WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 1 मई 2017 पेबैक के बाद हुई रॉ में काफी सारे मैच और दिलचस्प सैगमेंट देखने को मिले

WWE Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 1 मई 2017

पेबैक के बाद हुई रॉ में काफी सारे मैच और दिलचस्प सैगमेंट देखने को मिले


WWE पेबैक के बाद हुए रॉ के एपिसोड में काफी गरमा-गर्मी देखने को मिली। शो की शुरुआत विमेंस डिवीजन के साथ हुई, जहां शो की विमेंस स्टार्स के बीच 8 विमेंस टैग टीम मैच हुआ, जिसमें पेबैक में चैंपियन बनीं एलैक्सा ब्लिस की टीम ने जीत दर्ज की।

आज हुई रॉ के दौरान पेबैक के मेन इवेंटर ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस दोनों ही शो का हिस्सा नहीं थे। अभी फिलहाल ब्रॉक लैसनर भी नहीं है और रोमन, ब्रॉन की गैरमौजूदगी से सारा ध्यान इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर था। स्मैकडाउन से रॉ में आए डीन एम्ब्रोज़ और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशि को लेकर एक ट्रिपल थ्रैट मैच का एलान किया गया, जिसमें सैथ रॉलिंस, फिन बैलर और द मिज़ ने हिस्सा लिया।

शो के दौरान क्रूजरवेट डिवीजन, विमेंस डिवीजन, टैग टीम डिवीजन के कई शानदार मैच देखने को मिले। मेन इवेंट में समोआ जो और ब्रे वायट की दखल की बदौलत द मिज़ एक बार फिर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर बने गए हैं। मैच के दौरान समोआ जो ने सैथ रॉलिंस और ब्रे वायट ने फिन बैलर पर अटैक किया।
WWE रॉ में हुए मैचों और सैगमैंट्स की वीडियो हाइलाइट्स:

विमेंस चैंपियन एलैक्सा ब्लिस, नाया जैक्स, एलिसा फॉक्स, एमा ने मिलकर बेली, साशा बैंक्स, मिकी जेम्स और डैना ब्रूक को मात दी




पूर्व रॉ टैग टीम चैंपियन ल्यूक गैलोज़ ने एंजो अमोरे को सिंगल्स मैच में हराया




डीन एम्ब्रोज़ ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर मैच की घोषणा की




जैक गैलेहर, रिच स्वॉन, अकीरा टोजावा ने द ब्रायन कैंड्रिक, नोअम डार और टोनी नीस को पटखनी दी






रॉ टैग टीम चैंपियन द हार्डी बॉयज़ का आमना सामना शेमस और सिजेरो के साथ हुआ




अपोलो क्रूज़ ने हीथ स्लेटर को मात दी





पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट ने रॉ के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल को धमकी दी






ऑस्टिन एरीज़ ने टीजे पर्किंस को सिंगल्स मैच में हराया





सैथ रॉलिंस और फिन बैलर को हराकर द मिज़ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर बने


...

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें