Randy orton लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Randy orton लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5 वजह से WWE टाइटल खोने के हकदार थे रैंडी ऑर्टन

रैंडी आर्टन बैकलैश पर जिंदर महल के हाथों WWE टाइटल हार गए थे


इस समय में WWE में जिंदर महल की जीत का समय है, बैकलैश पर रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जीत के बाद जिंदर महल अब नए WWE चैंपियन बन गए हैं, लेकिन विडंबना यह है कि लोग वास्तव में भारतीय-कनाडाई मूल के जिंदर महल की इस जीत पर नफरत कर रहे हैं। तथ्य यह है कि जिंदर महल की जीत के बाद रैंडी ऑर्टन के पास WWE की कोई बड़ी बेल्ट नहीं है।

बैकलैश पर रैंडी ऑर्टन की हार की वज़ह के कई कारण है, हम आपको उन कारणों को बताएंगे, जिससे आप यह समझ पाएंगे कि वाकई रैंडी ऑर्टन WWE टाइटल गंवाने के हकदार थे, तो आइए बिना किसी देरी के हम आपको उन 5 वज़ह के बारे में बताते है, जिससे यह साबित होता है कि रैंडी ऑर्टन टाइटल गवांने के हकदार थे।


वायट को इंसाफ
2-1495608488-800
रैसलमेनिया 33 पर रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच हुए मुकाबले में ब्रे वायट जीत के बड़े दावेदार थे और वह इसके हकदार भी थे, हालांकि इसके बाद हॉउस ऑफ हॉरर मैच को रखना बस एक मनोंरजन के रुप में थे, लेकिन रैसलमेनिया पर उनकी हार, यह सही नहीं था।

इसको देखते हुए हम कह सकते हैं कि रैंडी ऑर्टन का जिंदर महल के खिलाफ टाइटल गंवाना सही था।

5 चीजें जो रैंडी ऑर्टन को फिर से खुद को साबित करने के लिए करनी चाहिए

WWE के लिए दोबारा महत्वपूर्ण बनने के लिए रैंडी ऑर्टन क्या क्या कर सकते हैं


WWE बैकलैश में जिंदर महल से अपना WWE टाइटल हारने के बाद रैंडी ऑर्टन चैंपियन नहीं रहे। कुछ दिनों पहले की बात अलग थी लेकिन सच यही लगता है कि आज के परिदृश्य में द वाइपर WWE के लिए उतने महत्वपूर्ण नहीं रह गए हैं और अब जरूरत है हमें इस समस्या की जड़ तक जाने की।

निश्चित तौर से अभी भी उनमें जबरदस्त रैसलिंग मैच लड़ने की क्षमता है लेकिन साथ ही अब रैंडी को यह समझना होगा कि सिर्फ इससे ही काम नहीं बनने वाला बल्कि अब उन्हें इस बिज़नेस पर अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कुछ और अधिक करना होगा। हम यही बात 6 साल पहले भी कह रहे थे लेकिन वायट फैमिली का ठोस साथ मिलने के बावजूद भी इसमें कोई खास प्रगति करने की कोशिश नहीं की गयी।

ऑर्टन अभी भी इतने युवा हैं कि 2017 और उसके बाद के सालों में भी अपना प्रभाव बना सकते हैं लेकिन कई सारी ऐसी चीजें हैं जिन्हें अब बदलने की जरूरत है। एक प्रशंसक के तौर पर हम सिर्फ उनके जबरदस्त मुकाबले ही नहीं देखना चाहते बल्कि एक कैरेक्टर के तौर पर भी उनका विकास देखना चाहते हैं जो हाल फिलहाल उस लैजेंड किलर या क्रेजी चैंपियन की तुलना में कहीं दिखाई नहीं देता जिसे हम सभी जानते और प्यार करते थे।

चलिए यहां हम 5 ऐसी चीजों का जिक्र करने जा रहे हैं जिनपर ध्यान देकर रैंडी फिर से WWE के लिए महत्वपूर्ण बन सकते हैं

1. पहनावा 

b3bpebi-1495624747-800
इस बात का जिक्र पहले भी किया जा चुका है - रैंडी ऑर्टन हमेशा गंभीर और नीरस ड्रेस पहनते हैं। कपड़ों में थोड़ा सा परिवर्तन उनके पूरे के पूरे कैरेक्टर में नयापन ला सकता है जिसका अभी तक पूरी तरह से कभी उपयोग नहीं किया गया।

उदाहरण के लिए रैसलमेनिया 31 में उनके गेटअप को ही ले लीजिये। अपनी चमकदार रैसलिंग गियर और एल्बो पैड्स में रैंडी शानदार लग रहे थे (जो बेहद महत्वपूर्ण है) क्योंकि पूरा पहनावा उनपर काफी जंच रहा था। कई लोगों को लग रहा होगा कि यह बेकार की बात है लेकिन कोई भी इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि स्टाइल और पहनावे में जरा सा बदलाव प्रशंसकों का ध्यान आसानी से खींच सकता है। अपना लुक बदलो रैंडी..

2. हील टर्न

apthlsf-1495624725-800
मिस्टर ऑर्टन को वास्तव में अपने दिमाग में आवाजें सुनाई देती हैं, और यह वह कारण है कि क्यों उनके इतने सारे हील के रूप में किये काम इतने सफल रहे। उन्हें बिना मतलब के हाई फ्लाइंग मूव्स करने की जरूरत नहीं है लेकिन उनके काम करने का तरीका ही कुछ ऐसा है कि एक चेहरा बनने की अपेक्षा एक हील का किरदार उनपर ज्यादा जंचता है।

ऑर्टन को अगर ध्यान से देखें तो एक हील के रूप में भी वे बहुत शांत और कैलकुलेटेड हैं और अपने विरोधी को चुनने में भी पूरा समय लेना पसंद करते हैं। जब ऑन स्क्रीन उनकी ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने की बात आती है तो, इन सभी चीजों का बहुत ही बेहतरीन तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे में वाइपर के लिए बेबीफेस के खिलाफ कई सारे जबरदस्त मुकाबले अभी भी ब्लू ब्रांड पर रखे हुए हैं।


3. टॉक शो 

kgh1oie-1495624704-800
लगभग सभी बड़े सुपरस्टार कंपनी के साथ ही साथ अपने पर्सनल प्रोजेक्ट को भी प्रमोट करने के लिए लगातार टॉक शो में जाते रहते हैं और यह बहुत अच्छा तरीका भी है। चाहे ये जिमी फ़ॉलोन, कॉनन, जिमी किम्मेल या फिर कोई दूसरा शो हो, किसी भी सुपरस्टार को ऐसी बड़ी और शानदार ऑडियंस के साथ जोड़ने का बेहतर तरीका है जो उनके काम से उतना परिचित नहीं हैं। ऐसे ही शो में वे अपने को दिखा सकते हैं और अपने बारे में बताकर लोगों को खुद को समझने का मौका दे सकते हैं। यकीनन जो दिखता है वो बिकता है।

कारण कुछ भी हो लेकिन, ऑर्टन ने अपने पूरे करियर के दौरान लाइमलाइट में आने के लिए इस हिस्से की चकाचौंध को पूरी तरीके से नजरअंदाज किया है जो कि यह देखते हुए आश्चर्यजनक लगता है कि वे बेहद करिश्माई रैसलर हैं।

वे ऐसे किसी भी शो के लिए पूरी तरह से सही हैं और यह उनकी उस हल्की और नीरस प्रतिष्ठा को सुधारने में मदद कर सकता है जिसे हम सभी जानते और जिससे नफरत भी करते हैं।



4. नयी चाल और कदम 

xij2tfh-1495624675-800
रोप डीडीटी, सुप्लेक्स, बैक ब्रेकर, RKO । जब हम रैंडी के द्वारा लगातार प्रयोग किये जाने वाले मूव्स की बात करते हैं तो ये  सभी मूव्स उनके प्रभावशाली लेकिन बेहद छोटे बायोडाटा में देखने को मिलते हैं लेकिन अब सिर्फ यही काफी नहीं हैं क्योंकि बड़े मूव्स की कमी को पूरा करने के लिए ऑर्टन की ऑन स्क्रीन उपस्थिति उतनी नहीं है जितनी कि हल्क होगन की थी।

तो फैंस को खड़ा होने को मजबूर कर देने यानि की और ज्यादा रोमांच के लिए, क्यों न इस रिज्यूम में कुछ अतिरिक्त मूव्स का इजाफा किया जाये। अगर विंस की और से हरी झंडी मिल जाये तो आप पंट किक को दोबारा वापस ला सकते हैं। रैंडी एक महान रैसलर हैं और हमेशा रहेंगे लेकिन अगर उन्हें अपनी स्किल्स को और भी बड़े पैमाने पर दिखाने की अनुमति नहीं दी जाती तो इसका क्या मतलब बनता है ?


5.  युवा स्टार्स को सिखाना 

nlp1ydu-1495624642-800
RKO मूव्स के बादशाह को उनके पूरे करियर के दौरान बेहद स्वार्थी ही माना गया है। यह उनकी ऐसी प्रतिष्ठा है जो शायद सही नहीं है। यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि आप किससे और किस बारे में बात कर रहे हैं। इस वजह से, प्रशंसकों को लगता है कि ओर्टन सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं और WWE यूनिवर्स के कई मेंबर उनसे वो जुड़ाव नहीं महसूस करते।

यह एक अच्छा आइडिया हो सकता है। ऑर्टन को सीधे ही रोस्टर पर मौजूद कुछ युवा प्रतिभाओं को रैसलिंग की बारीकियाँ सिखाना शुरू कर देना चाहिए। आख़िरकार अब रैंडी को पर्याप्त अनुभव हो चुका है और रोस्टर पर मौजूद नए टैलेंट को इस लेजेंड्री रैसलर की उपस्थिति का नियमित अंतराल पर फायदा मिल सकता है।

रैंडी को इसे जरूर अमल में लाना चाहिए। इससे उनके कैरेक्टर के साथ साथ युवा प्रतिभाओं और बिज़नेस को भी लाभ मिलेगा।

रैंडी ऑर्टन को Smackdown Live का रोमन रेंस मानते हैं विंस मैकमैहन

स्मैकडाउन लाइव के रोमन रेंस का खुलासा हुआ


An inside source के हिसाब से विंस मैकमैहन को रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस में काफी कम फर्क नज़र आता है और यह बात इन दोनों को मिल रहे पुश को देखकर नज़र भी आती है।

रैंडी ऑर्टन को हाल में काफी बड़ा पुश मिला और उन्होंने इस साल रॉयल रंबल जीता, इसके अलावा वो रैसलमेनिया 33 में ब्रे वायट को हराकर WWE चैम्पियन बने थे। उसके अलावा रोमन रेंस को भी पिछले कई सालों से बड़ा पुश मिल रहा है और वो लगातार 3 सालों से रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं।

रैसलमेनिया 33 से कुछ हफ्ते पहले रेंस को हील बनाने की बात कहीं जा रही थी, लेकिन विंस को लगा कि बिग डॉग बेबीफेस के तौर पर ही आगे बढ़ेंगे।

बात ऑर्टन की करें, तो विंस मैकमैहन उनसे ज्यादा ही प्रभावित है और वाइपर इतनी जल्दी टाइटल नहीं हारने वाले। इसका सीधे तौर पर मतलब यह है कि इस रविवार बैकलैश पीपीवी में जिंदर महल के खिलाफ कोई दिक्कत नहीं हिने वाली। उम्मीद की जाए, तो समरस्लैम या फिर उसके बाद तक चैम्पियन बने रह सकते हैं।

दूसरी रिपोर्ट के अनुसार विंस मैकमैहन ने पिछले साल अगस्त में ऑर्टन को पुश देने की तैयारी की, जिसके बाद वो स्मैकडाउन का फेस बने, रॉयल रम्बल मैच जीते और रैसलमेनिया 33 में WWE चैम्पियन भी बने।



रैंडी ऑर्टन बैकलैश पीपीवी में WWE चैंपियनशिप को रिटेन करेंगे और उम्मीद की जाए, तो वो चैम्पियन बने रहेंगे। रोमन रेंस एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में फैटल 5 वे मैच में नज़र आएनेगे और उसके बाद वो मिज के साथ फिउड में आएंगे।

कुछ वक्त तक चैंपियनशिप के साथ नजर आएंगे रैंडी ऑर्टन, बैकलैश में जीत सकते हैं ऑर्टन

क्या विंस गाय हो गए हैं रैंडी ऑर्टन ?


WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन के लिए कहा जा रहा है कि वो अपना खिताब जल्द नहीं गंवाने वाले हैं। Dirty Sheet Podcast के मुताबिक रैंडी के लिए कंपनी ने अच्छे प्लान बनाए है और वो खिताब के साथ लंबे वक्त रहेंगे।
रैंडी ऑर्टन को साल 2017 में जबरदस्त पुश दिया गया, पहले रैंडी ऑर्टन ने रॉयल रंबल को जीता उसके बाद WWE चैंपियनशिप को रैसलमेनिया 33 में ब्रे वायट से जीता।

रैंडी ऑर्टन के लिए कहा जा रहा है कि ऑर्टन अब "विंस मैकमैहन गाय हो गए है। " और अब वो जल्द चैंपियनशिप नहीं हारने वाले हैं। अब उम्मीद है  कि वो बैकलैश पीपीवी में  जिंदर महल को हरा देंगे और लगभग समरस्लैम तक टाइटल अपने पास रखेंगे।

हालांकि, रैंडी ऑर्टन को पिछले साल अगस्त में विंस मैकमैहन का साथ मिला जिसके बाद उन्होंने रैंडी ऑर्टन को पहले रॉयल रंबल का विनर बनाया उसके बाद टाइटल जीताकर स्मैकडाउन का फेस बना दिया। बताया गया है कि चोट के बाद रैंडी ने जिस अंदाज से वापसी की थी उससे विंस काफी प्रभावित हुए थे जिसके बाद उन्हें समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच दिया गया था। इतना ही रैंडी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते कहा जा रहा है कि ये बिल्कुल वैसे ही हो रहा है जैसे रोमन रेंस के साथ रॉ में हुआ था।

यह भी पढे़: Backlash 2007 में सीना, माइकल्स, ऐज, ऑर्टन के बीच हुआ एक जबरदस्त फैटल 4 वे मैच

खैर, रैंडी ऑर्टन संडे को शिकागो में होने वाले स्मैकडाउन के पीपीवी बैकलैश में जिंदर महल के खिलाफ चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले है और उम्मीद है कि वो अपनी बादशाहत को बरकरार रखेंगे। जिसके बाद रैंडी ऑर्टन शायद मनी इंन द बैंक पीपीवी में रुसेव के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ सकते हैं।

यह भी पढे़: WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 18 मई, 2017


अब देखना दिलचस्प होगा कि अब जब रैंडी विंस गाय बन गए है तो WWE रैंडी के साथ मिलकर कैसे-कैसे फ्यूचर प्लान बनाती है लेकिन अगर रुसेव को चैंपियनशिप के लिए मैच दिया जाता है तो इससे साफ हो जाता है कि एजे स्टाइल्स टाइटल की पिक्चर में नहीं आने वाले है और कुछ वक्त फेस ऑफ ब्लू ब्रांड रैंडी ऑर्टन की रहेंगे।