लैसनर के अगले संभावित प्रतिद्वंदी ब्रॉन स्ट्रोमैन और फिन बैलर हो सकते हैं

ब्रॉक लैसनर का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा


Wrestling Observer Radio के लेटेस्ट एपिसोड में जाने-माने रैसलिंग जानकार रैसलिंग जानकार डेव मैल्टज़र का मानना है कि ब्रॉक लैसनर जुलाई और अगस्त में यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। उनके टाइटल डिफेंड के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन और फिन बैलर दो संभावित प्रतिद्वंदी हो सकते हैं।

फिन बैलर पहले WWE यूनिवर्सल चैंपियन थे, जिन्होंने पिछले साल समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को मात देकर खिताब पर कब्जा किया था। पेबैक के किकऑफ शो के दौरान बैलर ने 'मिज़ टीवी' पर कहा था कि वो अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप पाकर रहेंगे फिर चाहे उन्हें किसी के भी साथ लड़ना पड़े।

आपको बता दें कि फिन बैलर कभी यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारे ही नहीं है। समरस्लैम में सैथ रॉलिंस के साथ लड़ते हुए उन्हें चोट लग गई थी, हालांकि उन्हें मैच जीता। अगले दिन रॉ में उन्हें चोट की वजह से टाइटल गंवाना पड़ा, बैलर सिर्फ 1 दिन के लिए ही चैंपियन रह पाए। ब्रॉन स्ट्रोमैन रैसलमेनिया 33 के बाद रॉ में ऩजर आए। उन्होंने ब्रॉक लैसनर के प्रोमो के दौरान दखल दी, जिससे भविष्य में दोनों स्टार्स के लड़ने की संभावना नजर आ रही है।

रैसलमेनिया 33 में गोल्डबर्ग को हराकर चैंपियन बनने वाले ब्रॉक लैसनर रॉ के नए पीपीवी 'ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर' में अपना खिताब डिफेंड करेंगे।

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि एक्सट्रीम रूल्स में ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस के बीच एंबुलेंस मैच की संभावना जताई जा रही है। इस मैच को जीतना वाले का सामना ब्रॉक लैसनर के साथ हो सकता है।

रैसलमेनिया के बाद की रॉ से वापसी करने वाले फिन बैलर के लिए पिछला 1 महीना कुछ खास नहीं रहा है। आज हुई रॉ के दौरान ब्रे ने दखल देकर उनसे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटैंडर बनने का मौका छीना है। इससे साफ हो गया है भविष्य में दोनों स्टार्स के बीच फाइट देखने को मिलेगी।

एक तरह से देखा जाए तो कभी यूनिवर्सल चैंपियनशिप ना गंवाने वाले फिन बैलर टाइटल मैच के हकदार हैं और ब्रॉन स्ट्रोमैन भी चैंपियनशिप के दावेदार माने जा रहे हैं।

WWE Backlash में शिंस्के नाकामुरा रिंग में लड़ते हुए नजर आएंगे

नाकामुरा ने मेन रोस्टर पर डैब्यू करने के बाद एक मैच भी नहीं लड़ा है


हाल ही में रॉ पे-पर-व्यू, पेबैक के दौरान प्ले-बाय-प्ले अनाउंसर माइकल कोल ने घोषणा करते हुए कहा कि शिंस्के नाकामुरा स्मैकडाउन ब्रांड के आने वाले पे-पर-व्यू इंवेट बैकलैश में रिंग में अपना डैब्यू मैच लड़ते हुए नजर आएंगे।

आपको बता दें कि रैसलमेनिया 33 के बाद स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड पर शिंस्के नाकामुरा ने मेन रोस्टर में डैब्यू किया था, जहां उन्होंने सिर्फ मिज को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं किया, और शायद इसका कोई मतलब भी नहीं बनता था, नाकामुरा को इससे कुछ खास हासिल नहीं हुआ।

हालांकि यह नाकामुरा को मेन ऑडियंस के सामने लाने का अच्छा तरीका था, नाकामुरा जोकि जापान में अपने काम और NXT पर फैंस से कम अपरिचित थे, उनके लिए यह शानदार है। शो के बाद नाकामुरा ने एक डार्क मैच में डाल्फ ज़िगलर के साथ मुकाबला किया और उन्हें हरा दिया। 
इसके बाद नाकामुरा ने लाइव टेलीविजन पर कोई भी मैच नहीं लड़ा और अभी भी असल में रिंग में डैब्यू करना बाकी है।

WWE ने नाकामुरा के डैब्यू को अभी भी बचा कर रखा है, कुछ फैंस का मानना है कि वह स्मैकडाउन पर किसी मैच की बजाय सिर्फ अपनी स्टाइल दिखाते हुए नज़र आएंगे। दूसरी तरफ कुछ का मानना है कि वह 21 मई को बैकलैश में परफॉर्म करेंगे, जोकि शिकागो, इलिनोई में होगी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि नाकामुरा का प्रतिद्वंद्वी कौन होगा, और अभी के हालात को देखते हुए हम कह सकते है कि सभंवत उनके प्रतिद्वंद्वी डाल्फ ज़िगलर हो सकते हैं, क्योंकि नाकामुरा ने न केवल उनके खिलाफ डार्क मैच लड़ा बल्कि दोनों ही प्रोमो बैटल में आगे पीछे जा रहे थे।

बैकलैश पर नाकामुरा और डाल्फ को मैच अगर हुआ तो उम्मीद है कि नाकामुरा की जीत हो सकती है, क्योंकि WWE डैब्यू मैच में नए स्टार को पुराने स्टार पर जीत दिलाता आया है, लेकिन एक चीज यह भी है कि यह आइडिया अब पुराना हो चुका है तो हम डाल्फ ज़िगलर को कम नहीं आंक सकते हैं।

WWE Backlash पे-पर-व्यू में WWE चैंपियनशिप नहीं जीतेंगे जिंदर महल

WWE चैंपियनशिप के लिए बैकलैश पर होगा रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल का मुकाबला


बैकलैश 2017 पर WWE चैंपियनशिप के लिए रैंड़ी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच मुकाबला तय है। Cage Side Seat की रिपोर्ट मानें तो WWE बैकलैश पर रैंड़ी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच होने वाले मुकाबले में जिंदर महल की हार पर विचार कर रहा है।

आपको बता दें कि जिंदर महल को अभी भी WWE में टाइटल जीतना बाकी है, जिंदर ने अभी तक एक भी टाइटल मैच नहीं जीता है। इसके अलावा जिंदर महल ने अपने करियर में केवल एक ही सिंगल्स टाइटल जीता है। बात करें अगर उनके प्रेरी रैसलिंग एलायंस के बारे में तो वह वहां पर दो बार के हैवीवेट चैंपियन थे। इसके अलावा जिंदर महल ने ऑल स्टार रैसलिंग और स्टैम्पेड रैसलिंग में टैग-टीम चैंपियनशिप जीती।

अफवाहों की मानें तो बैकलैश पर जिंदर महल, रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE टाइटल के लिए होने वाले मैच में जीत हासिल नहीं कर पाएंगे, हालांकि WWE स्थिति को देखते हुए और भी कुछ प्लान कर सकता है।

कुछ हफ्ते पहले जिंदर महल ने स्मैकडाउन लाइव में सिक्स पैक चैलेंज जीत कर नंबर एक कंटेडर बने थे। इसके बाद उनको 21 मई को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE टाइटल के लिए मैच में शामिल किया गया।

रैंडी ऑर्टन को जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स से परेशानी हो सकती है। पेबैक के दौरान इन तीनों ने ब्रे वायट की मदद की थी और हमें उम्मीद है कि WWE इसको ध्यान में रखते हुए कुछ इसी तरह की बुंकिग कर सकती है। जिंदर महल ने पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और WWE इस मैच में अतिरिक्त प्रयास करके इस मैच को बेचने योग्य मैच बना सकती है।

हमें लगता है कि बैकलैश पर जिंदर महल का WWE चैंपियन बनना वाकई चौंकाने वाला फैसला होगा, लेकिन यह फैसला ऐसा होगा जिसपर हर कोई बात करना चाहेगा।

5 ऐसे काम जिन्हें ज्यादातर रैसलर्स मैच से पहले करते हैं

मैच से पहले फिटनेस और प्रार्थना पर ध्यान देते हैं सुपरस्टार्स


अगर आप स्पोर्ट्स की दुनिया के बारे में जानते हैं तो शायद यह भी जानते होंगे कि अन्धविश्वास और कुछ रस्में इसका एक जरूरी हिस्सा हमेशा से ही रहे हैं। खिलाड़ी कुछ ऐसे ही कामों को अपना लकी चार्म मान लेते हैं और इन्हें इस डर से कभी नहीं बदलते कि कहीं इनका भाग्य साथ देना न छोड़ दे। स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में प्रोफेशनल रैसलरों के लिए भी यहीं बात लागू होती है।

इनमें से कुछ रस्में ऐसी हैं जो किसी विशेष सुपरस्टार या उनके किसी विशेष ग्रुप द्वारा ही की जाती हैं जबकि कुछ ऐसी हैं जिन्हें ज्यादातर रैसलर करते हैं। यहां हम ऐसी ही रस्मों की बात करेंगे जिन्हे अमूमन विंस की कंपनी में मुकाबला करने वाले ज्यादातर रैसलर मानते हैं।


# 5 खुद को अलग रखना 
27_miz-1493623729-800
कुछ WWE सुपरस्टार्स मैच से पहले खुद को कुछ देर के लिए अलग और अकेला कर लेते हैं। कई सारे रैसलर खुद को आने वाले फिजिकल मुकाबले के लिए मानसिक तौर पर तैयार करने के लिए बाकी के लॉकर रूम से खुद को दूर कर लेते हैं।

यह तर्कसंगत भी लगता है क्योंकि कुछ पुरुष और महिला रैसलरों को अपने स्तर से मामले को देखने, खुद को एकाग्रचित करने और लड़ाई के मैदान में जाने के लिए, अपने विचारों के साथ अकेला रहने की जरूरत होती है।

जॉन सीना, द मिज़ और WWE हॉल ऑफ़ फेम बुकर टी जैसे सुपरस्टार्स कुछ खास उदाहरण हैं ऐसे लोगों के जिन्हे कुछ देर का अकेलापन पसंद है। ऐसा करके वो एक बड़े मैच से पहले बैक स्टेज की हलचल और शोर शराबे से खुद को अलग रखकर मैच में बारे में बेहतर ढंग से सोच सकते हैं।


# 4 पुश-अप
01_antonio-1493623849-800
अपने शरीर को वार्म अप करना और रिंग में एक्शन करते हुए आने वाली मुश्किलों के लिए तैयार होना, प्रोफेशनल रैसलिंग खासतौर पर WWE में मैच की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आख़िरकार जब आप एक प्रोफेशनल रैसलर होते हैं तब आपका शरीर ही आपका सबसे बड़ा और सबसे असरदार हथियार होता है।

अपने शरीर को तैयार करने और गर्म रखने का सबसे लोकप्रिय तरीका विभिन्न प्रकार के पुश अप्स हैं। अलग अलग सुपरस्टार्स की पसंद के हिसाब से ये, सामान्य पुश अप्स, हिन्दू पुश अप्स, पुश अप्स प्लैंक्स या किसी भी अन्य प्रकार के पुश अप्स हो सकते हैं।

ऐसे लोकप्रिय रैसलर जिन्होंने पुश अप्स करने की कसम सी खायी हैं उनमें सिजेरो और बिग ई जैसे नाम शामिल हैं।



# 3 प्रार्थना करना और ध्यान लगाना 
03_mysterio-1493623830-800
प्रार्थना और ध्यान लगाने से बहुत मानसिक शक्ति मिलती है और हमारे बहुत से प्रोफेशनल रैसलर भी इसे मानते हैं। कई प्रोफेशनल रैसलर आध्यात्मिक होते हैं, और सर्वशक्तिमान प्रभु पर और अपने जीवन और करियर में उनके प्रभाव पर उनका दृढ़ विश्वास है।

रैसलिंग के लिए जाने से पहले बहुत सारे ऐसे ही रैसलर अपने अच्छे भाग्य के लिए भगवान के सामने प्रर्थना करते दिख जाते हैं। यह उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी करता है और मानसिक रूप से तैयार भी।

एक और लोकप्रिय आध्यात्मिक तकनीक, मेडिटेशन यानी कि अपने दिमाग को शांत व स्थिर रखने और अपने शरीर को आराम देने के लिए, ध्यान लगाना है। रे मिस्टीरीयो और शॉन माइकल्स जैसे लैजेंड्स मैच से पहले की जाने वाली अपनी प्रार्थनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं।



# 2 संगीत सुनना
31_heath-1493623760-800
संगीत इस पूरे ब्रह्मांड की सबसे सुंदर और महान कला है। संगीत ने हर क्षेत्र हर स्थान को प्रभावित किया है। रैसलिंग और रैसलर भी इससे अछूते नहीं रहे हैं।

बहुत अधिक मात्रा में ऐसे WWE सुपरस्टार्स हैं जो किसी भी बड़े मैच से पहले लॉकर रूम में अपने हैडफ़ोन पर संगीत सुनना पसंद करते हैं। आख़िरकार हर एक स्थिति, मौके और माहौल के लिए हर प्रकार का संगीत है - फिर चाहे आपको ध्यान लगाने, गुस्सा होने, गंभीर होने या हंसी मजाक के मूड में आने की जरूरत हो, संगीत हर स्थिति में आपका साथ देगा।

आप बस हेडफ़ोन लगाइये और कुछ देर के लिए खुद को एक बिलकुल नयी, संगीत की दुनिया में ले जाइये और इसे अपना जादू बिखेरने दीजिये। लगभग सभी सुपरस्टार्स अपने आने वाले मैच से पहले संगीत का प्रयोग करना पसंद करते हैं, और संगीत तो कुछ भी करते हुए सुना जा सकता है।



#1 स्ट्रेचिंग 
09_dbryan-1493623813-800
यह सबसे आसान कामों में से एक है। अगर आप घायल और चोटिल नहीं होना चाहते, तो आपको शुरुआत करने से पहले अपने शरीर को अच्छी तरह से स्ट्रेच करना चाहिए। यह प्रोफेशनल रैसलर के साथ ही उन सभी के लिए सही है जो किसी न किसी तरीके से फिजिकल एक्टिविटी में शामिल रहते हैं।

शरीर में खून के सही बहाव और अपनी मांसपेशियों को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए स्ट्रेचिंग एक जरूरी और कारगर तरीका है। इससे मैच के लिए जाते वक्त आपका शरीर ऊर्जावान और ढीला रहता है और आप खुद को ज्यादा एथेलेटिक महसूस करते हैं।


क्या फिन बैलर Vs ब्रॉक लैसनर जल्द होने के आसार हैं ?

क्या यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा फिन बैलर और ब्रॉक लैसनर का मैच ?


WWE पेबैक पर हुए एक स्पेशल मिज़ टीवी में फिन बैलर ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए, और वो ये कि उन्हें अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप वापस चाहिए, फिर चाहे उसके लिए उन्हें ब्रॉक लैसनर से ही क्यों ना लड़ना पड़े।

इस मैच में अपार संभावनाएँ है, और अगर ये मैच होता है तो इससे फिन को बहुत फायदा होगा और वो एक ऐसे स्तर के रैसलर बन जाएंगे जो वो आज से पहले नहीं थे। हालांकि वो जब से मेन रॉस्टर का हिस्सा बने हैं तब से ही बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और इस मैच की कल्पना मात्र से ही फैंस को बहुत खुशी मिल रही है,लेकिन इसके होने के लिए WWE को बहुत कुछ करना होगा।

ऐसा नहीं है कि फिन इस मैच के लायक नहीं है, या उनमें वो माद्दा नहीं है, लेकिन वो कोई और प्लेयर नहीं है, वो है ब्रॉक लैसनर, एक ऐसा चलता फिरता रैकिंग मशीन जो अपने सामने आने वाली हर चीज़ को तहस नहस कर देता है। ये वो रैसलर है जिसमे इतना माद्दा है कि उससे भिड़ने से पहले कोई भी रैसलर कम से कम 10 बार जरूर सोचेगा। उसे ऐसे ही बीस्ट इंकार्नेट नहीं कहते हैं।

वहीं दूसरी तरफ फिन ने बड़े बड़ों से लड़ाई लड़ी है, इसलिए उन्हें ब्रॉक से कोई समस्या तो नही होनी चाहिए, लेकिन...
brock-wm-33-1493608480-800
लैसनर ना तो किसी की सुनते हैं, ना किसी के रोके रुकते हैं। उनकी फाइट, एक फाइट कम एक युद्ध जैसा होता है, जिसमे जब तक वो अपने प्रतिद्वंद्वी को मात नहीं दे देते उन्हें चैन नहीं आता। वो अपने दौर के माइक टाइसन से भी ज़्यादा खतरनाक है। उनके लिए मैच का मतलब सामने वाले की कुटाई करना है।

एक तरफ रोमन रेंस बेबीफेस होकर भी वो सपोर्ट नहीं पाते जिसकी वो लगातार कोशिश करते हैं, वहीं दूसरी तरफ ब्रॉक को फैंस लगातार चीयर करते हैं। ये है ब्रॉक की सख्शियत का कमाल, और लैसनर अभी रुकने का नाम नहीं लेने वाले।

WWE का ट्रैक रिकॉर्ड ही कुछ ऐसा है कि वो लगातार कुछ ऐसे फ़िउड करवाता है जो फैंस तो क्या खुद एक्सपर्ट्स की भी समझ से परे हैं,  क्या फिन को वाकई में ब्रॉक के साथ इस वक्त लड़ना चाहिए?

शायद खुद फिन भी ये सोच रहे हो कि कहीं उन्होंने ब्रॉक को चैलेंज करके कोई गलती तो नही कर दी। इस वक़्त ऐसा कोई भी रैसलर नहीं है जिसे फिन नही हरा पाएंगे, लेकिन ब्रॉक? क्या वाकई?

इस मैच को करवा कर कम्पनी ये तो नहीं चाहेगी कि वो ब्रॉक को हरवा दे, क्योंकि इससे ना सिर्फ चैंपियन बल्कि कम्पनी की साख को भी ठेस पहुँचती है। इसके साथ ही हम फिन पर कोई लिमिटेशन नहीं लगा रहे हैं।

अगर आपको आगे बढ़ना है तो उसका एक ही नियम है, और वो है कि अपने से बेहतर से कंपीट करो, हराओ, और बेहतर बनो, और आगे बढ़ते जाओ। ये सिद्धांत यहाँ भी लागू होता है। फिन से ज़्यादा अच्छे ब्रॉक है, और उनसे लड़कर बैलर को एक नया आयाम, कुछ नया सीखने को ज़रूर मिलेगा, जो लॉन्ग रन में मददगार साबित होगा।

रैसलमेनिया 34 में लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो रहा है, और ये एक सही तरीका है कि WWE वक़्त रहते लैसनर की मदद से यंग सुपरस्टार्स को कुछ और ऊपर ले जाए। बैलर में वो करिज़्मा है कि वो एक मेन इवेंट स्टार बन सके, और उस चमक को आगे तक ले जा सके, तो एक मैच और उसमें भी लैसनर को हराना शायद उन्हें उसी राह पर ड़ाल दे। एक ट्राई करने में भला क्या जाता है?
004_balor_02112015ca_0033-638770590-1493608648-800
बैलर कि एक अलग और अद्भत छवि है, जो उन्हें डीमन किंग बनाती है, और आज तक सिर्फ द अंडरटेकर को छोड़ दे तो कोई भी ब्रॉक लैसनर के साथ साइकोलोजिकल माइंड गेम्स नहीं खेल सका है।

ये पहली बार होगा कि कोई और भी उनके दिमाग के साथ खेलने कि कोशिश करेगा।

बैलर में जैसा पोटेंशियल है, उसके आधार पर ये मौका तो उन्हें मिलना ही चाहिए। अब कंपनी ये चाहती है कि ब्रॉक और रैसलर्स को आगे बढ़ने का मौका दें और ऐसा करने से उनको भी फायदा होगा क्योंकि लोग उन्हें एक ऐसे रैसलर की तरह नहीं याद करेंगे जो सिर्फ अपने अपोनेंट को पीटता था, बल्कि एक ऐसे ओपोनेंट की तरह जो दूसरों को बढ़ने का मौका भी देता था।

ऑफ एयर होने के बाद Raw में क्या हुआ ?

द मिज़ को सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और फिन बैलर के फिनिशर खाने पड़े


मंडे नाइट के दौरान फैंस को एक जबरदस्त मेन इवेंट मैच देखने को मिला। मेन इवेंट मैच में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर के लिए सैथ रॉलिंस, फिन बैलर और द मिज़ के बीच हुआ। इस मैच में समोआ जो और ब्रे वायट की दखल के कारण मिज़ की जीत हुई।

WWE रॉ के ऑफ एयर होने के बाद WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डीन एम्ब्रोज़ रिंग में आए। उन्होंने चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर मिज़ से इंटरव्यू लेना चाहा। द मिज़ का इंटरव्यू तो नहीं हो पाया, लेकिन उन्हें पहले सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और फिन बैलर के फिनिशर्स का शिकार बनना पड़ा। सबसे पहले सैथ रॉलिंस ने मिज़ पर अपने नए फिनिशर को लगाया, उसके बाद डीन एम्ब्रोज़ ने उन्हें डर्टी डीड्स दी। रिंग में गिरने के बाद फिन बैलर ने द मिज़ को 'कू डी ग्रा' फिनिशर दिया।

इससे पहले रॉ में सैथ रॉलिंस ने रिंग में आकर कहा कि वो WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के साथ फाइट करना चाहते हैं। सैथ रॉलिंस के एलान के बाद फिन बैलर रिंग में आ गए।

फिन बैलर ने सैथ रॉलिंस को कहा कि WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर उनका हक बनता है क्योंकि वो कभी टाइटल हारे ही नहीं है। दोनों के बीच हो रही कहासुनी के बाद डीन एम्ब्रोज़ रिंग में आ गए और उन्होंने कहा कि फिलहाल ब्रॉक लैसनर रॉ में नहीं हैं और वो काफी समय तक नहीं आएंगे, ऐसे में उनकी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप ज्यादा महत्वपूर्ण है।

सबसे आखिर में रिंग में द मिज़ और उनकी पत्नी मरीस आए। द मिज़ ने तीनों स्टार्स के बारे में बकवास करना शुरु कर दिया। जिसकी वजह से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर मैच का एलान किया गया।

डीन एम्ब्रोज़ फिलहाल द मिज़, सैथ रॉलिंस अपने पुराने विरोधी समोआ जो और फिन बैलर वायट फैमिली के लीडर ब्रे वायट के साथ फाइट में दिखेंगे।

मैं ब्रॉक लैसनर को आसानी से हरा देता: कैन शैमरॉक

एक और दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर को हराने की चुनौती दी


पूर्व WWE सुपरस्टार कैन शैमरॉक हाल ही में Hannibal TV पर इंटरव्यू में नजर आए। इंटरव्यू के दौरान 'दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी' शैमरॉक ने कहा कि वो ब्रॉक लैसनर को असली फाइट में हरा देते।

इंटरव्यू के दौरान पूर्व MMA लैजेंड कैन शैमरॉक ने कई सारे मुद्दों पर बात की। एक जगह उन्होंने कहा कि अपनी करियर के सबसे अच्छे दौर में वो ब्रॉक लैसनर को असली फाइट में आसानी से हरा देते।

उन्होंने कहा, "अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में ब्रॉक लैसनर जैसे रैसलर, जिनके पास लिमिटेड स्किल्स हैं, उन्हें आसानी से हरा देता। मेरे करियर के पीक पर मेरे पास काफी स्किल सैट थे जोकि ब्रॉक लैसनर के पास नहीं है। ऐसे में वो मुझे कैसे हरा पाते" ?
20160217044226_5d3_4004-1493701448-800
UFC हॉल ऑफ फेमर सैमरॉक ने WWE में वापिस लौटने को लेकर कहा कि वो वापसी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पता नहीं क्यों विंस मैकमैहन इस बारे में कोई फैसला क्यों नहीं ले रहे।

आपको बता दें कि कैन शैमरॉक का MMA रिकॉर्ड 28-17 का रहा है, जिसमें 28 जीत और 17 हार है। उन्होंने अपने करियर की आखिरी फाइट फरवरी 2016 में रॉयस ग्रेसी के खिलाफ लड़ी थी, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अपने करियर के दौरान उन्होंने टीटो ऑरिट्ज़, मॉरिस स्मिथ और डॉन फ्राई जैसे दिग्गजों के साथ फाइट की है।

ब्रॉक लैसनर दूसरे स्टार्स द्वारा किए गए इस तरह के दावों पर बोलते हुए नजर नहीं आते। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ब्रॉक लैसनर, कैन शैमरॉक के इस दाव पर कुछ भी नहीं बोलेंगे। शैमरॉक ने कहा कि वो WWE में वापसी करने को लेकर तैयार हैं। ऐसे में विंस मैकमैहन वापसी कराकर कंपनी को फायदा पहुंचा सकते हैं। ब्रॉक लैसनर और कैन शैमरॉक के बीच फाइट से WWE को खासा फायदा हो सकता है। हालांकि ढलती उम्र के पढ़ाव पर खड़े शैमरॉक इस फाइट में नहीं टिक पाएंगे।

क्या WWE पूर्व सुपरस्टार एक्स-पैक हुए थे गिरफ्तार ?

मुश्किलों से भरा रहा एक्स पैक के लिए ये हफ्ता


Wrestling news.com की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व WWE सुपरस्टार और लैजेंड एक्स पैक लॉस एंजेलिस एयर पोर्ट पर गिरफ्तार हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि IPW शो जो UK में हो रहे थे उनके चलते कुछ मुद्दों को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

पिछले कुछ समय से एक्स पैक गायब थे और IPW शो के लिए काम नहीं कर रहे थे। वहीं रैसलिंग के दिग्गज वेड कैलर ने इस पूरे मामले पर रोशनी डालते हुए कहा कि एक्स पैक को गिरफ्तार नहीं किया गया था उन्हें सिर्फ फाइन देकर छोड़ दिया गया था।

WWE लैडेंज एक्स पैक रैसलिंग इवेंट IPW के लिए काम नहीं कर रहे थे और काफी  समय से गायब चल रहे थे जिसके लिए ये सब हुआ। Wrestling news.com ने खुसाला किया है कि एक्स पैक को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर 29 अप्रैक को 12.45 ऐम बजे एक्स को गिरफ्तार किया गया था।

उनकी जमानत कुछ 35000 डॉलर के रुप में तय की गई थी। एक्स पैक पर बिना रिलीज गायब रहने का चार्ज लगा था। एलए शैरिफ डिपार्टमेंट के मुताबिक वॉल्टमैन को रविवार को रिजील किया जाना था। वहीं मामला अब सुलझ गया है और एक्स पैक अब राहत की सांस ले रहे हैं, वहीं उन्होंने ट्विट करके भी अपने फैंस को कहा कि वो अब ठीक है और उन्होंने सिर्फ जुर्माना दिया है। 


I've had a crazy weekend. I'll get into it on the show Wednesday. Way too much to tweet about. Still mentally strong & healthy. No relapse.

खैर, फैंस को उम्मीद है कि एक्स पैक को कोई दिक्कत नहीं आई होगी, और वो अब ठीक होंगे कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले वक्त में एक्स पैक की तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने आए और वो इस तस्वीर को साफ करें, जिससे वो फिर से फैंस के मन में इज्जत बना पाएं।

ब्रॉक लैसनर Vs फिन बैलर के मैच के लिए ड्रीम बुकिंग

फिन बैलर एलान कर चुके हैं कि उन्हें हर हाल में यूनिवर्सल चैंपियनशिप चाहिए


ब्रैंड स्प्लिट के दौरान जब डीन एम्ब्रोज़ रॉ से स्मैकडाउन आ गए तो वो अपने साथ WWE चैंपियनशिप भी ले आये थे, जिसकी वजह से रॉ पर कोई मेजर टाइटल नही रह गया था। आखिरकार उस वक़्त के जनरल मैनेजर मिक फोली ने एक नई चैंपियनशिप की घोषणा की, जिसका नाम उन्होंने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रखा।

इसके बाद इस चैंपियनशिप के हकदार बनने के लिए एक मैच हुआ जिसको फिन ने जीता, लेकिन अपने कंधे में आई चोट की वजह से वो इसे आगे नही ले जा सके। उन्हें अगले दिन ही इसे छोड़ना पड़ा और फिर ये केविन ओवेन्स के कंधे पर दिखाई दी, लेकिन उनसे भी इसे गोल्डबर्ग ने जीत लिया और बाद में रैसलमेनिया पर ये ब्रॉक लैसनर के हाथ आ गई। उस दिन से लेकर अब तक ब्रॉक ने इस चैंपियनशिप को डिफेंड नही किया है, लेकिन WWE रॉ के अगले पे-पर-व्यू 'ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर' पर इसे डिफेंड किया जाएगा। अब देखना ये होगा कि कंपनी इस स्टोरीलाइन को कैसे आगे बढ़ाती है।
finn-balor-1493608311-800
अब जब पेबैक पर फिन ने चैलेंज कर ही दिया है तो ये ज़रूरी है कि कंपनी इसे बिल्ड करे, और इसके लिए सबसे ज़रूरी होगा कि पॉल हेमन अगले रॉ पर आकर बैलर का मज़ाक उड़ाएं, और बैलर उसका उतनी ही मज़बूती से जवाब दें, हालांकि वो अपना डीमन पर्सोना जारी रखें, और इस दौरान ब्रॉक उनसे बड़े मॉन्स्टर के रूप में नज़र आए।

एक्सट्रीम रूल्स पे-पर-व्यू पर फिन, ब्रॉक को ग्रेट वाल्स ऑफ फायर पर एक इन्फर्नो मैच के लिए चैलेंज करें। इससे कम से कम पे-पर-व्यू के नाम की लाज भी रह जाएगी। इसके बाद मैच वाले दिन से पहले और मैच के दौरान फिन को अपना डीमन रूप दिखाना चाहिए, लेकिन जीतने की बजाय उन्हें हारना चाहिए। इससे ये साबित होगा कि ब्रॉक पर ये सारे पैंतरे नही चलने वाले हैं और उन्हें कुछ और करना होगा। इस हार से फिन को मदद भी मिलेगी, क्योंकि उनके पास बैलर क्लब का पूरा समर्थन है।

इसके बाद फिन को दोबारा एक चैलेंज समरस्लैम के लिए थ्रो करना चाहिए, लेकिन इस दौरान उन्हें पहले तो खुद को हारा हुआ लेकिन मन से कॉंफिडेंट रैसलर दिखाना पड़ेगा ताकि फैंस उनको सपोर्ट करें।

फिन को मेन रॉस्टर में आए हुए एक साल हो चुका है लेकिन वो अब भी साइडलाइन्स पर है, लेकिन उनके लांग टर्म करियर के लिए अब उन्हें ऐसे लड़ना होगा, जैसे या तो ये पल है, या कुछ भी नही। वो जैसा अंग्रेज़ी में कहते है,'इट्स नाउ औऱ नेवर।'

अब समरस्लैम में कौन जीतेगा ये तो बताने की ज़रूरत नही होनी चाहिए? ज़ाहिर है कि फिन को ही जीतना चाहिए, लेकिन वो भी कुछ इस तरह कि जैसे किसी को उनके जीतने की उम्मीद ना हो और वो एकाएक कुछ ऐसा कर जाए, कि लैसनर चित और फिन चैंपियन।

इस सब से लैसनर को कोई नुकसान नही होने वाला क्योंकि वो बीस्ट इंकार्नेट थे, है और रहेंगे। हाँ, लेकिन इस स्टोरीलाइन से फिन का भला हो जाएगा। ब्रॉक चाहे तो इसके बाद एक ब्रेक लेकर रॉयल रम्बल में वापस आ सकते है कुछ नया धमाल करने।

WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 2 मई 2017

रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन चोटिल हुए, ब्रॉक लैसनर को एक लैजेंड ने ललकारा


WWE Payback के मैच के दौरान रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन को चोट लगी: कर्ट एंगल
पेबैक के बाद हुई रॉ में जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने एलान किया कि पेबैक में हुए मैच की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस को चोट आई है। कर्ट एंगल के मुताबिक रोमन रेंस को पसलियों में चोट लगी है। रोमन रेंस पहले से ही पसिलयों और आंतरिक चोटों से जूझ रहे थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन के कंधे में चोट आई है। इसी कारण दोनों ही स्टार आज रॉ में नजर नहीं आए। कर्ट एंगल ने कहा कि वो WWE अधिकारियों और मैडिकल स्टाफ की बदौलत दोनों की चोटों पर नजर बनाए हुए हैं।


मैं ब्रॉक लैसनर को आसानी से हरा देता: कैन शैमरॉक
पूर्व WWE सुपरस्टार कैन शैमरॉक हाल ही में Hannibal TV पर इंटरव्यू में नजर आए। इंटरव्यू के दौरान 'दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी' शैमरॉक ने कहा कि वो ब्रॉक लैसनर को असली फाइट में हरा देते।

इंटरव्यू के दौरान पूर्व MMA लैजेंड कैन शैमरॉक ने कई सारे मुद्दों पर बात की। एक जगह उन्होंने कहा कि अपनी करियर के सबसे अच्छे दौर में वो ब्रॉक लैसनर को असली फाइट में आसानी से हरा देते।


ऑफ एयर होने के बाद Raw में क्या हुआ ?
WWE रॉ के ऑफ एयर होने के बाद WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डीन एम्ब्रोज़ रिंग में आए। उन्होंने चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर मिज़ से इंटरव्यू लेना चाहा। द मिज़ का इंटरव्यू तो नहीं हो पाया, लेकिन उन्हें पहले सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और फिन बैलर के फिनिशर्स का शिकार बनना पड़ा। सबसे पहले सैथ रॉलिंस ने मिज़ पर अपने नए फिनिशर को लगाया, उसके बाद डीन एम्ब्रोज़ ने उन्हें डर्टी डीड्स दी। रिंग में गिरने के बाद फिन बैलर ने द मिज़ को 'कू डी ग्रा' फिनिशर दिया।


WWE Backlash पे-पर-व्यू में WWE चैंपियनशिप नहीं जीतेंगे जिंदर महल
बैकलैश 2017 पर WWE चैंपियनशिप के लिए रैंड़ी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच मुकाबला तय है। Cage Side Seat की रिपोर्ट मानें तो WWE बैकलैश पर रैंड़ी ऑर्टन और जिंदर महल के बीच होने वाले मुकाबले में जिंदर महल की हार पर विचार कर रहा है।


WWE Backlash में शिंस्के नाकामुरा रिंग में लड़ते हुए नजर आएंगे
हाल ही में रॉ पे-पर-व्यू, पेबैक के दौरान प्ले-बाय-प्ले अनाउंसर माइकल कोल ने घोषणा करते हुए कहा कि शिंस्के नाकामुरा स्मैकडाउन ब्रांड के आने वाले पे-पर-व्यू इंवेट बैकलैश में रिंग में अपना डैब्यू मैच लड़ते हुए नजर आएंगे।


ब्रॉक लैसनर के अगले संभावित प्रतिद्वंदी ब्रॉन स्ट्रोमैन और फिन बैलर हो सकते हैं
Wrestling Observer Radio के लेटेस्ट एपिसोड में जाने-माने रैसलिंग जानकार रैसलिंग जानकार डेव मैल्टज़र का मानना है कि ब्रॉक लैसनर जुलाई और अगस्त में यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। उनके टाइटल डिफेंड के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन और फिन बैलर दो संभावित प्रतिद्वंदी हो सकते हैं।


SmackDown में होगा यूएस टाइटल के लिए क्रिस जैरिको और केविन ओवंस का रीमैच
रॉ के पीपीवी पेबैक में स्मैकडाउन के यूएस चैंपियन केविन ओवंस का सामना रॉ के सुपरस्टार क्रिस जैरिको के खिलाफ हुआ, जिसके जैरिको ने जीत लिया और यूएस टाइटल के साथ रॉ को अलविदा कहते हुए ब्लू ब्रांड में चले गए। दरअसल इस मैच के लिए पहले से तय था कि अगर जैरिको इस मैच को जीत लेते हैं तो उन्हें स्मैकडाउन में जाना होगा और वैसा ही पेबैक में हुआ। वहीं अब स्मैकडाउन में पेबैक में हुए यूएस चैंपियनशिप मैच के लिए जैरिको और ओवंस का रीमैच होने वाला है।


WWE Payback में हुए हाउस ऑफ हॉरर मैच की लोकेशन का हुआ खुलासा
हाउस ऑफ हॉरर मैच की लोकेशन के बारे में खुलासा हो चुका है, बताया जा रहा है कि इसकी लोकेशन रिचमंड, मिसूरी थी, और वर्तमान में यह सेल के लिए है। आपको बता दें कि इसका आधिकारिक पता- 39115 बिजनेस हाइवे 10 है, और इसकी कीमत 36,000 डॉलर बताई जा रही है।


पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सैथ रॉलिंस ने दी यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर को चुनौती
फिन से सैथ को सिर्फ ये याद दिलाया कि कैसे वो पहले यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। ये भी साफ कर दिया कि वो इस टाइटल को अभी तक हारे नहीं है इसलिए पहले उन्हें ब्रॉक के खिलाफ मैच मिलना चाहिए। आपको बता दे कि पेबैक में द मिज शो में फिन ब्रॉक से लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।


द मिज बने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर
रॉ के हाल ही में हुए एपिसोड में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ। जिसमें द मिज , फिन बैलर और सैथ रॉलिंस ने हिस्सा लिया। उम्मीद थी कि इस मैच का नतीजा चौंकने वाला होगा और वैसा ही हुआ। दरअसल इस मैच को द मिज ने फिन बैलर और सैथ रॉलिंस से जीत लिया। अब द मिज आने वाले वक्त में डीन एंब्रोज के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए लड़ने वाले है। इससे पहले भी डीन और मिज का फिउड फैंस ने देखा है।

WWE Payback 2017: शो पर हुई 5 गलतियां

WWE पेबैक 2017 पर हुई 5 गलतियां


WWE पेबैक अब बीत चुका है और ऊपरी तौर से बात करें तो शो अच्छा था। यहां पर कोई भी मुकाबला मैच ऑफ द ईयर कहलाने योग्य नहीं था, लेकिन इसके बावजूद शो दिलचस्प रहा। सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला हाउस ऑफ हॉरर मैच भी कुछ खास नहीं कर पाया।

कई मैचों के नतीजों से भी हमे हैरानी हुई, जैसे केविन ओवन्स को हराकर क्रिस जैरिको का यूनाइटेड स्टेट्स चैंपिनशिप जीतना। ये मजेदार मुकाबला था और अब ओवन्स और जैरिको दोनों स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा होंगे और इससे शो अब और रोमांचक हो जाएगा।

यहां पर शिकायतें ये हो सकती है कि कोई भी बड़ा मैच नहीं था। इसके अलावा और भी कई चीजें थी जो दर्शकों को पसंद नहीं आई। उदहारण के तौर पर न्यूयॉर्क के समय अनुसार काम करना, NXT चैंपियन का पिनफॉल जिसमें सचाई बिल्कुल नहीं दिखी और एक टैग टीम सदस्य के चेहरे पर किक जिससे उनका दांत टूट गया। यहां पर हम इन्ही गलतियों का उल्लेख करेंगे।
ये रही RAW की एक्सक्लुसिव पे पर व्यू पर हुई 5 गलतियां:


#5 कैलिफोर्निया में इतने जल्दी अंधेरा नहीं होता

हाउस ऑफ हॉरर मैच के पहले उसे लेकर दर्शकों के मन मे संदेह था क्योंकि उन्हें पता नहीं था मैच में होगा। ये बात शायद WWE को भी पता नहीं थी। पहले से रिकॉर्ड किया गया ये सेगमेंट मजेदार रहा। WWE ने सालों से जो सीखा था उसका उन्होंने अच्छा उपयोग किया।

यहां पर गलती ये हुई कि WWE ने इस सेगमेंट को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था और जब शो कैलिफोर्निया के सैन जोस में प्रसारित किया गया तब शाम के 6:30 बज रहे थे। इसे दिखाने में कुछ घंटों की देरी करने की ज़रूरत थी। विंस मैकमैहन की कंपनी द्वारा कि गयी ये छोटी सी गलती है।

  #4 नई टैग टीम



ऐसा अक्सर नहीं होता कि अनाउंस टीम कुछ ही पलों में दर्शकों के दिल मे जगह बना ले, लेकिन ऐसा ही कुछ ओबैद कड़वानी और शेज़ सरदार के साथ हुआ। भले ही वो हिंदी में बोल रहे हों, लेकिन दर्शकों ने "माइंडब्लोइंग मैचेस", "WWE" और "पेबैक" शब्दों पर प्रतिक्रिया दे रही थी।

दोनों ने बहुत ज्यादा उत्साह के साथ, एकसाथ "पेबैक" चिल्लाया और ये लम्हा कमाल का था।

माइकल कोल को ओबैद और शेज़ का उत्साह पसंद आया और उन्होंने ने भी "पेबैक" चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन बुकर टी ने उनका साथ नहीं दिया।

#3 एक स्नूज किक



शेमस का काम करने का तरीका हमेशा से थोड़ा अलग रहा है। जैफ हार्डी को सेल्टिक वारियर की किक मुँह पर जा लगी जिसका तुरन्त असर द चारमिस्टिक एनिग्मा के दांतों पर दिखा। पेबैक के ऑफ होने के पहले ही शेमस ने ट्वीट किया: "टूथलेस & ब्रोकन। आज का मैच बढ़िया था #Payback।”

हार्डी बोयज़ इसका बदला ज़रूर लेंगे।

#2 दोनों कंधे नीचे होने चाहिए                          

15 मिनट्स तक सैथ रॉलिन्स और समोआ जो के बीच अच्छा मैच चला। ये अच्छी बात है।रॉलिन्स की जीत से थोड़ी हैरानी हुई, लेकिन फिर भी समोआ जो प्रभावशाली दिखें। यहां पर रेफरी ने तीन काउंट थो कर दिए, लेकिन ये सही तरीका नहीं था।

समोआ जो का बायां कंधा मैट पर नहीं था। रेफरी इसके बिल्कुल सामने थे और फिर भी उन्होंने इसे काउंट कर दिया। लगता है उन्हें चश्मे की ज़रूरत है।


#1 “थैंक यू, स्ट्रोमैन!



क्या यहां पर एक बड़ा डबल टर्न हो सकता था? ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेन्स ने मिलकर एक कमाल का मेन इवेंट शो दिया, लेकिन यहां पर दर्शकों ने वैसी प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसकी हमे उम्मीद थी। ब्रॉन स्ट्रोमैन यहां पर बेकाबू दिखे और उन्होंने ज़रा सा भी रहम नहीं किया। यहां पर वापस सब चीजें रोमन रेन्स के विरुद्ध दिखीं।

यहां पर ब्रॉन ने रोमन के साथ जो किया वो अगर किसी और के साथ करते तो उन्हें सहानभूति ज़रूर मिलती।

रोमन रेन्स यहां पर विशेष थे। मार खाने के बाद जब वो वापस लौट रहे थे तब दर्शकों ने "यू डिज़र्व इट" और "थैंक यू, स्ट्रोमैन" के चैंट शुरू कर दिए।

शो के बाद भी स्ट्रोमैन का दिल नहीं भरा और उन्होंर रोमन पर हमला करने के लिए एम्बुलेंस का दरवाजा निकाल लिया। यहां पर आपको चैंट्स थो साफ सुनाई नहीं दी होगी, लेकिन आप पता कर सकते थे कि दर्शक क्या कह रहे हैं।


WWE Payback 2017: किसको हुआ सबसे ज्यादा फायदा और नुकसान ?

पेबैक के दौरान सबसे ज्यादा फायदा और नुकसान उठाने वाले स्टार्स पर एक नजर.


WWE पेबैक आया और खत्म हुआ, और अब वक़्त है ये जानने का कि इस पे-पर-व्यू में कौन सही मायनों में जीता और कौन हारा। वैसे देखा जाए तो इस पे-पर-व्यू में सिर्फ रॉ के ही सुपरस्टार्स को भाग लेना चाहिए था, लेकिन हाल में हुए सुपस्टार शेकअप ने स्मैकडाउन के कुछ सुपरस्टार्स जैसे कि रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेन्स को भी इसका हिस्सा बनने दिया, वरना संभावित मैचेज़ कभी हो ही नही पाते।

अब आइए अंदाज़ा लगाते हैं कि कौन से मैचेज़ या सेग्मेंट्स में किस स्टार को फायदा और नुकसान हुआ।

लूज़र: फिन बैलर और द मिज़

c-oxpluv0aampwi-1493628993-800
सही में ये लिखते हुए ये सोच रहा हूँ कि इतने ज़बरदस्त रैसलर्स और प्री-शो में जगह। ये बात ठीक है कि इन दोनो का ना तो कोई मैच था और ना ही हर किसी के लिए मेन शो में जगह, लेकिन इन दोनों की काबिलियत देखते हुए, सिर्फ एक सैगमेंट और उसका भी वही अंजाम जो हम हर मिज़ टीवी का देखते हैं।

खुद फिन ने यही कहा, तो फिर सच में इसमें नया क्या था? शायद WWE को कुछ और भी सोचना चाहिए था। इनका टैलेंट इस तरह नही वेस्ट होना चाहिए था।


विनर: सिज़ेरो और शेमस

hardy-boyz-vs-cesaro-sheamus-wwe-payback-2017-1493628974-800
सिज़ेरो और शेमस के पिछले कुछ हफ्तों पर अगर नज़र डालें, तो हम ये देखेंगे कि उन दोनों का बेबीफेस होना ना तो उनके लिए, ना ही कम्पनी के लिए कोई फायदा कर रहा था, लेकिन पेबैक पर उनके हील टर्न ने इसे एक नया आयाम दे दिया।

जब से रिवाइवल रिंग से गायब हुए हैं, तब से लेकर आज तक हम यही चाह रहे थे कि कोई उनकी जगह ले, और अब शायद ये टीम ऐसा कर दे।.




लूज़र: बेली

20170430_payback_vid_rawwomens-f5387371f879ab86fdbdf339f97d6ccf-1493628910-800
WWE में अब ये एक चलन बन गया है, जहाँ पर आप होमटाउन क्राउड के सामने उनके ही फेवरेट को हरवा देते हो। इसकी वजह से चैंपियनशिप की वैल्यू भी घटती है, और WWE की क्रिएटिव राइटिंग पर भी सवाल उठते हैं।

ये सोचकर ही कितना अजीब लगता है, कि एक रैसलर रैसलमेनिया 33 में टाइटल जीतता है, और पेबैक पर हार जाता है। एलेक्सा वैसे एक अच्छी कंपटीटर हैं और उनके जीतने से इस मैच को और इस डिवीज़न को फायदा ही होगा।




विनर: माइकल कोल

michael-cole-raw998photo107-1366726685-1-1493628949-800
एक नॉन रैसलर ने इस लिस्ट में अपनी जगह अपने नयेपन की वजह से बनाई है। एक अरसे बाद ऐसा लगा जैसे हम कोई अच्छी कमेंट्री सुन रहे है। पहली बार कुछ फ्रेशनेस महसूस हुई। पहली बार उन्होंने 'विंटेज ऑर्टन' नही बोला। उम्मीद करते हैं कि वो ऐसी ही अच्छी कमेंट्री आगे भी करते रहेंगे।





लूज़र: केविन ओवन्स

20170430_payback_owensjericho-b4918c49faaa46594e59d661df14930e-1493628871-800
एक वेटेरन जो अगले हफ्ते से शो से नदारद रहेगा, उसको एक पे-पर-व्यू पर जिताने का क्या फायदा? आखिरकार, इससे केविन ही कमज़ोर दिखते हैं, और चैंपियनशिप की गरिमा को भी ठेस पहुँचती है।

हम सब जानते हैं कि जेरिको ये टाइटल स्मैकडाउन पर हार जाएंगे, तो फिर ये सब करके क्या मिला? क्या इससे आप केविन को और ताकतवर दिखाना चाहते हैं? पर क्या वो मकसद इस तरह से एक स्टोरीलाइन को ट्विस्ट करके मिल पायेगा? ये तो आनेवाला वक़्त ही बताएगा।




विनर: सैथ रॉलिन्स और समोआ जो

20170430_payback_vid_rollins-20ae9b692edd284e89983b0f9c15fd26-1493628843-800
अगर एक ऐसा मैच चल रहा हो जिसमें आपके दोनो फेवरेट लड़ रहे हों, तो आप भी असमंजस में आ जाते हैं कि अंजाम क्या होगा, और क्या उसमें वो मज़ा आएगा? इस पूरे मैच को WWE ने बहुत ही अच्छे से बुक किया था, और इसके लिए उन्हें बधाई भी दी जानी चाहिए।

उन्होंने समोआ को एक बहुत ही ताकतवर इंसान की तरह प्रोजेक्ट किया और वो वैसे हैं भी, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सैथ को ये मैच जिताकर एक और अच्छी फाइट की नींव भी रख दी। आनेवाले वक़्त में ये दोनों और भी जबरदस्त परफॉर्म करेंगे, यही उम्मीद है।




लूज़र: WWE यूनिवर्स

brayhouse.0-1493628784-800
जब ब्रॉक लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप टाइटल जीता था, तब लोगों ने ये सोचा था कि अब तो शायद टाइटल डिफेंस बहुत कम ही देखने को मिले और वो सही सोच रहे थे, क्योंकि हुआ बिल्कुल वही।

एक पूरा पे-पर-व्यू, लेकिन टाइटल डिफेंस नही? ऐसे कौन करता है? पर उससे भी ज़्यादा था वो हाउस ऑफ हॉरर मैच जिसका ना सिर था, ना पैर। अगर कुछ अच्छा बुक कर देते तो फैंस खुश हो जाते, लेकिन यहाँ तो उनके हाथ निराशा ही लगी।




विनर: ब्रॉन स्ट्रोमैन

20170320_raw_braunroman-4c81136bd56e16cf76096b832a333c9b-1493628753-800
ब्रॉन स्ट्रोमैन रैसलमेनिया 33 में अपने प्रदर्शन से बहुत आगे आ गए हैं, और जिस तरह उन्होंने पेबैकपर रोमन रेंस की गत बनाई है, उस हिसाब से, ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कब ब्रॉक लैसनर के साथ एक चैंपियनशिप मैच मिलता है।

.

WWE Raw,1 मई 2017: शो की अच्छी और बुरी बातें

आइए एक नज़र डालते है रॉ के इस एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों पर


पेबैक पे-पर-व्यू के बाद अब बारी थी रॉ की, रॉ के इस एपिसोड पर कई शानदार मैच देखने को मिले। रॉ के इस एपिसोड में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हुआ। जिसमें द मिज , फिन बैलर और सैथ रॉलिंस ने हिस्सा लिया। शो पर सैथ रॉलिंस का भी सेगमेंट देखने को मिला। इसके साथ ही रॉ के इस एपिसोड पर 8 विमेंस टैग-टीम मैच देखने को मिला।

हर सप्ताह की तरह इस बार फिर हम आपके लिए रॉ के इस एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों को लेकर आए है। तो आइए बिना किसी देरी के एक नज़र डालते है रॉ के इस शो की शो की अच्छी और बुरी बातों पर:

बुरी बात: रॉ की मुख्य समस्या

raw-worst-central-problem-1493696165-800
क्या आपने इसके बारे में सोचा, रैसलमेनिया से पहले रॉ के सभी एपिसोड पर हमें गोल्डबर्ग, लैसनर और अंडरटेकर के रुप में पार्ट-टाइमर रैसलर देखने को मिल रहे थे। इसके अलावा केविन ओवंस और क्रिस जैरिको की दोस्ती और रोमन रेंस का चैंपियनशिप के लिए दावेदार के रुप देखा जा रहा था।

लेकिन रैसलमेनिया के बाद रॉ पर न तो ओवंस और क्रिस जैरिको क्योंकि वो अब स्मैकडाउन में जा चुके हैं, न ही पार्ट-टाइमर रैसलर। रैसलमेनिया के बाद WWE ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को पुश दिया है। पिछले कई हफ्ते से रॉ पर रोमन और स्ट्रोमैन के बीच फाइट देखने को मिल रही है, लेकिन अभी फिलहाल वह चोटिल हैं, इसके बाद रॉ पर ऐसा कोई स्टार पावर नहीं है, जो 3 घंटे चलने वाले इस शो को संभाल सके। हमारे ख्याल से WWE को और नए स्टार बनाने चाहिए।


अच्छी बात: मेन इवेंट शानदार था

raw-cover-1493696781-800
सैथ रॉलिंस, फिन बैलर और द मिज ने एक साथ मिलकर एक नई कला को जन्म दिया है। उनके मूव शानदार थे, जो पूरी तरह से कोरियोग्रॉफ किए गए लग रहे थे। फिन बैलर, सैथ रॉलिंस, द मिज के बीच  नंबर वन कंटेंडर फॉर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ, जिसमें द मिज ने जीत हासिल की।

यह देखना इतना दिलचस्प था कि शांत से क्राउड में इस मैच के कारण जान आ गई, वाकई उन्होंने एक शानदार मैच पेश किया। इस मैच के बाद डीन एम्ब्रोज़ और द मिज, बैलर और वायट एक नई और दिलचस्प फिउड में शामिल हो सकते हैं।



बुरी बात- 50/50 बुकिंग

raw-worst-50-50-booking-1493697345-800
पेबैक किकऑफ मैच में एंजो और बिग कैस ने द क्लब को मात दी, केवल इसलिए ताकि अगली ही रात रॉ पर ल्यूक गैलोज, एंजो के खिलाफ जीत हासिल कर सके, लेकिन आपको बता दें कि लोग सिर्फ रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन को ही टॉप कार्ड प्लेयर के रुप में लेते हैं, सिर्फ इसलिए नहीं की उन्होंने ज्यादा मैच जीते।

यहां पर एंजो और बिग कैस के पास एक मौका था पूरे रोस्टर पर मुख्य बनने का, लेकिन सिर्फ एंजो का गैलोज के साथ सिंगल्स मैच होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया।



अच्छी बात: रॉ की विमेंस सुपरस्टार

raw-best-goddess-1493697682-800
रॉ के रोस्टर पर इस समय कई ऐसी रैसलर हैं, जो मिस ब्लिस से अच्छा रैसल कर सकती हैं, ईमानदारी से कहें तो जब एलेक्सा ब्लिस माइक्रोफोन के साथ होती हैं तो वह यह साबित करती हैं कि आखिर वह बाकी विमेंस रैसलर से कैसे अलग हैं।

ब्लिस ने वास्तव में बेली का पार चढ़ा दिया, जब उन्होंने बेली के परिवार की बेज्जती की। इसके अलावा और दूसरे तरीकों में बात करें तो वह मिज के विपरीत नहीं है, न ही वह जैरिको की तरह कूल हील हैं। आप उन्हें एक बेबीफेस के तौर पर मान सकते हैं। रॉ के इस एपिसोड पर बेली, साशा, मिकी, और डैना और एमा, नाया जैक्स, एलिसा, और एलेक्सा ब्लिस के बीच 8 विमेंस टैग टीम मैच हुआ, जिसमें एमा, नाया जैक्स, एलिसा, और एलेक्सा ब्लिस ने जीत हासिल की।



बुरी बात: मल्टी मैन मैच

raw-worst-multi-man-matches-1493698052-800


रॉ के इस एपिसोड पर 8 विमेंस मैच के बाद 6 मैन क्रूजवेट मैच देखा गया, लेकिन किसी ने भी इस मैच पर ध्यान नहीं दिया, आज के रैसलिंग फैंस स्मार्ट है उन्हें पता है कि WWE ने इस मैच को बस शो पर समय की पूर्ति के लिए किया था। इस मैच का कराने का कोई तुक नहीं बनता था, यह मैच एक तरह से समय की बर्बादी था।





अच्छी बात: परफेक्ट स्पष्टीकरण 

raw-best-amazing-promo-1493698300-800 (1)
शेमस और स़िजरो दो बिल्कुल अलग रैसलर एक टैग-टीम में शामिल हैं। इनके पहलु को इस हफ्ते रॉ के प्रोमो में शामिल किया गया था, जहां शेमस ने कहा कि वह वास्तव में फैंस को पंसद नहीं करता है। सिज़रो ऐसे खेल रहे हैं जिसने दुनिया में विश्वास खो दिया है। वास्तव में उन्होंने एक शानदार प्रोमो कट किया।