों की कमी


किसी भी देश में कोई शो, प्रोडक्ट को कामयाब करना का सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि वहां के किसी सुपरस्टार को कंपनी से जोड़कर बड़ी भूमिका में ला दिया जाए। द खली के साथ WWE ने कुछ ऐसा ही किया था।

द खली ने 2006 में अंडरटेकर और मार्क हैनरी के बीच हो रहे मैच में दखल देकर द अंडरटेकर पर हमला किया था। करीब 7 फुट 1 इंच लंबे और शरीर में WWE के ज्यादातर रैसलरों से बड़े खली ने जैसे ही अंडरटेकर पर अटैक किया, वैसे ही रातों-रात द खली भारत में बड़े स्टार बन गए। WWE ने उन्हें बाद में चैंपियन बनाया, जिसकी वजह से कंपनी को इसका सीधा फायदा भारत में मिला। द खली की वजह से भारत में WWE की लोकप्रियता में इजाफा हुआ।

WWE ने भारत के सबसे बड़े ओलंपियंस में से एक सुशील कुमार को भी कंपनी से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों पार्टियां किसी सही नतीजे पर नहीं पहुंच पाई और सुशील कुमार के WWE में जाने की अटकलों को विराम दे दिया गया।

WWE के पास जिंदर महल के अलावा कोई और अनुभवी भारतीय चेहरा नहीं है, जिसके दम पर भारत की मार्केट को साधा जा सके। जिंदर महल 2011 से 2014 तक WWE का हिस्सा रह चुके हैं। कंपनी द्वारा 2014 में रिलीज़ किए जाने के बाद से उन्होंने अपने शरीर में काफी बदलाव किया है और इस दौरान वो ढेरों इंडिपेंडेंट रैसलिंग प्रमोशन के लिए लड़ चुके हैं। यहां तक कि वो द खली के साथ भी WWE में नजर आ चुके हैं।

ऐसे में 2 और भारतीय रैसलरों सिंह ब्रदर्स (हर्व सिहरा और गुर्व सिहरा) के साथ जिंदर महल को जोड़कर WWE ने यकीनन भारतीय दर्शकों का ध्यान खींचने की भरपूर कोशिश की है। जिसका क्या परिणाम निकलकर आएगा, इस बात का अंदाजा को भविष्य में ही लग पाएगा।

WWE द्वारा रे मिस्टीरियो, वेड बैरेट, रूसेव, शेमस, शिंस्के नाकामुरा जैसे रैसलरों को आगे लाने का एक बड़ा कारण यही था कि WWE इन रैसलरों के देशों में अपनी साख और मजबूत करना चाहती थी और जिंदर महल के केस में भी ऐसा ही है।

द खली से अच्छे विकल्प हैं जिंदर महल ?


WWE के लिए जो काम द खली ने किया, कंपनी वही काम जिंदर महल से निकलवाना चाहती है। द खली के लिए सबसे अच्छी बात उनकी कद काठी थी। 7 फुट से ज्यादा लंबे और भारी भरकम शरीर वाले रैसलर कम ही देखने को मिलते हैं।

द खली का बड़ा शरीर और अपने WWE डैब्यू पर द अंडरटेकर जैसे लैजेंड के ऊपर अटैक करना, इन 2 बातों ने भारतीय लोगों और दुनिया भर के रैसलिंग फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा और इसी से द खली ने लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ी। द खली के पास ना तो रिंग में लड़ने की खास स्किल्स थी और ना ही वो माइक पर बोल पाते थे।

वहीं जिस तरह के शरीर वाले रैसलर्स विंस मैकमैहन को पसंद आते हैं, वो जिंदर महल के पास है। जिंदर महल को वापसी करने के बाद ज्यादा लंबे मैच में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका तो नहीं मिला है, लेकिन वो माइक पर अच्छा काम कर लेते हैं और WWE के लिए एक नैचुरल हील का काम कर सकते हैं।

महल अभी फिलहाल 30 साल के ही हैं, मौजूदा हालात को देखते हुए WWE मेन रोस्टर में करीब 2-3 साल तक किसी भारतीय रैसलर के आने और जगह बनाने की उम्मीद कम ही नजर आती है। अगर WWE जिंदर महल को सही बुकिंग दे और तो यकीनन जिंदर कंपनी के लिए भारत में एक बड़ा नाम साबित हो सकते हैं।

5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें मैचों के दौरान खून खराबा पंसद था

एंटरटेनमेंट के स्तर को बढ़ाने के लिए इन सुपरस्टार ने सभी सीमाएं पार कर दी


पहले जहां लड़ाई में खून निकल जाता था तो मैच को बंद नहीं करते थे, पर अब थोड़ा से खून बहने पर ही रैफरी मैच के बीच में आ जाते हैं। खून से ही लड़ाई में और रोचकता आती है। लेकिन इसके बाद इस पर बैन लगा दिया गया।

पूर्व में रैसलिंग प्रतियोगिता की यथार्थता को उजागर करने के लिए रक्त का इस्तेमाल हमेशा किया गया था और पीजी युग के बाद इसे खत्म कर दिया गया। इसके बावजू़द हम आज भी उन मैचों को याद करते हैं, जिनमें साफ तौर पर खून बह रहा होता है। कभी-कभी वह इस प्रतियोगिता के स्तर को ऊपर उठाने के लिए बर्बरता की सारी सीमाएं पार कर देते थे, वाकई वह बहुत बुरे थे।

हालांकि कुछ सुपरस्टार ने इस स्वतंत्रता के रुप में खून का बार-बार प्रयोग किया, हमने अक्सर ऐसा देखा है कि वह मैच के दौरान मुंह से खून साफ करते नज़र आए।

आज हम आपको उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें खून खराबा पंसद था।

रिक फ्लेयर


एक महान रैसलर शायद सभी समय के सबसे बड़े, रिक फ्लेयर भी काफी खून खराबा पंसद करते थे। वह अपने आप को मैच की स्टोरीलाइन में बताने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते थे। वह हील और बेबीफेस की बाधाओं को पार करके अक्सर बच्चों के रुप में फैंस को लुभाने के लिए करते थे।

ऊपर दिए वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह कैसे अपने चेहरे पर खून के प्रभाव को बढ़ाते हैं, लेकिन ईमानदारी से कहें तो वह एक उदारवादी रैसलर थे। इसके दौरान वह माइक्रोफोन का उपयोग अपने सिर पर घाव करने के लिए बाध्य होते है।


अब्दुल्ला द बचर


इस लिस्ट में सबसे कुख्यात ब्लीडर, अब्दुल्ला बचर का नाम काफी शामिल करना उचित था। उनकी हिंसक प्रवृत्ति और रुचि को देखते हुए हम कह सकते हैं कि उन्हें मैच के दौरान खून खराबा ज्यादा पंसद था, इसके साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करते थे कि उनके प्रतिद्वंदी भी ऐसा करेंगे।

अब्दुल्ला बचर के बारे में एक अफवाह यह भी थी कि उन्हें हेपेटाइटिस सी था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें अपने सहकर्मियों पर एक ही ब्लेड का उपयोग करने से नहीं रोका गया। ऊपर दिए गए वीडियो में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितने खतरनाक थे, और एक बात यह भी है कि उन्हें इसी तरह के मैचों में शामिल किया जाता था।


टेरी फंक


टेरी फंक के लिए अगर हार्डकोर लेजेंड शब्द का प्रयोग करें तो यह गलत नहीं होगा, टेरी को प्रो-रैसलिंग में हार्डकोर मैचों के लिए जाना जाता था। उनके मिक फोली और साबू के साथ हुए खून खराबे वाले मैच को देखकर आप इस बात को समझ सकते है कि क्यों हम उनके लिए हार्डकोर शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। देखा जाए तो वह ECW की पहचान को बनाने के लिए इस तरह की फिउड करते थे।

एक बार एक बार्ब्ड वायर्ड(कटीली तार) मैच के दौरान साबूू के खिलाफ टेरी फंक को एक भयानक चोट लगी, वाबजूद इसके वह मेडिकल ध्यान देने के बजाय, रिंग से बाहर निकल गए और एथलेटिक टेप के साथ अपने हाथ को सुरक्षित करने के लिए आगे बढ़ गए।


डस्टी रोड्स


डस्टी रोड्स एक लैजेंड हैं, लेकिन जब रैसलिंग से चले गए तो उनके लड़को ने इस काम को आगे बढ़ाया। आम तौर पर हर कोई डस्टी रोड्स को उनके माइक कौशल के साथ जोड़ता है और इसकी वज़ह भी सही है, लेकिन रिक फ्लेयर, टेरी फंक और अब्दुल्ला के बाद उन्हें इस लिस्ट में शामिल करना बनता है, हमने उन्हें इस लिस्ट में शामिल करने से पहले काफी विचार किया। डस्टी रोड्स इस बिजनेस में सबसे अच्छे ब्लीडर्स के रुप में थे।


मिक फोली 
कम से कम WWE के इतिहास में अगर आप किसी हार्डकोर लेजेंड के बारे में सोचेंगे तो आप जान पाएंगे वह कोई और नहीं मिक फोली हैं। वह फैंस के मंनोरजन के लिए स्वेच्छा से कुछ भी करने के लिए तैयार रहते थे।

मिक ने यह साबित किया कि वह वास्तव में उन पुरूषों में एक हैं, जिनकी मानसिकता उनके दृष्टिकोण के रूप में हार्डकोर है, अगर आपको लगता है या आप यह सोच रहे हैं कि उनके WWE मैच कुछ भी नहीं थे, तो आपको उनके जापान में टेरी फंक के खिलाफ हुए मैच को देखना चाहिए।

WWE में अभी कौन है टॉप 5 रैसलर्स

टॉप पर एजे स्टाइल्स का नाम




WWE में आज बहुत सारे टैलेंटेड रेसलर्स हैं मगर ये पांच उन सबसे अलग खड़े होते हैं। WWE आज प्रो रेस्लिंग की दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी है और उस हिसाब से देखा जाए तो WWE में बहुत ही टैलेंटेड रेसलर्स होना भी जरूरी है। मगर ऐसा होना जरूरी नहीं है क्योंकि बड़े बड़े रेसलर्स जैसे कि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, एज और शॉन माइकल्स जैसे रेसलर्स अब WWE को अलविदा कह कर जा चुके हैं।

ब्रॉक लेसनर और अंडरटेकर जैसे रेसलर्स अब सिर्फ पार्ट टाइम रेसलर्स रह गए हैं। ट्रिपल एच और रॉक तो पार्ट टाइम रेसलर्स भी नही है।जॉन सीना भी अब हॉलीवुड की ओर अपना रुख मोड़ रहे हैं जो कि एक समय में WWE को अपने कंधे में सम्भाले हुए है क्योंकि आज WWE में दुनिया के हर कोने से कुछ बेहतरीन रेसलर्स हैं। WWE अपने पुनर्जन्म को ख़ुशी मना रहा है। हालांकि लॉकर रुम के कई सुपरस्टार्स मौजूद है लेकिन कुछ ऐसे होते है जो अपनी छाॉप छोड़ जाते है।

यह पांच रेसलर्स हैं जो आज WWE के बेहतरीन रेसलर्स की गिनती में आते हैं -
5 केविन ओवेन्स
kevin-owens-title-1481768633-800
केविन ओवेन्स एक ओल्ड स्कूल रेसलर ही नहीं बल्कि एक ओल्ड स्कूल हील भी हैं। ये एक ऐसे रेसलर हैं जो मैच के बीच में रुक के दर्शकों को चिढ़ाते भी हैं। दूसरे खिलाड़ियों का मज़ाक उड़ाना भी इन्हें बहुत अच्छे तरीके से आता है। इनमें हर वो खूबी है जो एक अच्छे रेसलर में होना चाहिए।

ये छोटे रेसलर्स के साथ भी अपने आप को उसी तरीके से एडजस्ट करते हैं जैसे वे बड़े रेसलर्स के साथ लड़ते वक्त होते हैं। केविन हमेशा ही अपने प्रतिद्वंदी से बहुत ज्यादा गुस्से में रहते हैं। इससे ये समझ में आता है कि वो अपने सामने वाले से सचमुच की नफरत करते हैं। ओवंस का रिग में टैलेंट शानदार है। अपने शानदार मूव के कारण और अच्छी रैसलिंग के चलते वो फैंस के दिलों में बसे हुए है। अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से आज वे यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं।
4) सैथ रॉलिंस
seth-1481768808-800
सैथ रॉलिंस शील्ड के एक सदस्य रह चुके हैं। शील्ड WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा मजबूत टीमों में से एक टीम है। शील्ड के तीन सदस्यों में से एक सदस्य रॉलिंस थे। इससे पहले वे ROH में टाइलर ब्लैक के नाम से चर्चित रेसलर थे। से

शील्ड से अलग होने के बाद वो कंपनी के लिए फ्यूचर बन गए, फैंस ने भी सैथ को काफी पंसद किया। इस दौरान सैथ ने  WWE चैंपियन, टैग टीम चैंपियन और US चैंपियनशिप जीती।

सैथ की भूमिका कंपनी ने काफी बड़ी हो गई थी, जिसके कारण वो WWE के रॉस्टर के सबसे बड़े स्टार थे।

रॉलिंस ने उस समय भी कंपनी को अपने कंधे में संभाला है जब रोमन पे भरोसा किया जा रहा था मगर उन्हें दर्शकों का विश्वास जीतने में मुश्किल हो रही थी। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि न्यू एरा के लिए सैथ रोलिंस एक एहम हिस्सा है।


3) क्रिस जैरिको
chris-jericho-1481769048-800
क्रिस जेरिको एक महान कलाकार हैं। वे कुछ भी कर सकते हैं। एक तरफ वो एक बहुत ही खतरनाक विलन बन सकते हैं वहीं दूसरी ओर एक शानदार और जांबाज खिलाड़ी बन सकते हैं जो अपना दिल खोलकर लड़ सकते हैं। जेरिको एक पुराने रेसलर है और उनको काफी ज्यादा तजुर्बा भी है। जेरिको ने इस इंडस्ट्री में 26 साल बिताये हैं। वो पहले भी शानदार रैसलर थे औज भी शानदार रैसलर है।


2)  नाकामुराnakamura-1481801088-800
नाकामुरा भले ही NXT चैंपियन हो लेकिन फैंस उन्हें WWE के मेन रोस्टर में देखना चाहते है।  नाकामुरा ने अपना करियर न्यू जापान प्रो रेस्लिंग में बनाया है, इस दौरान उन्होंने कई महान रैसलर्स के खिलाफ लड़ाई की है और अपने आप को साबित किया है।

हालांकि फैंस की माने तो उन्हें WWE में होना चाहिए क्योंकि वो इस कंपनी में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने जापान में बहुत अच्छी छवि बनाई हुई है जिसकी वजह से इनसे कई लोग पेहले से ही वाकिफ हैं।शिंसके एक रेसलमैनिया के मेन इवेंट में परफॉर्म करने की क्षमता रखते हैं ।

उनको बस एक मौका मिलने की देरी है । इसके बाद वे साबित कर देंगे कि क्यों सब कहते रहते हैं कि वे एक बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।


1) एजे स्टाइल्स
aj_styles_bio-1481768423-800
एजे स्टाइल्स एक फिनोमेनल परफ़ॉर्मर हैं और ये बात सारी दुनिया जानती है। रिंग में फाइट के दौरान कई बार वो खतरनाक स्टंट्स करते है जिसको देखकर फैंस का जोश बढ़ जाता है। एजे स्टाइल्स शुरू से ही WWE के बाहर रहे हैं और अब जब वे WWE में हैं तो सभी के लिए एक मजबूत प्रतियोगी साबित हो गए हैं।

एजे स्टाइल्स दर्शकों के लिए अपनी क्षमताओं को एक अलग सीमा तक ले जाते हैं। एजे स्टाइल्स एक आर्टिस्ट हैं और उनके साथ काम करना मतलब एक कलाकार के साथ काम करने जैसा है।

आज एजे स्टाइल्स ने चैंपियनशिप में अपना कब्ज़ा किया हुआ है और इससे ये साबित होता है कि वे इंडस्ट्री के एक सर्वश्रेष्ठ के खिलाड़ी हैं।

रोमन रेन्स की मदद करने वाले हैं ये दो ख़तरनाक स्टार्स?


इस बार की रॉ में कई नई चीज़ देखने को मिली। शेन मैकमैहन ने इस बार की रॉ को भी संभाला। ल्यूक गैलोस और कार्ल एंडरसन ने इस बार बीच में आके रोमन रेन्स की पीछे से पिटाई कर दी।

इससे पहले रोमन रेन्स से बात करने एजे स्टाइल्स रिंग के बाहर आए थे। उन्होने रेन्स से कहा की उनकी लाइफ में सब कुछ आसान नहीं रहा है, और वो हर जगह सफल रहे हैं।

अपनी बात खत्म करने के बाद उन्होने देखा की ल्यूक और कार्ल रिंग में आए और उन्होने रोमन की पिटाई कर दी। इससे एजे स्टाइल्स खुश नहीं थे। अब पता चल रहा है की इस कहानी में एक अलग ट्विस्ट आ सकता है।

कई साइट्स से बता रही हैं की आने वाले समय में ये लोग एजे स्टाइल्स से चिढ़कर रोमन रेन्स की मदद कर सकते हैं। इससे इन सबमें एक नई टीम बनने की उम्मीद है। ये टीम शील्ड की तरह भी हो सकती है।

वैसे अभी ये सब अनुमान हैं, पर हम कह सकते हैं की आने वाले समय में कार्ल और ल्यूक को WWE काफी बड़ी भूमिका देने वाली है। वो शायद टैग टीम चैम्पियन भी बन सकते हैं।

WWE द्वारा WrestleMania 33 में रोमन रेंस और द अंडरटेकर का मैच कराने की वजह सामने आई

डेव मैल्टज़र के मुताबिक, आगे चलकर रोमन रेंस का सामना ब्रॉक लैसनर के साथ होगा


रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लैटर के डेव मैल्टज़र का मानना है कि रैसलमेनिया में अंडरटेकर के खिलाफ होने वाले मैच के बाद रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े हील बन जाएंगे, फिर चाहे WWE रोमन रेंस को हील बनाए या नहीं।

Wrestling Observer Radio पर बोलते हुए डेव ने कहा, "अंडरटेकर और रोमन रेंस के रैसलमेनिया मैच के बाद रोमन रेंस शो के दौरान सबसे बड़े हील बन जाएंगे।

मैल्टज़र का मानना है कि WWE ने प्लैन बनाया है कि रोमन रेंस आगे जाकर ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना करेंगे। यही कारण है कि WWE रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर से उनका सामना कराना चाहता है।

शुरुआत में खबरें थी कि अंडरटेकर का सामना जॉन सीना के साथ होगा, लेकिन विंस मैकमैहन ने प्लैन में तब्दीली करते हुए रोमन रेंस और अंडरटेकर के मैच को फाइनल कर दिया। मैल्टज़र के मुताबिक, विंस मैकमैहन अंडरटेकर के रिटायर होने से पहले डैडमैन और रोमन रेंस का मैच देखना चाहते थे।

इस मैच की शुरुआत रॉयल रम्बल के दौरान की गई थी, जब रोमन रेंस ने अंडरटेकर को एलिमिनेट किया था। काफी लोगों को लगा था कि डैडमैन फास्टलेन में हुए रोमन रेंस Vs ब्रॉन स्ट्रोमैन के मैच में दखल देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मैल्टज़र ने कहा, "रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर और रोमन रेंस के मैच का अंत मजेदार है। अगर WWE का आइडिया है कि आगे जाकर रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर का सामना करें और उन्हें हराएं। फिर अंडरटेकर के खिलाफ रोमन रेंस की हार नहीं होनी चाहिए।

WWE के पास रोमन रेंस और अंडरटेकर के रैसलमेनिया मैच के बिल्डअप को लेकर 3 महीने का समय है। अफवाहों की मानें तो WWE फिलहाल रोमन रेंस को हील बनाने के मूड में नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों स्टार्स की दुश्मनी किस कदर आगे बढ़ती है। WWE के पास अभी सबसे अच्छा मौका है कि वो रोमन रेंस को हील बना दे।

ज़ेवियर वुड्स ने पेज की आपत्तिजनक वीडियो में खुद का नाम आने को लेकर सफाई दी

वीडियो में पेज के साथ जेवियर वुड्स और ब्रैड मैडक्स नजर आ रहे थे


पेज की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो लीक होने जाने के बाद जेवियर वुड्स ने ट्विटर पर अपनी सफाई दी। द न्यू डे टैग टीम के जेवियर वुड्स ने मजाकिया अंदाज में ट्विटर पर अपनी सफाई दी, हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया।
xwoods-1489896829-800
(उस रात काफी सर्दी थी)
लीक हुई वीडियो को देखकर लग रहा है कि पेज अपने बॉयफ्रैंड एल्बर्टो डैल रियो के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रैड मैडक्स के साथ नजदीकियां बनाए हुई थीं। इस पूरे विवाद के बाद ब्रैड मैडक्स ने अपनी सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट कर दिया।

वीडियो और फोटो लीक हो जाने के बाद पेज ने सफाई देते हुए कहा कि ये तस्वीरें और वीडियो उनकी सहमति के बिना डाली गई हैं। पेज की मां ने भी ट्वीट कर बताया कि वो पेज का पूरा समर्थन करते हैं। एक पूर्व WWE राइटर ने इस विवाद के बाद कहा कि इस घटना को भी उसी तरीके से देखा जाएगा, जैसा कि सैथ रॉलिंस की फोटोज़ लीक होने के बाद हुआ था। दोनों का विवाद और हालात एक जैसे ही हैं।

जेवियर वुड्स के लिए चीजें आगे मुश्किल हो सकती हैं क्योंकि न्यू डे की टीम रैसलमेनिया की होस्ट है। न्यू डे की मर्चैंडाइज़ की बहुत बिक्री होती है और WWE उससे काफी पैसा कमाती है।

न्यू डे टैग टीम को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और ऐसा भी हो सकता है कि जेवियर वु्डस को कम सजा मिला। हालांकि वुड्स टीवी पर थोड़े कम जरूर नजर आ सकते हैें। पेज का WWE के साथ पुराना विवाद चल रहा है और वो 2 बार वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन की वजह से सस्पेंशन झेल चुकी हैं। ऐसे में पेज को लेकर WWE क्या कदम उठाती है, ये देखने वाली बात होगी।

इस पूरे विवाद के बाद WWE द्वारा कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। WWE ने सैथ रॉलिंस विवाद को लेकर भी कोई बयान नहीं दिया था। चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन पेज और वुड्स की मुश्किलें थोडी बढ़ गई हैं।

5 WWE मूव्स जो असल में बहुत ज्यादा दर्द देते हैं


अक्सर इस बात का बहुत मज़ाक बनाया जाता है कि WWE पूरी तरह से नकली है, लेकिन प्रोफेशनल रैसलर्स को जो दर्द होता है वो एक दम असली होता है। अगर किसी को इस बात पर यकीन ना हो, तो WWE लैजेंड्स के इतिहास पर नज़र डालें जिन्हें चोट के कारण ही जल्दी रैसलिंग को अलविदा कहना पड़ा।

इसी के वजह से हमेशा WWE हर बार एक चीज यह एयर करती है कि कोई भी इसे घर पर कोशिश ना करे। इसके पीछे का कारण यह है कि फैंस अक्सर इन मूव्स का इस्तेमाल आपस में करते हैं, जोकि काफी खतरनाक होता है।

जो भी मूव्स हर हफ्ते इस्तेमाल होते हैं इतने आसान नहीं होते, जितने की प्रो रैसलिंग के हेटर्स को लगते हैं। यह बात सच है कि जितने भी मूव्स अब दिए जाते हैं, उन्हें पूरी ध्यान से शूट किया जाता है, लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे मूव्स है, जोकि असल में काफी दर्द देते हैं।

बिना किसी देरी के आइए नज़र डालिए ऐसे ही 5 मूव्स पर :


# किंशासा

yxgwqwm-1493328129-800

जिस भी सुपरस्टार ने अबतक किंशासा खाया है, उसके लिए अगली सुबह निश्चित ही सबसे बुरे हैंगओवर के साथ होती होगी। अगर किसी को इस मूव के बारे में नहीं पता, तो बता दें इस मूव में घुटना पूरी जान से सिर पर मारा जाता है।

किंग ऑफ स्ट्रॉंग स्टाइल ने इस मूव का इस्तेमाल काफी समय से कर रहे हैं और शायद इसी वजह से कंपनी ने उनके ऊपर विश्वास रखकर उन्हें इस मूव को यूज करने की इजाजत दे रखी है।


# एकोलेड

adixsp1-1493328215-800
2014 और 2015 में यह बात कही जाती थी कि रुसेव का एकोलेड मूव WWE का सबसे लीथल मूव था। वो एक किलर सबमिशन है, जिसमें दूसरे सुपरस्टार के लिए बने रहना काफी मुश्किल हो जाता है।

अगर कोई इसे अपने दोस्त को दे, तो उसकी जान निकल जाएगी। इससे चेस्ट पर काफी दबाव पड़ता है और इसके साथ ही इसमें रुसेव का फोर्स भी होता है, जो इसे और भी खतरनाक बनाता है।


# कर्ब स्टोम्प

oxba2sg-1493328412-800
कर्ब स्टोम्प एक ऐसा मूव है, जोकि काफी खतरनाक मूव था और यह इतना दर्द देता है कि मौजूदा समय में WWE ने इस मूव को बैन कर रखा है। जिस भी सुपरस्टार को कर्ब स्टोम्प दिया जाता है, उसे निश्चित ही मेडिकल एटेंशन की जरूरत पड़ती है।

रॉलिंस जब भी इस मूव का इस्तेमाल करते हैं तो यह अच्छा लगता है, लेकिन विंस मैकमैहन ने इसे बैन करकर काफी सही किया, क्योंकि इससे सुपरस्टार के पूरे करियर पर सवाल ए निशान खड़ा हो जाता है। 



# क्रॉसफेस

8wwswts-1493328485-800
इस मूव को क्रिस बेनो के साथ जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन सिर्फ बेनो ही इस मूव का इस्तेमाल नहीं करते थे और वो आखिरी भी नहीं होने वाले। कई सालों से सुपरस्टार्स क्रॉसफेस को अपना बनाते रहे, जिसमें ट्रिपल एच और सिजेरो कई बार इस मूव का इस्तेमाल कर चुके हैं।

अपने हाथ को विरोधी के नाक और फेस पर फंसा देना, देखने में इतना खतरनाक नहीं लगता, लेकिन असल में यह डेडली मूव है। इस मूव को अगर किसी को भी इस्तेमाल करना है, तो एक बात पर ध्यान देना होगा कि आपको पूरी तरह से प्रोफेशनल होना होगा। 



5- पेडिग्री

7v4cf8v-1493328576-800
इस लिस्ट में शामिल बाकी मूव्स की तुलना में यह मूव थोड़ा पुराना है, लेकिन इस मूव को इस लिस्ट में आना ही चाहिए। पेडिग्री देखने में इतना दर्दनाक नहीं लगता, लेकिन अगर इसे सही से ना दिए जाए, तो इसके रिसीवर का सिर सीधे ग्राउंड में लगता है।

इसके साथ ही जब फैंस इसे घर पर इस्तेमाल करते हैं, तो वो सर्फ़ेस का ध्यान नहीं देते और उन्हें बहुत चोट लग सकती है। इसी वजह से इस मूव को इतना खतरनाक कहा जाता है।



"ब्रॉक लैसनर मुझे जान से मारना चाहते थे"- रोमन रेंस

रैसलमेनिया 31 के मेन इवेंट में पहली बार बोले रोमन रेंस


Wrestling. Inc की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व WWE चैम्पियन रोमन रेंस ने रैसलमेनिया 31 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हुए मैच के बारे में बात की। रेंस ने उसके बारे में क्रिस जैरिको के 'टॉक इस जैरिको' पॉडकास्ट में बात की।

रोमन रेंस Vs ब्रॉक लैसनर का मैच रैसलमेनिया 31 के मेन इवेंट में हुआ था। उस मैच में लैसनर ने अपने टाइटल को रेंस के खिलाफ डिफ़ेंड किया, रेंस उस मैच में रॉयल रंबल मैच जीतकर पहुंचे थे। हालांकि उस मैच के अंत में सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक कांट्रैक्ट कैश किया और रेंस को पिन करकर मैच अपने नाम किया।

उस पॉडकास्ट के दौरान रोमन ने कहा कि वो उस मैच में जाने से  और पहले अजीब लग रहा था। रेंस ने कहा, "वो मैच किसी भी हालात में आसान नहीं था। उस मैच में जाते हुए मेरे पास सिर्फ आत्मविश्वास था, लेकिन मुझे पता था कि यह मैच काफी मुश्किल होने वाला है। पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर अलग थे, वो दोनों मुझे मारना चाहते थे। यहाँ तक कि क्राउड़ भी मुझे पिटता हुआ देखना चाहते थे।"

ऐसा बहुत मुश्किल लगता है कि रेंस को उनके कमेन्ट के लिए फटकार लगाई जाएगी, खासकर देखते हुए पिछले साल भी उन्हें 30 दिन के सस्पेंशन के बाद मेन इवेंट में जगह दी गई थी।

अफवाहों की माने तो रैसलमेनिया 34 में लैसनर का सामना रेंस से होगा और हो सकता है कि बिग डॉग इतने बड़े मंच पर बीस्ट को रिटायर कर दे।

5 कारण जो बताते है की जिंदर महल का नंबर 1 कंटेंडर बनना एक भूल है

कोई हमें बताएगा की आखिर क्या हुआ? आखिर ये कैसे हुआ

 


कोई हमें बताएगा की आखिर क्या हुआ? आखिर ये कैसे हुआ? एक ऐसा रैसलर जो इस काबिल भी नहीं था की वो एक मैच भी ठीक से लड़ सके अब रैंडी ऑर्टन को चैलेंज करेगा? वाकई?

लोगों के कुछ ऐसे ही रिएक्शन थे जब उस मैच का नतीजा आया। जिसमें जिंदर महल विजयी हुए थे। इस मैच ने सबको शॉक करके रख दिया। हम ये समझते और जानते है की ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इंडिया में WWE अपने बिज़नेस और फाइनेंसियल बेस को बढ़ा सके और ऐसा करने के लिए महल और सिंह ब्रदर्स सबसे बेहतरीन है।

हालांकि ये उस हिसाब से ठीक लग सकता है, मगर अब हम आपको वो 5 कारण बताते है की आखिर ऐसा करना क्यों ठीक नहीं था।

ऑप्शन और भी थे

Smackdown
सबसे पहले तो ये सोचना ही नामुमकिन है कि केविन ओवन्स, एजे स्टाइल्स, शिंशुके नाकामुरा और बैरन कॉर्बिन जैसे सुपरस्टार्स इस मैच के लिए नही चुने गए। इन सुपरस्टार्स मे वो ताकत है कि अगर वो चाहे तो अपने दम पर इस मैच की दशा और दिशा बदल सकते है। फैंस इनके लिए ज़रूर चीयर करते। चलिए अगर ये मान भी लिया जाए कि आप इनको इस मैच का हिस्सा नही बनाना चाहते थे तो भी आपके पास ल्यूक हार्पर, एरिक रोवन जैसे रैसलर्स है जो बहुत अच्छा परफॉर्म करते है और जिनके पास ऑर्टन से फ़्यूड करने के वाज़िब कारण भी है।
 वायट फैमिली के ये दोनो या कोई एक रैसलर भी इस मैच का हिस्सा होता और जीतता तो न सिर्फ फैंस बल्कि कंपनी को भी बहुत फायदा होता। अगर आप इन्हें भी नही इस्तेमाल करना चाहते थे तो भी आपके पास डोल्फ और सैमी जैसे रैसलर्स थे जो रिंग में अगर उतरते तो क्या धमाल करते इसकी तो आप और मैं सिर्फ कल्पना ही कर सकते है।


रेकलेस स्टाइल ठीक नहीं है

Reckless
ये तो अच्छी बात नही है कि एक रैसलर ऐसा परफॉर्म करे कि उसकी वजह से सामने वाले को कंकशन हो जाए, और फिर उसको ही एक टाइटल शॉट मिल जाए। ये दुनिया और एम्प्लाइज के बीच एक बेहद गलत उदहारण पेश करता है। इससे ये लगता है कि कंपनी को सिर्फ मुनाफे से मतलब है, रैसलर्स की सुरक्षा से उसका कुछ लेना देना ही नही है। ये बेहद गलत बात है, पर लगता है WWE इस वक्त सबकुछ दांव पर लगाकर ये स्टोरीलाइन चला रही है। उम्मीद है वो जल्द संभले।


बैकलैश टाइटल मैच का कोई मतलब नहीं बनता है

Backlash
वैसे तो ये मैच किस करवट बैठेगा ये सभी जानते है। जाहिर सी बात है कि ना तो जिंदर के उतने फैंस है, और ना ही उतना सपोर्ट की वो रैंडी को बैकलैश पर टाइटल के लिए हरा सके। इसका मतलब है कि हम एक ऐसा मैच देखने वाले है जिसका रिजल्ट हम सबको एग्जाम होने से पहले ही मालूम है। फिर भला फैंस इस मैच पर अपना वक़्त क्यों ज़ाया करेंगे।
हां, ये उम्मीद की जा सकती है कि बैकलैश के बाद रैंडी कुछ अच्छे फ़्यूड का हिस्सा बनेंगे। जहां तक जिंदर की बात है तो शिकागो में मैच लड़ना खतरनाक है क्योंकि वहां की ऑडियंस जिसे नापसंद करती है, उसकी धज्जियां उड़ा देती है।


ब्रे वायट को इग्नोर करना ठीक नहीं

Bray Wyatt
आपने वो कहावत तो सुनी होगी,'हाथ को आया, मुंह ना लगा'। सही मायनों में ये बात ब्रे वायट के लिए लागू होती है क्योंकि एक तरफ जहां उन्होंने इतनी मेहनत करके खुद का करैक्टर एस्टेब्लिश किया, वहीं उन्हें अपना जीता हुआ WWE टाइटल महज़ कुछ वक्त में रैंडी ऑर्टन के हाथों हारना पड़ा।
सबसे बड़ी दुख की बात ये है कि पेबैक पर होने वाला 'हाउस ऑफ हॉरर' मैच टाइटल के लिए नही है, और अब तो चूंकि ब्रे रॉ का हिस्सा है, तो वो अपना एक टाइटल रीमैच किस तरह ले पाएंगे, ये देखने वाली बात होगी।



मैच जीते कम, हारे ज़्यादा
Jinder

8 महीने में सिर्फ 2 जीत और ऐसा कोई रैसलर अगर आपके सामने टाइटल का दावेदार हो तो आप क्या कहेंगे? ज़ाहिर सी बात है कि आपको हैरानी होगी कि एक ऐसा रैसलर इतने बड़े टाइटल के लिए कैसे लड़ रहा है। आपको बताते चले कि पिछले कुछ वक्त में जिस तरह ब्रॉन स्ट्रोमैन और द मिज़ ने अपने हील किरदार को बेहतर किया है। अगर कुछ वैसा जिंदर के साथ भी होता तो फैंस इतना नाराज़ या दुखी नही होते, मगर यहां कहानी बिल्कुल उलट है।

उम्मीद करते है कि जिंदर जल्द ही खुद को बेहतर बनाएंगे या WWE ने कुछ और सोच रखा होगा।


WWE सुपरस्टार्स के असली नाम


प्रोफेशनल रेसलिंग कहानी सुनाने जैसी है। लेखक कहानी लिखते हैं और ऐसे कैरक्टर्स बनाते है जो रिंग के अंदर लड़ कर अपना मामला सुलझाते हैं। इन कैरक्टर्स और उनकी असली शख्सियत में मीलों का फर्क हो सकता है। इसके साथ साथ रेसलर्स को अगल नाम भी दिए जाते हैं।

इससे वें दुनिया भर में अपने असली नाम के बदले इसी नाम से जाने जाते हैं। इससे दर्शकों के बीच उनके चहिते स्टार्स का असली नाम जाने की जिज्ञासा जाग उठती है।
इस लिस्ट में हम इसी जिज्ञासा को पूरा करते हुए कुछ स्टार्स के असली नाम बताएँगे:
#12 लाना और शाशा बैंक्स
लाना: कैथरीन पेरी
रैविशिंग रसियन
WWE अगर लाना को उनके असली नाम से आगे करती तो उनका रैविशिंग रसियन का किरदार फ्लॉप हो जाता। कैथरीन पेरी को रेसलिंग से पहले सीजे पेरी के नाम से भी जाना जाता था।

लेकिन आज लाना प्रसिद्ध हो गयी है और सभी उन्हें इसी नाम से जानते हैं।
शाशा बैंक्स: मर्सिडीज कैस्टनर-वर्नाडो
शाशा बैंक्स
शाशा बैंक्स का असली नाम थोडा अगल है। उनका नाम हॉलीवुड के किसी विलेन के नाम से मेल खाता है। रेसलिंग बिज़नस में केवल मर्सिडीज़ से भी काम चल जाता,लेकिन शाशा बैंक्स अच्छा है।
#11 रुसेव और पेज
रुसेव: मिरोस्लाव बरन्यशेव
द बुल्गारियन ब्रूट
रुसेव कहना फैंस और कमेंटटर्स दोनों के लिए आसान है। वहीँ शायद सब मिरोस्लाव बरन्यशेव न बोल पाएं।

अपने करियर के शुरूआती दिनों में उन्होंने अपने नाम में 'एलेग्जेंडर' भी जोड़ा था, बाद में WWE ने केवल उनका नाम रुसेव रखना ठीक समझा।
पेज: सराय- जेड बेविस
रेस्लिंग बिज़नेस में पेज की शुरुआत काफी जल्दी हुई
टीनएजर होते हुए ही पेज से रेसलिंग करनी शुरू कर दी थी। पेज ने कई मॉनिकर्स के साथ ट्रेनिंग की, उसमे से कई कमाल के थे। पेज का असली नाम सराय है, ये नाम डिवास के लिए अच्छा है। लेकिन फिर भी WWE ने उन्हें नया नाम दिया, वैसे ये नाम भी बुरा नहीं है।
#10 ऐजे स्टाइल्स और अल्बर्टो डेल रियो
ऐजे स्टाइल्स: एलन जोन्स
द फेनोमेनल वन
एजे स्टाइल्स के नाम से वे बहुत प्रसिद्ध थे, इसलिए उन्हें नाम बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ी। ऐजे स्टाइल्स का असली नाम एलन नील जोन्स है।
अल्बर्टो डेल रियो: जोस रोड्रिगेज
मेक्सिको के चैम्प
ऐजे स्टाइल्स की तरह ही अल्बर्टो डेल रियो ने भी WWE में एक बड़े स्टार के रूप में एंट्री ली। मेक्सिको में वें बड़े स्टार थे और उनके परिवार के इतिहास को देखकर ये पता था कि वें WWE में आएंगे। डेल रियो मेक्सिको में मास्क पहन कर रेसलिंग करते थे लेकिन WWE में उन्हें अपना मास्क हटाना पड़ा और उन्हें अल्बर्टो डेल रियो नाम दिया गया।
#9 बिग ई और बिग शो
बिग ई: एटोर इवेन
न्यू डे के बिग ई
न्यू डे का हिस्सा बनकर बिग ई ने मुख्य रोस्टर में अपने पैर जमा लिये हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत बिग ई लोंगस्टोन के नाम से की थी, लेकिन WWE ने उनका नाम केवल बिग ई रखना सही समझा। उनके नाम में ई का अर्थ शायद एटोर है या इवेन। लेकिन बिज़नस के मुख्य रोस्टर में बिग ई के नाम से आगे बढ़ना अजीब है।
बिग शो- पॉल विघ्ट
WWE इतिहास के एक बड़े जाइंट
पिछले एक दशक से बिग शो का असली नाम कई बार सामने आया है। जब भी उनका असली नाम दिखाया जाता तो सब उसका सम्मान करते हैं। वैसे बिग शो और पॉल विघ्ट के नाम में बहुत अंतर है।
#8 ब्रे वायट और ब्रॉक लैसनर
ब्रे वायट: विंधम रोटोंडा
द ईस्टर ऑफ़ वर्ल्डस
ब्रे वायट रोटोंडा फैमिली से आते हैं। रेसलिंग बिज़नस में रोटोंडा फैमिली काफी प्रसिद्ध है और ब्रे से भी ऐसा ही करने की उम्मीद थी। ब्रे वायट का किरदार अपनाते ही उन्होंने शानदार काम किया और चारों तरफ उनकी वाहवाही हुई। इस करैक्टर में वें बहुत लोकप्रिय हुए।
ब्रॉक लैसनर: ब्रॉक लैसनर
कंपनी के सबसे सच्चे रेसलर
रेसलिंग बिज़नस में कामयाब होने के लिए ब्रॉक लैसनर को किसी करैक्टर की जरूत नहीं थी। लैसनर का किरदार उनके नाम की तरह ही है और इसलिए वे कंपनी में एक एहम स्थान रखते हैं।

आप ब्रॉक के लिए कोई रेसलिंग नाम सोच सकते हैं।
#7 क्रिस जेरिको और सिज़ेरो
सिजेरो: क्लाउडियो कास्टगनोली
द स्विस सुपरमैन
सोचिये अनाउंसर ने सिजेरो को उनके असली नाम से बुलाया तो कैसा होगा ? मुश्किल है न ? रेसलिंग में अगल नाम रखने का ये एक फायदा है। WWE ने ऐसे नाम चुने जिसका उच्चारण करने में अनाउंसर और दर्शकों को आसानी हो। और इसका फायदा सिजेरो को हुआ।
क्रिस जेरिको: क्रिस्टोफर इरविन
Y2जे बेबी !
क्रिस जेरिको रेसलिंग बिज़नस में काफी समय से हैं। उनसे जुडी एक ग़लतफ़हमी ये है कि उनका असली नाम क्रिस जेरिको है। उनका असली नाम क्रिस्टोफर इरविन है। उनके दोस्त और रिश्तेदार उनका नाम कैसे लेते होंगे ?
#6 डीन एम्ब्रोज़ और केन
डीन एम्ब्रोज़: जोनाथन गुड
द लुनाटिक फ्रिंज
लुनाटिक फ्रिंज का किरदार निभाते हुए अगर डीन एम्ब्रोज़ अपना नाम जोनाथन गुड रखते तो थोडा अजीब लगता। इसलिए इंडिपेंडेंट सर्किट के दौरान उनका नाम जॉन मॅक्सले था। फिर जब वो कंपनी ने आए तब सब उन्हें डीन एम्ब्रोज़ कहकर बुलाने लगे और बाकी सब सब इतिहास है।
केन: ग्लेन जैकब्स
द बिग रेड मशीन
बिग शो की तरह ही कई बार फ़िल्मी करियर के कारण केन का भी नाम दर्शकों के सामने आया है। इसके पहले केन के रेसलिंग के लिए कई नाम थे, लेकिन अंत में उन्होंने केन को चुना। बाकि नामों के मुकाबले ये नाम ज्यादा अच्छा है और उनके व्यक्तित्व पर जजता है।


#5 ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन
ट्रिपल एच: पॉल लेवेस्क
द किंग ऑफ़ किंग्स
ट्रिपल एच के कई नाम है। कभी उन्हें हंटर कभी पॉल कहा जाता है। आजकल तो ज्यादा लोग उन्हें ट्रिपल एच के नाम से नहीं बुलाते। एटिट्यूड एरा में ट्रिपल एच नाम काफी चर्चित था उसके बाद वें कॉर्पोरेट की राह पर आगे बढे और फिर उन्हें पॉल और हंटर का नाम मिला।
रैंडी ऑर्टन: रैंडल ऑर्टन
RKO 1!
रैंडी के बिज़नस में आने से पहले ऑर्टन एक प्रसिद्ध नाम था। रैंडी ने भी ऑर्टन नाम की प्रतिष्ठा बरकार रखी। उनका करियर भी उनके पिता और दादा की तरह ही अच्छा रहा। उनका फिनिशिंग मूव RKO का अर्थ है रैंडल कीथ ऑर्टन।
#4 केविन ओवन्स बनाम रोमन रेन्स
केविन ओवन्स: केविन स्टीन
केविन ओवन्स
जो केविन ओवन्स को उनके इंडिपेंडेंट सर्किट से जानते हैं, उन्हें पता होगा कि वें शुरूआती समय में अपना असली नाम इस्तेमाल करते हैं। ओवन्स ऐसे रेसलर हैं जो अपना नाम बदलने पसंद नहीं करते, लेकिन WWE को उनका 'स्टीन' पसंद नहीं था इसलिए स्टीन की जगह 'ओवन्स' चुना गया। ओवन्स वैसे उनके बेटे का नाम है।
रोमन रेन्स: लेटी एनोई
द सामोन बिग डॉग
रेसलिंग बिज़नस में एनोई फैमिली का बड़ा नाम है। लेकिन रिंग के अंदर वें अपना असली नाम कभी इस्तेमाल नहीं करते और रोमन रेन्स इससे अगल नहीं है।

WWE को उनका असली नाम इस्तेमाल करना सही नहीं लगा इसलिए उन्होंने नाम रोमन रेन्स दिया। वैसे ये नाम ज्यादा अच्छा है।
#3 सैथ रॉलिन्स और डॉल्फ़ ज़िगलर
सैथ रॉलिन्स: कोल्बी लोपेज
द आर्किटेक्ट
रिंग में कोल्बी लोपेज कोई बुरा नाम नहीं है, लेकिन सैथ रॉलिन्स ज्यादा अच्छा नाम है। इंडिपेंडेंट सर्किट में उन्होंने टाइलर ब्लैक के नाम से रेसलिंग की लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा दौर तब आया जब उन्होंने रिंग में सैथ रॉलिन्स का नाम इस्तेमाल किया।

फ़िलहाल उनके चाहनेवाले उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।
डॉल्फ़ ज़िगलर: निकोलस नीमेथ
द शो ऑफ
स्पिरिट स्क्वाड के साथ डोल्फ़ ने रेसलिंग की शुरुआत की। उनके उस समय निक्की कहा जाता था, ये उनके नाम का एक डेरीवेटिव है। फिर थोडा बदलाव हुआ और उनका नाम डोल्फ़ ज़िगलेर रखा गया और इसका उनका असली नाम से कोई लेना देना नहीं है।
#2 सैमी जेन और जॉन सीना
सैमी जेन: रेमी सेबल
सैमी जाय्न
मुख्य रोस्टर में दोबारा डेब्यू करते हुए सैमी पूरे शो में चमक गए। केविन ओवन्स के साथ उनका पुराना फिउद वापस देखा गया। इसमें आगे क्या होगा सब उसका इंतज़ार कर रहे हैं। जाय्न कनाडा के हैं लेकिन सीरिया से उनका जुड़ाव है और ये उनके असली नाम में दिखता है।
जॉन सीना: जॉन सीना
द फ्रैंचाइज़ी प्लेयर
जॉन सीना उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से है जो रिंग में अपना असली नाम का इस्तेमाल करते है। सीना इतने बड़े स्टार बन गए कि अगर उन्होंने कोई किरदार अपनाया रहता तो उनका असली व्यक्तित्व सबके सामने नहीं आता। सीना की रेसलिंग में विरासत काफी बड़ी है।
#1 स्टिंग और अंडरटेकर
द अंडरटेकर: मार्क कैलावे
द फेनम
WWE में लेजेंड का मतलब है अंडरटेकर। अगर हम कहे की अंडरटेकर का असली नाम मार्क कैलावे है तो भी सभी उन्हें अंडरटेकर ही बुलाएँगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उन्होंने अपने करियर से अपने किरदार को यादगार बना दिया है।
स्टिंग: स्टीव बोर्डेन सीनियर
स्टिंग
स्टिंग ने देर से WWE में डेब्यू की लेकिन जब डेब्यू की तो शानदार डेब्यू की। अगर वें अपने असली नाम से रेसलिंग करते तो शायद उनके इतने चाहनेवाले नहीं होते। किरादर से करियर कैसे बदलता है उसका एक अच्छा उदाहरण है स्टिंग।

समाप्त