WWE Payback को लेकर सट्टा बाजार के भाव की पूरी जानकारी

सट्टा बाजार के अनुसार, सभी सुपरस्टार अपना टाइटल डिफेंड करने में सफल साबित होंगे।


WWE 2017 पेबैक पीपीवी को बस अब कुछ ही दिन बचे है। और इसे लेकर सट्टा बाजार भी काफी गर्म है। इस पीपीवी में कुछ मैच रैसलमेनिया के बाद के रीमैच है, और कुछ मैच नए है। 30 अप्रैल को पेबैक सैन जोस, कैलेफोर्निया में आयोजित होगा।

यहां इस इवेंट के लिए सट्टा बाजार का नजरिया जानिए।

एलेक्सा ब्लिस इस समय 4/7 के भाव पर है। और 64 % संभावना है कि वो बेली को हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर लेंगी। एलेक्सा ब्लिस सुपरस्टार शेकअप के बाद स्मैकडाउन से रॉ में आई है। ब्लिस नंबर वन कंटेंडर मैच भी इस चैंपियनशिप के लिए जीत चुकी है।

एक बात ये भी सामने आई है कि लगभग सभी सुपरस्टार अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे। यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप में  केविन ओवंस क्रिस जैरिको क हरा देंगे। वहीं क्रूजरवेट चैंपियन नेविल भी अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे। साथ ही रॉ टैग टीम चैंपियनशिप में हार्डी बॉयज भी सिजेरो और शेमस को हराकर अपना टाइटल अपने पास ही रखेंगे।

ब्रान स्ट्रोमैन और रोमन रेंस का मैच भी शानदार रहेगा। इसका भाव ½ चल रहा है जो कि स्ट्रोमैन के ऊपर है। यानि की 67 % संभावना है कि इस मैच में स्ट्रोमैन रोमन रेंस को हरा देंगे। रोमन रेंस पिछले तीन हफ्तों से ऑफ एयर है क्योंकि स्ट्रोमैन ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी। जिस कारण वो इंजर्ड हो गए थे।

सट्टा बाजार का नया नजरिया:

  • यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप: केविन ओवंस 1/7 Vs क्रिस जैरिको 4/1

  • रॉ विमेंस चैंपियनशिप: बेली 5/4  Vs एलेक्सा ब्लिस 4/7

  • क्रूजरवेट चैंपियनशिप: नेविल 4/6  Vs ऑस्टिन एरीज 11/10

  • रॉ टैग टीम चैंपियनशिप: हार्डी बॉयज 2/5 Vs  सिजरो और शेमस  13/8

  • रोमन रेंस 6/4 vs  ब्रॉन स्ट्रोमैन 1/2

  • हाउस ऑफ हॉरर मैच: ब्रे वायट 11/10 Vs  रैंडी ऑर्टन 4/6

  • सैथ रॉलिंस 4/9 vs समोआ जो  13/8

  • किकऑफ शो: एंजो, बिग कैश 4/7 vs   गैलोज, एंडरसन  6/5

पिछले कुछ दिनों से इस पीपीवी के लिए सट्टा बाजार पूरी तरह गरम है। जिस हिसाब से अभी तक सट्टा बाजार चल रहा है उससे ये कह सकता है कि यहां पर कुछ भी हो सकता है। हालांकि अभी कुछ दिन बचे है तो शायद ये इधर-उधर सिफ्ट भी हो सकता है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें