10 बातें जो आप शेन मैकमैहन के बारें में नहीं जान


प्रोफेशनल रेसलिंग में काफी जल्दी परिवर्तन आता है। किसी दिन ये काफी बोरिंग लगती है तो अगले ही दिन चीजें बिल्कुल बदल जाती है।

फैन्स को बांधे रखने के लिए कोई एक चीज काफी होती है। WWE में शेन मैकमैहन की वापसी कुछ ऐसी ही चीज है। उनके आने की वजह से WWE फैन्स में काफी दिलचस्पी आ गई है। उनको रॉ में देखने की कल्पना बड़े दिग्गजों ने भी नहीं की होगी।

शेन WWE फैन्स में चर्चा का विषय बन गए है। ये शेन मैकमैहन से जुड़ी हुई बातों के बारे में जानने का सही समय है। आइए नजर डालते हैं शेन मैकमैहन से जुड़े हुए अनछुए पहलूओं पर।
#10- शेन ने स्टैफनी की परवरिश की
12784674_1272274202799251_40129033_n
शेन मैकमैहन परिवार में पैदा होकर बड़े होने कोई आसान काम नहीं था। जब स्टैफनी और शेन छोटे थे, तब WWE कामयाबी की तरफ बढ़ रही थी। जिसकी वजह से लिंडा और विंस काफी बिज़ी रहते थे। वो कंपनी को एक अलग मुकाम पर पहुंचाने में लगे हुए थे। जिसकी वजह से स्टैफनी और शेन को अपने मां-बाप के साथ कम समय बिताने को मिलता था। शेन ने बड़ा होने के नाते अपनी बहन की परवरिश में अहम योगदान दिया।

स्टैफनी इसके लिए शेन को क्रैडिट दे चुकी है। दोनों भाई बहनों में काफी प्यार है। लेकिन विडंबना देखिए कि विंस मैकमैहन इन दोनों को लेकर इनसैस्ट एंगल पर काम करना चाहते थे। जिसके बारे में हम आगे बताएंगे।
#9 शेन को WCW और ECW चलानी थी
shane-mcmahon-quits-the-wwe-20091016100010511
शेन मैकमैहन करीब 2 दशकों तक WWE से जुड़े रहे। लेकिन उन्हें कभी भी प्रोमोशन को हेड करने का मौका नहीं मिला। शेन हमेशा ही अपने पिता के मार्गदर्शन में काम करते रहे।

शेन खुद से प्रोमोशन को चलाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने WCW का हेड बनने के बारे में सोचा। जब WWE ने WCW को एक्वायर किया, तब कंपनी में ऐसी बाते चल रही थी कि WCW को एक अलग प्रोमोशन की तरह चलाया जाएगा, जिसके हेड शेन होंगे।

दुर्भाग्यवश ये आइडिया काम नहीं कर पाया। बाद में जब WWE ECW को रीलॉन्च करना चाहती थी तो शेन ने ECW को ऑनलाइन शो की तरह लाने का आइडिया दिया। विंस ने सोचा कि ECW को एक टेलीविजन शो की तरह लाना ज्यादा कारगर साबित होगा।
#8 इन्सैस्ट एंगल
12767287_1272274169465921_1001059666_n
WWE फैन्स इस बात के बारे में जानते हैं। जब स्टैफनी अपने पहले बच्चे को लेकर प्रैग्नेंट थी तो विंस मैकमैहन इसको लेकर इन्सैस्ट एंगल लाना चाहते थे। जिसमें बाद में पता चलेगा कि विंस मैकमैहन इस बच्चे के पिता हैं।

जब स्टैफनी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इस आइडिया को ड्रॉप कर दिया। विंस ने कहा कि शेन मैकमैहन को उनके पिता के तौर पर बताया जाएगा। लेकिन स्टैफनी नहीं मानी और ये खतरनाक आइडिया परवान नहीं चढ़ सका।
#7 PWI अवॉर्ड्स
12804070_1272274129465925_1449666450_n
PWI अवॉर्ड्स के बारे में किसी भी तरह के इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है। ये किसी भी रेसलर के लिए गर्व की बात होते हैं। शेन के लिए भी कुछ ऐसा ही था। 90 के दशक में शेन के कुछ यादगार मैच रहे। जिसकी वजह से उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया और उनको कुछ अवॉर्ड्स भी मिले।

साल 2001 में विंस मैकमैहन के साथ लड़ाई को साल 2001 की सबसे अच्छी लड़ाई का खिताब मिला। साल 1999 में उन्हें रूकी ऑफ द ईयर का खिताब मिला। 1999 में उन्हें PWI 500 में 245वीं रैंक मिली।
#6 टाइटल जीतने वाले पहले मैकमैहन
12498450_1272274156132589_2026535824_n
जिस तरह मैकमैहन्स ने टाइटल जीतें है, उसको लेकर काफी आलोचना होती है।

विंस के पास अजीबोगरीब परिस्थितियों में WWE और ECW चैंपियनशिप का खिताब था, जब बतौर विमेन्स स्टैफनी मैकमैहन का औसत समय चल रहा है। हालांकि शेन WWE टाइटल जीतने वाले पहले मैकमैहन थे। 15 फरवरी 1999 मनडे नाइट रॉ के एपिसोड में शेन मैकमैहन और केन ने एक्स पैक और ट्रिपल एच को हराया।

इस मैच में शेन ने पिन फॉल किया था। जिसकी वजह से वो यूरोपियन चैंपियनशिप जीते। शेन ने टाइटल ड्रॉप नहीं किया वो मिडीओन को दिया। एक साल बाद वो WWE हार्डकोर चैंपियनशिप जीते।
#5 उनकी पत्नी बैकस्टेज इंटरव्यूवर थी
12498652_1272274142799257_1603591020_n
WWE यूनिवर्स मैकमैहन फैमिली के बारे में काफी जानते हैं। हम लोग ट्रिपल एच, स्टैफनी, विंस,लिंडा और शेन के बारे में काफी कुछ जानते हैं। शेन मैकमैहन की बीवी के बारे में कम ही लोगों को पता है। उनका नाम मरीसा मैजोला मैकमैहन है। शेन ने एक प्राइवेट सेरेमनी में 1996 में मरीसा से शादी की।

मरीसा उसके बाद एक फिल्म प्रोड्यूसर बन गई। उन्होंने विलियम डैफो को लेकर एक फिल्म एनामॉर्फ बनाई।
#4रैफरी के रूप में करियर शुरु किया
11189 - autoplay_gif gif referee shane_mcmahon sunday_night_heat wwf
शेन मैकमैहन को लोग उनके अलग स्टाइल और रिस्की मैचों के लिए जानते हैं। इन सबसे पहले शेन रैफरी के तौर पर कंपनी का हिस्सा थे। उन्होंने WWE में अपना करियर बतौर रैफरी शुरु किया था। उन्होंने 1989 की सर्वाइवर सीरीज से करियर शुरु किया था। शेन ने करीब 2 साल की बतौर रैफरी काम किया।

1998 में शेन मैकमैहन को विंस मैकमैहन के बेटे के रूप में सामने लाया गया। शेन-विंस की पहली स्टोरीलाइन इस बात के पीछे है कि विंस ने शेन को रैफरी की जॉब के लिए डिमोट करने कोशिश की। उसके बाद शेन मैकमैहन का स्थान बढ़ने लगा।
#3 WWE.Com के पीछे शेन मैकमैहन
shane-mcmahon-quits-the-wwe-20091016100010511
प्रोफेशन रेसलिंग पर इंटरनेट का काफी ज्याद प्रभाव रहता है। इसको आगे बढ़ाने में वेबसाइट का काफी अहम योगदान रहता है। ये वो चीज है तो अफवाहों को जन्म और खत्म करती है। वेबसाइट को बनाने के पीछे किसी एक इंसान को क्रैडिट देना सहीं नहीं होगा, लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ शेन का था।

एक समय, शेन wwe डिजीटल मीडिया डिपार्टमेंट के हेड थे। उस समय wwe.com को लॉन्च किया गया था। उसके बाद उन्हें WWE ग्लोबल मीडिया का वाइस प्रैसिडेंट बना दिया गया था। वो इस पॉजीशन पर करीब 1 दशक तक रहे।
#2 शुगर ग्लास इंसीडैंट
12782185_1272274186132586_1114876666_n
शेन मैकमैहन और कर्ट एंगल के बीच किंग ऑफ द रिंग में हुआ मैच बहुत ही यादगार था। दोनों ही रेसलरों ने शानदार प्रदर्शन किया। कर्ट एंगल जैसे धुरंधर रेसलर के खिलाफ उन्होंने पूरा दमखम दिखाया। मैच के दौरान रैम्प के पास लगे ग्लास में कर्ट शेन को फेंकते है। WWE वहां शुगर ग्लास का इस्तेमाल करना चाहती थी, जिससे कि अच्छा इफैक्ट पड़े और किसी को ज्यादा चोट भी न आए।

कोई शुगर ग्लास लगाना भूल गया और उसकी जगह प्लैक्सीग्लास लगा दिए। कर्ट एंगल और शेन ने उस कांच को तोड़ दिया और दोनों ही रेसलर खून में लथपथ हो गए। कर्ट ने बाद में कहा कि शेन उस मूमेंट को अपने पक्ष में करने के लिए खून में लथपथ होना चाहते थे।
#1 शेन ने WWE क्यों छोड़ी ?
images
WWE से शेन का जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों का मानना था कि शेन का अपने परिवार से ज्यादा अच्छा संबंध नहीं है। जबकि कुछ का मानना था कि वो रेसलिंग बिजनेस से थक चुके थे। लेकिन सच्चाई ये है कि वो रेसलिंग बिजनेस से हटकर किसी दूसरे बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते थे। WWE में 2 दशक तक समय बिताने के बाद 2009 में उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया।

शेन मैकमैहन ने चीन में यू ऑन डिमांड नाम की पीपीवी सर्विस शुरु की। वो साल 2013 तक कंपनी के फाउंडर और सीईओ थे। उसके बाद उन्होंने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया वो अभी भी बोर्ड के वाइस चेयरमैन है।

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पर बन रही बायोपिक की जानकारी सामने आई

एक बड़ा मूवी स्टूडियो विंस की बायोपिक पर काम करेगा


WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की बायोपिक जल्द ही आने वाली है। इस पर काम शुरू हो चुका है। इस मूवी का प्रोजेक्ट ट्राई स्टार पिक्चर को दिया गया है। HollywoodReporter के अनुसार प्रसिद्ध मूवी स्टूडियो ट्राई स्टार ने विंस मैकमैहन की बायोपिक बनाने के लिए काफी बड़ी डील की है।

इस बायोपिक के डायरेक्टर और एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर ग्लेना फिकरा और जॉन रिक्वा है। क्रेग एक विलियम्स ने इस बायोपिक की पूरी स्क्रिप्ट लिखी है। एंड्रयू लेजर इस बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे। उनके साथ माइकल लूसी और एडम गोल्डवर्न भी होंगे।

वैसे विंस मैकमैहन की लाइफ और करियर पर बनने वाली इस बायोपिक पर पिछले साल से काम चल रहा है। लेकिन स्टूडियो, स्क्रिप्ट को WWE ने ग्रीन सिंगनल नहीं दिया था। लेकिन अब WWE ने इस प्रोजेक्ट को ग्रीन सिंगनल दे दिया है। हालांकि स्टूडियो आदि के लिए काफी लंबी बिड चली थी।

इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए काफी मूवी स्टूडियो ने बिड्स लगाई थी। लेकिन अंत ट्राईस्टार की बिड सबसे ऊपर गई। इसके बाद उऩ्हें ये प्रोजेक्ट दिया गया। वैस इस प्रोजेक्ट के बाद अब हॉलीवुड में भी हलचल शुरू हो गई है। क्योंकि विंस मैकमैहन काफी बड़ा नाम है।  और अगर उनकी बायोपिक बाजार में आती है तो वो काफी अच्छी चलेगी। क्योंकि हर कोई विंस मैकमैहन को करीब से जानना चाहता है।

जिंदर महल द्वारा WWE चैंपियनशिप लेकर भाग जाने का संभावित कारण सामने आया

रैंडी ऑर्टन पर अटैक कर जिंदर महल टाइटल लेकर चले गए


आज हुए स्मैकडाउन लाइव के दौरान कई सारे अच्छे मैच देखने को मिला। जिनमें से एक मैच रैंडी ऑर्टन और एरिक रोवन के बीच नो डिसक्वालीफिकेशन मैच था। जिसमें रैंडी ऑर्टन ने RKO के जरिए जीत दर्ज की।

रैंडी ऑर्टन द्वारा मैच जीतने के बाद रिंग में जिंदर महल आ गए और उन्होंने सिंह ब्रदर्स (बॉलीवुड बॉयज़) के साथ मिलकर रैंडी ऑर्टन की धुलाई करनी शुरु कर दी। उसके बाद जिंदर महल WWE चैंपियनशिप लेकर भाग गए।

पिछले कुछ हफ्तों से रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच तनाव बढ़ गया है। जिंदर महल द्वारा 6 पैक चैलेंज में जीत के बाद रैंडी ने  बाहर आकर प्रोमो किया था, तब से दोनों स्टार्स एक दूसरे को चेतावनी दे चुके हैं। जिंदर महल को फैंस से काफी बू का सामना करना पड़ा है।

स्मैकडाउन में आज रैंडी के मैच के बाद जिंदर महल ने रिंग में आकर कहा कि WWE यूनिवर्स उनकी तारीफ नहीं करती क्योंकि वो दूसरों से अलग दिखते हैं और उसके बाद उन्होंने रैंडी पर हमला कर दिया। रैंडी ने उन्हें गिरा दिया, तभी सिंह ब्रदर्स रिंग में आ गए और दोनों भाइयों की जोड़ी ने रैंडी को पकड लिया और जिंदर ने रैंडी को मारा।

उसके बाद जिंदर महल WWE चैंपियन लेकर अपनी लिमोजिन में चले गए। इस बात से साफ जाहिर होता है कि जिंदर महल चाहते हैं कि रैंडी ऑर्टन और WWE यूनिवर्स उनके गंभीरता से ले।

काफी फैंस को लग रहा होगा कि आखिर जिंदर महल WWE चैंपियनशिप लेकर क्यों भागे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हो सकता है, पेबैक में WWE चैंपियनशिप मैच से बचना जोकि रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच होगा। WWE ये कह सकती है कि चैंपियनशिप जिंदर महल लेकर गायब हो गए हैं।

ऐसे में फैंस को रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच एक अच्छी और तगड़ी दुश्मनी देखने को मिल सकती है। पेबैक के बाद WWE स्मैकडाउन के पास एक मजेदार स्टोरी हो सकती है,जिसे वो बैकलैश तक लेकर जा सकते हैं। भले ही WWE कुछ भी करे, इन सबमें जिंदर महल का फायदा है।

WWE चैंपियनशिप बेल्ट्स में आखिर क्या होता है?

आपने ढेरों बार WWE बेल्ट्स देखी होंगी, लेकिन हम आज आपको बताएंगे कि बेल्ट्स किन चीजों से बनी होती है


2002 में WWF से WWE बनी विश्व की सबसे बड़े रेसलिंग कंपनी की स्थापना साल 1952 में जेस मैकमैन ने कैपिटल रेसलिंग कॉर्पोरेशन के रूप में की थी, और तब उसमें सिर्फ 3 चैंपियनशिप बेल्ट्स होती थी, जिनमे WWF वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, WWF इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप और WWF टैग-टीम चैंपियनशिपस प्रमुख थी। WWF वर्ल्ड टाइटल को अपने नाम करने वाले कुछ प्रमुख रेसलर्स थे, द अंडरटेकर, ब्रेट 'द हिटमैन' हार्ट, ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन, 'स्टोन कोल्ड' स्टीव ऑस्टिन और हल्क होगन।

1979-2002 के अपने 23 साल के सफर में वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन की बेल्ट में कई बदलाव हुए, जिनमें से 'बिग ग्रीन' बेल्ट, '84 - '86 के दौरान होगन बेल्ट, 1988 में हल्क हॉगन की वो विंगड ईगल बेल्ट, 1998 की वो स्मोकिंग स्कल बेल्ट और एटिट्यूड एरा की वो 'बिग गोल्ड' स्ट्रैप और WWE लोगो डिज़ाइन वाली बेल्ट।

आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर एक WWE बेल्ट में होता क्या है? अभी कुछ दिन पहले ही डैन और लिंकन मार्खम (बाप-बेटे) की जोड़ी ने सोशल मीडिया के धुरंधर गैरी वेनेचुक के साथ मिलकर द अंडरटेकर, ब्रेट हार्ट और हॉवर्ड फिंकल द्धारा साइन की गई एक बेल्ट को काटकर एक वीडियो के माध्यम से हमें दिखाया था, हालाँकि घबराइए नहीं, ये बेल्ट असली नहीं बल्कि उसकी एक डुप्लीकेट थी।

#1 मेटल प्लेट्स

winged-eagle-adhesive-1490362321-800
बाहर लगा हुआ गोल्ड मेटल, रस्ट प्रूफ(जंगरोधी) होता है। सेंटर में लगी बड़ी प्लेट और बगल की प्लेट्स ब्रास की बनी होती है, जिनपर गोल्ड का स्प्रे पेंट किया होता है और वो रस्ट प्रूफ भी होती है।

हालाँकि, आजकल की बेल्ट्स सिल्वर प्लेटेड होती है, जिसपर गोल्ड कोटिंग की जाती है, और विंग्ड ईगल में भी ब्रास के ऊपर गोल्ड की कोटिंग होती है। ये प्लेट्स एक लैदर स्ट्रैप के ऊपर लगी होती है, जो इसका आधार बनाता है, और बाएँ से दाएँ ओर जाता है।


#2 लैदर स्ट्रैप

winged-eagle-adhesive-1490362321-800
बेल्ट की दूसरी परत लैदर से बनती है, और ये बेहद अच्छी क्वालिटी की होती है, क्यूंकि इसपर ही वो बेल्ट्स निर्भर करती है। बेल्ट्स में लैदर की दो परतें होती हैं, एक वो जो बाहर के मेटल को संभालती है और दूसरी वो जो फोम के बिल्कुल साथ वाली लेयर को संभालती है।


#3 कॉर्क:

cork-winged-eagle-1490362881-800

अगर आप सोच रहे है की एक बोतल स्टॉपर का एक WWE बेल्ट में क्या काम तो ये जान लीजिए की ये एक ओक के पेड़ के ट्रंक का एक टेक्सचर है, जो की बेहद सस्ता होता है। इसे बैल्ट की तीसरी लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।


#4 फोम


एक बेल्ट की सबसे आखिरी परत फोम की होती है। आप सोच रहे होंगे कि भला फोम का WWE बेल्ट से क्या लेना देना, मगर ऐसा इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि WWE के रैसलर्स को अपनी बेल्ट को अलग अलग तरीकों से रखना पड़ता है और उन्हे इसमें कोई समस्या ना आए, ऐसा इसलिए किया जाता है। यहाँ पर ध्यान देने वाली बात ये है की ये फोम अंदर के लैदर से लेकर बाहर के फोम तक होती है, ताकि बेल्ट को कोई समस्या ना आए।



#5 एडहेसिव (चिपकाने वाला पदार्थ)winged-eagle-adhesive-1490362321-800
एक सही एडहेसिव के बिना ये बेल्ट बिखर सकती है। हालाँकि वीडियो में इस्तेमाल की गई बेल्ट एक रेप्लिका है ना की रेग्गी पार्क्स द्धारा हैंडमेड बेल्ट, लेकिन एक हैंडमेड बेल्ट का अपना ही मज़ा है।

#6 दूसरी चीजें

gold-dust-1490361952-800
बेल्ट्स में और भी कई तरह के चमकीले पदार्थों का भी इस्तेमाल किया जाता है।  रेग्गी पार्क्स और उनके शिष्य डेव मिलिकैन को मेरा सलाम जिन्होंने इस अद्भुत बेल्ट को बनाया जो आज भी रेसलिंग फैंस के मन को भाती है और इसमें सबसे अद्भुत है वो गोल्ड डस्ट जो वीडियो में स्ट्रैप खोलने पर दिखती है जिसके दीवाने सारे डब्लूडब्लूई फैंस है।




2016 में WWE से रिलीज़ हुए 5 सुपरस्टार्स अब कहां हैं ?

क्या ये सभी सुपरस्टार WWE छोड़ने के बाद कामयाब रहे 


WWE के दरवाजे से सुपरस्टार्स को बाहर जाते हुए देखना कभी आसान नहीं होता, यहां तक कि एक फैंस के नजरिए से भी। बेशक हम ऐसे कुछ रैसलरों को शायद उतना पसंद नहीं करते लेकिन वे इस दुनिया की सबसे बड़ी रैसलिंग कंपनी को छोड़ रहे हैं और किसी अनजान जगह की और कदम बढ़ा रहे हैं। कुछ के लिए यह बहुत अच्छा फैसला साबित होता है जबकि कुछ हाथ निराशा लगती है और वे वापसी की गुहार करते हुए खुद को पाते हैं।

चाहे सुपरस्टार्स अपनी मर्जी से इसे छोड़ें या सिर्फ इस वजह से उन्हें जाना पड़े क्योंकि WWE को अब उनकी जरूरत नहीं महसूस होती, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

2016 में कई नामों को WWE से बाहर जाने के निर्देश दे दिए गए थे और उनमें से सभी इससे बहुत खुश नहीं थे। यही कारण है कि हम यहां ये देखने कि कोशिश कर रहे हैं कि इसके बाद उन्हें कितना ज्यादा नुक्सान या फायदा हुआ।

रायबैक 

npzxs9i-1493068231-800
यह भीमकाय रैसलर संभवतः अब तक WWE से जुड़े सबसे मुखर रैसलरों में से एक था और इसी की वजह से कुछ गंभीर मुद्दे पैदा हुए। उन्होंने रैसलमेनिया 32 के बाद कंपनी को छोड़ दिया था और उसके बाद शायद उनका नया पोडकास्ट ही सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज रहा।

यह पूर्व इंटरकांटिनेंटल चैंपियन, यहां और वहां कुछ स्वतंत्र प्रमोशनों में दिखाई दिया लेकिन रिंग के अंदर प्रदर्शन के नजरिए से वे किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। वे ROH और NJPW दोनों ही प्रमोशन में नजर आये लेकिन यह अब तक देखना बाकी है कि एक प्रोफेशनल रैसलर के रूप में रायबैक का करियर अब आगे कहां तक जाता है।


वेड बैरेट

g3avmdx-1493068372-800
WWE की रिंग के अंदर वेड बैरेट के लिए बहुत सारी संभावनाएं थी। मिस्टर बैड न्यूज़ कंपनी छोड़ने के बाद से ही शांत हैं और स्क्वायर्ड सर्किल में वापिस लौटने की बजाय अब वे अपना सारा ध्यान अपने चमकदार एक्टिंग करियर पर लगा रहे हैं।

बैरेट को रैसलमेनिया 27 में अंडरटेकर का वास्तविक प्रतिद्वंदी तक माना जा रहा था। अगर ऐसा होता तो यकीनन यह मैच उनके करियर को बदलने वाला मैच हो सकता था।

हालांकि उनके पास अभी यूके बुल्लहमर टूर है जो कुछ सुर्खियां बटोरेगा। बैरेट पहले से ही नेक्सस से लेकर द कोर तक सबके बारे में बात करने का वादा कर चुके हैं और हम इस बात पर उनके विचार सुनने की उम्मीद कर सकते हैं कि क्यों वे कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने।


अल्बर्टो डेल रियो

qybxf8y-1493068458-800
बेहतरीन और अनुभवी अल्बर्टो दूसरी बार वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट से बाहर हुए और इस बार इसे कड़वा ही कहना सही रहेगा। यह कई बार का वर्ल्ड चैंपियन WWE की वैलनेस पालिसी के उल्लंघन के बाद कंपनी से आजाद कर दिया गया। उनका WWE सुपरस्टार पेज के साथ हालिया संबंध लगातार दोनों ही पक्षों के करियर में समस्या का कारण बनता जा रहा है।

रैसलिंग के नजरिए से, हालांकि डेल रियो इंडिपेंडेंट सर्किट पर खुद के लिए काफी अच्छा काम किया है। प्रभावशाली जीतों के संबंध में, अल्बर्टो ने TNA वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप और GFW ग्लोबल चैंपियनशिप दोनों पर ही बेहद कम समय में अपना कब्ज़ा जमाया है, कैप्टेन एरोगेंट, आपके लिए यह काफी अच्छा है।

कोडी रोड्स

ei5xl16-1493068554-800
कोडी रोड्स को WWE को बहुत पहले ही छोड़ देना चाहिए था और यहां तक कि उन्होंने खुद भी यह स्वीकार किया कि उनके पापा ने भी उन्हें ठीक यही सलाह रैसलमेनिया 28 के थोड़े समय बाद दी थी। यह यंगस्टर खुद की सीमाएं तोड़ने के बाद से लगातार विकसित हुआ है और विश्व भर के प्रोमोशनों जिनमें ROH, WCPW, NJPW के साथ और भी कई प्रमोशन शामिल हैं, में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा है।

रोड्स लगातार चैंपियनशिप जीत रहे हैं और अब तक कई बेहतरीन मैच लड़ चुके हैं। अगर वे इसे जारी रखते हैं, WWE के पास उन्हें दोबारा वापस बुलाने के सिवाय और कोई विकल्प नहीं बचेगा। इस समय के हिसाब से वे अपनी वर्तमान स्थिति से काफी ज्यादा खुश दिख रहे हैं।



डेमियन सैंडो 

cys7ofw-1493068716-800
जनता का यह इंटेलेक्चुअल सेवियर अब WWE परिवार का हिस्सा नहीं है और इसे लेकर वे अभी बहुत खुश हैं। पिछले कुछ दशकों के सबसे रोचक किरदारों में से एक होने के बावजूद, सैंडो को वास्तव में कभी भी मेन रोस्टर पर पूरी तरह चमकने का सही मौका नहीं दिया गया।

यकीन मानिये, ये रैसलर उन सबसे बेहतरीन प्रोमो आर्टिस्ट में से एक हैं, जो पिछले कई सालों में कभी WWE के साथ जुड़े हों।

जब इंडेपेंडेंट्स को लेकर बात उनके करियर की आती है तो हाल ही में सैंडो ने प्रेस में कहा था कि उन्हें नहीं पता है कि आगे वे दोबारा कभी रैसलिंग करेंगे या नहीं। उनके इम्पैक्ट रैसलिंग में एक ग्रैंड चैंपियन के एक शानदार दौर के बाद, डेमियन को हाल ही में लायंसगेट के साथ एक मूवी में शानदार भूमिका का ऑफर मिला है और इसी के बाद उनका वह स्टेटमेंट आया था।






WWE Smackdown Live, 25 अप्रैल 2017: अच्छी और बुरी बातें

पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में इस हफ्ते शो ने काफी निराश किया


स्मैकडाउन लाइव आया डेस मोइन्स से। निराशाजनक रॉ के बाद स्मैकडाउन से काफी उम्मीदें थी। हालांकि जितनी अपेक्षा शो के प्रीव्यू ने दिया, शो ने उतना प्रभावित नहीं किया। इससे एक बार फिर साबित हो गई कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती।

यह एपिसोड पूरी तरह से खराब नहीं था, लेकिन इसमें अच्छे से ज्यादा खराब पल थे। रैसलमेनिया 33 के बाद लगातार अच्छे एपिसोड के बाद एक खराब एपिसोड आना लाज़मी था।

इस हफ्ते शो में क्या गलतियाँ थी? आइए नज़र डालिए इस हफ्ते की शो की अच्छी और बुरी बातें


बुरी बात,

1- शिंस्के नाकामुरा को खराब करना

sd-worst-ruining-nakamura-1493173467-800
शिंस्के नाकामुरा इतनी अच्छे से इंग्लिश नहीं बोल पाते। उनके अंदर टैलंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब बात प्रोमो देने की आती है, तो इसमें वो थोड़ा पीछे नज़र आते हैं। इस हफ्ते उनका इंटरव्यू होना था और जिस बात का डर था इस हफ्ते हुआ ही वही।

नाकामुरा के प्रोमो शुरू करने से पहले डॉल्फ जिगलर ने उन्हें दखल दिया और उन्होंने नाकामुरा को माइकल जैक्सन से कंपेयर किया। यह सैगमेंट काफी फीका नज़र आया और स्मैकडाउन की क्रिएटिव से इसकी उम्मीद नहीं की जाती। अब सिर्फ इस बात की अपेक्षा की जा सकती है कि आने वाले हफ्तों में इससे बेहतर सैगमेंट देखने को मिले। 


अच्छी बात,

1- सबको मौका मिलना

sd-best-pushing-the-underdogs-2-1493173915-800
स्मैकडाउन अपने टैलंट को अच्छे से इस्तेमाल करती है और इसी वजह से यह शो रॉ से बेहतर साबित हुआ है। ना सिर्फ जिंदर महल को उन्होंने अपने पुश को आगे बढ़ाया, बल्कि ब्रीजांगो को उनका मौका भी मिला।

इस फैसले से टायलर ब्रीज के फैंस काफी खुश होंगे, जिनके हिसाब से उन्हें अब तक उनका मौका नहीं मिला था। इसके अलावा एरिक रोवन और रैंडी ऑर्टन का मैच भी फीका नहीं था, जोकि दिखाता है कि यहाँ सबको मौका मिलता है।


बुरी बात,

2- अंडरवेल्मिंग चैम्पियन

sd-worst-randy-orton-1493174275-800
केविन ओवंस को छोड़कर बाकी चैम्पियन काफी कमजोर नज़र आ रहे है। नेओमी इस समय विमेन्स चैम्पियन हैं, लेकिन कंपनी स्मैकडाउन विमेन्स चैम्पियन को शार्लेट फ्लेयर के इर्द गिर्द रखना चाहती है।

द उसोज को रैसलमेनिया 33 में मैच नहीं मिला और अब वो ब्रीजांगो के साथ प्रोग्राम में है। हालांकि सबसे बड़ी प्रॉबलम WWE चैम्पियन रैंडी ऑर्टन के साथ है।

ऑर्टन के मैच हमेशा से ही अच्छे थे, लेकिन अब उनमें वो फायर नहीं है, जोकि उनमें होती थी। उनके सैगमेंट कभी भी शानदार नहीं थे, लेकिन वो डिसेन्ट होते थे। फैंस इस समय ऑर्टन के तभी सबसे ज्यादा चीयर करते हैं, जब वो RKO देने की तैयारी में होते हैं। 



अच्छी बात,

2- स्टार की वापसी

sd-best-rusev-1493174770-800
रुसेव को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया गया, लेकिन वो चोट के कारण बाहर है। इस हफ्ते उन्होंने अपने सैगमेंट में कहा कि अगर उन्हें वापसी के बाद मनी इन द बैंक पीपीवी में टाइटल के लिए मौका नहीं मिला, तो वापस बुल्गेरिया चले जाएंगे।

उनकी वापसी का इंतज़ार है, क्योंकि उनके आने से ब्रांड को एक बड़ा हील मिलेगा। उनकी वाइफ लाना नए गिमिक के साथ डैब्यू करेंगी और अब इन दोनों का बेसबरी से इंतज़ार है। 



बुरी बात,

3- दखल का अंदाजा पहले से ही था

sd-worst-underwhelming-main-event-1493175596-800
इस हफ्ते स्मैकडाउन विमेन्स चैंपियनशिप का मैच मेन इवेंट में हुआ, लेकिन इसने काफी निराश किया। खासकर जैसे की उम्मीद थी, उसके मुताबिक मैच में दखल देखने को मिला।

जिस तरह की फिउड शार्लेट और साशा बैंक्स की फिउड रॉ में थी, नेओमी उसकी बराबरी नहीं कर सकती। इसी वजह से बहुत जल्द बेल्ट शार्लेट के पास आएगी और विमेन्स डिवीजन के लिए अच्छा भी है। 



अच्छी बात,

3- हाउस ऑफ हॉरर मैच का शानदार प्रोमो

sd-best-house-of-horrors-promo-1493175876-800
WWE इस समय क्रिएटिव फ्रंट पर कमजोर नज़र आ रही है, लेकिन उनके प्रोमो शानदार है। शानदार विज्वल एफेक्ट और साथ में स्पूकी म्यूजिक इसमें चार चंद लगाए। रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच होने वाले हाउस ऑफ हॉरर मैच का प्रोमो शानदार था। अब पेबैक में इस मैच से उम्मीदें काफी बढ़ गई है।

जिंदर महल को WWE में बड़ा पुश मिलने पर ट्रिपल एच की प्रतिक्रिया सामने आई

ट्रिपल एच ने जिंदर महल की जमकर तारीफ की।


Josh Barnett of USA Today’s For The Win को हाल ही में ट्रिपल एच ने अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सबसे खास बात जिंदर महल को लेकर हुई। ट्रिपल एच ने यहां पर जिंदर महल की अचानक वापसी और और उन्हें WWE द्वारा जबरदस्त पुश देने को लेकर चर्चा की।

जिंदर महल दो हफ्ते पहले WWE में काफी शांत थे। लेकिन अचानक उऩ्होंने ऐसा कर दिया कि वो पूरे WWE यूनिवर्स में छा गए। उन्होंने WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच जीतकर तहलका मचा दिया। अब वो टाइटल के लिए सीेधे रैंडी ऑर्टन को चुनौती देंगे।

WWE द्वारा अचानक जिंदर महल को पुश देने से सभी चौंक गए है। भारत में भी WWE के कई सारे फैंस है। भारतीय फैंस जिंदर महल को वर्ल्ड चैंपियन के लिए लड़ते हुए देख बहुत खुश है।

इस इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने महल के बारे में कहा कि," जिंदर एक ऐसा आदमी है जिसने हमेशा अच्छा काम किया है। वो अपने करियर को लेकर काफी फोकस है। मैं जिंदर से मिला था मैंने उससे कहा था यहां पर हम तुम्हारे लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकते है। तुम कहीं अलग जगह जाओ और अपना करियर वहां बनाओ। इस बिजनेस के लिए कुछ अलग से सोचो"।

ट्रिपल एच ने इसके बाद जिंदर महल की WWE में वापसी के बारे में कहा कि," जिंदर महल ने अपने काम में काफी मेहनत की थी। बाद में उन्होंने अपना काम में काफी काम किया। अब इसके बाद वो इस बिजनेस के लिए अच्छे से तैयार हो चुका था। यहीं वजह थी की उसे फिर यहां पर अपनी मेहनत का फल मिला। वो अब अपने फ्यूचर को अच्छे से पहचान सकता है और बना सकता है। अब जिंदर सफलता पाने की एकदम सही जगह पर है।

ट्रिपल एच का ये भी कहना था कि, अमेरिकन क्राउड में काफी पंजाबी भी है। जिंदर महल भी एक पंजाबी है। ये  जिंदर महल के लिए अच्छा है। हमने इस बिजनेस को आगे ले जाने के लिए जिंदर को हील के तौर पर इतनी जल्दी पुश किया।

अब जिंदर महल बैकलैश में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन को चुनौती देंगे।

WWE क्रेजी स्टीव, गनर और लियो रश जैसे रैसलरों को साइन करना चाहती है

ये सभी रैसलर इंडिपेंडेंट सर्किट और दूसरे प्रमोशन में अपना नाम बना चुके हैं



Cageside Seats की रिपोर्ट के मुताबि, WWE क्रेजी स्टीव, गनर, लियो रश, काइल ओ'राइली जैसे रैसलरों को साइन करने की फिराक में है। अफवाहों के मुताबिक ये सभी सुपरस्टार कुछ महीनों में कंपनी जॉइन कर सकते हैं। इन सभी रैसलरों ने दूसरे रैसलिंग प्रमोशंस और इंडिपेंडेंट सर्किट पर अपना नाम कमाया है।

जिन रैसलरों को लेकर अफवाहें चल रही हैं, सभी काफी टैलेंटेड रैसलर हैं। इसी कारण से WWE उन्हें कंपनी में लाकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

काफी सारे लोग क्रेजी स्टीव और गनर को नहीं जानते होंगे, दोनों ही TNA में काम कर चुके हैं और अलग-अलग मौकों पर TNA टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। स्टीव को एरिक यंग द्वारा ट्रेन किए गए हैं, एरिक यंग फिलहाल NXT की टीम सैनिटी के लीडर हैं।

क्रेजी स्टीव एक कनाडाई प्रोफेशनल रैसलर हैं, जो फिलहाल इंडिपेंडेंट प्रोमोशन के लिए काम कर रहे हैं। जिन भी रैसलरों के WWE में शामिल होने के बारे में चर्चा है, उनमें सबसे अगला नाम स्टीव का है।

गनर ने भी TNA के अलावा इंडिपेंडेंट सर्किट पर अच्छा प्रदर्शन कर अपना नाम कमाया है। TNA में उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा था और वो 1 बार TNA टेलीविजन चैंपियन और जेम्स स्टॉर्म के साथ TNA टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं।

लियो रश, डोनोवन डाइजैक, काइल ओ'राइली ये सभी रैसलर रिंग ऑफ ऑनर में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। ये सभी रैसलर्स काफी युवा और प्रतिशाली हैं। अगर WWE इन सुपरस्टार्स को साइन कर लेती है तो पहले इन्हें NXT में डाला जाएगा और उसके बाद अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें मेन रोस्टर 

2017 में होने वाले WWE के सारे पे-पर-व्यू इवेंट्स के शैड्यूल की पूरी जानकारी

जानिए कब और कहां होंगे WWE के पे-पर-व्यू इवेंट्स




तारीखPPV का नामस्थानब्रांड
29 जनवरी, 2017Royal RumbleAlamodome, San Antonio, TexasRAW और SmackDown दोनों
12 फ़रवरी , 2017Elimination ChamberTalking Stick Resort Arena, Phoenix, ArizonaSmackDown
5 मार्च, 2017FastlaneBradley Center, Milwaukee, WisconsinRAW
2 अप्रैल, 2017Wrestlemania 33Camping World Stadium, Orlando, FloridaRAW और SmackDown दोनों
30 अप्रैल, 2017PaybackSAP Center, San Jose, CaliforniaRAW
21 मई, 2017BacklashAllstate Arena, Rosemont, IllinoisSmackDown
4 जून, 2017Extreme RulesRoyal Farms Arena, Baltimore, MarylandRAW
18 जून, 2017Money in the BankScottrade Center, St. Louis, MissouriSmackDown
9 जुलाई, 2017Bad BloodXL Center, Hartford, ConnecticutRAW
23 जुलाई, 2017BattlegroundWells Fargo Center, Philadelphia, PennsylvaniaSmackDown
19 अगस्त, 2017NXT TakeoverBarclays Center, Brooklyn, New YorkNXT
20 अगस्त, 2017SummerSlamBarclays Center, Brooklyn, New YorkRAW और SmackDown दोनों
सितंबर
No Mercyघोषणा होनी बाकीSmackDown
अक्टूबरHell in a Cellघोषणा होनी बाकीRAW
19 नवम्बर, 2017Survivor SeriesToyota Center, Houston, TexasRAW और SmackDown दोनों
दिसम्बरTLCघोषणा होनी बाकीSmackDown
दिसम्बरRoadblockघोषणा होनी बाकीRAW

Payback पीपीवी में देखने को मिल सकते हैं 5 ट्विस्ट

पेबैक पीपीवी में रेंस का खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है



WWE पेबैक पीपीवी में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है और रैसलमेनिया के बाद यह पहला पीपीवी भी है। इस साल का मेनिया शानदार रहा, इसी वजह से रॉ के ऊपर उसी लय को बरकरार रखने का अतिरिख्त दबाव होगा।

पेबैक से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि WWE के लिए अगला बड़ा स्टॉप समरस्लैम में होने वाला है। इस पीपीवी में टाइटल मैच है, फेस और हील टर्न हो सकते हैं और साथ में हाउस ऑफ हॉरर्स मैच भी है।

इन सब चीजों के बावजूद पोस्ट मेनिया के पहले शो में काफी कुछ हो सकता है। हर पीपीवी में कुछ न कुछ ट्विस्ट्स देखने को मिलते ही हैं। तो बिना किसी देरी के आइए नज़र डालते हैं इस पीपीवी में क्या-2 ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।


1- फैमिली का साथ आना

ic25z5p-1493135701-800
यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले कुछ सालों में वायट फैमिली तमाम तकलीफ़ों के बावजूद मजबूत ही हुई है। रैंडी ऑर्टन के उनके आने से भी फर्क पड़ा, लेकिन रैसलमेनिया 33 में वाइपर के ब्रे वायट को हराने से उनकी क्रेडिबिलिटी पर असर पड़ा।

एरिक रोवन के आने से टीम को फिर से मजबूती मिलेगी, हालांकि अभी भी कुछ मिसिंग है। हाउस ऑफ हॉरर्स मैच में ब्रे वायट के असली भाई बो डैलस को वायट फैमिली को जॉइन कर लेना चाहिए। यह स्टोरी को रोचक बना सका है और यह लंबे समय के लिए चल भी सकती है। 

2- साशा का हील टर्न

7ilr2na-1493135776-800


इस बात के कयास काफी समय से लगाए जा रहे हैं कि साशा बैंक्स को हील बन जाना चाहिए और अब इसे जल्द से जल्द होना भी चाहिए। फास्टलेन में इसकी नींव रखी जा चुकी हैं। साशा अभी भी बेली की रॉ विमेन्स चैंपियनशिप मैच में मदद कर रही हैं।

पेबैक में साशा अपनी बेस्ट फ्रेंड के खिलाफ जाकर एलेक्सा ब्लिस को सही साबित कर सकती हैं। इससे समरस्लैम में इन दोनों के बीच मैच की आशंका भी बढ़ जाएगी। इससे एलेक्सा ब्लिस को भी फायदा होगा, क्योंकि वो दोनों ब्रांड में चैम्पियन बनने वाली पहली स्टार भी बन जाएंगी। 

3- टैग टीम टाइटल ड्रॉप होना

a6znf46-1493135998-800
एटिट्यूड एरा की टैग टीम प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास की सबसे शानदार टैग टीम में से एक हैं और उनका असर कभी भी खाली नहीं जाता। हालांकि रॉ टैग टीम चैम्पियन को पेबैक में हारना चाहिए।

जैफ हार्डी हमेशा की तरह रिस्क ले और उसकी वजह से वो टाइटल हार जाए। इससे एक नई कहानी बनेगी और उससे यह टाइटल और भी खास बन जाएगा। 


4- रेंस का बदला

mw6be1x-1493136080-800
रोमन रेंस के लिए पिछले कुछ हफतें खास नहीं रहे। पहले उन्होंने रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर को रिटायर किया, जिसके बाद उन्हें अगली रॉ में क्राउड़ के विरोध का शिकार बनना पड़ा, उसके बाद स्ट्रोमैन ने उनके ऊपर जिस तरह हमला किया और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। इसके बाद उनके असली भाई रोजी की डैथ हो गई।

पेबैक में रेंस का नया रूप देखने को मिल सकता है। वो हील टर्न नहीं होगा, लेकिन वो अपना सारा गुस्सा स्ट्रोमैन पर निकाल सकते हैं। रेंस अपनी लिमिट से उठकर स्ट्रोमैन को तबाह कर दे। याद कीजिए जो हाल उन्होंने 2015 में हुए TLC पीपीवी में ट्रिपल एच का किया था। 




5- जैरिको का सबको हैरान करना

dyvnm19-1493136155-800
किसी भी को भी उम्मीद नहीं है कि इस रविवार क्रिस जैरिको यूएस चैम्पियन बनकर निकले। इसी वजह से WWE सबको चौंकाते हुए जैरिको को दोबारा चैम्पियन बनाएगी। यह अच्छा फ़ैसला नहीं होगा, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

इस मैच को वैसे तो ओवंस को ही जीतना चाहिए, लेकिन जैसी चीजें यहाँ होती है, जैरिको आसानी से ओवंस को हरा सकते हैं। जब विंस मैकमैहन, ब्रॉन स्ट्रोमैन को कलिस्टो के हाथों डंपस्टर मैच में हरा सकते हैं, तो यहाँ कुछ भी हो सकता है।

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 26 अप्रैल 2017

दिन की महत्वपूर्ण खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी है



Raw के दौरान बैकस्टेज मौजूद थे रोमन रेंस
रोमन रेंस मंडे नाइट रॉ के दौरान बैकस्टेज में मौजूद थे, लेकिन ना वो शो में नजर आए और ना ही रॉ के ऑफ एयर होने के बाद। रॉ में ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस की दुश्मनी चल रही है। फैंस को उम्मीद थी कि कलिस्टो और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच डंपस्टर मैच के दौरान रोमन जरूर आकर ब्रॉन पर अटैक करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


जिंदर महल द्वारा WWE चैंपियनशिप लेकर भाग जाने का संभावित कारण सामने आया
काफी फैंस को लग रहा होगा कि आखिर जिंदर महल WWE चैंपियनशिप लेकर क्यों भागे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हो सकता है, पेबैक में WWE चैंपियनशिप मैच से बचना जोकि रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच होगा। WWE ये कह सकती है कि चैंपियनशिप जिंदर महल लेकर गायब हो गए हैं।


कैनी ओमेगा ने सैथ रॉलिंस द्वारा उनका फिनिशर कॉपी करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी
WWE में पिछले 2 सालों से सैथ रॉलिंस ने पैडीग्री फिनिशर से बड़े-बड़े स्टार्स को चित्त किया है। इस हफ्ते के मंडे नाइट रॉ के दौरान 'द किंगस्लेयर' सैथ रॉलिंस ने नए फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल किया। सैथ रॉलिंस का नया फिनिशिंग मूव न्यू जापान प्रो रैसलिंग के स्टार कैनी ओमेगा के फिनिशर रेन ट्रिगर से मेल खाता है।


WWE क्रेजी स्टीव, गनर और लियो रश जैसे रैसलरों को साइन करना चाहती है
Cageside Seats की रिपोर्ट के मुताबिक, WWE क्रेजी स्टीव, गनर, लियो रश, काइल ओ'राइली जैसे रैसलरों को साइन करने की फिराक में है। अफवाहों के मुताबिक ये सभी सुपरस्टार कुछ महीनों में कंपनी जॉइन कर सकते हैं। इन सभी रैसलरों ने दूसरे रैसलिंग प्रमोशंस और इंडिपेंडेंट सर्किट पर अपना नाम कमाया है।


जिंदर महल को WWE में बड़ा पुश मिलने पर ट्रिपल एच की प्रतिक्रिया सामने आई
इंटरव्यू में ट्रिपल एच ने महल के बारे में कहा कि," जिंदर एक ऐसा आदमी है जिसने हमेशा अच्छा काम किया है। वो अपने करियर को लेकर काफी फोकस है। मैं जिंदर से मिला था मैंने उससे कहा था यहां पर हम तुम्हारे लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकते है। तुम कहीं अलग जगह जाओ और अपना करियर वहां बनाओ। इस बिजनेस के लिए कुछ अलग से सोचो"।


ऑफ एयर होने के बाद SmackDown में क्या हुआ ?
इसके अलावा एक शानदार मैच नाकामुरा और जिगलर के बीच हुआ। नाकामुरा ने सैमी जेन को इस मैच में हरा दिया। यहां पर नाकामुरा का खतरनाक स्टाइल देखने को मिला। अब मजेदार बात ये होगी की जब मेन रोस्टर में जब नाकामुरा फाइट करेंगे तो क्या वहां पर नाकामुरा का मजबूत स्टाइल्स जारी रहेगा या नहीं।


WWE टाइटल लेकर भागने के बाद जिंदर महल ने दी अपनी प्रतिक्रिया
जिंदर महल ने इस हफ्ते की स्मैकडाउन में रैंडी ऑर्टन पर अटैक किया साथ ही उन्हें बैकलैश पीपीवी के लिए चेतावनी भी दी। इतना ही नहीं रैंडी ऑर्टन पर अटैक करने के बाद जिंदर महल वहां से WWE टाइटल लेकर भाग गए। भारतीय मूल के सुपरस्टार और चैंपियनशिप के लिए बनें नंबर वन कंटेंडर की इस हरकत ने सभी को चौंका दिया । लेकिन जिंदर ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी उनके मुताबिक- वो अभी से खुद को चैंपियन महसूस कर रहे है।


Backlash पे-पर-व्यू के लिए हुआ चैंपियनशिप मैच का एलान
रॉ के पीपीवी पेबैक के बाद स्मैकडाउन का पीपीवी बैकलैश होने वाला है। हालांकि अभी तक मैच और स्टोरीलाइन सारे मैचों की सामने नहीं आई है लेकिन कुछ मैचों की घोषणा हो चुकी हैं। जिसके लिए सुपरस्टार तैयार हो रहे हैं। हालांकि इस लिस्ट में कुछ मैच ऐसे है जिसकी स्टोरीलाइन रॉ के पीपीवी पेबैक के बाद तैयार की जाएगी। इस इवेंट में चैंपियनशिप से लेकर टैग टीम मैचों का भी एलान किया है।


Payback में रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच होने वाले हाउस ऑफ हॉरर मैच को लेकर अपडेट
इस रविवार को पेबैक पीपीवी का आयोजन होगा। यहां पर रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट के बीच हाउस ऑफ हॉरर मैच होगा। Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर के अनुसार, इस मैच का कुछ भाग पहले ही शूट हो जाएगा। जबकि बचा हुआ रियल टाइम पर ही शूट होगा। यानि की पुराना शूट हए भाग को लाइव सैगमेंट में मिला दिया जाएगा।


WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पर बन रही बायोपिक की जानकारी सामने आई
WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन की बायोपिक जल्द ही आने वाली है। इस पर काम शुरू हो चुका है। इस मूवी का प्रोजेक्ट ट्राई स्टार पिक्चर को दिया गया है। HollywoodReporter के अनुसार प्रसिद्ध मूवी स्टूडियो ट्राई स्टार ने विंस मैकमैहन की बायोपिक बनाने के लिए काफी बड़ी डील की है।

SmackDown से Raw में जाने को लेकर द मिज ने अपनी प्रतिक्रिया दी

मिज ने कहा की स्मैकडाउन को मैंने और मरीस ने बनाया


IGN.com में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए सुपरस्टार मिज ने हाल ही में हुए सुपरस्टार शेकअप और अपने रॉ के जाने के बारे में बातचीत की।

इस हफ्ते रॉ के पहले सैगमेंट में मिज, क्रिस जैरिको और डीन एंब्रोज आए थे। इसके बाद कर्ट एंगल ने इनके बीच टैग टीम मैच का एलान किया। मिज को एंब्रोज और जैरिको के खिलाफ टैग टीम पार्टनर खुद ढूंढना था।

मिज ने दो बार अपने पार्टनर का एलान किया लेकिन कोई आया नहीं। मिज ने मैच कैंसल करने की घोषणा कर दी। इसके बाद एंगल आए और उन्होंने 2 ऑन 1 मैच का एलान कर दिया। इसके बाद इस मैच में ब्रे वायट ने दखलअंदाजी कर दी। उन्होंने सभी को सिस्टर एबगिल मार दिया।

जैरिक ने रॉ के बारे में कहा कि,रॉ एक अच्छा शो है। जिसकी रेटिंग भी काफी अच्छी है। और हमेशा शो को आगे बढ़ाने के लिए रेटिंग की आवश्यकता पड़ती है। इसे मिज और मरीस जैसे स्टार पावर की भी जरूरत है। अब आप देखना आगे हम कितना अच्छा परफॉर्म करते है"।

वहीं स्मैकडाउन लाइव के बारे में बोलते हुए मिज का कहना था कि," स्मैकडाउन लाइव को भी हमने बहुत कुछ दिया। उसे हमने ही बनाया। हर हफ्ते लोग सोचते थे की मिज और मरीस अब क्या करने वाले है। अब हम दोनों जो स्मैकडाउन में कर रहे थे वो ही रॉ में भी करेंगे"।

वैसे डीन एंब्रोज और मिज दोनों स्मैकडाउऩ से रॉ में आए है। WWE रॉ में इन दोनों के बीच फिउड बिल्ड करने में जुटा हुआ है। आने वाले वक्त में इन दोनों के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए फाइट हो सकती है।

मिज टीवी के नाम से स्मैकडाउन  में भी मिज का प्रोग्राम आता थाय़। जिसकी रेटिंग काफी ऊंची थी। फैंस उसे काफी पसंद करते थे। इसमें हमेशा कोई ना कोई बड़ा सुपरस्टार  गेस्ट होता था, लेकिन अब ये रॉ में आएगा।

WWE स्टंट करते हुए मरते-मरते बचे थे स्टीव अॉस्टिन

तो क्या अगर सही समय में शो ऑन एयर नहीं आया होता तो स्टीव ऑस्टिन आज हमारे बीच में नहीं होते?


स्टोन कोल्ड स्टीव अॉस्टिन ने इस बात का खुलासा किया कि द रॉक के साथ एक स्टंट करते हुए वो मरते-2 बचे थे। अॉस्टिन ने यह बात सबसे फेमस अवॉर्ड विनिंग शो 'स्टीव अॉस्टिन शो' पॉडकास्ट के एपिसोड में कहा।

स्टोन कोल्ड स्टीव अॉस्टिन रैसलिंग इतिहास के महानतम स्टार्स में से एक थे, यहां तक कि यह भी इनकी तारिफ में कम था। कई सालों तक WWE टीवी पर एेसे ही आने के बाद वो स्टोन कोल्ड पॉडकास्ट के होस्ट बन गए, जोकि WWE नेटवर्क पर टेलिकास्ट होता है। इस शो में कई यादगार इंटरव्यू देखने को मिले हैं।

उस स्टंट को लेकर अॉस्टिन ने कहा, "मुझे मोंस्टर ट्रक चलाना नहीं आता था। मैं पार्किंग में था औऱ ट्रक चला रहा था। जैसे ही हम लाइव गए मैंने गाड़ी चलाई और उसकी हालत काफी बुरी थी। उसके बाद मुझे ट्रक को एरीना के अंदर लेकर आना था। मैं एरीना के बैकडोर लेकर आया और मेरे सामने दो पर्दे थे। मोंस्टर ट्रक से काफी शोर आ रहा था।

मैं रूम में था और उन्होंने डोर को बंद कर दिया था। उस समय 3 मिनट का कमर्शल ब्रेक था, जहां लोग घर बैठकर एड्स देख रहे थे, उस समय मैं एल्कोहोल फ्यूम्स सूंघ रहा था। मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मैं बैकस्टेज कह रहा था कि जल्दी से शो को ऑन एयर किया जाए और मैं सही से सांस ले पाऊँ। अगर सही समय में शो दोबारा शुरू नहीं हुआ होता, तो शायद मैं मर चुका होता।"

ऑस्टिन के पॉडकास्ट से एक दिलचस्प कहानी सामने आई और आने वाले समय में हमें और भी सुनने को मिल सकती है। ऑस्टिन द्वारा इस बात के खुलासे के बाद एक चीज तो साफ हो गई कि विंस मैकमैहन उस समय मंडे नाइट वॉर्स को जीतने के लिए कुछ भी कर सकते थे।