WWE Raw प्रीव्यू: 15 मई, 2017
दु्श्मनी जारी रहेगी !

समोआ जो रॉ की एक बड़ी हील पावर बनकर सामने आए हैं। सैथ रॉलिंस को लगता है कि पेबैक में समोआ जो के खिलाफ जीत दर्ज करके वो बच जाएंगे, तो उनकी बड़ी गलती होगी।
इन दोनों स्टार्स के बीच एक और बड़ी टक्कर होनी चाहिए। भले ही सैथ रॉलिंस की नजरें अब यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर हैं, लेकिन समोआ जो सैथ को छोड़ने वाले नहीं है।
रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन की दुश्मनी पर विराम लगेगा ?

रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE के 2 मॉन्स्टर रैसलर हैं, जो बड़ी ताकत के साथ विरोधियों पर वार करते हैं। दोनों एक दूसरे के लिए अच्छे विरोधी साबित हो रहे हैं, शायद किसी और रैसलर के साथ ये स्टार्स ऐसा ना कर पाए।
ब्रॉन स्ट्रोमैन फिलहाल चोटिल बता जा रहे हैं, कल कर्ट एंगल वापसी कर ब्रॉन स्ट्रोमैन की चोट पर अपडेट दे सकते हैं। फिर ही पता चलेगा कि इन दोनों स्टार्स की दुश्मनी कौन सा नया मोड़ लेती है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें