john Cena लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
john Cena लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


रॉयल रम्बल में WWE चैंपियनशिप के लिए हुए मैच में सीना ने स्टाइल्स को हराया था


2017 के पहले पे-पर-व्यू में WWE चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच एक एतिहासिक मैच हुआ। दोनों ही स्टार्स ने मैच में अपना पूरा दमखम लगाया और मैच को एक यादगार मैच में बदल दिया। लेकिन किस्मत जॉन सीना के पास थी, जिन्होंने एजे स्टाइल्स को हराया और रिकॉर्ड़ 16वीं बार WWE चैंपियन बने।

जॉन सीना ने 16वीं बार टाइटल अपने नाम कर रिक फ्लेयर के 16 चैंपियनशिप के रिकॉर्ड़ की बराबरी की। जॉन सीना को उनकी इस शानदार उपलब्धि की बधाई देने के लिए रिक फ्लेयर मौजूद थे।

हाल ही में WWE ने एलान किया था कि कर्ट एंगल को हॉल ऑफ फेम क्लास 2017 में शामिल किया जाएगा। तब से अटकलें लगाई जा रही थी कि कर्ट एंगल रॉयल रम्बल से वापसी कर सकते हैं। लेकिन फैंस को ऐसा देखने को नहीं मिला। कर्ट एंगल ने जॉन सीना की रिकॉर्ड़ जीत पर ट्विटर के जरिए उन्हें बधाई दी।

कर्ट एंगल ने कहा, "मैं जॉन सीना को रिक फ्लेयर के 16 टाइटल जीतने के रिकॉर्ड़ की बराबरी करने पर बधाई नहीं दूंगा क्योंकि जॉन सीना का समय अभी खत्म नहीं हुआ है। सीना रिटायर होने से पहले 17वां WWE टाइटल जरूर जीतेंगे"।

जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच एक शानदार मैच हुआ। दोनों ही स्टार्स ने मैच में अपने सभी मूव्स का इस्तेमाल कर बढ़त बनाने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी जॉन सीना के हाथ लगी और उन्होंने पहली बार एजे स्टाइल्स को हराया और WWE के नए चैंपियन बनें।

जॉन सीना अब स्मैकडाउन लाइव के एक्सक्लूजिव पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर में एलिमिनेशन चैंबर के अंदर 5 दूसरे सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल को डिफ़ेंड करेंगे और अगर वो अपने टाइटल को डिफ़ेंड करने में कामयाब होते है, तो रैसलमेनिया के मेन इवेंट में उनका सामना रॉयल रम्बल मैच के विजेता रैंडी ऑर्टन से होगा।

हॉल ऑफ फेम माइकल हेज बोले, रैसलमेनिया में चाहते हैं रोमन रेंस और जॉन सीना का मैच

क्या रैसलमेनिया में होगा रोमन रेंस और जॉन सीना का मैच ?


WWE हॉल ऑफ फेमर माइकल हेज चाहते की रैसलमेनिया में रोमन रेंस और जॉन सीना का शानदार मैच देखने को मिले। हाल ही में टेबल फॉर 3 में दस्तक दी और हेज ने खुलासा किया की उनकी इच्छा है कि रैसलिंग के दो दिग्गज सीना और रोमन रेंस का मैच ग्रेंड स्टेज पर होना चाहिए।

जॉन सीना और रोमन रेंस इस वक्त WWE के वो बड़े स्टार्स है जिसे फैंस पसंद भी करते है वहीं कुछ फैंस नफरत भी लेकिन फिर भी ये दोनों कंपनी के बड़े नामों से एक है। उम्मीद है कि जब कंपनी फ्यूचर में इनके फिउड के लिए बीज बोने का प्लान करेगी तो उससे पहले दोनों का बड़ा पुश दिया जा सकता है।

 

हेज ने हाल ही में टेबल फॉर 3 में शिरकत की थी जहां उनके साथ एरिक बिशौफ और जिम कोर्नेट थे। इन तीनों प्रोफेशनल रैसलिंग के बड़ा दिग्गजों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। माइकल हेज अभी WWE में बैकस्टेज काम कर रहे हैं और उनकी रेख-देख में जॉन सीना और रोमन रेंस दोनों ही आते हैं।

" सीना एक काफी बड़े सुपरस्टार है लाइव इवेंट में सीना को पसंद किया जाता है, बच्चे, लड़कियां उन्हें चाहते हैं। सीना से हमेशा से पॉजेटिव वाइब्स आती है।"

"हालांकि जब सीना कहीं भी जीत दर्ज करते है तो हर कोई पॉप करता है, लेकिन सीना से खुद को संभाल कर रखा है और काफी आगे तक अपने आप को लेकर गए है। सीना अभी भी कंपनी के लिए काम कर रहे है, मेहनत कर रहे हैं साथ ही वो इस बिजनेस को प्यार करते हैं।  "

खैर, जॉन सीना ने रैसलमेनिया 33 के बाद से रिंग से ब्रेक लिया था। 40 साल के जॉन सीना से उम्मीद है कि वो WWE में स्मैकडाउन ब्रांड में इस महीने वापसी करने वाले हैं। दूसरी तरफ रोमन रेंस है जो रेड ब्रांड में है और एक्सट्रीम रूल्स में होने वाले फेटल 5 वे मैच के लिए तैयारियां कर रहे हैं। अगर रोमन रेंस जीत हासिल करते है तो उनको ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मौका मिल सकता है। देखना होगा कि माइकल हेज जो रैसलमेनिया के लिए चाहते है क्या वो मुमकिन होगा या फिर न हीं।

जॉन सीना ने प्रोफेशनल रैसलरों की कम उम्र में मौत की वजह के बारे में बताया

सीना ने रैसलरों की मौत पर बड़ा बयान दिया


WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने हाल ही में The Playback Podcast को एक इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान जॉन सीना ने प्रोफेशनल रैसलरों की कम उम्र में मौत को लेकर अपनी बात रखी। सीना का मानना था कि समय से पहले होने वाली कुछ रैसलरों की मौत उनकी रहन-सहन और आदतों पर निर्भर करती हैं।

जॉन सीना ने इस मामले पर बोलते हुए कहा, "प्रोफेशनल रैसलिंग में बहुत सारे रैसलर हैं, जो साल के ज्यादातर दिनों में ट्रेवल करते हैं और वो खुद का ख्याल अच्छे से रखते हैं। काफी सारे ऐसे रैसलर्स भी हैं, जो मानते हैं कि जिंदगी सिर्फ आज का नाम है, जो करना है आज में ही करो। अगर आप ये सोच रखेंगे तो चीजें मुश्किल होती ही जाएंगी।"

प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास में बहुत सारे रैसलर्स हैं, जिनकी कम उम्र में मौत हुई है। जॉन सीना का मानना है कि ये घटनाए सिर्फ स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस समस्या से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी जूझ रही है।

आपको बता दें कि जॉन सीना फिलहाल WWE टीवी से दूर हैं। सीना आखिरी बार WWE रिंग में रैसलमेनिया 33 के दौरान दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने मैच जीतने के बाद निकी बैला को प्रपोज़ किया था। द लीडर ऑफ सीनेशन फिलहाल 'अमेरिकन ग्रिट' शो के प्रमोशन में जुटे हुए हैं, जो 11 जून से शुरु होगा।

जॉन सीना को 4 जुलाई को होने वाले स्मैकडाउन लाइव के लिए एडवर्टाइज किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जॉन सीना 18 जून को होने वाले मनी इन द बैंक पीपीवी में लौट सकते हैं क्योंकि उनकी फिल्म 'The Pact' की शूटिंग 9 जून को खत्म हो जाएगी। स्मैकडाउन लाइव की गिरती हुई रेटिंग्स को ऊपर उठाने में जॉन सीना बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। अगर वो मनी इन द बैंक पीपीवी में लौट आए, तो शो सुपरहिट हो जाएगा।

कम उम्र में रैसलरों की मौत के पीछे कई कारण होते हैं। जिनमें रैसलरों को लगी गंभीर चोट, नशे का ज्यादा सेवन, स्टेरॉइड्स का ज्यादा इस्तेमाल बड़ा कारण होती है।