SmackDown लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
SmackDown लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Money In The Bank लैडर मैच में रुसेव भी हो सकते हैं शामिल

क्या मनी इन द बैंक में सातवें सुपरस्टार होंगे रुसेव ?


Cagesideseats.com के रिपोर्ट की मुताबिक स्मैकडाउन के मनी इन द बैंक लैडर मैच के लिए अभी नाम पूरी तरह से तय नहीं हुए है। साइट्स के अनुसार कुछ अफवाहें है कि रुसेव को भी इस लैडर मैच में शामिल किया जा सकता है, रुसेव कुछ समय से चोट के कारण बाहर थे लेकिन अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

WWE मनी इन द बैंक 18 जून 2017 को होने वाली है ये पीपीवी स्मैकडाउन का एक्सक्लूसिव शो होगा जिसमें सबकी निगाहें लैडर मैच पर होगी। इस हफ्ते की स्मैकडाउन में ब्लू ब्रांड के कमिश्नर शेन मैकमैहन ने लैडर मैच के सभी 6 सुपरस्टार्स को फैंस से मिल वाया, जिसमें पूर्व विजेता, पूर्व चैंपियन भी शामिल थे जबकि तीन सुपरस्टार्स मनी इन दा बैंक मैच में अपना डेब्यू करने वाले हैं।

ये मैच डॉल्फ जिगलर, यूएस चैंपियन केविन ओवंस, सैमी जेन, शिंस्के नाकामुरा, एजे स्टाइल्स और बैरन कॉर्बिन के बीच लड़ा जाएगा।

2017 के मनी इन बैंक के लिए सभी सुपरस्टार्स का नाम सामने आ चुका है, वहीं लैडर मैच में उन्हीं सुपरस्टार्स को जगह मिली है जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। रुसेव पिछले कुछ समय से धमकी दे रहे है कि उन्हें बड़ा पुश मिलना चाहिए। साथ ही रुसेव ने शेन मैकमैहन से मांग की है कि उन्हें वापसी के बाद मनी इन द बैंक में चैंपियनशिप के लिए मैच दिया जाए, फिलहाल शेन का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है लेकिन इसके देखते हुए पूर्व यूएस चैंपियन रुसेव को मैच में शामिल किया जा सकता है।

ऐसा नहीं है कि मनी इन द बैंक में सिर्फ 6 सुपरस्टार्स ही हिस्सा ले सकते हैं। अगर रुसेव को सातवें रैसलर के तौर पर मैच में शामिल किया जाता है तो मनी इन द बैंक का ट्रेडेशन बदल सकता है। साल 2016 की मनी इन द बैंक में 6 सुपरस्टार्स ने ही हिस्सा लिया था। सात सुपरस्टार्स के साथ ये मैच काफी अच्छा हो सकता है और अगर सही में रुसेव को जगह मिलती है तो एक शानदार मैच देखते को मिल सकता है।

रुसेव WWE Fastlane 2017 से बाहर है , इस पीपीवी में रुसेव को चोट लगी थी। रैसलमेनिया के बाद हुए शेक अप में रुसेव को ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया था।

मनी इंन द बैंक लैडर मैच में एक महीने का वक्त रहे गया है उससे पहले कंपनी को कई स्टोरीलाइन और बिल्ड अप पर काम करना है। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या रुसेव को इस मैच में शामिल किया जाता है और अगर किया गया तो क्या आने वाले वक्त में रुसेव को बड़ा पुश देकर फ्यूचर में WWE का चैंपियन बनाया जाता है या नहीं।

SmackDown में अगले हफ्ते होगा विमेंस डिवीजन में फेटल 5वे मैच

जीतने वाली सुपरस्टार को मनी इन द बैंक में नेओमी के खिलाफ मिलेगा मौका।


स्मैकडाउन का विमेंस डिवीजन काफी बेहतर है। इसकी झलक हर एपिसोड में देखने को मिली है। वहीं इसे ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इस हफ्ते की स्मैकडाउन में शेन मैकमैहन ने अगले हफ्ते के लिए विमेंस डिवीजन की चैंपियनशिप के लिए फेटल 5 वे नंबर वन कंटेंडर मैच का एलान किया जिसमें जीतने वाली सुपरस्टार मनी इन द बैंक में नेओमी के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में लड़ेगी।
दरअसल, इस हफ्ते की स्मैकडाउन में बैकी लिंच और शार्लेट के पास बैकलैश पीपीवी में नटालिया और कार्मेला के हाथों मिली हार का बदला लेने का मौका था। इस मैच में बैकी और शार्लेट ने जीत दर्ज की साथ ही नटालिया एंड कंपनी को जवाब दिया।  बैकलैश पीपीवी में विमेंस डिवीजन का 6 टैग टीम मैच हुआ जिसको फैंस ने काफी पसंद किया।

स्मैकडाउन में मैच के बाद विमेंस डिवीजन की सभी सुपरस्टार्स शेन मैकमैहन के पास पहुंचीं और सभी ने एक-के बाद एक विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच मांगने लगी। हालांकि पहले शार्लेट इस बात को बोल चुकी थी कि वो बैकलैश के बाद चैंपियनशिप के लिए लड़ने वाली है, लेकिन सभी की बात को ध्यान में रखते हुए , शेन मैकमैहन ने फेटल 5 वे नंबर वन कंटेंडर मैच का एलान किया, जिसमें शार्लेट, बैकी लिंच, कार्मेला, नटालिया और टमिना स्नूका हिस्सा लेंगी।

अभी स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियन नेओमी हैं जिन्होंने एलिमिनेशन चेंबर में पहली बार खिताब को जीता था जिसके कुछ दिनों बाद ही उन्हें टाइटल वापसी करना पड़ा था। हालांकि रैसलमेनिया 33 के ग्रेड स्टेज पर नेओमी ने फिर से खिताब जीता और अभी तक नेओमी ने अपने टाइटल को बरकरार रखा है।

खैर, अब देखना होगा कि जब अगले हफ्ते नंबर वन कंटेंडर के लिए मैच होगा तो किस सुपरस्टार के हाथ जीत लगती हैं और कौन मनी इन द बैंक पीपीवी में नेओमी के खिलाफ खिताब के लिए लड़ती हैं।

शेन मैकमैहन कल होने वाली Smackdown में मनी इन द बैंक को लेकर करेंगे बहुत बड़ी घोषणा

18 जून को होगा मनी इन द बैंक का आयोजन।


स्मैकडाउन लाइव कमिश्नर शेन मैकमैहन कल होने वाली स्मैकडाउन में शिरकत करेंगे। WWE.COM के अनुसार, शेन स्मैकडाउन लाइव में आकर मनी इन द बैंक को लेकर एक बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

WWE बैकलैश का इतिहास बुक में तय हो चुका है। स्मैकडाउन लाइव ने ये कर के दिखा दिया है कि वो रॉ से कई बार बेहरत है, और हमेशा आगे भी बेहतर करते रहेंगे। बैकलैश में कई शॉकिंग बुकिंग के चलते WWE यूनिवर्स हैरान हो गया था। हालांकि जिंदर महल को चैंपियन बनाना WWE यूनिवर्स के कई सेक्शन के लिए अच्छा नहीं रहा है, और अब कल होने वाले स्मैकडाउन में काफी सारे सवालों के जवाब मिलने वाले है। स्मैकडाउन के आगे के प्लान के बारे में यहां पता चलेगा।

WWE.COM ने ये रिपोर्ट किया है की, शेन मैकमैहन आकर एक बड़ी घोषणा कर सकते है। मनी इन द बैंक पीपीवी में कई बड़े सुपरस्टार एजे स्टाइल्स, केविन ओवंस, नाकामुरा, डॉल्फ जिगलर, सैमी जेन, टाय डिलिंजर जैसै हिस्सा लेंगे। अफवाह ये भी सामने आ रही है की रुसेव स्मैकडाउन में WWE चैंपियनशिप के लिए वापसी कर सकते है। उधर सैमी जेन और टाय डिलिंजर जैसे नए सुपस्टार के आने से मनी इन द बैंक अब काफी रोमांचक होने वाली है। 18 जून को मनी इन द बैंक का आयोजन होगा।
WWE

जून में SmackDown पर न्यू डे की वापसी हो सकती है

सुपरस्टार शेक-अप के बाद अभी तक नहीं किया है न्यू-डे ने स्मैकडाउन लाइव में डेब्यू ।


Cageside Seats की रिपोर्ट के अनुसार, जून की शुरुआत में न्यू-डे स्मैकडाउन में वापसी कर सकते हैं। न्यू-डे की वापसी की खबर WWE यूनिवर्स के लिए खुशी की बात है।

गौरतलब है कि न्यू-डे के मेंबर कोफ़ी किंग्स्टन को घुटने में लगी चोट के कारण न्यू-डे का अभी तक स्मैकडाउन लाइव में डेब्यू नहीं हो पाया है। हालांकि, कोफ़ी किंग्स्टन और बिग-ई दोनों को ही हाल ही में एक आईपीएल मैच के दौरान एक्स्ट्रा इन्निंग्स टी-20 में देखा गया था। जिससे कि न्यू-डे की वापसी के ख़बरों को काफी बल मिला है|

रिवाइवल से रॉ में मिली हार के बाद न्यू-डे शो से काफी समय से गायब रहे हैं और सुपरस्टार शेक-अप के बाद उन्होंने स्मैकडाउन लाइव में अभी तक अपना डेब्यू नहीं किया है। जहां ज़ेवियर वुड्स अपने यूट्यूब चैनल अपअप-डाउनडाउन की कमिटमेंट को लेकर व्यस्त हैं, वहीं कोफ़ी किंग्स्टन की इंजरी के वजह से न्यू-डे का स्मैकडाउन डेब्यू अभी तक संभव नहीं हो पाया है।

लेकिन हालिया रिपोर्ट की मानें तो न्यू-डे की तिकड़ी एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार है और जून के पहले हफ्ते तक उनके स्मैकडाउन में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। WWE यूनिवर्स न्यू-डे की कमी को काफी महसूस कर था और उनके वापसी की खबरों से फैंस और यूनिवर्स में नई ऊर्जा आएगी।

न्यू-डे WWE के प्रमोशन किंग भी रहे हैं और वे फिलहाल WWE के सबसे पॉपुलर ग्रुप में से एक हैं। फैंस को एंटरटेन करने में न्यू-डे का कोई सानी नहीं है और रैसलमेनिया-33 में अपनी मौजूदगी से न्यू-डे ने चार चांद लगा दिए थे।

'पावर ऑफ़ पॉजिटिविटी' का जल्द WWE की रिंग में आना फैंस के लिए एक बढ़िया खबर है और अब देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह स्मैकडाउन न्यू-डे का इस्तेमाल करता है। न्यू-डे को या तो उसोज़ के साथ टैग टीम टाइटल चैलेंज के लिए उतारा जा सकता है, या सिर्फ उन्हें टीवी रेटिंग्स बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

हम तो न्यू-डे के 'पावर को फील' करने के लिए फिर से तैयार हैं, हमें उम्मीद है कि आप भी हमारी तरह न्यू-डे की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे|