ब्रॉन स्ट्रोमैन चोट के कारण 6 महीने के लिए हुए WWE से बाहर

ब्रॉन स्ट्रोमैन चोट के कारण 6 महीने के लिए हुए WWE से बाहर

WWE ने किया एलान ब्रॉन स्ट्रोमैन को लगी गंभीर चोट


इस हफ्ते की रॉ में जनरल मैनेदर कर्ट एंगल ने दस्तक दी और फैंस एक बुरी खबर सुना दी, दरअसल ये खबर ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए थी क्योंकि ब्रॉन स्ट्रोमैन अब चोट के कारण 6 महीने तक रैसलिंग से दूर रहेंगे। पिछले हफ्ते की रॉ में रोमन रेंस ने स्ट्रोमैन की चोटिल एल्बो पर जबरदस्त वार किया था जिसके बाद उन्हें गंभीर चोट आई और उन्हे तुरंत सर्जरी करवानी पड़ी। अब स्ट्रोमैन को अपने फैंस से 6 महीनों तक दूर रहना होगा। वहीं इसकी घोषणा खुद WWE ऑफिशियल्स ने भी कर दी है।
BREAKING NEWS: @BraunStrowman underwent surgery following the attack by @WWERomanReigns last Monday on http://wwe.me/QXSeWW 

दरअसल, ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस की दुश्मनी लंबे वक्त से चली आ रही थी लेकिन पेबैक में स्ट्रोमैन ने इस दुश्मनी को नया रुप दिया।  पेबैक पीपीवी में स्ट्रोमैन ने रोमन रेंस की हालत काफी खराब कर दी थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेके जाया गया। जबकि पिछले हफ्ते की रॉ में रोसन रेंस ने एंट्री की और ब्रॉन सट्रोमैन के हाथ पर अटैक कर दिया। अटैक इतना जबरदस्त था की स्ट्रोमैन को भागना पड़ा। जिसके बाद से खबर आई कि स्ट्रोमैन कुछ वक्त तक बाहर रहेंगे।

हालांकि अब साफ हो गया है कि स्ट्रोमैन की सर्जरी हुई है और उनका मेडिकल टेस्ट होना है। डॉक्टर्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्ट्रोमैन को ठीक होने में कुछ ज्यादा वक्त लग जाएगा। पहले कहा गया था कि स्ट्रोमैन सिर्फ  4 हफ्तों के लिए बाहर होंगे लेकिन अब 6 महीने वक्त बता दिया गया ।

स्ट्रोमैन के लिए कंपनी ने काफी अच्छा प्लान सोचा था। पहले वो रोमन रेंस से एक्ट्रीम रूल्स में एंबुलेंस मैच में जीतने वाले थे। उसके बाद यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ग्रेट बॉल ऑफ फायर में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ने वाले थे लेकिन एक चोट से साभी प्लान को जल्द से जल्द बदला गया। खैर, अब फैंस को बस स्ट्रोमैन की वापसी की जल्दी है। उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाए।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें