SmackDownLive लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
SmackDownLive लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Smackdown Live की रेटिंग इस हफ्ते कैसी थी?

जिंदर महल के चैम्पियन बनने के बाद स्मैकडाउन का यह पहला एपिसोड था


स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड की रेटिंग में पिछले हफ्ते की तुलना में थोड़ा उछाल देखने को मिला। 23 मई 2017 के एपिसोड में औसतन 2.328 मिलियन व्युयर्स देखने को मिले , यानी पिछले हफ्ते की तुलना में 153,000 का उछाल हुआ।

इस हफ्ते का स्मैकडाउन लाइव का एपिसोड इस रविवार हुए बैकलैश पीपीवी का फॉलआउट एपिसोड था, जिसमें जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

सुपरस्टार शेकअप के बाद स्मैकडाउन लाइव की व्युयरशिप लगातार गिर रही थी। सुपरस्टार शेकअप के बाद हुए पहले एपिसोड में जिंदर महल नंबर 1 कंटेंडर बने थे और उस एपिसोड में 5,00,000 व्युयर्स कम हुए थे। उसके बाद से लगातार व्युयरशिप में गिरावट देखने को मिली थी और पिछले हफ्ते इस साल की सब कम रेटिंग 2.175 मिलयन व्युयर्स दर्ज हुए।

हालांकि इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में थोड़ा उछाल देखने को मिला, लेकिन अगर वैसे व्युयरशिप की बात करें, तो अभी भी यह साल की सबसे कम ही है।

व्युयरशिप में उछाल का मतलब था कि फैंस को महल के चैम्पियन बनते देखने में दिलचस्पी थी और सोशल मीडिया में इसका असर देखने को भी मिला।

जब भी कोई नया WWE चैम्पियन क्राउन होता है, तो व्युयरशिप में थोड़ा उछाल देखने को मिलता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण रंबल के बाद वाला एपिसोड जिसमें सीना 16वीं बार WWE चैम्पियन बने थे, उसमें 260,000 का उछाल देखने को मिला था।

इसके साथ ही नए चैम्पियन बनने के बास व्युयरशिप में गिरावट भी दर्ज हो सकती है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण ब्रे वायट हैं, जोकि एलिमिंशन चैंबर में चैम्पियन बने और उसके बाद वाले एपिसोड में 1,000 लोगों का डाउनफॉल देखने को मिला ।

महल का चैंपियनशिप रन इसी बात पर निर्भर करता है कि उन्हें किस तरह से बुक किया जाता है और फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं या नहीं। क्योंकि अगर फैंस ही उनमें इन्वेस्ट नहीं करेंगे, तो वो ज्यादा समय तक चैम्पियन नहीं बने रहेंगे।

WWE Smackdown Live, 23 मई 2017: अच्छी और बुरी बातें

जिंदर महल ने पंजाबी स्टाइल में सेलिब्रेट किया


दो रात पहले बैकलैश में पूरी दुनिया ने जिंदर महल को एक मिड कार्ड रैसलर से WWE चैम्पियन बनते हुए देखा। इस बात में कोई हैरानी नहीं थी कि स्मैकडाउन लाइव का क्राउड़ काफी पंप अप था।

WWE को इस चीज़ का क्रेडिट देना चाहिए कि उन्होंने स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया और 2 घंटे तक टीवी से जुड़े रहने के लिए यह शो काफी था। तो बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं इस हफ्ते के शो की अच्छी और बुरी बातों पर :


अच्छी बात,

1- ड्रीम टीम का साथ आना

sd-best-dream-tag-team-1495593470-800
जो फैंस NJPW को जानते हैं, वो एजे स्टाइल्स और शिंस्के नाकामुरा के बीच का मैच तो याद ही होगा। कई फैंस उसी तरह का मैच WWE रिंग में भी देखना चाहते हैं।

इस हफ्ते यह दोनों स्टार्स एक साथ आए और आज के मेन इवेंट में नाकामुरा और स्टाइल्स ने टीम बनाकर केविन ओवंस और डॉल्फ जिगलर का सामना किया। एक समय मैच के दौरान दोनों ने अपने मैच को लेकर भी टीज़ किया। 

बुरी बात,

1- नाकामुरा की बुकिंग

sd-worst-booking-of-nakamura-1495594298-800
एक पूर्व NXT चैम्पियन होने के नाते शिंस्के नाकामुरा एक बड़ा स्टार बन सकते हैं, लेकिन उन्हें अच्छे से बुक नहीं किया जा रहा। अपने मैच के समय वो ज्यादा पनिशमेंट ले रहे हैं और जीत के बावजूद वो डोमिनेंट नज़र नहीं आ रहे।

बैकलैश में उनका मैच और स्मैकडाउन में भी उन्हें हील्स ने ज्यादा समय तक डोमिनेट किया। नाकामुरा इससे कई ज्यादा गुना डिजर्व करते हैं।


अच्छी बात,

2- जिंदर महल में पूरी तरह से इन्वेस्ट करना

sd-best-celebrations-1495594642-800
WWE ने जिंदर महल को एक बड़ा सुपरस्टार बना दिया है। उनकी सेलिब्रेशन शानदार थी और दिख रहा था कि कंपनी ने उनके ऊपर कितना इन्वेस्ट किया है।

यूएस की मार्केट को देखते हुए उनके प्रोमो को हील के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इंडियन मार्केट के हिसाब से वो बेबीफेस हैं। WWE जिंदर महल की मदद से भारत में अपनी जमीन तैयार कर रही है। 



बुरी बात,

2- जेबीएल

sd-cover-1495594987-800
हमने ऊपर बताया कि कैसे जिंदर महल ने पंजाबी स्टाइल में सेलिब्रेट किया। लेकिन इसके बाद जेबीएल ने कहा कि महल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बुलाकर मुबारकबाद दी। वो यहाँ पर नहीं रुके और उन्होंने यह भी कहा कि पीएम ने भारत में छुट्टी का ऐलान भी कर दिया है।

हालांकि हमारे पास इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि मोदी ने उन्हें बुलाया या फिर मुबारकबाद दी, लेकिन इंडिया में छुट्टी नहीं है यह बात तो एक दम साफ है। 



अच्छी बात,

3- फैशन फाइल्स

sd-best-fashion-file-funny-1495595454-800
निश्चित ही ब्रीजांगो बैकलैश और इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में टैग टीम चैम्पियन बनने में कामयाब नहीं हुए, लेकिन इस हफ्ते उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जरूर जीता है। इसका क्रेडिट पूरी तरह से स्मैकडाउन लाइव की क्रिएटिव टीम को जाना चाहिए, जिन्होंने ब्रीजांगो को चमकने का मौका मिला।



बुरी बात,

3- रुसेव का ना आना

sd-mitb-picks-1495595772-800
रुसेव मनी इन इन द बैंक लैडर मैच का हिस्सा नहीं होंगे, वो भी इस मैच को मांगने के बाद भी उन्हें यह मौका नहीं मिला। उन्होंने वापस बुल्गेरिया जाने की बात कही थी और उसको सच मानें, तो अब हम रुसेव को दोबारा नहीं देखेंगे।।

रैंडी ऑर्टन को Smackdown Live का रोमन रेंस मानते हैं विंस मैकमैहन

स्मैकडाउन लाइव के रोमन रेंस का खुलासा हुआ


An inside source के हिसाब से विंस मैकमैहन को रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस में काफी कम फर्क नज़र आता है और यह बात इन दोनों को मिल रहे पुश को देखकर नज़र भी आती है।

रैंडी ऑर्टन को हाल में काफी बड़ा पुश मिला और उन्होंने इस साल रॉयल रंबल जीता, इसके अलावा वो रैसलमेनिया 33 में ब्रे वायट को हराकर WWE चैम्पियन बने थे। उसके अलावा रोमन रेंस को भी पिछले कई सालों से बड़ा पुश मिल रहा है और वो लगातार 3 सालों से रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं।

रैसलमेनिया 33 से कुछ हफ्ते पहले रेंस को हील बनाने की बात कहीं जा रही थी, लेकिन विंस को लगा कि बिग डॉग बेबीफेस के तौर पर ही आगे बढ़ेंगे।

बात ऑर्टन की करें, तो विंस मैकमैहन उनसे ज्यादा ही प्रभावित है और वाइपर इतनी जल्दी टाइटल नहीं हारने वाले। इसका सीधे तौर पर मतलब यह है कि इस रविवार बैकलैश पीपीवी में जिंदर महल के खिलाफ कोई दिक्कत नहीं हिने वाली। उम्मीद की जाए, तो समरस्लैम या फिर उसके बाद तक चैम्पियन बने रह सकते हैं।

दूसरी रिपोर्ट के अनुसार विंस मैकमैहन ने पिछले साल अगस्त में ऑर्टन को पुश देने की तैयारी की, जिसके बाद वो स्मैकडाउन का फेस बने, रॉयल रम्बल मैच जीते और रैसलमेनिया 33 में WWE चैम्पियन भी बने।



रैंडी ऑर्टन बैकलैश पीपीवी में WWE चैंपियनशिप को रिटेन करेंगे और उम्मीद की जाए, तो वो चैम्पियन बने रहेंगे। रोमन रेंस एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में फैटल 5 वे मैच में नज़र आएनेगे और उसके बाद वो मिज के साथ फिउड में आएंगे।

SmackDown Live में रुसेव के नहीं आने का कारण सामने आया

NHL के मैच के कारण रूसेव स्मैकडाउन लाइव पर नहीं आ पाए


पिछले कुछ हफ्तों से बातें सामने आ रही थी कि बुल्गेरिन ब्रूट रुसेव जल्द ही स्मैकडाउन पर नजर आएंगे। रुसेव ने पिछले हफ्ते एळान किया था कि वो इस बार के एपिसोड में नजर आएंगे लेकिन शो में रुसेव नजर नहीं आए। शो में ना आने को लेकर रुसेव ने ट्वीट कर जानकारी दी।

(स्मैकडाउन लाइव में नहीं आ पाने के कारण सभी से माफी मांगता हूं। मुझे NHL के गेम के लिए जाना पड़ा)

रूसेव आखिरी बार फास्टलेन पीपीवी में दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने बिग शो के खिलाफ मैच लड़ा था। रुसेव फास्टलेन के बाद से ही कंधे की चोट की वजह से रिंग से दूर हैं। हाल ही में स्मैकडाउन लाइव के दौरान रुसेव बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। वीडियो में उन्होंने शेन मैकमैहन से WWE चैंपियनशिप को लेकर डिमांड की थी।

यह भी पढे़:WWE SmackDown रिजल्ट्स लाइव: 16 मई 2017

रूसेव फिलहाल कंधे की चोट से ठीक होने की कोशिश में लगे हुए हैं। रैसलमेनिया के बाद हुए सुपरस्टार शेकअप की वजह से उन्हें रॉ से स्मैकडाउन में डाल दिया गया। रूसेव पिछले कुछ हफ्तों से लगातार चैंपियनशिप को लेकर डिमांड कर रहे हैं।

द बुल्गेरियन ब्रूट ने पिछले हफ्ते एलान किया था कि वो आज होने वाले स्मैकडाउन लाइव में नजर आएंगे, लेकिन ना वो शो में नजर आए और ना ही उसके बाद होने वाले टॉकिंग स्मैक में। रुसेव नेशनल हॉकी लीग के मैच के देखने में व्यस्त थे।

आपको बता दें कि रुसेव बुल्गेरियाई मूल के रैसलर हैं जो WWE में 2 बार यूएस चैंपियन बन चुके हैं। रूसेव ने 2014 के रॉयल रम्बल मैच से मेन रोस्टर में डैब्यू किया था। डैब्यू के बाद से ही उन्होंने कंपनी में अपना काफी नाम और रुतबा बनाया। रुसेव पिछले कुछ समय से WWE के सबसे अच्छे हील्स में से एक रहे हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि रुसेव बैकलैश में नजर आएं।