Jinder Mahal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jinder Mahal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भारतीय मूल के WWE चैम्पियन जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ हुई लॉन्च

जिंदर महल की मर्चेंडाइज़ अब भारत में भी उपलब्ध होगी


WWE ने आखिरकार मौजूदा WWE चैम्पियन जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ को लॉन्च किया, WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी टीशर्ट का अनावरण किया, जिसके ऊपर लिखा था "द मॉडर्न डे महाराजा।"

जिंदर महल जिनका असलों नाम युवराज सिंह धेसी हैं, उन्होंने बैकलैश पीपीवी में सबको हैरान करते हुए रैंडी ऑर्टन को मात देकर पहली बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

30 वर्षीय इंडो कनाडा सुपरस्टार ने स्मैकडाउन लाइव के पिछले एपिसोड में पंजाबी स्टाइल में सेलिब्रेट किया और उसके बाद स्मैकडाउन लाइव के ऑफ एयर जाने के बाद ऑर्टन से उन्होंने रैसल किया।

जिंदर महल ने मेन रोस्टर में डैब्यू 2011 में किया था और उसके बाद उन्होंने 2014 में कंपनी को अलविदा कह दिया। उन्होंने पिछले साल कंपनी में बिल्कुल अलग अंदाज में वापसी की और उनकी बॉडी भी काफी जानदार थी। महल ने हाल में बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन को WWE चैंपियनशिप के लिए हराया था।

WWE ने रैसलमेनिया 33 के समय भारत में WWE शॉप भी खोली थी, जिससे वो भारत की मार्केट में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। जिंदर महल की नई मर्चेंडाइज़ की प्राइज़ यूएस में रहने वालों के लिए 24.99$, भारत में 1,737 रुपये और कनाडा में CAD 35.17।

स्मैकडाउन लाइव के कमिशनर शेन मैकमैहन के एलान के बाद जिंदर महल अब WWE चैंपियनशिप अब मनी इन द बैंक में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ 18 जून को डिफ़ेंड करेंगे।

जिंदर महल के अच्छे WWE चैम्पियन होने के 5 बड़े कारण

जिंदर महल बैकलैश पीपीवी में WWE चैम्पियन बने हैं


कुछ दिनों पहले जिंदर महल ने सबको चौंकाते हुए 13 बार के WWE चैम्पियन रैंडी ऑर्टन को पिन किया और WWE चैम्पियन बनने वाले वो 50वें सुपरस्टार बने।

उस मैच के परिणाम ने सबको हैरान जरूर किया, लेकिन स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट फैंस ने WWE द्वारा जिंदर महल को इतना बड़ा मौका देने के लिए प्रेज भी किया।

निश्चित ही यह एक अच्छा फ़ैसला है, जिसका फायदा कंपनी को आने वाले सालों में हो सकता है। आइए नज़र डालिए उन 5 कारणों पर जिसकी वजह से महल इस समय बिजनेस के लिए बेस्ट हैं।


1- नई ऑडियन्स को खींचना

sd-worst-no-holiday-1495700342-800
इंडिया एक ऐसा देश हैं, जिसकी आबादी 1.3 बिलियन है। इस बात की जानकारी जेबीएल लगातार कमेंट्री करते हुए देते रहते हैं। मर्चेंडाइज़ दो भारत में ज्यादा नहीं बिकती, लेकिन इंडियंस सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहते हैं।

जिंदर महल को इसी वजह WWE इंडियन मार्केट में जगह बनाने के लिए प्रोजेक्ट कर रही है और वो अच्छे मैच भी दे सकते हैं। WWE उन्हें यूएस में हील और उसके अलावा भारत में एक बेबीफेस की तरह इस्तेमाल कर रही है और ऐसा ही कुछ उन्होंने कनाडा का लैजेंड ब्रेट हार्ट के साथ भी किया था। 

2- हील वाली क्वालिटी

sd-cover-1495708643-800
यह सबसे पुराना ट्रिक है कि जितने भी दूसरे देश के रैसलर होते हैं, वो यूएस को गाली जरूर देते हैं। 2017 में जब WWE यूनिवर्स बैड गाए के लिए चीयर करते हैं और गुड गाए के लिए बू करते हैं, उस बीच WWE ने जिंदर महल के रूप में नया सितारा चुना।

जिंदर महल को टॉप पर पहुंचाकर उन्होंने एक रियल हील के रूप में प्रोजेक्ट किया, क्योंकि उनका अमेरिका से खास नाता नहीं है। बैकलैश पीपीवी में जिस तरह से फैंस ने रैंडी ऑर्टन vs जिंदर महल के मैच में रिस्पोंस किया, वो पहले देखने को नहीं मिल रहा था।

3- मौकों को भुनाना

sd-cover-2-1495709618-800
स्मैकडाउन में हमेशा से ही सबको मौके मिलते रहे हैं और यह पहली बार हुआ है, जब कंपनी ने किसी लोवर कार्ड स्टार में इतना इन्वेस्ट किया है। स्मैकडाउन ने इस बुकिंग से कई मामलों में रॉ को भी पछाड़ दिया।

अब सैमी जेन और ल्यूक हार्पर भी टॉप कार्ड में आ सकते हैं और वो मेन इवेंट स्टार बन सकते हैं। उनके पास स्किल्स हैं, लेकिन उन्हें बस मौके ही नहीं मिले। अफवाहों के अनुसार सैमी जेन जल्द ही जिंदर महल को हराकर WWE चैम्पियन बन सकते हैं। 

4- तराशा हुआ लुक

sd-worst-factual-inaccuracy-1495711848-800
जिंदर महल के फिसिक के बारे में कई बातें हुई है और अब महल बिल्कुल एक बैड गाए की तरह नज़र आते हैं, जैसे इंडियाना जॉन्स मूवी का विलन था।

जिंदर महल ने अपने आप को शेप में लाने के लिए काफी मेहनत की है और अभी भी वो लगातार जिम में घंटों बिताते हैं। वो अब किसी के साथ भी रिंग में खड़े हो सकते हैं और कितना भी बड़ा मैच लड़ सकते हैं। WWE में बिग मैन की कमी है और जिंदर महल उसके लिए उपयुक्त हैं। 

5- अनिश्चितता

backlash-cover-1-1495712959-800
2017 में जहां इस बात का अनुमान लगाना आसान है कि कौन सुपरस्टार मैच जीतेगा। जिंदर महल की जीत ने निश्चित ही सबको हैरान कर दिया। फैंस के बीच यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

इसी वजह से फैंस की दिलचस्पी शो की तरफ और भी ज्यादा बढ़ गई है। काफी समय में WWE ने पहली बार सबको इतना हैरान कर दिया। इससे फैंस को रॉ और स्मैकडाउन से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

जिंदर महल सितंबर महीने तक WWE चैंपियन बने रह सकते हैं

जिंदर महल लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे


जिंदर महल कब तक WWE चैंपियन बने रहेंगे, इस बारे में जानकारी सामने आई है। हाल ही में सामने आई अफवाहों के मुताबिक, जिंदर महल स्मैकडाउन में ही रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपना टाइटल गंवा देंगे।

रैसलमेनिया से ही जिंदर महल के अच्छे दिन शुरु हो गए थे। सुपरस्टार शेकअप के बाद जिंदर के स्मैकडाउन लाइव में जाने के बाद लगभग तय हो गया था कि वो जल्द ही मेन इवेंट सीन में आ जाएंगे।

काफी सारे लोगों को जिंदर महल की क्रैडिबिलिटी पर शक है, क्योंकि जिंदर काफी सालों तक जॉबर का काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महल अभी काफी लंबे समय तक चैपियन बने रहेंगे। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के ब्रायन अल्वारेज़ का मानना है कि जिंदर महल सितंबर महीने तक चैंपियन बने रह सकते हैं।

जिंदर महल के इतने समय तक चैंपियन बने रहने के पीछे कारण हो सकता है कि WWE भारत में लाइव इवेंट का आयोजन कर सकती है। इस वजह से जिंदर महल को WWE चैंपियन रखना ही पड़ेगा। WWE भारत में अपने बिजनेस को बढ़ावा देना चाहती है, ऐसे में जिंदर महल को भारत में चैंपियन की तरह लाने पर कंपनी की अच्छी पब्लिस्टी मिलेगी।

बैकलैश में चैंपियन बनने के बाद 'द महाराजा' जिंदर महल मनी इन द बैंक पीपीवी में द वाइपर रैंडी ऑर्टन के खिलाफ पहली बार अपना टाइटल डिफेंड करेंगे।

मनी इन द बैंक पीपीवी को शुरु होने में करीब 1 महीने का समय रह गया है। ऐसे में आने वाले हफ्तों में इस मैच को लेकर अच्छा बिल्डअप देखने को मिले सकता है।

जिंदर महल को WWE चैंपियन बनाकर कंपनी ने बहुत बड़ा दाव खेला है। कंपनी की रणनीति सही साबित होगी या नहीं, इस बारे में फैसला आने वाले समय में ही चल पाएगा।

जिंदर महल के WWE में कैरेक्टर, एंट्री और पंजाबी सैलिब्रेशन का मतलब

जानिए WWE चैंपियन जिंदर महल की कहानी।


WWE में हाल के मेन इवेंट सीन को देखा जाए, तो यह सिर्फ 4-5 रैसलर्स के इर्द-गिर्द घूम रहा था। सभी का कैरेक्टर अलग-अलग तरीके से बदल रहा था, लेकिन हमें बार-बार कुछ गिने चुने रैसलर्स ही टाइटल शॉट के लिए चैलेंज करते हुए देखने को मिलते रहे। इसी वजह से, जब पिछले हफ्ते WWE ने टाइटल सीन में जिंदर महल को उतारा तो सारे फैंस आश्चर्यचकित रह गए।

जब WWE ने बैकलैश में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप के लिए जिंदर महल को बुक किया था, तो काफी लोगों को लगा था कि रैंडी ऑर्टन जैसे शातिर दिमाग और प्रो रैसलर के सामने जिंदर महल कैसे टिक पाएंगे। लेकिन कनाडा में जन्मे इस पंजाबी रैसलर को ने सबको चौंकाते हुए कमाल कर दिया और बैकलैश में ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे।

जिंदर महल की जीत से काफी फैंस को एट्टीट्यूड एरा की याद् आ गई। जब एक के बाद WWE फैंस को विस्मय में डालते रहता था। जिंदर के जीतने से लगा कि WWE की स्टोरीलाइन अब खत्म हुई। उनकी जींत न सिर्फ अमेरिका में रहने वाले पंजाबी और भारतीयों के लिए ख़ुशी का मौका था, बल्कि उन सभी अल्पसंख्यकों और रंग वाले लोगों की जीत थी, जो काफी वक़्त से दबे रहे हैं।

लेकिन वो सिर्फ WWE के लिए नार्मल विदेशी हील रैसलर हैं ?


नहीं, वो पारम्परिक विदेशी हील रैसलर नहीं हैं। यह बहस रैसलिंग कम्यूनिटी के कई फैंस करते है। और जिंदर के WWE चैंपियन बनने को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। खासकर, ऐसे वेस्टर्न फैंस जिनको जिंदर के बैकग्राउंड के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है। जिंदर का प्रोमो असल जीवन का डर दिखता है, जो अमेरिका में रहने वाली पंजाबी कम्यूनिटी को रोज़-रोज़ सहना पड़ता है।

पगड़ी बांधने के कारण, लम्बे बाल रखने के कारण, संस्कृति और परंपरा को ना जानने के कारण, अमेरिका में ज्यादातर लोग पंजाबियों को आंतकवादी मानते हैं। उनकी इस नफरत के वजह से पंजाबियों पर ना जाने कितनी बार अटैक किया गया है, उनके धर्म की वजह से ना जाने कितने बार ही गुरुद्वारों पर हमला किया गया है। जिंदर महल की जीत इन सब परेशानियों को दूर तो नहीं कर सकती, लेकिन वो भारतीय मूल के पंजाबियों को आशा जरुर देती हैं। वो उन लोगों के हीरो हैं, जिन्हे अमेरिका की आम जनता हीन भावना से देखती है।

जिंदर के प्रोमोज में हमेशा असल जीवन से जुड़ी सच्ची घटनाएं दिखाई जाती हैं, जिससे पता चलता है कि यह कितना सेंसिटिव मुद्दा है। काफी फैंस जिंदर महल को नापसंद करते हैं, क्योंकि वो ना उनके बैकग्राउंड को समझते हैं, ना उनके जैसे अल्पसंख्यकों की परेशानियों को। वो बस उन्हें रंग के आधार पर जज करते हैं और उनका विरोध करते हैं। जबकि सच्चाई तो यह है कि जिंदर महल का कैरेक्टर नार्मल हील रैसलर्स से काफी अलग है, बशर्ते आप उसे ठीक से समझ पाएं।

जिंदर महल के करेक्टर पर कुछ विचार 


जिंदर महल के करेक्टर के पीछे कुछ बेसिक पॉइंट्स है, जिन्हें अगर आप जानेंगे तो उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। जिंदर महल जो भी टीवी पर कहते हैं, उनका क्या मतलब है और वो ऐसा क्यों करते हैं, उसके लिए आपको कुछ टर्म समझने होंगे।

महाराजा का मतलब ?


महाराजा मतलब किंग। जिंदर महल खुद को पंजाब का मॉडर्न किंग कह रहे हैं। पंजाब भारत का वह राज्य हैं,  जहां सिख रहते हैं और पंजाबी भाषा बोलते हैं। एक समय ऐसा था, जब पंजाब काफी ताकतवर स्टेट हुआ करता था, जिसकी स्थापना 19वीं सदी में महाराजा रंजीत सिंह ने की थी। उसे सिख राज्य कहा जाता था। जब भारत में ब्रिटिश रूल के दौरान इस राज्य का पतन हुआ, तब सिखों का बहुत शोषण किया गया खासकर इसलिए क्योंकि वे दूसरों से भिन्न दिखते थे। उनके धर्म का भी खूब अपमान किया गया।

एक तरह से देखा जाए तो पंजाबियों को अपने नागरिक अधिकार के लिए लड़ना पड़ रहा था, ठीक उसी तरह जैसे की अफ्रीकन कम्यूनिटी को अमेरिका में अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ा।  लेकिन आज़ाद भारत के बाद , आज के समय में चीज़े शांत हैं और पंजाबियों की पूरे भारत में रेस्पेक्ट की जाती है।

जिंदर महल का कैरेक्टर उनकी कम्यूनिटी के लोगों का इतिहास दर्शाता है कि वो राजा हैं, जो अपनी प्रजा के लोगों की रक्षा करेंगे और उन्हें पीड़ित नहीं रहने देंगे। वो पंजाब के रक्षक हैं।

सिंह ब्रदर्स ? उन्होंने अपना नाम बॉलीवुड बॉयज से क्यों बदला ?


सिंह पंजाब में सभी पुरुषों का सरनेम होता है, सिंह का मतलब है शेर।  इसी तरह महिलाओं का सरनेम कौर होता है, जिसका मतलब है राजकुमारी। अपने पंजाबी वाइब और अपने दल का पंजाबी कनेक्शन दिखाने के लिए जिंदर महल ने अपना नाम बदल कर असली सरनेम को चुना। बॉलीवुड बॉयज का गिमिक इसलिए काम नहीं करता क्योंकि बॉलीवुड सिर्फ पंजाबियों को रेप्रेसन्ट नहीं करता।

जिंदर महल की कारपेट एंट्रेंस 


जिंदर की एंट्री में जो कारपेट बिछाई जाती है, यह उनके रॉयल स्टेट्स को दर्शाता है। काफी वेस्टर्न दर्शकों का सोचना है कि ऐसा जिंदर इसलिए करते हैं, क्योंकि वे अपने महंगे जूते को गन्दा नहीं करना चाहते। उन्हें बता दें, कि ऐसा कुछ नहीं है और भारतीय संस्कृति में राजा - महराजा की एंट्रेंस काफी मायने रखती है और यह उनका रुतबा दिखता है। इसलिए सिंह ब्रदर्स जिंदर महल के आने के पहले कारपेट बिछाते हैं।

पंजाबी सेलिब्रेशन 


जिंदर महल का सेलिब्रेशन सभी पंजाबी शादियों में होता है। वेस्टर्न फैंस का सोचना है कि उनका सेलिब्रेशन आपत्तिजनक और घिसा-पिटा है। लेकिन हम उन्हें बता दें, कि ऐसा बिलकुल नहीं है और यह पंजाबी संस्कृति का एक अहम् हिस्सा है। आश्चर्य की बात तो यह है की WWE ने पंजाबी कल्चर को काफी अच्छे से पेश किया। हालांकि जो डांस दिखाया गया था, वो और भी तेज़ और एक्रोबेटिक होता है।

उस डांस को भांगड़ा कहते हैं। यह भारत में बेहद लोकप्रिय है, खासकर पार्टियों और परफॉरमेंस के दौरान। बॉलीवुड में भी जब भी पार्टी का माहौल बनाना होता है, तो भांगड़ा का इस्तेमाल किया जाता है। जो व्यक्ति ड्रम बजा रहा था, उसे ड्रम नहीं ढोल कहते हैं। यह पंजाबी इंस्ट्रूमेंट है, जो शादियों में गाने के बेस के लिए इस्तेमाल होता है। ढोल की ताल से डांस की शुरुआत होती है।

पंजाब में काफी गाने उत्साहजनक करने वाले होते हैं और आपको डांस करने के लिए मजबूर करते हैं। रंग का भी पंजाबी कल्चर में बहुत महत्व है और यह अच्छे समय को दर्शाता हैं। और जैसी पगड़ी भांगड़ा परफॉर्मर्स ने पहनी थी, वैसी सिर्फ परफ़ॉर्मर डांस करते वक्त पहनते हैं। कुल मिलाकर यह सेगमेंट बहुत अच्छे से किया गया था और WWE ने पंजाबी संस्कृति को दिखाने का अच्छा काम किया।

जिंदर महल के कैरेक्टर ने एक बार फिर मुझे WWE का हार्डकोर फैन बनने पर मजबूर कर दिया। क्रिस जेरिको पॉडकास्ट में जिंदर के साथ उनकी बातचीत सभी फैंस को देखनी चाहिए जहां उन्होंने बताया है कि उन्होंने किस तरह अपने करियर में 15 साल इंडिपेंडेंट सर्किट में गुज़ारे हैं और मक़ाम पर कितने स्ट्रगल के बाद पहुंचे हैं। यह सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत का फल है।

जिंदर महल को बड़ा पुश मिलते ही Backlash के टिकटों की बिक्री में आई थी भारी गिरावट: रिपोर्ट

स्मैकडाउन की व्यूवरशिप में आई भारी गिरावट।


जिंदर महल 50वें नंबर के ऐसे सुपरस्टार बन चुके है जिन्होंने WWE चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने ये क्लेम किया है कि जिंदर महल को इतने बड़े पुश मिलने के कारण बैकलैश में कंपनी के टिकट ज्यादा नहीं बिक पाए।

बैकलैश के मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ था। जिसमें जिंदर महल ने जीत हासिल की। अप्रैल में जिंदर महल स्मैकडाउन में हुए सिक्स पैक चैलेेंज मैच में नंबर वन कंटेंडर बने थे।

जिंदर महल का इतनी जल्दी इतना ऊपर आना एक कंट्रोवर्सिल मुद्दा बन चुका है। कई फैंस को ये पसंद नहीं आया। कई बार हारने के बावजूद उन्हें जल्दी ही इस बड़े टाइटल में जीता दिया गया। अफवाहें ये सामने आ रही है कि भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए WWE ने जिंदर महल को इतना बड़़ा पुश दिया है।

डेव मैल्टजर ने अपने हालिया एपिसोड में कहा है कि अप्रैल 18 के बाद से महल को पुश देना शुरू किया गया। उनका कहना था कि सुपरस्टार शेकअप के बाद के स्मैकडाउन एपिसोड और वो शो जहां पर जिंदर महल नंबर वन कंटेंडर बने थे। इसके बीच में व्यूवरशिप में काफी कमी आई है। यहां पर स्मैकडाउन की व्यूवरशिप 2.175 मिलियन गई थी। जो कि सबसे कम है। मैल्टजर का ये भी कहना है कि WWE ने पहले बैकलैश के लिए टिकटों से अच्छे पैसे कमाए। क्योंकि शुरूआत में काफी टिकटों की बिक्री हुई लेकिन बाद में जिस तरीके से इस पीपीवी को बिल्ड किया गया उसकी वजह से टिकट नहीं बिक पाए।

बैकलैश का आयोजन जिस एरीना में हुआ था वहां पर लगभग 18000 लोग आ सकते है लेकिन ईरैसलिंग न्यूज के अनुसार मात्र 10000 लोग वहां पर मौजूद थे। मैल्टजर के अनुसार जैसे ही महल और रैंडी के बीच मैच की घोषणा हुई तब  से टिकटों की बिक्री ठप हो गई।

जिंदर महल ने WWE चैम्पियन बनने के बाद अपने सफर के बारे में बताया

जिंदर महल बैकलैश पीपीवी में WWE वर्ल्ड चैम्पियन बने


पिछले हफ्ते हमने जिंदर महल का इंटरव्यू किया था और उनके WWE चैम्पियन बनने के बाद एक बार फिर हमने उनसे बातचीत की। इसमें जिंदर ने WWE से जाने को लेकर वापस आने से WWE चैम्पियन बनने तक के सफर के बारे में बताया। हमने जिंदर से टाइटल विन, स्मैकडाउन, ब्रॉक लैसनर समेत और भी सवाल पूछे।

सवाल: 3mb से जाने के बाद, WWE छोड़कर और उसके बाद WWE में वापस आकर चैम्पियन बनना, अपने सफर के बारे में बताए?


जवाब: WWE में सबसे पहले आने का सफर भी काफी तकलीफ़ों भरा था।  मुझे रैसलिंग ट्रेनिंग के लिए डेढ़ घंटे का समय लगता था। किसी ने मुझे इसके लिए फोर्स नहीं किया था, लेकिन मैं अपनी मर्जी से इसे करता था। मैं 15 साल का था और मैं डेढ़ घंटे की बस पकड़ता था और उसके बाद कई घंटों तक रैसल करता था, वो भी मेरे से कई बड़े स्टार्स के साथ।

उसके बाद मैं वापसी के लिए बस पकड़ता था और अगले दिन वापस रैसलिंग के लिए आया करता था। मैं वहाँ सबसे पहले पहुंचता था और वहाँ से निकालने वाला मैं आखिरी होता था। अगर मैं उन मुश्किल समय से ना गुजरा होता, तो मेरा आज WWE चैम्पियन इतना खास नहीं होता। कल का दिन मेरी ज़िंदगी का सबसे खास दिन था। जो मैंने हासिल किया, उससे मुझे आगे के लिए और भी प्रेरणा मिली।


सवाल: आपके चैम्पियन बनने के बाद बैकस्टेज रीएक्शन कैसा था और विंस मैकमैहन ने क्या आपसे कुछ कहा था ?


जवाब: बैकस्टेज रीएक्शन काफी अच्छा था। विंस काफी खुश थे और उन्हें मुझपर गर्व था, क्योंकि उन्होंने मुझे मेहनत करते हुए देखा था। मैं विंस से कहा था कि मैं जब भी रिंग में आऊँगा और बेहतर ही नज़र आऊँगा, मैं माइक के साथ भी बेहतर हो रहा हूँ और हर हफ्ते में बदलकर दिखाऊँगा।

विंस मैकमैहन ने उस चीज़ को एप्रिशिएट किया और WWE एक ऐसी जगह है, जहां हार्ड वर्क का इनाम जरूर मिलता है और मैं इसका सबसे अच्छा उदाहरण हूँ।


सवाल: आपको कब पता चला कि आप चैम्पियन बनने वाले हो?


जवाब: मुझे कुछ समय पहले ही पता चला था।
jinder12-1495470622-800


सवाल: आप एक फुल टाइम चैम्पियन हों और रॉ में ब्रॉक लैसनर एक पार्ट टाइमर है। आप उनको कुछ कहना चाहेंगे?


जवाब: ब्रॉक लैसनर के साथ मेरी कोई प्रॉबलम नहीं है, वो पार्ट टाइमर है और उन्होंने यह जगह कमाई है। वो कई बार WWE चैम्पियन बन चुके हैं, पूर्व UFC चैम्पियन हैं, NCAA अमैच्योर रैसलिंग चैम्पियन हैं और इसी वजह से वो इस जगह पर है।

वो इस समय ऐसी जगह पर है, जहां वो अपने हिसाब से चल सकते हैं। मैं अभी युवा हूँ और मेरे अंदर बहुत भूख बाकी है। मैं पहली बार WWE चैम्पियन बना हूँ। मैं इतने से ही खुश नहीं हूँ, मैं जब भी रिटायर हूँ, मेरे पास सब कुछ होना चाहिए।

मैं ब्रॉक को सिर्फ इतना कहना चाहूँगा कि मैं एक असली चैम्पियन हूँ और मैं किसी के खिलाफ भी लड़ने के लिए तैयार हूँ। मैं लैसनर, रेंस, सीना, ऑर्टन या फिर किसी का भी सामना कर सकता हूँ।


सवाल: आपके फिनिशर का नाम खल्लास है, इसके पीछे का कारण ?


जवाब: मैं इस नाम तक सिंह ब्रदर्स तक पहुंचा। इसके पीछे का कारण हिन्दी मूवी है, जिसमें यह गाना है खल्लास। इसका मतलब खत्म करना है और इंग्लिश कमेंट्री टीम के लिए इसका नाम लेना भी आसान है।

मैं कई नामों के बारे में सोच रहा था, जोकि कमेंट्री टीम और अमेरिकन ऑडियन्स आसानी से इसको ले सकें। यह नाम थोड़ा वजनदार है और एक फिनिशिंग मूव के लिए यह नाम काफी अच्छा है।


सवाल: इस हफ्ते की स्मैकडाउन के लिए आपके क्या प्लैन हैं?


जवाब: जी हाँ, यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल है और मैं इसे सेलिब्रेट करना चाहूँगा। मैं जानता हूँ कि रैंडी ऑर्टन जरूर उसमें इंटरफेर करेंगे, क्योंकि उन्हें लगता है कि मैंने मौका का फायदा उठाया।

हालांकि मैंने ऐसा किया भी, उनकी बैक मेरी तरफ थी और उसका फायदा उठाते हुए मैंने उन्हें क्लीन तरह से पिन करकर हराया।
jinder15-1495470718-800


सवाल: आप खुद को बड़े मैचों के लिए किस तैयार करते हैं, जैसे कल रात रैंडी ऑर्टन के खिलाफ हुआ?


जवाब: फिसिकल कंडिशनिंग से ज्यादा मेंटल कंडिशनिंग जरूरी होती है। मैं मोटिवेश्नल स्पीच को सुनता था और यूट्यूब पर डैरेक थॉमस को सुनता था। इसकी मदद से मैं मेंटली खुद का फोकस रख सकू।

मानसिक तौर पर तैयार रहना जरूरी होता है और अगर आप दिमागी तौर पर मजबूत नहीं है, तो आपके लिए सरवाइव करना मुश्किल हो जाता है। मेरा फिसिकल वोर्म अप काफी अलग होता है, मैं एक घंटे के लिए वोर्म अप करता हूँ, जिसमें स्ट्रेचिंग, पुश अप, स्क्वाट शामिल है।

मुझे अपनी बॉडी को अच्छे से वोर्म करना होता है, क्योंकि मेरी बॉडी में फैट प्रतिशत काफी कम है, जिसके कारण अगर वोर्म अप सही से ना हो, तो इंजरी के चांस होते हैं, क्योंकि आपके पास एक्सट्रा कुशन नहीं होता।

वार्म अप करना काफी जरूरी होता है। अगर मैं वार्म अप ना करूँ, तो इससे मेरे चोटिल होने के चांस बढ़ जाते हैं। मैं WWE चैम्पियन हूँ और अब मुझे इन चीजों से बचना होगा। मैं योगा करने की कोशिश करता हूँ, वो भी 30 मिनट तक। मेरा स्टैमिना अच्छा है, इसके साथ ही मैं चैम्पियन जैसे फ़ील करता हूँ।
jinder11-1495470663-800


सवाल: सिंह ब्रदर्स स्मैकडाउन टैग टीम डिवीजन जॉइन करेंगे?


जवाब: जी हाँ, उनका मकसद यही हैं। फिर चाहें वो रॉ हो या स्मैकडाउन वो टैग टीम डिवीजन का हिस्सा बनना चाहते हैं। वो बेहतरीन टैग टीम है और मैं उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। हालांकि अभी के लिए मैं उन्हें अपने साथ रखना चाहता हूँ, ताकि वो मेरी बैक देखते रहें। हालांकि वो एक दिन जरूर वो टैग टीम डिवीजन का हिस्सा बनेंगे।


सवाल: आखिरी सवाल, आप इंडिया में अपने फैंस के लिए कुछ कहना चाहते हैं?


मैं सबको शुक्रिया कहना चाहता हूँ, जिन्होंने मेरा समर्थन किया। सबको बताइए की महाराजा अब WWE चैम्पियन हैं और ऑल टाइम ग्रेटेस्ट चैम्पियन को देखने के लिए स्मैकडाउन से जुड़े रहे।

मैं इंडिया में फैंस के लिए एक खास संदेश देना चाहता हूँ। पंजाब में इस समय ड्रग्स की सबसे बड़ी दिक्कत है और सबको इससे दूर रहना चाहिए और खुद को बचाना चाहिए। स्पोर्ट्स खेलिए, फिट रहे और अच्छे से पढ़ें। कुछ भी कर सकते हैं, अगर आप मेहनत करना चाहते हो तो।

इंटरव्यू: 'जॉन सीना समेत कई WWE लैजेंड्स को हराना चाहता हूं'

चैंपियन बनने पर जिंदर महल ने भारतीय फैंस को शुक्रिया कहा


भारतीय मूल के जिंदर महल ने 13 बार के WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। मैच में अंडरडॉग होने के बावजूद भी जिंदर ने सभी को चौंकाते हुए जीत दर्ज की।

द महाराजा ने बैकलैश में टाइटल जीतने के बाद खुशी जाहिर की और भारतीय फैंस का शुक्रिया अदा किया। जिंदर महल के साथ इंटरव्यू के अंंश आप नीचे पढ़ सकते हैं:
जिंदर आपको WWE का नया चैंपियन बनकर कैसा लग रहा है ?
ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। मैं भारत और वहां के लोगों का प्रतिनिधित्व करने पर काफी गौरांवित महूसस कर रहा हूं। भारत WWE यूनिवर्स का एक बड़ा हिस्सा है। मुझे खुशी है कि मैं टाइटल घर वापिस लेकर आया और उम्मीद करता हूं कि आगे इसे डिफेंड कर सबको और खुशी दूंगा।
मैच खत्म होने के बाद जब आपको पता चला कि आप WWE चैंपियन बन गए हैं, उस पल के बारे में फैंस को बताइए, वो लम्हा कैसा था?
मैच के बाद से अब तक मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं जब अकेला बैठा होउंगा, तब अपने रैसलिंग शुरु करने के समय और उस दौरान आए उतार चढाव के बारे में सोचूंगा, जो मुझे यहां तक पहुंचने में लगा। ये बेहद ही भावुक कर देने वाला पल है, ये मेरी 15 साल की मेहनत का नतीजा है। मैंने अपने बचपन के सपने को हासिल कर लिया है।
आपका WWE चैंपियन बनना भारत के फैंस के लिए क्या मायने रखता है ? वहां के फैंस का सपोर्ट कैसा रहा है ?
मेरा मानना है कि ये बहुत बड़ा पल है। ग्रेट खली के बाद से कोई भी भारतीय चैंपियन नहीं बना है। भारत के फैंस का शानदार और मेरे चैंपियन बनने के बाद और भी लोग मुझे सपोर्ट करेंगे। उन लोगों का शुक्रिया करना चाहता हूं, जो मुझे काफी पहले से सपोर्ट कर रहे हैं। बिना फैंस की मदद से मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। इसलिए मुझे और WWE प्रोग्रामिंग को सपोर्ट करते रहिए।
दुनिया भर के फैंस जिंदर महल से कई उम्मीद कर सकते हैं?
मैं सभी को गर्व का पल देना चाहता हूं, जैसा कि द ग्रेट खली ने चैंपियन बनकर दिया था। मैं एक महान चैंपियन बनना चाहता हूं। मैं WWE में अच्छे मैच देना चाहता हूं। मैंने रैंडी ऑर्टन जैसे लैजेंड को हराया है और आगे जॉन सीना के अलावा और लैजेंड्स को हराना चाहता हूं। रैसलिंग की दुनिया के बड़े स्टार्स में अपना नाम बनाना चाहता हूं।
भारत के लोगों को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
मैं सभी भारतीय फैंस का शुक्रिया करना चाहूंगा। आप लोगों ने मुझे और सिंह ब्रदर्स को बहुत सपोर्ट किया है और हमें ऐसे ही सपोर्ट करते रहिए।

WWE में द ग्रेट खली के बाद जिंदर महल भारतीय मूल के दूसरे चैंपियन बने

जीत के बाद फैंस के बीच मनाया नए चैंपियन जिंदर महल ने जश्न


WWE में भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल ने स्मैकडाउन के पीपीवी बैकलैश में इतिहास रच दिया है। जिंदर महल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रैंडी ऑर्टन को मात देकर द ग्रेट खली के बाद दूसरे भारतीय सुपरस्टार बन गए है जिन्होंने खिताब को जीता है। हालांकि जिंदर की जीत ने पूरे WWE यूनिवर्स हैरान कर दिया। लेकिन जिंदर महल ने मैच से पहले अपनी जीत का दावा किया था और जीत दर्ज करके ही दम लिया। जिंदर महल ने रैंडी को अपने  "खल्लास" मूव से चित कर खिताब अपने नाम किया।

 


22 मई 2017 को भारतीय WWE फैंस हमेशा याद रखेंगे क्योंकि जिंदर ने वो कारनामा किया है जो करीब 10 साल बाद हुआ है। दरअसल, 2007 में द ग्रेट खली ने इस खिताब को जीता था उसके बाद अब किसी भारतीय मूल के सुपरस्टार ने इस टाइटल को WWE में जीता है।  हालांकि ,जिंदर ने इस मैच को जीतकर सभी को हैरान कर दिया। देखा जाए बिना सिंह ब्रदर्स के लिए जिंदर महल के लिए ये जीत आसान नहीं होती । सिंह ब्रदर्स ने इस मैच में जिंदर का काफी साथ दिया और रैंडी को परेशना किया।


सिंह ब्रदर्स की मदद से जिंदर ने खिताब तो जीत लिया साथ ही एक इतिहास भी रच दिया है। वो कहते है ना कि जंग में हर चीज जायज है वैसा ही इस मैच में देखने को मिला। मैच से पहले सभी को ये उम्मीद थी रैंडी इस मैच को आसानी से जीत लेंगे। शुरुआत में रैंडी ने अच्छी पकड़  बनाई थी लेकिन जिंदर ने भी कदम-कदम पर अपनी स्किल्स दिखाई और साथ ही सिंह ब्रदर्स ने भी जिंदर की जीत के लिए काफी मार खाई और अहम भूमिका अदा की, नतीजा ये निकला की जिंदर ने खल्लास मूव से नई इबारत लिखी ।


खैर, WWE को अपना नया चैंपियन मिल गया जिसके लिए कुछ लोग खफा है तो काफी फैंस और सुपरस्टार जिंदर की इस जीत से खुशी हो रहे है। देखना होगा कि जिंदर महल अब इस टाइटल को कितने समय तक अपने पास रख पाते है लेकिन इस हफ्ते की स्मैकडाउन में जिंदर का जश्न तो जरुर देखने को मिलेगा।

WWE चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

जिंदर महल का दावा, काफी लंबे समय तक बने रहेंगे चैंपियन।


बैकलैश में हुए चैंपियनशिप मैच में भारतीय मूल के जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर एक ऐसा इतिहास लिख दिया है जो हमेशा सभी के जेहन में रहेगा। जिस जिंदर महल को 2 महीने पहले कोई नहीं जानता था अब उन्हें पूरी दुनिया जानती है। हालांकि जिंदर महल की इस सफलता के पीछे सिंह ब्रदर्स का भी काफी योगदान है। जब-जब जिंदर को जरूरत पड़ी तो रिंग के अंदर और बाहर उन्होंने हमेशा उनकी मदद की है। लेकिन अब बात चाहे कुछ भी हो जिंदर महल खली के बाद दूसरे भारतीय मूल के चैंपियन बन चुके है।

चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी सामने रखी। बैकस्टेज में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था की जब मैंने नंबर वन कंटेंडर मैच जीता था तो तभी से पता था की मैं जरूर चैंपियन बनूंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता है। और मैं सभी को और पूरे WWE यूनिवर्स को बता देना चाहता हूं की ये चैंपियनशिप बैल्ट लंबे समय तक मेरे पास ही रहेगी।

वैसे जिंदर महल को चैंपियन बनाकर WWE ने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि जिंदर महल ने 13 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन को हराया है। जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी। और उधर जिदंर महल और रैंडी के बीच फ्यूड आगे जारी रहेगी ये भी किसी को नहीं पता। कब तक जिंदर महल चैंपियन बने रहेंगे ? ये सवाल सभी के दिमाग में है।

यह भी पढे़: जिंदर महल के WWE चैंपियन बनने की असली वजह सामने आई

खैर फिलहाल तो अब चैंपियन जिंदर महल ही है। भारतीय मूल के फैंस के लिए भी ये सबसे ज्यादा खुशी की बात है। क्योंकि जिंदर महल से सभी भारतीय फैंस को काफी उम्मीद थी। और जिंदर महल ने ऐसा ही कर दिखाया। उधर जीत के हकदार जितने जिंदर महल है उतने ही सिंह ब्रदर्स भी है क्योंकि उन्होंने इस जीत में काफी भूमिका निभाई है।

WWE चैंपियन बनने के बाद जिंदर महल ने भारतीय फैंस के लिए किया बहुत बड़ा एलान

जिंदर महल ने कहा कि वो जल्द ही चैंपियनशिप बैल्ट लेकर भारत आएंगे


बैकलैश पीपीवी में जिंदर महल ने WWE में 13 बार के चैंपियन रैंडी ऑर्टन को हराया और साबित किया कि वो ही 'द महराजा' है। जिंदर महल ने अपनी चैंपियनशिप जीत के बाद WWE के हिंदी कमेंटेटर्स के साथ बातचीत करते हुए एलान किया कि वो बैल्ट के साथ जल्द भारत आएंगे। इसका मतलब है कि भारतीय फैंस को जल्द ही अपने चैंपियन को देखने का मौका मिलने वाला है।

जिंदर महल ने WWE चैंपियन बनने के बाद कहा, "मैं सबसे पहले भारतीय फैंस को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, आप लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मैं आप सबका और पूरे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। चैंपियन बनकर काफी खुश हूं, उम्मीद करता हूं कि आगे भी आप लोगों को गौरांवित महसूस करवाता रहूंगा"।


इसके बाद सिंह ब्रदर्स ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "ये पूरी हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ी बात है। हमारा जिंदर महल WWE चैंपियन बन गया है, ये कोई छोटी बात नहीं है। अभी जिंदर को फिल्में करनी है, हिंदुस्तान में परेड करनी है। हम बैल्ट लेकर भारत आएंगे"।

कुछ हफ्ते पहले तक जॉबर के रूप में नजर आने वाले जिंदर महल आज WWE के चैंपियन बन गए हैं। WWE ने सोची समझी रणनीति के तहत उन्हें चैंपियन बनाया है।

बैकलैश पीपीवी के मेन इवेंट मैच में जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन एक दूसरे के आमने सामने आए। इस दौरान जिंदर महल के साथ सिंह ब्रदर्स रिंग के बाहर मौजूद थे। रैंडी ऑर्टन ने मैच के दौरान सिंह ब्रदर्स समेत जिंदर महल की भी खूब धुलाई की, लेकिन आखिर में सिंह ब्रदर्स की दखल के कारण जिंदर ने रैंडी ऑर्टन को हरा दिया औऱ पूरी दुनिया को चौंकाकर नए WWE चैंपियन बन गए।

द ग्रेट खली के बाद WWE चैंपियन बनने वाले जिंदर महल दूसरे भारतीय रैसलर बन गए हैं। जिंदर महल ने पिछले साल WWE में वापसी की थी और ब्रैंड स्पलिट के बाद वो स्मैकडाउन का हिस्सा बने थे।