WWE RAW लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
WWE RAW लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 3 जून, 2017

WWE में पूरे दिन की बड़ी खबरें जो सुर्खियों में बनी रही


गोल्डबर्ग फैन क्लब के एक सदस्य ने ये सोचा था कि वो कॉन्टैस्ट जीतेंगे और जिससे वो गोल्डबर्ग के साथ बैठकर उनसे सवाल पूछेंगे। लेकिन जब उन्होंने गोल्डबर्ग से सवाल पूछना शुरू किया तो चीजें काफी नीचें चली गई। इस बीच शो के डायरेक्टर ने भी गोल्डबर्ग को देखा। चीजें तब खत्म हो गई जब गोल्डबर्ग ने अपना कॉस्टयूम बदलने के लिए कह दिया। इसके बाद जब गोल्डबर्ग नया कॉस्टयूम बदल कर लाए तो उन्होंने पिंक स्कॉर्फ पहना था। गोल्डबर्ग ने सैट पर उससे सभी को मारना शुरू कर दिया। फैंस आश्यर्चचकित और डर गए। काफी देर बाद ये उन्हें बताया की ये उनके साथ मजाक किया गया था।


WWE हॉल ऑफ फेमर माइकल हेज चाहते की रैसलमेनिया में रोमन रेंस और जॉन सीना का शानदार मैच देखने को मिले। हाल ही में टेबल फॉर 3 में दस्तक दी और हेज ने खुलासा किया की उनकी इच्छा है कि रैसलिंग के दो दिग्गज सीना और रोमन रेंस का मैच ग्रेंड स्टेज पर होना चाहिए।


फैटल 5 वे मैच इस रविवार को होगा। इसमें ये निर्णय निकलेगा की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लैसनर को कौन सुपरस्टार चुनौती देगा। ब्रॉक लैसनर रॉ के अगले पीपीवी ग्रेट  बॉल्स ऑफ फायर का हिस्सा होंगे। ये मैच तब बुक किया गया जब ब्रौन स्ट्रोमैन इंजर्ड हो गए थे। ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में ब्रॉन स्ट्रोमैन लैसनर को मुकाबला करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्लान के मुताबिक एक्सट्रीम रूल्स में स्ट्रोमैन रोमन रेंस को भी हराने वाले थे। जिससे वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंंडर बन जाएं। खैस रविवार को ये मैच समोआ जो जीतने वाले है। इस खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है। पिछले हफ्ते भी समोआ जो ने जीत हासिल की थी। WWE 50-50 की बुकिंग पर चलती है। क्योंकि इससे पता चल जाता है कि कौन सुपरस्टार कितने आगे है। इस मैथड से सभी सुपरस्टार की बुकिंग अच्छे से हो जाती है।


WWE रॉ के आने वाले पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स के लिए अभी से बैटिंग लगने शुरु हो गई लेकिन 4 जून को होने वाले इस पीपीवी के लिए betwrestling द्वारा आंकड़े कुछ ज्यादा खास नहीं लग रहे है। बैटिंग में मेन कार्ड में सबसे ज्यादा पंसद  समोआ जो, नेविल, द मिज, एलेक्सा ब्लिस और हार्डी बॉयज को किया गया है।


पूर्व WWE सुपरस्टार और चैंपियन रे मिस्टीरियो ने Sports Illustrated recently को हाल ही में इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान मिस्टीरियो मे साफ किया अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो फ्यूचर में इम्पैक्ट रैसलिंग में काम करने के लिए तैयार है।


इस रविवार को एक्सट्रीम रूल्स में चार टाइटल मैच होंगे। जिसमें टैग टीम, इंटरकॉन्टिनेंटल, क्रूजरवेट और विमेंस चैंपियनशिप के मुकाबले होंगे। जैसा की पहले भी कहा गया था कि समरस्लैम से पहले इस पीपीवी में कई चैंपियशिप में बदलाव हो जाएगा। शेमस और सिजेरो एक्सट्रीम रूल्स पीपीव में हार्डी ब्रदर्स को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर लेंगे। पिछले महीने पेबैक में हार्डी बॉयज के खिलाफ हारने के बाद शेमस और सिजेरो ने हील टर्न अपना लिया था। इसके बाद मैट और जैफ हार्डी के खिलाफ ये कई मैच हार चुके है। लेकिन अब हार्डी बॉयज एक्सट्रीम रूल्स में अपना टाइटल गंवा देंगे। और इस बात की पुष्टि हो चुकी है। ये मैच स्टील केज मैच होना है।

वीडियो: जब सीएम पंक ने ब्रॉक लैसनर को रिंग के अंदर कैमरा और चेयर से बुरी तरह से मारा

समरस्लैम में से पहले हुए रॉ में सेगमेंट के दौरान सीएम पंक ने किया था लैसनर पर हमला


साल 2013 में सीएम पंक और पॉल हेमन की फिउड काफी चर्चा में रही थी। यह फिउड मनी इन द बैंक पीपीवी में शुरू हुई और इसका अंत हैल इन ए सैल पीपीवी में हुई, जहां पंक ने हेमन को बुरी तरह से मारकर अपना बदला पूरा किया।

दरअसल मनी इन द बैंक पीपीवी में पॉल हेमन की वजह से सीएम पंक ट्रेडीशनल मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीतने में नाकामयाब हुए, जिसके बाद इस फिउड की शुरुआत हुई और इसका पहला स्टॉप था समरस्लैम जहां 'बेस्ट इन द वर्ल्ड पंक' का मैच हुआ 'बीस्ट' ब्रॉक लैसनर से, लेकिन उस मैच से पहले बात उस फाइट के बिल्ड अप की करें, तो उसमें कई दिलचस्प सेगमेंट्स देखने को मिले थे।

जैसे 12 अगस्त 2013 को रॉ के एपिसोड में पॉल हेमन और सीएम पंक का मैच होना था। सबसे पहले रिंग में आए पॉल हेमन और उनके साथ रिंग में एंट्री की बीस्ट लैसनर ने। पंक के आने से पहले हेमन ने लैसनर की आढ़ में पंक को खूब ललकारा और उन्हें रिंग में आने की चुनौती भी दे डाली।

फिर क्या था, सीएम पंक का म्यूजिक बज गया, उस समय तक हेमन काफी आत्मविश्वास में नज़र आ रहे थे, क्योंकि उस समय उनके साथ थे लैसनर। हालांकि सीएम पंक एरीना में मेन एंट्रेंस से बाहर नहीं आए, लैसनर और हेमन का सारा ध्यान एंट्रेंस रैंप पर ही था।

हालांकि सीएम पंक ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी और वो दर्शकों के बीच में से रिंग में आए और उन्होंने फटाफट कैमरामैन के हाथ से कैमरा ले लिया और जैसे ही लैसनर ने उनकी तरफ देखा पंक ने उनके ऊपर कैमरे से हमला कर दिया और उन्हें मारने लगे।

इस बीच लैसनर रिंग के बाहर गिर गए, लेकिन पंक ने उसी वक़्त लैसनर के ऊपर सूसाइड डाइव लगा दी और पंक यहीं पर ही नहीं रुके और उन्होंने अब लैसनर के ऊपर चेयर से हमला शुरू कर दिया।

यह सब देखकर हेमन सकते में आ गए कि यह सब क्या हो गया और उन्हें देखकर साफ तौर पर पता चला रहा था कि उनके सारे प्लान चौपट हो चुके हैं। इसके बाद पंक ने अपने ध्यान खींचा हेमन की तरफ और जैसे ही पंक रिंग के अंदर आए, हेमस वहाँ से भाग गए।

इस बीच लैसनर वहीं रिंग के बाहर नीचे ही गिरे हुए थे। हेमन के पीछे-2 पंक के पीछे भागे और उसी वक़्त पॉल हेमन गए कर्टिस एक्सल भी बाहर आए और पंक ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया और उन्हें टाइट्रनट्रोन के ऊपर धक्का दे दिया और उसके बाद उन्हें अपना पसंदीदा मूव गो टू स्लिप दे दिया और उस सेगमेंट का अंत किया।

"Backlash में नाकामुरा और डॉल्फ जिगलर के मैच ने काफी निराश किया"

बैकलैश में हुआ था नाकामुरा और डॉल्फ जिगलर का मैच अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। फैंस ने भी इस मैच को पसंद नहीं किया था।


WWE हॉल ऑफ फेमर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन हाल ही में Wade Keller’s PWTorch Livecast में नजर आए। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। खासतौर पर उन्होंने बैकलैश में नाकामुरा और डॉल्फ जिगलर के बीच हुए मैच के बारे में बातचीत की।

नाकामुरा जो की NJPW से प्रसिद्ध है। उन्हें WWE ने साल 2016 में साइन किया था। और उनके करियर को नई दिशा दी थी। नाकामुरा ने NXT में सैमी जेन के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

इसके बाद NXT में ऑस्टिन एरीज और फिन बैलर जैसे सितारों के साथ बहुत अच्छी फाइट लड़ी। पिछले साल नाकामुरा ने समोआ जो को हराकर पहली बार NXT चैंपियनशिप अपने नाम की थी। नवंबर में समोआ जो ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया। हालांकि NXT लाइव इवेंट में फिर उन्होंने समोआ जो को हरा दिया था। लेकिन ये टाइटल ज्यादा दिन तक उनके पास नहीं रहा। बॉबी रूड ने उन्हें हराकर टाइटल उनसे छीन लिया था। रैसलमेनिया 33 के बाद हुए स्मैकडाउन लाइव के पहले एपिसोड में नाकामुरा ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। मिज और मरीस के सैगमेंट में उन्होंने एंट्री की थी।

धीरे-धीरे उनकी फ्यूड डॉल्फ जिगलर के साथ हुई। फिर जिगलर के साथ उनका पहला मैच बैकलैश में हुआ। ये नाकामुरा का मेन रोस्टर में पहला मैच था। इस मैच में नाकामुरा ने जिगलर को हरा दिया। इस मैच में जिगलर ने पूरे मैच में पकड़  बनाई हुई थी लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

स्टोन कोल्ड ने इस मैच के बारे में कहा कि,"ये मैच कुछ खास नहीं था। ये मैच जल्दबाजी में बुक किया गया था। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। इसी वजह से चीजें खराब हो गई थी। मैं बहुत निराश हूं कि ऐसा हुआ"।

इसके अलावा उनका कहना था कि," इस मैच में कुछ अच्छ मोमेंट हो सकते थे। WWE ने इन दोनों के रिंग स्टाइल को ज्यादा तवज्जो भी नहीं दी। नाकामुरा क्राउड को और अपने ओर कर सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आ रही थी इन दोनों के ऊपर। अगर ये मैच अच्छे से बुक किया गया होता तो ये मैच काफी सुर्खियां बटोर सकता था'।

18 जून को होने वाले MITB लैडर मैच का नाकामुरा और जिगलर दोनों हिस्सा है। यहां हम उम्मीद लगा सकते है की फिर दुश्मनी नजर आए। लेकिन फैंस भी इनके बीच अगले पीपीवी में एक अच्छा मैच चाहते है।

WWE में जल्द देखने को मिल सकता है चैम्पियन vs चैम्पियन मैच

क्या जल्द ही पीट डन और नेविल के बीच मैच देखने को मिल सकता है


WWE यूके चैंपियन पीट डन और WWE क्रूजरवेट चैंपियन नेविल ने सोशल मीडिया पर आने वाले समय में चैंपियन Vs टैंपियन मैच को टीजं कर रहे हैं।

एक फैन ने हाल में ट्विटर पर नेविल और डन की एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद डन ने उसके जवाब में कहा, "अब मैेच का वक्त आ गया है." इसके जवाब में नेविल ने लिखा कि सोच लो कि तुम किस चीज़ की डिमांड कर रहे हो।

पीट डन ने हाल में NXT टेकओवर: शिकागो में टायलर को मात देकर पहली बार यूके चैंपियनशिप अपने नाम की, तो दूसरी तरफ नेविल पूर्व NXT चैंपियन हैं औऱ इस साल वो WWE क्रूजरवेट चैंपियन भई बने।

23 साल के पीट डन ने तो बस एक फैन के ट्वीट को रीपोस्च किया, जिसमें उनकी फोटो नेविल के साथ है, लेकिन नेविल इसे गलत दिशा में ही लेकर चले गए।

View image on TwitterView image on Twitter

Time for a match I reckon https://twitter.com/itsgrammarian/status/867053402949173248 …


किंग अॉफ क्रूजरवेट ने यूके चैंपियन को चेतावनी दी:
Careful what ya wish for lad. https://twitter.com/petedunneyxb/status/867126930910437376 …

नेविल इस समय अॉस्टिन एरीज के साथ फिउड में हैं, तो पीट डन हाल में टालयर बेट को हराकर यूके चैम्पियन बने हैं। निश्चित ही वो भी बेट के साथ ही कहानी को आगे बढ़ाएँगे।

WWE ने अबतक इस मैच की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और चैम्पियन vs चैम्पियन मैच पहले भी WWE के अंदर देखने को मिल चुके हैं, तो अगर यह मैच होता है भी है तो फैंस को इससे ज्यादा हैरानी नहीं होगी।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर का फ्यूचर में इन सुपरस्टार्स के साथ हो सकता है फिउड

फेटल 5 वे मैच के सुपरस्टार्स के खिलाफ फ्यूचर में लड़ते दिख सकते हैं ब्रॉक लैसनर


Cageside Seats के मुताबिक अभी से लेकर रैसलमेनिया 34 तक WWE के यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर उन्हीं सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ेते दिख सकते हैं जो एक्सट्रीम रूल्स में फेटल 5 वे मैच में हिस्सा होंगे।

रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग को मात देकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। उसके अगली रात ही ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉक का सामना हुआ लेकिन झगड़ा नहीं देखने को मिला। जिसके बाद से अंदाजा हो रहा था इन दोनों का फ्यूचर में फिउड देखने को मिल सकता है।

इसके बाद लैसनर ने ब्रेक ले लिया जबकि स्ट्रोमैन और रोमन रेंस का मैच पीपीवी पेबैक में देखने को मिला जिसमें स्ट्रोमैन ने रेंस की हालत खरबा कर दी लेकिन कुछ दिनों ने बाद रेंस ने अपना बदला लिया और स्ट्रोमैन पर अटैक किया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें रैसलिंग से लंबे वक्त के लिए बाहर होना पड़ा। कुछ हफ्ते पहले एलान किया गया कि एक्सट्रीम रूल्स में फिन बैलर, ब्रे वायट, समोआ जो , सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस फेटल 5वे मैच का हिस्सा होंगे और जीतने वाले को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में चैंपियनशिप के लिए मैच दिया जाएगा।

वहीं अब, Cageside Seats  के मुताबिक अभी से लेकर रैसलमेनिया 34 तक लैसनर ज्यादातर उन्हीं सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ते दिख सकते हैं जिन्हें एक्स्ट्रीम रूल्स में मौका दिया गया है। हाला ही में पॉल हेमन ने फिन बैलर को उनके क्लाइंट ब्रॉक लैसनर के लिए अच्छा चैलेंजर बताया था। कयास लगाया जा रहा है कि अब ब्रॉक और फिन बैलर की दुश्मनी के बीच बो दिए गए है।

खैर, एक्सट्रीम रूल्स रॉयल फार्म एरिना बाल्टिमोर में 4 जून को होने वाली है। वहीं इसके बाद उम्मीद है कि जल्द ब्रॉक लैसनर WWE के प्रोग्राम में शामिल हो जाएंगे, लेकिन देखना रोमांचक होगा कि एक्सट्रीम रूल्स में किस सुपरस्टार को जीत मिलती है और कौन ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर में बीस्ट के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में लड़ता है।

WWE चैम्पियन जिंदर महल ने कहा 3mb में आ सकते थे डीन एम्ब्रोज़

अगर एम्ब्रोज़ 3mb का हिस्सा होते, तो क्या शील्ड कभी बन पाती


टॉक इस जैरिको के एपिसोड में जिंदर महल ने इस बात का खुलासा किया की 3 mb में हीथ स्लेटर की जगह आ सकते थे डीन एम्ब्रोज़। यह आइडिया शील्ड के बनने से पहला का था।

3mb की शुरुआत 21 सितंबर 2012 को हुई, जब हीथ स्लेटर, जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर ने ब्रोडस क्ले के ऊपर हमला किया। इस ग्रुप ने अपने ज़्यादातर मैच हारे और यह तीनों 12 जून 2014 तक ही साथ में रहे, जिसके बाद कंपनी ने मैकइंटायर और महल को निकाल दिया।

शील्ड ने 2012 सर्वाइवर सीरीज के दौरान डैब्यू किया था, जहां उन्होंने रायबैक के ऊपर हमला किया था, जिसकी वजह से सीएम पंक WWE चैंपियनशिप को रिटेन करने में कामयाब हुए। हाउंड ऑफ जस्टिस 2 जून 2014 तक साथ में थी, जिसके बाद सैथ रॉलिंस ने अपनी टीम को धोखा दिया और अथॉरिटी का हाथ मिलाया।

महल ने कहा, "मैं टीवी आया, मुझे नहीं याद नहीं हम कहाँ थे। मैं जब बिल्डिंग में आया, तो मैंने हीथ स्लेटर को देखा। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने विंस मैकमैहन के साथ मीटिंग की और वो अपना बैंड शुरू करेंगे, मैंने पूछा उसमे कौन होगा?

उन्होंने कहा मुझे नहीं पता फैनडांगो उस समय आ रहे थे, डीन एम्ब्रोज़ भी थे। शायद एम्ब्रोज़ को पता नहीं था कि वो शील्ड का हिस्सा बनने वाले हैं, उनके लिए कुछ अलग ही प्लैन थे।"

जिंदर महल ने यह भी कहा कि 3mb ने अपनी लय शील्ड के डैब्यू के बाद खोई। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार उनकी इस मुद्दे पर बात हो रही थी, तब विंस ने कहा कि वो सिर्फ एक ही 3 मैन यूनिट पर ध्यान दे सकते हैं।

चैंपियनशिप हारने के बाद भी अगर जिंदर महल मेन इवेंट का हिस्सा बने रहे, तो निश्चित ही वो फ्यूचर में शील्ड से जरूर भिड़ेंगे। स्लेटर और मैकइंटायर भी इस समय WWE के साथ है और आने वाले समय में एक दिलचस्प सेगमेंट तो निश्चित ही देखने को मिलेगा।

Raw में सैथ रॉलिंस की एंट्री को लेकर हुई WWE से बड़ी गलती।

WWE ने सैथ की एंट्री पर चलाए दूसरे सुपरस्टार के ग्राफिक्स


रॉ और स्मैकडाउन के एपिसोड के बाद हम आपको हमेशा बताते है कि शो के दौरान क्या गलतियां हुई हैं। वैसे रॉ और स्मैकडाउन को बनाने में काफी मेहनत लगती है लेकिन फिर भी छोटी से लेकर बड़ी गलतियां इस दौरान हो जाती है। दरअसल, इस हफ्ते की रॉ में WWE प्रोडक्शन ने सैथ रॉलिंस की एंट्री पर बड़ी गलती कर दी। जब रॉलिंस एंट्री कर रहे थे तब ग्राफिक्स ने गलती से उनकी एंट्री  में हल्क होगन या फिर कर्टिस एक्सल का ग्राफिक्स चला दिया जो काफी शर्मनाक था।
fltsdur-1495625726-800
हालांकि आप तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि एक रेड और पिला रंग रॉलिंस की एंट्री पर दिख रहा है जो हल्क होगन का ट्रेड मार्क है।  इस ग्राफिक्स में बड़ा-बड़ा L शब्द दिख रहा है जिससे अंदाजा हो सकता है कि ये होगन का है। हल्क होगन को कंपनी से लगभग दो साल पहले निकाल दिया गया था। हल्क होगन की कुछ सेक्स टेप्स बाहर आ गई थी जिसके कारण उन्हें इसका खामियाजा भूगताना पड़ा। वहीं WWE ने हल्क होगन को अपने सभी रिकोर्ड से हटा दिया। अभी तक होगन की वापसी सिर्फ अफवाहें ही है।

इतनी ही नहीं सैथ रॉलिंस के साथ ग्राफिक्स के अलाव एंट्री थीम पर भी गलती हुई है। रॉ के मेन इवेंट में कर्ट एंगल ने सैथ रॉलिंस-रोमन रेंस बनाम ब्रे वायट-समोआ जो का मैच रखा था। पहले रिंग में ब्रे वायट ने एंट्री की लेकिन उसके बाद समोआ जो की एंट्री पर सैथ रॉलिंस का म्यूजिक बज गया हालांकि कुछ सेकेंड बाद थीम को बंद कर दिया गया लेकिन फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाला था।  म्यूजिक और सुपरस्टार को देखते हुए रिंग अनाउंसर  ने मामले को संभालते हुए समोआ जो का ही नाम लिया।

वैसे जब टैग टीम मैच होता है तो पहले एक टीम के सुपरस्टार्स आते है फिर दूसरी टीम के लेकिन इस बार गलती से एक के बाद एक अलग-अलग थीम बज गई। खैर, WWE में अक्सर कुछ ना कुछ गलता होता रहता है इसमें कोई शक नहीं है कि फैंस को अच्छा शो दिखाने के कारण ये सभी होता है।

इस हफ्ते Raw की व्यूवरशिप साल 2017 में सबसे कम रही

रैसलमेनिया के बाद से लगातार Raw की व्यूवरशिप में गिरावट दर्ज की जा रही है


इस हफ्ते का WWE रॉ एपिसोड 2017 में सबसे कम व्यूवरशिप वाला एपिसोड दर्ज हुआ। शो ने पिछले सब कम व्यूवरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ा। Show Buzz Daily के द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, 22 मई को हुए रॉ को कुल 2.615 मिलियन लोगों ने देखा जबकि कुछ हफ्ते पहले सबसे कम व्यूवरशिप का आंकड़ा दर्ज हुआ था।

रैसलमेनिया के बाद के सीजन में थोड़े समय के लिए हमेशा ही रेटिंग्स और व्यूवरशिप में गिरावट देखने को मिलती है। इस साल भी यही ट्रेंड चलता हुआ आ रहा है। सुपरस्टार शेकअप के बाद से ही इस साल की रेटिंग्स लगातार गिर रही है।

8 मई को हुए WWE रॉ को कुल 2.680 मिलियन लोगों ने देखा था, जबकि पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 2.751 मिलियन था। इस हफ्ते की व्यूवरशिप तो साल के सबसे निचले स्तर पर चली गई है, जोकि 2.615 मिलियन व्यूवर्स है।
हर घंटे के हिसाब से इस हफ्ते के रॉ की व्यूवरशिप:
पहला घंटा: 2.661 मिलियन व्यूवर्स

दूसरा घंटा: 2.759 मिलियन व्यूवर्स

तीसरा घंटा: 2.425 मिलियन व्यूवर्स

WWE रॉ के मेन इवेंट में समोआ जो और ब्रे वायट का मुकाबला रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की टीम के साथ हुआ था। इसके अलावा शो के दौरान इलियास सैमसन का डैब्यू मैच भी देखने को मिला था। उन्होंने डीन एम्ब्रोज़ को डिसक्वालीफिकेशन के जरिए मात दी।

अगले हफ्ते यानि 29 मई (भारत में 30 मई) को होने वाली रॉ के लिए WWE ने 2 मेन इवेंट मैचों का एलान पहले से कर दिया है। एक मैच में रोमन रेंस का सामना सैथ रॉलिंस और दूसरे में एक ट्रिपल थ्रैट मैच देखने को मिलेगा, जोकि फिन बैलर, समोआ जो और ब्रे वायट के बीच होगा। ऐसे में WWE को उम्मीद होगी कि आने वाले हफ्तों में व्यूवरशिप में जरूर बढ़ोत्तरी होगी।

WWE रॉ का अगला पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स है, जिसको शुरु होने में सिर्फ 2 हफ्ते का समय बाकी है। ऐसे में WWE की पूरी कोशिश होगी कि पीपीवी से पहले रॉ की रेटिंग्स और व्यूवरशिप में इजाफा किया जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये व्यूवरशिप के आंकड़े सिर्फ अमेरिका के हैं।

ऑफ एयर होने के बाद Raw में क्या हुआ ?

सैथ रॉलिंस को बचाने के लिए रोमन रेंस रिंग में आए


WWE रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड के मेन इवेंट मैच में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का सामना ब्रे वायट और समोआ जो के साथ हुआ। ऑफ एयर होने के बाद ब्रे वायट और जो ने सैथ रॉलिंस पर अटैक कर दिया। रोमन रेंस ने आकर सैथ रॉलिंस को बचाया।

सैथ रॉलिंस को बचाने के लिए आए रोमन रेंस ने 'द ईटर ऑफ द वर्ल्ड' ब्रे वायट और द डैस्ट्रॉयर समोआ जो को सुपरमैन पंच मारे। रोमन रेंस ने उसके बाद ब्रे वायट को स्पीयर दिया। रिंग में अब सिर्फ रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस बचे। इसके बाद रोमन रेंस का म्यूजिक बजा और इस तरह शो का अंत हुआ

@WrestlingInc Not much. Joe and Wyatt starting shoving eachother, they then turned on Rollins. Roman came in for the save, hit super man punches on (1/2)
@WrestlingInc (2/2) Both joe and Wyatt, and then speared Wyatt. Seth got up, and the show ended with them posing for the crowd with romans music playing. pic.twitter.com/Q9ZOl4gLgR
View image on Twitter

For anyone at tonight's , what happened after it went off the air?
@WrestlingInc Not much. Joe and Wyatt starting shoving eachother, they then turned on Rollins. Roman came in for the save, hit super man punches on (1/2)

आपको बता दें कि रॉ के अगले एक्सक्लूजिव पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स में नंबर 1 कंटैंडर के लिए रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, समोआ जो, ब्रे वायट और फिन बैलर के बीच फैटल 5 वे मैच होगा। इस मैच को जीतने वाले स्टार का सामना WWE ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी में 9 जून को ब्रॉक लैसनर के साथ सामना होगा।

आज हुए मेन इवेंट मैच के बाद कर्ट एंगल ने एलान किया कि अगले हफ्ते रॉ में फिन बैलर का सामना ब्रे वायट और समोआ जो के साथ ट्रिपल थ्रैट मैच और रोमन रेंस-सैथ रॉलिंस सिंगल्स मैच में एक दूसरे का आमना सामना करने लगेंगे।

एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में 2 हफ्ते का समय रह गया है। ऐसे में WWE शो के बिल्डअप को लेकर जुट गई है। रॉ में आज NXT सुपरस्टार इलियास सैमसन का डैब्यू मैच हुआ। उन्होंने डिसक्वालीफिकेशन के जरिए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डीन एम्ब्रोज़ को शिकस्त दी।

ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को IPL 2017 जीतने पर बधाई और एक खास गिफ्ट भेजा

रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए ट्रिपल एच ने खास गिफ्ट भेज दिया है


पूर्व WWE चैंपियन और WWE के COO ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई दी। ट्रिपल एच ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक खास तोहफा भेजा है।

14 बार के WWE चैंपियन ट्रिपल एच ने ट्वीट कर कहा, "मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनने पर बधाई। WWE मुंबई इंडियंस के लिए एक खास तोहफा भेज रही है।"

Congratulations, @mipaltan. @WWE has something headed your way! @WWEIndiahttps://twitter.com/mipaltan/status/866536306020458496 …


हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 10 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है, जिसने रिकॉर्ड 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। जवाब में पुणे की टीम मुंबई के स्कोर से 1 रन पीछे रह गई।

ट्रिपल एच द्वारा मुंबई इंडियंस को भेजे जा रहे गिफ्ट में WWE की चैंपियनशिप बेल्ट होगी, जिसमें दोनों तरफ मुंबई इंडियंस के नाम और लोगो की प्लेट लगी होगी। दरअसल ये कोई पहला मौका नहीं है, जब ट्रिपल एच या WWE इस तरह का गिफ्ट भेज रही है।

WWE ने 2016 में क्लीवलैंड कैवेलियर्स को NBA का खिताब जीतने के बाद भी WWE चैंपियनशिप बेल्ट भेजी थी, जिसमें टीम का लोगो लगा हुआ था।

An unprecedented comeback and a long overdue @NBA Championship... THAT is something to celebrate. Congrats @cavs!

पिछले ही हफ्ते, 2016-17 का प्रीमियर लीग जीतने वाले चेल्सी को भी ट्रिपल एच ने ऐसी ही बेल्ट गिफ्ट के रूप में भेजी थी। WWE द्वारा ऐसा करने के पीछे उनकी सोची-समझी रणनीति है। WWE भारत में अपनी मार्केट का विस्तार करना चाहती है।