WWE Backlash लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
WWE Backlash लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 3 जून, 2017

WWE में पूरे दिन की बड़ी खबरें जो सुर्खियों में बनी रही


गोल्डबर्ग फैन क्लब के एक सदस्य ने ये सोचा था कि वो कॉन्टैस्ट जीतेंगे और जिससे वो गोल्डबर्ग के साथ बैठकर उनसे सवाल पूछेंगे। लेकिन जब उन्होंने गोल्डबर्ग से सवाल पूछना शुरू किया तो चीजें काफी नीचें चली गई। इस बीच शो के डायरेक्टर ने भी गोल्डबर्ग को देखा। चीजें तब खत्म हो गई जब गोल्डबर्ग ने अपना कॉस्टयूम बदलने के लिए कह दिया। इसके बाद जब गोल्डबर्ग नया कॉस्टयूम बदल कर लाए तो उन्होंने पिंक स्कॉर्फ पहना था। गोल्डबर्ग ने सैट पर उससे सभी को मारना शुरू कर दिया। फैंस आश्यर्चचकित और डर गए। काफी देर बाद ये उन्हें बताया की ये उनके साथ मजाक किया गया था।


WWE हॉल ऑफ फेमर माइकल हेज चाहते की रैसलमेनिया में रोमन रेंस और जॉन सीना का शानदार मैच देखने को मिले। हाल ही में टेबल फॉर 3 में दस्तक दी और हेज ने खुलासा किया की उनकी इच्छा है कि रैसलिंग के दो दिग्गज सीना और रोमन रेंस का मैच ग्रेंड स्टेज पर होना चाहिए।


फैटल 5 वे मैच इस रविवार को होगा। इसमें ये निर्णय निकलेगा की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर को कौन सुपरस्टार चुनौती देगा। ब्रॉक लैसनर रॉ के अगले पीपीवी ग्रेट  बॉल्स ऑफ फायर का हिस्सा होंगे। ये मैच तब बुक किया गया जब ब्रौन स्ट्रोमैन इंजर्ड हो गए थे। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में ब्रॉन स्ट्रोमैन लैसनर को मुकाबला करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्लान के मुताबिक एक्सट्रीम रूल्स में स्ट्रोमैन रोमन रेंस को भी हराने वाले थे। जिससे वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंंडर बन जाएं। खैस रविवार को ये मैच समोआ जो जीतने वाले है। इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है। पिछले हफ्ते भी समोआ जो ने जीत हासिल की थी। WWE 50-50 की बुकिंग पर चलती है। क्योंकि इससे पता चल जाता है कि कौन सुपरस्टार कितने आगे है। इस मैथड से सभी सुपरस्टार की बुकिंग अच्छे से हो जाती है।


WWE रॉ के आने वाले पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स के लिए अभी से बैटिंग लगने शुरु हो गई लेकिन 4 जून को होने वाले इस पीपीवी के लिए betwrestling द्वारा आंकड़े कुछ ज्यादा खास नहीं लग रहे है। बैटिंग में मेन कार्ड में सबसे ज्यादा पंसद  समोआ जो, नेविल, द मिज, एलेक्सा ब्लिस और हार्डी बॉयज को किया गया है।


पूर्व WWE सुपरस्टार और चैंपियन रे मिस्टीरियो ने Sports Illustrated recently को हाल ही में इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान मिस्टीरियो मे साफ किया अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो फ्यूचर में इम्पैक्ट रैसलिंग में काम करने के लिए तैयार है।


इस रविवार को एक्सट्रीम रूल्स में चार टाइटल मैच होंगे। जिसमें टैग टीम, इंटरकॉन्टिनेंटल, क्रूजरवेट और विमेंस चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे। जैसा की पहले भी कहा गया था कि समरस्लैम से पहले इस पीपीवी में कई चैंपियशिप में बदलाव हो जाएगा। शेमस और सिजेरो एक्सट्रीम रूल्स पीपीव में हार्डी ब्रदर्स को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर लेंगे। पिछले महीने पेबैक में हार्डी बॉयज के खिलाफ हारने के बाद शेमस और सिजेरो ने हील टर्न अपना लिया था। इसके बाद मैट और जैफ हार्डी के खिलाफ ये कई मैच हार चुके है। लेकिन अब हार्डी बॉयज एक्सट्रीम रूल्स में अपना टाइटल गंवा देंगे। और इस बात की पुष्टि हो चुकी है। ये मैच स्टील केज मैच होना है।

जिंदर महल को बड़ा पुश मिलते ही Backlash के टिकटों की बिक्री में आई थी भारी गिरावट: रिपोर्ट

स्मैकडाउन की व्यूवरशिप में आई भारी गिरावट।


जिंदर महल 50वें नंबर के ऐसे सुपरस्टार बन चुके है जिन्होंने WWE चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने ये क्लेम किया है कि जिंदर महल को इतने बड़े पुश मिलने के कारण बैकलैश में कंपनी के टिकट ज्यादा नहीं बिक पाए।

बैकलैश के मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ था। जिसमें जिंदर महल ने जीत हासिल की। अप्रैल में जिंदर महल स्मैकडाउन में हुए सिक्स पैक चैलेेंज मैच में नंबर वन कंटेंडर बने थे।

जिंदर महल का इतनी जल्दी इतना ऊपर आना एक कंट्रोवर्सिल मुद्दा बन चुका है। कई फैंस को ये पसंद नहीं आया। कई बार हारने के बावजूद उन्हें जल्दी ही इस बड़े टाइटल में जीता दिया गया। अफवाहें ये सामने आ रही है कि भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए WWE ने जिंदर महल को इतना बड़़ा पुश दिया है।

डेव मैल्टजर ने अपने हालिया एपिसोड में कहा है कि अप्रैल 18 के बाद से महल को पुश देना शुरू किया गया। उनका कहना था कि सुपरस्टार शेकअप के बाद के स्मैकडाउन एपिसोड और वो शो जहां पर जिंदर महल नंबर वन कंटेंडर बने थे। इसके बीच में व्यूवरशिप में काफी कमी आई है। यहां पर स्मैकडाउन की व्यूवरशिप 2.175 मिलियन गई थी। जो कि सबसे कम है। मैल्टजर का ये भी कहना है कि WWE ने पहले बैकलैश के लिए टिकटों से अच्छे पैसे कमाए। क्योंकि शुरूआत में काफी टिकटों की बिक्री हुई लेकिन बाद में जिस तरीके से इस पीपीवी को बिल्ड किया गया उसकी वजह से टिकट नहीं बिक पाए।

बैकलैश का आयोजन जिस एरीना में हुआ था वहां पर लगभग 18000 लोग आ सकते है लेकिन ईरैसलिंग न्यूज के अनुसार मात्र 10000 लोग वहां पर मौजूद थे। मैल्टजर के अनुसार जैसे ही महल और रैंडी के बीच मैच की घोषणा हुई तब  से टिकटों की बिक्री ठप हो गई।

WWE Raw प्रीव्यू: 22 मई, 2017

कल होने वाली रॉ अगले पीपीवी की नजर से खास होगी।


WWE का एक्सट्रीम रूल्स होने में अब कुछ ही दिन बचे है। इसी के चलते अब मंडे नाइट रॉ अब काफी रोमांचक हो गई है। इसके तहत  अब एक फैटल 5 वे मैच होगा। जो इस मैच को जीतेगा वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर को चैलेंज करेगा। लेकिन हो सकता है कि इसके लिए कुछ और भी स्टोरीलाइन हो सकती है।

उधर बेली अब एलेक्सा ब्लिस का जवाब कैसे देती है ये भी समझने वाली बात होगी। अब इनके बीच की फ्यूड किसी बड़े पीपीवी के लिए तैयारी की जा रही है।  इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल डीन एंब्रोज का क्या होगा ?

आइए जानते है कल होने वाली रॉ में क्या कुछ हो सकता है।

#दुर्भाग्यवश होने वाले इवेंट की सीरीज

129_raw_05152017mm_2418-71f2b9808b7a94a870cf22cb8434aa35-1495448960-800
पिछले हफ्ते गोलडस्ट ने वापसी कर अपने पूर्व साथी आर टू्थ पर हमला कर दिया था। अब ये किसी के समझ नहीं आया था की आखिर ऐसा क्यों हुआ था। क्या ये गोलडस्ट को लाइमलाइट में लाने के लिए किया गया था। क्या कोई और रास्ता नहीं था। WWE भी शायद ये नहीं समझता है कि गोलडस्ट बिना आर टू्थ के आगे नहीं बढ़ सकते है।

अब कल होने वाली रॉ में इन दोनों के बीच में फिर कुछ नया देखने को मिल सकता है। शायद गोलडस्ट की स्टोरीलाइन को अच्छे से बिल्ड किया जा सकता है।

# डीन एंब्रोज का क्या होगा?

064_raw_05152017rf_0604-cb630dfcc2ef7c87f247ad0f9d481bf4-1495449089-800
इस समय डीन एंब्रोज एक अस्थिर व्यक्ति है लेकिन जब भी वो वापस आते है तो वो काफी खतरनाक हो जाते है। लेकिन एक्सट्रीम रूल्स में भी अब शायद ये हो सकता है कि मिज उनसे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप वापस ले लें। एंब्रोज और मिज दोनों एक अलग तरह के इंसान है।

अब क्या एंब्रोज मिज का जवाब दे पाएंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। क्या हो एक्सट्रीम रूल्स तक अपना टाइटल अपने पास रख पाएंगे। ये सब सवाल है जिनका जवाब शायद रॉ में मिल सकता है। क्योंकि मिज और एंब्रोज के बीच यहां एक सैगमैंट होना जरूरी है।

#बेली देंगी तगड़ा जवाब083_raw_05152017rf_0814-ebfd12b3f3ad2b79c1c4e15fd9d85a4b-1495449335-800


इस समय बेली का जो एटिट्यूड है वो काफी लाजवाब है। एलेक्सा ब्लिस के आने से रॉ भी खास हो गई है। पिछले हफ्ते इन दोनों के बीच में जो हुआ वो सभी को पता है। अब इन दोनों की फ्यूड भी बहुत आगे जा चुके है। एक्सट्रीम रूल्स में इन दोंनों के बीच चैंपियनशिप के लिए मैच होना पक्का है, लेकिन अब देखना होगा की कल होने वाली रॉ में बेली कैसे एलेक्सा ब्लिस से बदला लेंती है।


#फैटल 5 वे मैच

20170515_1920x1080_er_temp_5man-b16a3b4105325c89b11175f8eb19bead-1495449668-800
पिछले हफ्ते ब्रे वायट ने सैथ रॉलिंस और समोआ जो को सिस्टर एबगिल दिया था। क्या अब ये दुश्मनी जारी रहेगी। क्योंकि यहां से अब इनके आगे ब्रॉक लैसनर आएंगे।

यूनिवर्सल चैंपियन इस समय ब्रॉक लैसनर है। एक्सट्रीम रूल्स में वो वापस आएंगे। इससे पहले अब फैटल 5 वे मैच होगा। जो इस मैच को जीतेगा वो लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेगा।

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 22 मई, 2017

जिंदर महल का एतिहासिक कारनामा, भारतीयों को खास तोहफा देने वाले हैं जिंदर


जिंदर महल की जीत के बाद WWE की हिंदी कमेंट्री टीम की वीडियो वायरल हुई
बैकलैश पीपीवी में जिंदर महल के चैंपियन बनने के बाद WWE की हिंदी कमेंट्री टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हिंदी टीम जिंदर महल की जीत के दौरान कमेंट्री कर रही है, उनका कमेंट्री करने का अंदाज काफी अलग है। ये वीडियो भारतीय फैंस के लिए देखना जरुरी है। कमेंट्री के दौरान दोनों कमेंटेटर्स 'इंडिया नंबर 1, इंडिया नंबर 1' कह रहे हैं।

This might be the best thing coming out of Jinder's win. The Indian commentary reaction.  https://streamable.com/72790 



सीएम पंक की रैसलिंग रिंग में वापसी को लेकर बड़ी अपडेट
कुछ दिनों पहले UK की 5 स्टार रैसलिंग प्रमोशन ने सीएम पंक को 128 मैन टूर्नामेंट में लड़ने के लिए 1 मिलियन डॉलर का ऑफर दिया था। डैनियल हिंकल्स के नाम के एक अकाउंट ने बताया कि सीएम पंक ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया है।

हालांकि रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर और 5 स्टार रैसलिंग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने बताया कि सीएम पंक वाली खबर झूठी है।


WWE चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल ने भारतीय फैंस के लिए किया बहुत बड़ा एलान
जिंदर महल ने WWE चैंपियन बनने के बाद कहा, "मैं सबसे पहले भारतीय फैंस को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, आप लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मैं आप सबका और पूरे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। चैंपियन बनकर काफी खुश हूं, उम्मीद करता हूं कि आगे भी आप लोगों को गौरांवित महसूस करवाता रहूंगा"।

इसके बाद सिंह ब्रदर्स ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "ये पूरी हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ी बात है। हमारा जिंदर महल WWE चैंपियन बन गया है, ये कोई छोटी बात नहीं है। अभी जिंदर को फिल्में करनी है, हिंदुस्तान में परेड करनी है। हम बैल्ट लेकर भारत आएंगे"।


"Wrestlemania 29 में विंस मैकमैहन ने मेरे साथ नाइंसाफी की थी"
WWE सुपरस्टार क्रिस जैरिको की जल्द ही एक किताब लॉन्च होने वाली है। इस किताब में जैरिको ने कई बड़ी बातों का खुलासा किया है। क्रिस जैरिको ने इस मौके पर कहा है कि रैसलमेनिया 29 में ऑरिजिनल प्लान उनके और रॉयबैक के बीच मैच का था लेकिन विंस मैकमैहन ने अंतिम क्षणों में इस बदलकर मेरे और फनडांगो के बीच मैच कराया।


WWE में द ग्रेट खली के बाद जिंदर महल भारतीय मूल के दूसरे चैंपियन बने
WWE में भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल ने स्मैकडाउन के पीपीवी बैकलैश में इतिहास रच दिया है। जिंदर महल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रैंडी ऑर्टन को मात देकर द ग्रेट खली के बाद दूसरे भारतीय सुपरस्टार बन गए है जिन्होंने खिताब को जीता है। हालांकि जिंदर की जीत ने पूरे WWE यूनिवर्स हैरान कर दिया। लेकिन जिंदर महल ने मैच से पहले अपनी जीत का दावा किया था और जीत दर्ज करके ही दम लिया। जिंदर महल ने रैंडी को अपने  "खल्लास" मूव से चित कर खिताब अपने नाम किया।


WWE Backlash में टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए
मैच में एक पल वो भी आया जब जिमी उसो ने ब्रीज का ड्रैस छीनकर रिंग के बाहर कमेंट्री टेबल पर फेंक दिया। वो ड्रैस सीधे जाकर जेबीएल के चहेरे पर गिरा और उसके बाद क्राउड़ पागलों की तरह हंसने लगे और मानों उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वहाँ हो क्या रहा है।


WWE चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई
चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी सामने रखी। बैकस्टेज में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था की जब मैंने नंबर वन कंटेंडर मैच जीता था तो तभी से पता था की मैं जरूर चैंपियन बनूंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता है। और मैं सभी को और पूरे WWE यूनिवर्स को बता देना चाहता हूं की ये चैंपियनशिप बैल्ट लंबे समय तक मेरे पास ही रहेगी।


Backlash के बाद बैकस्टेज रिपोर्टर के सवाल पर बुरी तरह भड़के पूर्व चैंपियन एजे स्टाइल्स
WWE स्मैकडाउन के पीपीवी बैकलैश में कई शानदार मैच देखने को मिले तो यूएस चैंपियनशिप के लिए हुए केविन ओवंस और एजे स्टाइल्स के बीच मुकाबले का अंत काफी नाटकीय तरीके से हुआ। दरअसल, एजे स्टाइल्स को इस मैच में काउंट आउट से हार का सामना करना पड़ा और यूएस चैंपियनशिप के खिताब को जीतने का सपना सिर्फ सपना रह गया। इस मैच के दौरान एजे स्टाइल्स को चोट भी लगी जिसके बाद बैकस्टेज वो रिपोर्टर के सवाल पर काफी भड़क गए।


जिंदर महल के WWE चैंपियन बनने की असली वजह सामने आई
स्मैकडाउन के लीड राइटर रेयान वार्ड अभी भी चाहते है कि रुसेव मनी इन द बैंक जीतें लेकिन उधर महल और रैंडी ऑर्टन की फ्यूड भी जारी रहे। WWE ये नहीं चाहता की टीवी पर रैंडी और रूसेव का मैच सैट किया जाए। इसलिए उन्होंने ये डिसीजन लिया की जो कुछ चल रहा है उसे चलने दिया जाए। इसी के चलते WWE ने महल के कंधों पर बैल्ट को लटका दिया। क्योंकि वो इनकी फ्यूड को और आगे तक नहीं ले जाना चाहते है।

इंटरव्यू: 'जॉन सीना समेत कई WWE लैजेंड्स को हराना चाहता हूं'

चैंपियन बनने पर जिंदर महल ने भारतीय फैंस को शुक्रिया कहा


भारतीय मूल के जिंदर महल ने 13 बार के WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। मैच में अंडरडॉग होने के बावजूद भी जिंदर ने सभी को चौंकाते हुए जीत दर्ज की।

द महाराजा ने बैकलैश में टाइटल जीतने के बाद खुशी जाहिर की और भारतीय फैंस का शुक्रिया अदा किया। जिंदर महल के साथ इंटरव्यू के अंंश आप नीचे पढ़ सकते हैं:
जिंदर आपको WWE का नया चैंपियन बनकर कैसा लग रहा है ?
ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। मैं भारत और वहां के लोगों का प्रतिनिधित्व करने पर काफी गौरांवित महूसस कर रहा हूं। भारत WWE यूनिवर्स का एक बड़ा हिस्सा है। मुझे खुशी है कि मैं टाइटल घर वापिस लेकर आया और उम्मीद करता हूं कि आगे इसे डिफेंड कर सबको और खुशी दूंगा।
मैच खत्म होने के बाद जब आपको पता चला कि आप WWE चैंपियन बन गए हैं, उस पल के बारे में फैंस को बताइए, वो लम्हा कैसा था?
मैच के बाद से अब तक मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं जब अकेला बैठा होउंगा, तब अपने रैसलिंग शुरु करने के समय और उस दौरान आए उतार चढाव के बारे में सोचूंगा, जो मुझे यहां तक पहुंचने में लगा। ये बेहद ही भावुक कर देने वाला पल है, ये मेरी 15 साल की मेहनत का नतीजा है। मैंने अपने बचपन के सपने को हासिल कर लिया है।
आपका WWE चैंपियन बनना भारत के फैंस के लिए क्या मायने रखता है ? वहां के फैंस का सपोर्ट कैसा रहा है ?
मेरा मानना है कि ये बहुत बड़ा पल है। ग्रेट खली के बाद से कोई भी भारतीय चैंपियन नहीं बना है। भारत के फैंस का शानदार और मेरे चैंपियन बनने के बाद और भी लोग मुझे सपोर्ट करेंगे। उन लोगों का शुक्रिया करना चाहता हूं, जो मुझे काफी पहले से सपोर्ट कर रहे हैं। बिना फैंस की मदद से मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। इसलिए मुझे और WWE प्रोग्रामिंग को सपोर्ट करते रहिए।
दुनिया भर के फैंस जिंदर महल से कई उम्मीद कर सकते हैं?
मैं सभी को गर्व का पल देना चाहता हूं, जैसा कि द ग्रेट खली ने चैंपियन बनकर दिया था। मैं एक महान चैंपियन बनना चाहता हूं। मैं WWE में अच्छे मैच देना चाहता हूं। मैंने रैंडी ऑर्टन जैसे लैजेंड को हराया है और आगे जॉन सीना के अलावा और लैजेंड्स को हराना चाहता हूं। रैसलिंग की दुनिया के बड़े स्टार्स में अपना नाम बनाना चाहता हूं।
भारत के लोगों को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
मैं सभी भारतीय फैंस का शुक्रिया करना चाहूंगा। आप लोगों ने मुझे और सिंह ब्रदर्स को बहुत सपोर्ट किया है और हमें ऐसे ही सपोर्ट करते रहिए।

जिंदर महल की जीत के बाद WWE की हिंदी कमेंट्री टीम की वीडियो वायरल हुई

WWE के दोनों हिंदी कमेंटेटर्स एक साथ 'इंडिया नंबर 1, इंडिया नंबर 1' चिल्ला रहे हैं


बैकलैश पीपीवी में जिंदर महल के चैंपियन बनने के बाद WWE की हिंदी कमेंट्री टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हिंदी टीम जिंदर महल की जीत के दौरान कमेंट्री कर रही है, उनका कमेंट्री करने का अंदाज काफी अलग है। ये वीडियो भारतीय फैंस के लिए देखना जरुरी है। कमेंट्री के दौरान दोनों कमेंटेटर्स 'इंडिया नंबर 1, इंडिया नंबर 1' कह रहे हैं।
This might be the best thing coming out of Jinder's win. The Indian commentary reaction.  https://streamable.com/72790 

जिंदर महल ने साल 2011 में WWE में डैब्यू किया था और उसके बाद उनकी फाइट द ग्रेट खली के साथ शुरु हुई थी। द खली के साथ फाइट खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ समय टैड डी बियासी और शेमस के साथ फाइट की।

2012 में जिंदर महल ने हीथ स्लेटर और ड्रू मैकिंटायर के साथ मिलकर 3MB नाम से टीम बनाई। इस टीम ने शुरुआत में कुछ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन धीरे-धीरे इनका प्रदर्शन फीका पड़ने लगे और 2014 में जिंदर महल को कंपनी ने रिलीज़ कर दिया।

साल 2016 में जिंदर महल ने WWE में वापसी की और थोड़े समय रुसेव के साथ टीम में नजर आए। रैसलमेनिया 33 के बाद जिंदर महल को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर दिया। उसके बाद जिंदर महल ने स्मैकडाउन में 6 पैक चैलेंज जीता और WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर बन गए।

आज हुए बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन को सिंह ब्रदर्स की मदद से हराकर जिंदर महल ने WWE चैंपियनशिप अपने नाम किया। जिंदर महल WWE चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा द ग्रेट खली ने किया था।

रैंडी ऑर्टन जैसे 13 बार के WWE चैंपियन को हराना जिंदर महल के लिए बड़ी बात है। जिंदर महल के WWE चैंपियन बन जाने के बाद एक बात साबित होती है कि कंपनी को उनकी काबिलियत में काफी भरोसा है। WWE रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच की फाइट को जारी रख सकती है और रुसेव को टाइटल की रेस में डालकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है।

WWE Backlash 2017: शो की अच्छी और बुरी बातें

बैकलैश 2017 पर हुई अच्छी और बुरी बातें


पिछली रात को शिकागो में हुआ शो कमाल का था और वहां पर कई यादगार लम्हें देखने मिले। बैकलैश की शुरुआत बढ़िया हुई और बीच मे शो थोड़ा धीमा होते दिखा, लेकिन अंत मे जिंदर महल की जीत से सभी को हैरानी हुई।

शो इतना खराब भी नहीं था, लेकिन स्मैकडाउन लाइव के पे पर व्यू इतिहास में याद करने लायक भी नहीं है। हम यहां पर बैकलैश 2017 का विश्लेषण करेंगे।
ये रहे बैकलैश 2017 PPV पर हुई अच्छी और बुरी बातें:


#1 बुरी बात: स्मैकडाउन लाइव का आम शो
backlash-best-harper-vs-rowan-1495422459-800
एक दो सेगमेंट छोड़ दिया जाए तो ये शो किसी भी आम स्मैकडाउन लाइव शो की तरह ही था। जब आप शो की शुरुआत टाई डलिंगर और ऐडिन इंग्लिश से करते हुए, उसमें हर हफ्ते लड़ने वाले ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन के मैच के साथ बेकार सा छह महिलाओं का टैग टीम मैच रखते हो तो ये पे पर व्यू एक औसत पे पर व्यू ही साबित होगा।

हालांकि शो पर नाकामुरा का रिंग डेब्यू और जिंदर महल की जीत देखने मिली लेकिन उसे छोड़ दिया जाए तो शो साप्ताहिक स्मैकडाउन लाइव जैसा शो साबित हुआ।

#1 अच्छी/बुरी बात: एक बड़ा कदम उठाना
backlash-best-taking-a-chance-1495422830-800
अब WWE के मैच और उसके नतीजों का अनुमान लगाना आसान हो गया है। इसलिए WWE कई बार हमें हैरान करने वाले नतीजे भेंट करती है। लेकिन रात को हुए मैच के बाद क्या हम कह सकते हैं कि WWE ने सही कदम उठाया?

ये बात तो साफ है कि WWE यहां पर हमें कुछ नया और अलग दिखाना चाहती है। जिंदर महल को मिली ये बड़ी पुश भारतीय दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ली गयी है। इससे जिंदर महल भारत मे बेबीफेस और बाकी दुनिया में हील बनेंगे।

लेकिन उनके माइक्रोफोन स्किल्स औसत हैं और उनकी रिंग स्किल्स भी इतने शानदार नहीं है। हालांकि जिंदर महल का चैंपियन बनना एक अच्छा कदम है लेकिन हम ये देखना चाहते हैं कि अब आगे रैंडी ऑर्टन इस हार के बाद कैसे उभरेंगे।

इस वजह से हम इसमें फर्क नहीं कर पा रहे।


#2 बुरी बात: विमेंस डिवीज़न का फीका प्रदर्शन
backlash-worst-becky-lynch-1495423282-800
बैकलैश 2017 पर छह महिलाओं के टैग टीम मैच के अलावा कोई भी दूसरा महिलाओं का ख़िताबी मैच नहीं था। हम यहां पर कुछ नया उम्मीद कर रहे थे। खासकर के "वेलकम कमेटी" की जगह कुछ नया देखना चाहते थे।

शो पर इस मैच का अंत बैकी लिंच द्वारा शार्पशूटर पर टैप आउट करने से हुआ। इस मैच से किसी भी महिला को कोई फायदा नहीं हुआ बल्कि बैकी लिंच को नुकसान हुआ। स्मैकडाउन लाइव की विमेंस डिवीज़न प्रतिभाशाली है, लेकिन यहां पर स्टोरीलाइन सही नहीं थी।

#2 अच्छी बात: टाइलर ब्रीज़ ने कमाल का काम किया
backlash-best-tyler-breeze-1495423645-800
ब्रीजंगो एक मजेदार टैग टीम है। फैशन पुलिस के किरदार के साथ दोनों ने कमाल का काम किया और सभी को हंसाया। टाइलर ब्रीज़ पहले रिंग में जैनिटर और फिर एक बूढ़ी महिला बनकर आएं। स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट के लिए ये सेगमेंट कमाल का था।

फैन्डैंगो ने अपना काम से दर्शकों को पूरे समय खुश रखा और शो पर सभी का मनोरंजन होते रहा। हालांकि ब्रीजंगो ने मैच नहीं जीता उन्होंने सभी के दिल ज़रूर जीते। इसके लिए थोड़ा श्रेय JBL को भी देना चाहिए।



#3 बुरी बात: डॉल्फ ज़िगलर का काम
backlash-worst-too-much-offense-1495423971-800
पूरा पे पर व्यू शिंस्के नाकामुरा के आस पास बनाया गया था। नाकामुरा का दर्शकों ने शानदार स्वागत किया लेकिन फिर ज़िगलर का काम शो पर कुछ खास नहीं रहा। दोनों के बीच मैच ठीक था, लेकिन जैसे हम नाकामुरा के डेब्यू मैच की उम्मीद कर रहे थे, शो वैसा नहीं हुआ।

इस तरह के मैच के लिए ज़िगलर बिल्कुल तैयार नहीं थे। इस मैच के लिए काफी समय लगा दिया गया जिसकी वजह से नाकामुरा की एंट्री और उनका असर फीका पड़ने लगा। हम उम्मीद करते हैं कि सब जल्दी ठीक हो जाए और वो वापसी करें।

यह भी पढे़ं: Backlash में डॉल्फ जिगलर को हराने के बाद शिंस्के नाकामुरा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी



#3 अच्छी बात: कमाल का US ख़िताबी मैच
backlash-cover-1495424205-800
दोनों रैसलर्स के बीच हुआ ये सबसे बेहतरीन मैच तो नहीं था। इसके अलावा के हफ्ते का सबसे अच्छा मैच नहीं था। मैच वैसे अच्छा था, स्टोरीलाइन कमाल की थी और हमे उनकी दुश्मनी देखने मिली। मैच की शुरुआत धीमी हुई लेकिन फिर मैच ने पकड़ बनाई। अंत में दर्शकों द्वारा "औसम" चैंट्स सुनने मिली।

यह भी पढे़ं: Backlash के बाद बैकस्टेज रिपोर्टर के सवाल पर बुरी तरह भड़के पूर्व चैंपियन एजे स्टाइल्स


WWE में द ग्रेट खली के बाद जिंदर महल भारतीय मूल के दूसरे चैंपियन बने

जीत के बाद फैंस के बीच मनाया नए चैंपियन जिंदर महल ने जश्न


WWE में भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल ने स्मैकडाउन के पीपीवी बैकलैश में इतिहास रच दिया है। जिंदर महल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रैंडी ऑर्टन को मात देकर द ग्रेट खली के बाद दूसरे भारतीय सुपरस्टार बन गए है जिन्होंने खिताब को जीता है। हालांकि जिंदर की जीत ने पूरे WWE यूनिवर्स हैरान कर दिया। लेकिन जिंदर महल ने मैच से पहले अपनी जीत का दावा किया था और जीत दर्ज करके ही दम लिया। जिंदर महल ने रैंडी को अपने  "खल्लास" मूव से चित कर खिताब अपने नाम किया।

 


22 मई 2017 को भारतीय WWE फैंस हमेशा याद रखेंगे क्योंकि जिंदर ने वो कारनामा किया है जो करीब 10 साल बाद हुआ है। दरअसल, 2007 में द ग्रेट खली ने इस खिताब को जीता था उसके बाद अब किसी भारतीय मूल के सुपरस्टार ने इस टाइटल को WWE में जीता है।  हालांकि ,जिंदर ने इस मैच को जीतकर सभी को हैरान कर दिया। देखा जाए बिना सिंह ब्रदर्स के लिए जिंदर महल के लिए ये जीत आसान नहीं होती । सिंह ब्रदर्स ने इस मैच में जिंदर का काफी साथ दिया और रैंडी को परेशना किया।


सिंह ब्रदर्स की मदद से जिंदर ने खिताब तो जीत लिया साथ ही एक इतिहास भी रच दिया है। वो कहते है ना कि जंग में हर चीज जायज है वैसा ही इस मैच में देखने को मिला। मैच से पहले सभी को ये उम्मीद थी रैंडी इस मैच को आसानी से जीत लेंगे। शुरुआत में रैंडी ने अच्छी पकड़  बनाई थी लेकिन जिंदर ने भी कदम-कदम पर अपनी स्किल्स दिखाई और साथ ही सिंह ब्रदर्स ने भी जिंदर की जीत के लिए काफी मार खाई और अहम भूमिका अदा की, नतीजा ये निकला की जिंदर ने खल्लास मूव से नई इबारत लिखी ।


खैर, WWE को अपना नया चैंपियन मिल गया जिसके लिए कुछ लोग खफा है तो काफी फैंस और सुपरस्टार जिंदर की इस जीत से खुशी हो रहे है। देखना होगा कि जिंदर महल अब इस टाइटल को कितने समय तक अपने पास रख पाते है लेकिन इस हफ्ते की स्मैकडाउन में जिंदर का जश्न तो जरुर देखने को मिलेगा।