Extreme Rules लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Extreme Rules लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

वीडियो: Extreme Rules में हुआ था सैथ रॉलिंस और रैंडी ऑर्टन का स्टील केज मैच

केन की मदद से जीते थे सैथ रॉलिंस


रॉ का पीपीवी एक्सट्रीम रुल्स में 48 घंटों से कम का वक्त बचा है। इस शानदार पीपीवी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बार एक स्टील केज मैच होने वाला है लेकिन ये साल 2015 की तरह चैंपियनशिप के लिए नहीं है बल्कि हार्डी बॉयज का टैग टीम मैच होना है। चलिए हम आपकी साल 2015 के एक्सट्रीम रूल्स की कुछ यादें ताजा करते है।

साल 2015 में सैथ रॉलिंस वर्ल्ड चैंपियन थे और इस पीपीवी के लिए उन्हें खिताब के लिए रैंडी ऑर्टन ने एक स्टील केज मैच में चैलेंज किया था। सैथ रॉलिंस उस वक्त अपनी सिक्यूरिटी जे एंड जे के साथ मैच में आते थे। जबकि रैंडी ऑर्टन अकले ही चैंपियनशिप के लिए रिंग में पहुंचे। मैच काफी शानदार हुआ और रैंडी ऑर्टन ने मैच के शुरुआत से ही सैथ रॉलिंस पर अटैक कर दिया।

हालांकि मैच के कुछ वक्त बाद केन रिंग में पहुंच गए और रैंडी ऑर्टन को चोकस्लैम मार दिया जिसके बाद केन का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने सैथ को चोकस्लैम दिया। सभी को लगा शायद रैंडी ऑर्टन के रूप में उन्हें नया चैंपियन मिलने वाला है तभी केन ने सैथ रॉलिंस को रैंडी के ऊपर रख दिया और कवर करवाया।

कवर करवा  कर केन केज से बाहर जा रहे थे कि रैंडी ऑर्टन ने किक आउट कर दिया। तभी केन वापस आए और टूबस्टोन मारने लगे। रैंडी ने खुद को बचाया और केन को RKO मार दिया, तभी पीछे से सैथ रॉलिंस ने भी रैंडी ऑर्टन को RKO मार दिया और स्टील केज से बाहर निकल गए। इसी के साथ सैथ रॉलिंस ने अपनी चैंपियनशिप भी बचा ली। इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे केन ने दोनों सुपरस्टार्स पर केज में अटैक किया।

Extreme Rules पीपीवी से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने

रविवार को होगा एक्सट्रीम रूल्स का आयोजन।


हार्डी बॉयज का टैग टीम चैंपियनशिप के खिताब जीतने पर इस रविवार को लगाम लग जाएगी। डीएस ब्रेकिंग न्यूज शो में ये खुलासा हुआ है कि एकस्ट्रीम रूल्स पीपीवी में कई चैंपियनशिप पर बदलाव हो जाेगा। उसमें से एक टैग टीम चैंपियनशिप भी है।

इस रविवार को एक्सट्रीम रूल्स में चार टाइटल मैच होंगे। जिसमें टैग टीम, इंटरकॉन्टिनेंटल, क्रूजरवेट और विमेंस चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे। जैसा की पहले भी कहा गया था कि समरस्लैम से पहले इस पीपीवी में कई चैंपियशिप में बदलाव हो जाएगा।

शेमस और सिजेरो एक्सट्रीम रूल्स पीपीव में हार्डी ब्रदर्स को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर लेंगे। पिछले महीने पेबैक में हार्डी बॉयज के खिलाफ हारने के बाद शेमस और सिजेरो ने हील टर्न अपना लिया था। इसके बाद मैट और जैफ हार्डी के खिलाफ ये कई मैच हार चुके है। लेकिन अब हार्डी बॉयज एक्सट्रीम रूल्स में अपना टाइटल गंवा देंगे। और इस बात की पुष्टि हो चुकी है। ये मैच स्टील केज मैच होना है।

एक्सट्रीम रूल्स रॉ का एक बड़ा पीपीवी है, जो की इस रविवार को होगा। इसमें एक फैटल 5 वे मैच भी होगा। जिसमें सैथ रॉलिंस, समोआ जो, फिन बैलर, रोमन रेंस और ब्रे वायट हिस्सा लेंगे। जो इस मैच को जीतेगा वो ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा। अगले महीने होने वाले ग्रेट बॉल्फ ऑफ फायर पीपीवी में ब्रॉक लैसनर के साथ उन सुपरस्टा का चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

Extreme Rules के लिए अभी से लगना शुरु हुई बैटिंग, सामने आए खराब आंकड़े

एक्सट्रीम रूल्स से पहले भाव लगना हुए शुरु


WWE रॉ के आने वाले पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स के लिए अभी से बैटिंग लगने शुरु हो गई लेकिन 4 जून को होने वाले इस पीपीवी के लिए betwrestling द्वारा आंकड़े कुछ ज्यादा खास नहीं लग रहे है। बैटिंग में मेन कार्ड में सबसे ज्यादा पंसद  समोआ जो, नेविल, द मिज, एलेक्सा ब्लिस और हार्डी बॉयज को किया गया है।

हालांकि, इस पीपीवी सबसे ज्यादा निगाहें समोआ जो, सैथ रॉलिंस , रोमन रेंस , ब्रे वायट और फिन बैलर के बीच होने वाले फेटल 5 वे मैच पर होगी क्योंकि इस मुकाबले का विजेता इस पीपीवी के बाद यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ ग्रेट बॉल्स ऑफ फायद में लड़ेगा। इस मैच के लिए समोआ दो पर काफी बैटिंग लग रही है और 4/7 के प्वाइंट्स वो इस मैच के फेवरेट बने हुए है।

दूसरी तरफ रॉ विमेंस चैंपियन को बैली के खिलाफ टाइटल मैच में फेवरेट आंका जा रहा है। कहा जा रहा है कि एलेक्सा ब्लिस इस मैच अपने खिताब को बरकरार रखेंगी। बैली का ब्लिस के साथ फिउड फैंस द्वारा  काफी पसंद किया जा रहा है जिसके कारण एक्स्ट्रीम रूल्स में इस मैच को अलग रखा गया। वहीं इस मैच में ब्लिस प्रबल दावेदार के रुप में देखी जा रही हैं उन्हें 8/15 के अंकों से आंका गया है।

 

रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हार्डी बॉयज को शेमस और सिजेरे के मुताबिक 8/11 से आंका गया है। क्रूजरवेट में नेविल को 4/9 के भाव पर रखा है जबकि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में द मिज का 4/7 का भाव लगाया गया है।

नजर डालते है एक्स्ट्रीम रूल्स पीपीवी की बैटिंग पर-

-WWE यूनिवर्सल चैंपियन #1 कंटेंडर मैच

समोआ जो- 4/7 (64%)

सैथ रॉलिंस- 5/1 (17% )

फिन बैलर- 9/2 (18% )

ब्रे वायट- 7/1 (12% )

रोमन रेंस- 10/1 (9% )

-WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप

एलेक्सा ब्लिस-8/15 (65% )

बैली- 11/8 (42% )

 

-WWE रॉ टैग टीम चैंपियनशिप

द हार्डी बॉयज- 8/11 (58% )

सिजेरो और शेमस- (50% )

-WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप

नेविल- 4/9 (69% )

ऑस्टिन एरिस-7/5 (42% )

-WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

द मिज- 4/7 (64% )

डीन एंब्रोज- 5/4 (44%)

खैर, अब 4 जून को रॉ का एक्सक्लूसिव पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स होने वाला है, देखना होगा की नतीजे कुछ ऐसे ही निकलते है या फिर कुछ उलटफेर फैंस को देखने को मिलेगा।

Extreme Rules पीपीवी में चैंपियनशिप मैच में किए गए बड़े बदलाव

रविवार को होगा एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी का आयोजन


द डर्टी शीट्स पॉडकास्ट में ये खुलासा किया गया है कि रविवार को होने वाले एक्सट्रीम रुल्स पीपीवी में कई बदलाव किए गए है। डीएस ब्रेकिंग न्यूज शो में ये बात रखी गई है। इसमें से एक टाइटल इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप का है। जिसमें बड़ा बदलाव हो सकता हैं।

रविवार को होने वाले एक्सट्रीम रूल्स चार टाइटल मैच इंटरकॉन्टिनेंटल, टैग टीम, विमेंस और क्रूजरवेट चैंपियनशिप होना है। जैसा की पिछली रिपोर्ट में भी कहा गया था समरस्लैम से पहले रॉ के कई चैंपियनशिप में बदलाव जरूर आएगा। कुछ ऐसा ही यहां देखने को मिल रहा है।

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को लेकर ये बात सामने आई है कि मिज इसे अपने नाम कर सकते है। इस मैच में कोई अन्य सुपरस्टार दखलअंदाजी दे सकता है। डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए डीन एंब्रोज अपना टाइटल गंवा देंगे। मिज हील टर्न ले सकते है। और WWE उन्हें  इस किदरदार के साथ चैंपियन बना सकता है। इस मैच में मरीस का भी बड़ा रोल सामने आ सकता है। वो भी मैच में कुछ दखलअंदाजी कर सकती है। रॉ का एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी इस रविवार को आयोजित होगा। इसमें चार चैंपियनशिप मैच के अलावा फैटल 5 वे नंबर वन कंटेंडर मैच भी होगा। इस मैच को जो जीतेगा वो ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा।