Tag team लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Tag team लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

वीडियो: 2 जून 2014 को WWE की शानदार जोड़ी शील्ड टूट गई थी

शील्ड के बाद तीनों ही सुपरस्टार्स बने WWE के चैंपियन


WWE में शील्ड एक ऐसा नाम है जिसको कभी भूला नहीं जा सकता। शील्ड की जब एंट्री क्राउड के बीच में से होती थी तो फैंस का जोश सातवें आसनाम पर होता था।  शील्ड के तीनों पूर्व सदस्य आज के समय में कंपनी के बड़े सुपरस्टार है और तीनों ही शील्ड के अलग होने के बाद अपनी किस्मत बदल चुके हैं।

क्या आप जानते है कि ये जबरदस्त टीम का अंत कब हुआ था? 2 जून साल 2014 को ट्रिपल द्वारा इस टीम को तोड़ा गया था। रिंग में शील्ड खड़ी थी और ट्रिपल एच, रैंडी ऑर्टन के साथ रिंग में बाहर थे।

जिसके बाद सैथ रॉलिंस ने चेयर से रोमन रेंस और डीन एंब्रोज पर अटैक कर दिया और शील्ड को तोड़ दिया। सैथ रॉलिंस ने इस के बाद ट्रिपल एच की एवोल्यूशन और अथोरिटी में हिस्सा लिया। इस दौरान सैथ रॉलिंस चैंपियन भी बने। वहीं रोमन रेंस को भी शील्ड से अलग होने के बाद अच्छा पुश दिया गया वो भी तीन बार चैंपियन बन गए साथ ही डीन एंब्रोज ने भी टाइटल का स्वाद चखा। यानी शील्ड के टूटने से तीनों सुपरस्टार और WWE को काफी फायदा हुआ।

शील्ड ने अपने शुरुआती दौर में काफी सफलता हासिल की और कुछ समय के लिए मानों उनके पास जाना भी किसी के बस में नहीं था। साल 2012 में हुए सर्वाइवर सीरीज में डेब्यू के बाद से ही शील्ड ने लगातार अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया और यह एक ऐसी टीम बन गई थी, जिसे सब खौफ खाने लगे थे।

यहां तक कि शील्ड ने रैसलमेनिया में अपने पहले मैच में भी जीत दर्ज की और शेमस, रायबैक और बिग शो की टीम को हराया। हालांकि अभी तक वो चैम्पियन नहीं बने थे। हालांकि उनकी यह इच्छा पूरी हुई एक्सट्रीम रूल्स में पीपीवी में, जहां रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस टैग टीम चैम्पियन बने, तो डीन एम्ब्रोज़ यूएस चैम्पियन बने।

खैर, शील्ड को टूटे अब तीन साल हो गए है और तीनों सुपरस्टार्स ने अपना-अपना रास्ता तय कर लिया है। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज तीनों ही अभी रॉ का हिस्सा है जिससे फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर से शील्ड का वहीं भयानक रूप देखने को मिलेगा। इस वीडियो में आप दख सकते है कि कैस शील्ड टूट गई थी।

Extreme Rules में WWE द्वारा स्टील केज मैच कराने की वजह सामने आई

4 जून को होगा एक्सट्रीम रूल्स का आयोजन। स्टील केज मैच में मैट और जैफ हार्डी रॉ टैग टीम चैंपियनशिप शेमस और सिजेरो के खिलाफ डिफेंड करेंगे।


Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टजर ने ने हाल की एपिसोड में WWE द्वारा एक्सट्री रूल्स में हार्डी ब्रदर्स का लैडर मैच बुक नहीं करने का कारण बताया है।

20 मई को शिकागो में हुए NXT टेकओवर में NXT टैग टीम चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच हुआ था। इसी को देखते हुए डेव मैल्टजर ने कई सवाल WWE के ऊपर उठाए है।

इस हफ्ते रॉ में मैट हार्डी का सामना शेमस के साथ हुआ था। इस मैच में मैट हार्डी ने शेमस को हरा दिया था। इसी को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है है कि अब एक्सट्रीम रूल्स में रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए इनका मुकाबला होगा। मैट हार्डी ने खुद बयान दिया की वो एक्सट्रीम रूल्स में स्टील केज मैच में शेमस और सिजेरो के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

जब मैट हार्डी ने ऐसा कहा तो ये कई फैंस के लिए सरप्राइज था। फैंस ने ये सोचा था की हार्डी के लिए अब अगले पीपीवी में लैडर मैच होगा। लेकिन लैडर मैच हटा कर इसे स्टील केज मैच कर दिया गया है।

इसी के तहत डेव मैल्टजर ने कहा की ये ही कारण है कि NXT के लैडर मैच को शो नहीं किय गया था।  अगर अफवाहों पर भरोसा करें तो WWE खुद ऑफिसियल इस टैग टीम लैडर मैच की घोषणा नहीं करना चाहता था। WWE चाहता था की पहले इस लैडर मैच को कराया जाए उसके बाद हार्डी और शेमस, सिजेरो के बीच स्टील केज मैच की घोषणा की जाए।

मैट और जैफ हार्डी रॉ टैग टीम चैंपियनशिप को एक्सट्रीम रूल्स में शेमस और सिजेरो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। एक्सट्रीम रूल्स 4 जून को होगा। इससे पहले क्योंकि हार्डी ब्रदर्स का हमेशा टैग टीम के तौर पर लैडर मैच हुआ है। NXT में भी हमेशा इनके लैडर मैच हुए है। इसी को देखते हुए फैंस को अब झटका लग गया है। क्योंकि फैंस WWE में भी ये ही लैडर मैच चाहते थे।

WWE चैम्पियन जिंदर महल ने कहा 3mb में आ सकते थे डीन एम्ब्रोज़

अगर एम्ब्रोज़ 3mb का हिस्सा होते, तो क्या शील्ड कभी बन पाती


टॉक इस जैरिको के एपिसोड में जिंदर महल ने इस बात का खुलासा किया की 3 mb में हीथ स्लेटर की जगह आ सकते थे डीन एम्ब्रोज़। यह आइडिया शील्ड के बनने से पहला का था।

3mb की शुरुआत 21 सितंबर 2012 को हुई, जब हीथ स्लेटर, जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर ने ब्रोडस क्ले के ऊपर हमला किया। इस ग्रुप ने अपने ज़्यादातर मैच हारे और यह तीनों 12 जून 2014 तक ही साथ में रहे, जिसके बाद कंपनी ने मैकइंटायर और महल को निकाल दिया।

शील्ड ने 2012 सर्वाइवर सीरीज के दौरान डैब्यू किया था, जहां उन्होंने रायबैक के ऊपर हमला किया था, जिसकी वजह से सीएम पंक WWE चैंपियनशिप को रिटेन करने में कामयाब हुए। हाउंड ऑफ जस्टिस 2 जून 2014 तक साथ में थी, जिसके बाद सैथ रॉलिंस ने अपनी टीम को धोखा दिया और अथॉरिटी का हाथ मिलाया।

महल ने कहा, "मैं टीवी आया, मुझे नहीं याद नहीं हम कहाँ थे। मैं जब बिल्डिंग में आया, तो मैंने हीथ स्लेटर को देखा। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने विंस मैकमैहन के साथ मीटिंग की और वो अपना बैंड शुरू करेंगे, मैंने पूछा उसमे कौन होगा?

उन्होंने कहा मुझे नहीं पता फैनडांगो उस समय आ रहे थे, डीन एम्ब्रोज़ भी थे। शायद एम्ब्रोज़ को पता नहीं था कि वो शील्ड का हिस्सा बनने वाले हैं, उनके लिए कुछ अलग ही प्लैन थे।"

जिंदर महल ने यह भी कहा कि 3mb ने अपनी लय शील्ड के डैब्यू के बाद खोई। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार उनकी इस मुद्दे पर बात हो रही थी, तब विंस ने कहा कि वो सिर्फ एक ही 3 मैन यूनिट पर ध्यान दे सकते हैं।

चैंपियनशिप हारने के बाद भी अगर जिंदर महल मेन इवेंट का हिस्सा बने रहे, तो निश्चित ही वो फ्यूचर में शील्ड से जरूर भिड़ेंगे। स्लेटर और मैकइंटायर भी इस समय WWE के साथ है और आने वाले समय में एक दिलचस्प सेगमेंट तो निश्चित ही देखने को मिलेगा।

Raw में अगले हफ्ते होगा रोमन रेंस Vs सैथ रॉलिंस का मुकाबला और फिन बैलर, ब्रे वायट, समोआ जो का ट्रिपल थ्रेट मैच

इस हफ्ते की रॉ में किया कर्ट एंगल ने एलान


इस हफ्ते की रॉ में एक्सट्रीम रूल्स ने पहले कई बिल्ड अप देखने को मिले साथ ही कर्ट एंगल ने अगले हफ्ते की रॉ को ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए कुछ मैचों का एलान किया। दरअसल, रॉ के मेन इवेंट के खत्म होने के बाद जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने दो बडे़ मैचों का ऐलान एक्सट्रीम रूल्स से पहले की रॉ के लिए किया जिसमें रोमन रेंस Vs सैथ रॉलिंस की भिड़त होगी जबकि फिन बैलर के सामने ट्रिपल थ्रेट मैच के लिए ब्रे वायट और समोआ जो की चुनौती होगी।

The massive main events continue! Per @RealKurtAngle, @FinnBalor meets @SamoaJoe & @WWEBrayWyatt in a  match NEXT WEEK! 

PLUS: The  @WWERollins will go one-on-one with @WWERomanReigns NEXT WEEK on ! OH, IT'S TRUE! IT'S DAMN TRUE!

दरअसल, इस हफ्ते रॉ में कर्ट एंगल ने मेन इवेंट मैच में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की जोड़ी के सामने ब्रे वायट और समोआ जो का चैलेंज रखा। मैच काफी रोमांचक हुआ जिसको कर्ट एंगल बैकस्टेज देख भी रहे थे। रेंस और सैथ के बीच गलतफैहमी के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद बैकस्टेज मैच देख रहे कर्ट एंगल के पास पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर पहुंचे और अगले हफ्ते एक बड़े मैच की डिमांड की। 


इस मांग को देखते हुए कर्ट ने एलान किया कि फिन बैलर को ट्रिपल थ्रेट मैच में समोआ जो और ब्रे के खिलाफ लड़ाना होगा जबकि सैथ और रोमन की कहा-सुनी को देखते हुए रेंस और सैथ का मैच भी एक्सट्रीम रूल्स से पहले की रॉ में तय कर दिया। एक्सट्रीम रूल्स से पहले इन दो मैचों से लगभग साफ हो जाएगा कि पीपीवी में फेटल 5 वे मैच में कौन जीत सकता है। हालांकि अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है ऐसे में देखना होगा कि एक्सट्रीम रूल्स से पहले की रॉ में इन पांचों सुपरस्टार्स के बीच किस तरह का रोमांच देखने को मिलेगा।  

WWE Backlash में टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए

टायलर ब्रीज टैग टीम चैंपियनशिप मैच में अलग ही किरदार में नज़र आए


बैकलैश पीपीवी में ब्रीजांगो और द उसोज के बीच स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप मैच की शुरुआत काफी अजीब तरीके से हुई, जब टायलर ब्रीज रिंग के अंदर जैनिटर बनकर आए।



जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा टायलर ब्रीज, ग्रैंडमा ब्रीज बन गए, जिसमें उन्होंने उन्हें ग्रे विग, ग्लास और एक ब्लू ड्रैस जिसके अंदर टाइट्स अंदर थे।




मैच में एक पल वो भी आया जब जिमी उसो ने ब्रीज का ड्रैस छीनकर रिंग के बाहर कमेंट्री टेबल पर फेंक दिया। वो ड्रैस सीधे जाकर जेबीएल के चहेरे पर गिरा और उसके बाद क्राउड़ पागलों की तरह हंसने लगे और मानों उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वहाँ हो क्या रहा है।


जेबीएल को क्राउड़ बिल्कुल भी पसंद नहीं करते और ज़्यादातर फैंस उन्हें बैकस्टेज बुली के लिए नफरत करते हैं, जिसकी शिकायत कई WWE सदस्यों ने की। दर्शकों को जेबीएल का यह हाल होते हुए काफी अच्छा लग रहा था। इस मैच में उसोज हील के तौर पर आए थे और उनसे भी बड़े हील ने इस मैच में उनकी जगह ले ली। खासकर उस पल के लिए जब जेबीएल के साथ यह सब हो रहा था।

जेबीएल की जितनी बातें बैकस्टेज से सामने आती है, उसको देखते हुए उनके साथ ऐसा होते हुए देखकर फैंस को काफी खुशी मिली और इसी वजह से वो सैगमेंट और भी खास बन गया।


बात चैंपियनशिप मैच की जाए, तो उसमें द उसोज ने ब्रीजांगो के खिलाफ आसानी से अपने टाइटल को डिफ़ेंड कर लिया। अब देखना होगा कि उनके लिए आगे कौनसी कहानी उनका इंतज़ार कर रही है।

Backlash में 6 वूूमेन टैग टीम मैच खत्म करने के 5 संभावित तरीके

'वेलकमिंग कमिटी' ने स्मैकडाउन लाइव में मचा रखी है धूम, क्या उनकी होगी इस 6 विमेन टैग टीम मुकाबले में जीत ?


इस रविवार को होने वाले बैकलैश में स्मैकडाउन लाइव की सभी 6 महिला रैसलर्स का आपस में टैग टीम मुकाबला होगा। हाल ही में बनी 'वेलकमिंग कमिटी' जिसमे नटालिया, कार्मेला, तमिना और उनके मैस्कॉट जेम्स एल्सवर्थ हैं, का सामना शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच और स्मैकडाउन लाइव की विमेन चैंपियन नेओमी से होगा।

इन सभी शानदार रैसलर्स को एक साथ रिंग में देखना काफी मज़ेदार होगा, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि WWE भविष्य में 'वेलकमिंग कमिटी' का इस्तेमाल कैसे करता है। WWE के सामने नेओमी के लिए टाइटल कन्टेंडर को ढूंढने की भी चुनौती होगी।

आइये नज़र डालते हैं बैकलैश में होने वाले इस 6 विमेन टैग टीम मुकाबले का अंत किन 5 तरीकों से हो सकता है।

शार्लेट, नेओमी और बैकी के आपसी झगड़े से

charlottebecky-1446084665-800
इस 6 विमेन टैग टीम मैच की फेस साइड अपने विरोधी 'वेलकमिंग कमिटी' की तुलना में कमज़ोर दिखती है। फेस साइड का आपसी तालमेल अच्छा नहीं है, जो मैच के समय उनके खिलाफ जा सकता है।

नटालिया, कार्मेला और तमिना साथ मिलकर अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच की आपस में पटती नहीं है और दोनों की नज़र अपने तीसरे पार्टनर नेओमी के टाइटल पर भी हो सकती है। 

जीत के बाद शार्लेट करेंगी नेओमी पर अटैक

20170418_SD_Preview_NaomiCharlotte--0c5228afcb79b7355660cb248b2f97c1
शार्लेट की निगाहें स्मैकडाउन लाइव विमेन चैंपियनशिप पर काफी समय से टिकी हुई है और बैकलैश में पार्टनर होने के बावजूद शार्लेट ने पिछले मंगलवार को कहा था कि उनके और नेओमी के बीच में अभी बिज़नेज़ बाकी है।

दोनों के बीच इसके पहले हुई चैंपियनशिप भिड़ंत नो कांटेस्ट में खत्म हुई थी, क्योंकि 'वेलकमिंग कमिटी' ने मैच में आकर खलल डाल दिया था। लेकिन बैकलैश में मुकाबला जीतने के बाद शार्लेट के नेओमी पर अटैक करने के काफी चांसेज़ हैं। 

एल्सवर्थ की मदद से कार्मेला की जीत

skysports-the-welcoming-committee-carmella-tamina-natalya-wwe-smackdown-becky-lynch_3944135-1494980023-800
रविवार को इस 6 विमेन टैग टीम मैच में एल्सवर्थ का 'वेलकमिंग कमीटी' के प्लान में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। वे इस मैच के दौरान रिंगसाइड में अपनी दोस्त कार्मेला की मदद करते नज़र आ सकते हैं।

वेलकमिंग कमिटी की लीडर अभी नटाल्या हैं, लेकिन कार्मेला एक प्रतिभाशाली युवा रैसलर हैं और अगर उनकी रविवार को जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है तो उन्हें आने वाले समय में उन्हें नेओमी के खिलाफ टाइटल शॉट का मौका मिल सकता है। 

नटालिया कर सकती हैं नेओमी को पिन

natalya-1495005975-800
नटालिया 'वेलकमिंग कमिटी' की लीडर हैं और बैकलैश में अगर उनकी टीम  जीतती है, तो उनका इस जीत में महत्वपूर्ण हाथ रहेगा। रविवार को नटाल्या चैंपियन नेओमी को हराकर अपने नए स्टेबल को मजबूत बना सकती हैं।

नटालिया की जीत उन्हें नेओमी के खिलाफ स्मैकडाउन वीमेन चैंपियनशिप का नंबर-1 कन्टेंडर बनने का भी मौका दे सकती है। या उनके और शार्लेट के बीच में नंबर 1 कन्टेंडर के लिए मैच हो सकता है। 

बैकी देंगी अपने टीममेट्स को धोखा

becky_lynch_bio-1488737364-800
बैकी लिंच, बैकलैश में होने वाले मुकाबले में अपनी टीम को धोखा दे सकती हैं। हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल नज़र आता है, लेकिन WWE में कुछ भी संभव है। बैकी पहली रैसलर थीं, जिन्हे पिछले साल ब्रांड अलग-अलग होने के बाद स्मैकडाउन लाइव में ड्राफ्ट किया गया था।

लेकिन वो नेओमी और एलेक्सा ब्लिस के आने से धीरे-धीरे फैंस की नज़रों से ओझिल होती गई और उनके कैरेक्टर को दोबारा इंट्रस्टिंग बनाने के लिए वे इस मुकाबले में अपनी टीम को धोखा देकर 'वेलकमिंग कमिटी' से जुड़ सकती हैं या इंडिपेंडेंट बन सकती हैं।