WWE SmackDown रिजल्ट्स लाइव: 16 मई 2017

स्मैकडाउन लाइव के सभी मैचों की जानकारी और अपडेट्स


रैंडी ऑर्टन Vs बैरन कॉर्बिन
WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन का म्यूजिक बज गया है और उनकी एंट्री हो रही हैं। बैरन कॉर्बिन की एंट्री हो रही है। धीरे-धीरे अब वो रिंग की में पहुंच रहे हैं। दोनों सुपरस्टार रिंग में है। रैंडी ऑर्टन ने अटैक शुरुआत से अटैक किया है , लेकिन बैरन भाी पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। रैंडी ऑर्टन ने पोस्ट पर कॉर्बिन को धक्का दिया लेकिन पोस्ट से बचते हुए कॉर्बिन ने उन्हें क्लोथलाइन मार दी और कवर किया लेकिन किक आउट हो गए।

बैरन ने रैंडी ऑर्टन पर अटैक करके मैच में पकड़ बना ली है। लगातार बैरन अटैक कर रहे हैं और अब नेकलॉक से पकड़ लिया है। चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने फिर से पोस्ट की तरफ कॉर्बिन को धक्का दिया लेकिन फिर से बैरन बच गए और आते ही ऑर्टन को किक मार दी। रैंडी के चेहरे पर अब कॉर्बिन ने जबरदस्त पंच मार दिया है।

रैंडी पलटवार की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बैरन उन्हें कोई मौका नहीं दे रहे हैं। हालांकि रैंडी ने सही मौका देखकर कॉर्बिन को मारा और कॉर्बिन पोस्ट से टकरा गए। रैंडी ने कॉर्बिन को पावरस्लैम दे किया है। अब रैंडी ने रिंग से बैरन को डीडीटी दे दिया है। RKO मारने जा रहा है रैंडी लेकिन बैरन ने काउंटर अटैक किया ।  हालांकि बैरन जैसे ही रैंडी को मारने जा रहे थे कि रैंडी ने RKO मार दिया और मैच को जीत लिया।





रैंडी ऑर्टन ने मैच जीता। 
जिंदर महल- अपनी जीत का जश्न मना लो रैंडी क्योंकि मैं तुम्हें बैकलैश में हराने वाला हूं।




The  seals the deal for @WWE Champion @RandyOrton against @BaronCorbinWWE...but here comes @JinderMahal

यह भी पढ़े;

WWE जून में SmackDown पर न्यू डे की वापसी हो सकती है।


सिंह ब्रदर्स और महल ने रैंडी पर अटैक कर दिया है। तीनों रिंग में रैंडी को मार रहे हैं। महल ने रिंग में रैंडी को फिनिशिंग मूव खल्लास  मार दिया है।



What a STATEMENT as @JinderMahal lays out @RandyOrton with the  to send the ultimate message before !




नेओमी, बैकी लिंच और शार्लेट Vs कार्मेला, नटालिया,  टमिना स्नूका ( बैकलैश कॉन्ट्रैक्ट साइन)
शेन मैकमैहन की एंट्री हो गई है। फैंस शेन चैंट कर रहे हैं।

शेन - क्या हाल है आप सभी का दोस्तों।  इसमें कोई शक नहीं है कि स्मैकडाउन को ज्यादा पसंद करते है क्योंकि हमारा विमेंस डिवीजन काफी अलग है इसलिए हम बैकलैश में 6 विमेंस टैग मैच रख रहे हैं। मैं नटालिया, कार्मेला और टमिना को बुलाना चाहता हूं।

नटालिया, टमिना और कार्मेला की एंट्री हो रही है उनके साथ हमेशा कि तरह जेम्स एल्सवर्थ है।

शेन- चलिए अब मैं इनके विरोधी को बुलाता हूं। ये वो सुपरस्टार है जिसे किसी पहचान की जरुरत नहीं है, अब दूसरी सुपरस्टार को बुलाता हूं और अब आपकी स्मैकडाउन विमेन चैंपियन नेओमी को बुलना चाहता हूं।




"This Sunday at ...we prove who's the best there is, the best there was & the best there ever will be!" - @NatbyNature 


पहले शार्लेट, फिर बैकी और चैंपियन नेओमी अब एंट्री कर रहा हैं। सभी 6 सुपरस्टार्स अब रिंग में है साथ ही शेन मैकमैहन भी।

शेन-आप कुछ कहना पसंद करेंगे कॉन्ट्रैक्ट साइस करने से पहले।

नटालिया- वाह, तुम लोग खुद को काफी अच्छे दोस्त मानते हो ना, लेकिन  तुम लोग गंदे हो हमने तुम्हें हमेशा हराया है और बैकलैश में भी हम हरा देंगे तुम्हें और साबित करेंगे कि हम क्यों बेस्ट है।




"This Sunday at ...we prove who's the best there is, the best there was & the best there ever will be!" - @NatbyNature 


बैकी- हां तुमने चांस दिया था कि मैं तुम्हारी टीम का हिस्सा बन जाऊं, लेकिन बैकलैश में हम तुम सब की हालत बुरी करने वाले हैं।




"You're finally facing even numbers, and I personally can't wait to slap the face of every single one of you!" - @BeckyLynchWWE 

नेओमी- इस संडे तुम तीनों हम लोगों से बचकर रहना होगा बस क्योंकि जो हालत हम करेंगे वो पहले तुम लोगों की नहीं हुई होगी।

शार्लेट- मैं जब से में स्मैकडाउन आई हूं तुम लोग मेरे पीछे पड़े हो लेकिन मैं बता दूं कि बैकलैश में तो तुम हारने वाले हो लेकिन मैं बैकलैश के बाद बेल्ट के लिए जाऊँगी।

नेओमी ने जेम्स एल्सवर्थ पर अटैक कर दिया लेकिन कार्मेला बीच में आई गई है जिसको देखते हुए शेन ने मैच का एलान कर दिया है। जिसमें नेओमी के सामने कार्मेला होगी।




This contract signing just got OUTTA CONTROL, but it leads to @CarmellaWWE vs. @NaomiWWE NEXT on !

नेओमी Vs कार्मेला  
नेओमी ने शुरुआत से ही कार्मेला पर अटैक कर दिया है।  रिंग पोस्ट पर कार्मेला को नेओमी मार रही है। बैकलैश से पहले ही नेओमी ने कार्मेला की हालत खराब कर दी है। नेओमी ने कार्मेला के हाथ को पकड़ लिया है। नेओमी स्लैम मारने वाली था कि कार्मेला ने पलटवार करते हुए उनके घुटने पर किया ।

वहीं जेम्स एल्सवर्थ ने इस मैच में दखल दिया जिसको रेफरी ने देख लिया और उन्हें बैकस्टेज जाने को कहा। नेओमी के घुटने पर कार्मेला अटाक कर रही हैं तो कार्मेला के घुटने पर नेओमी ने काउंटर किया है। कार्मेला रिंग के बाहर चली गई हैं जैसे ही नेओमी उन्हें लेने आई तो कार्मेला ने किक मार दी और नेओमी को गिरा दिया।

रिंग में आते ही कार्मेला ने अटैक करना शुरु कर दिया है। कार्मेला ने कवर किया लेकिन किक आउट हो गई हैं। नेओमी ने फिर से अटैक किया पहले किक उसके बाद क्लोथलाइन फिर जॉ ब्रेकर, नेओमी रिंग पोस्ट पर है कि नटालिया और टमिना ने दखल दिया लेकिन रेफरी ने उन्हें भी बैकस्टेज जाने को बोल दिया। लेकिन रिंग के बाहर टमिना-नटालिया ने बैकी और शार्लेट पर अटैक कर दिया है। अपने पार्टनर को बचाने के चलते नेओमी रिंग के पास पहुंची लेकिन कार्मेला ने फायदा उठाया और नेओमी को पिन कर दिया।
कार्मेला ने जीता मैच 









The  is ALL SMILES as the chaos leads to @CarmellaWWE pinning   @NaomiWWE once again!





ब्रीजांगो Vs द क्लोन्स  
ब्रीजांगो की एंट्री हो गई है अब क्लोन्स भी रिंग में पहुंच गए हैं। क्लोन्स ने मैच के शुरुआत से पकड़ बना ली है, लेकिन टायलर ब्रीज खुद को बचाने की कोशिश में है। क्लोन्स ने कवर किया लेकिन किक आउट हो गए। क्लोन्स के अटैक का ब्री़ज ने जबरदस्त किक मार कर दिया और फैंडैंगो को टैग किया।

अाते ही फैंडैंगो ने अटैक कर दिया और किक, क्लोथलाइन मारके फ्लेकन एरो स्लैम मारा जिसके बाद कवर कर मैच को जीत लिया। लेकिन मैच के बाद उसोज वहां पहुंच गए। और बोल रहे है कि सिर्फ पांच दिन बचे है बैकलैश में और तुम्हें पता चल जाएगा कि तुम्हारा सामना किसके खिलाफ होने वाला है, उसोज वर्ल्ड में आपका स्वागत है। तुम्हें क्या लगता है कि तुम ये बेल्ट हमसे ले लोगे ..तो तुम दोनो गल्त समझते हो।
ब्रीजांगो ने जीता मैच 







एजे स्टाइल्स Vs जिंदर महल
जिंदर महल अपनी ताकत दिखा रहे हैं, लेकिन एजे स्टाइल्स की स्किल्स काम नहीं आ रही है। मौका देखकर एजे ने जिंदर को ड्रॉप किक  मारी लेकिन महल ने पलटवार किया और एजे को दूसरे टर्नबक्ल पर फेंक दिया। जिंदर अपने घुटने से एजे पर वार कर रहे हैं। एजे को महल ने जबरदस्त किक मारी। महल लगातार एजे पर वार कर रहे हैं।

एजे स्टाइल्स ने काउंटर अटैक किया और किक्स से वार कर रहे हैं। एजे अब महल को मारने जा रहे थे कि सिंह ब्रदर्स ने दखल दिया जिसका फायदा महल ने उठाया और हाई नी मार के कवर किया लेकिन किक आउट हो गए। जिंदर अपनी किक्स से एजे पर बार बार अटैक कर रहे हैं। अब जिंदर ने एजे को नेक लॉक से पकड़ लिया है। एजे ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन फायदा नहीं हुआ।

जिंदर ने जबरदस्त अंदाज में एजे को टर्नबक्ल पर फेंका। जिंदर ने रिंग पोस्ट पर एजे को बैठा दिया है और खुद भी चढ़ गए हैं। एजे स्टाइल्स वहां से निकल गए और महल को खींच लिया। स्टाइल्स अटैक करने जा रहे थे कि महल ने किक मार दी, अब पोस्ट से कुद रहे हैं महल लेकिन एजे से ड्रॉप किक मार दी।

एजे ने पहले अब घुटने पर वार किया फिर रनिंग फॉरआर्म मार दिया। एजे सुपलैक्स मारना चाहते थे कि महल ने काउंटर किया और बिग बूट मारके कवर किया लेकिन किक आउट हो गए। लेकिन अब स्टाइल्स ने शानदार काउंटर अटैक करते हुए जिंदर को कवर किया लेकिन महल ने किक आउट कर दिया। जिंदर रिंग के बाहर चले गए है, लेकिन एजे ने रिंग के बाहर भी ड्रॉप किक मारी।

एजे अब टॉप रोप फॉर आर्म मारना  चाहते थे कि ओवंस ने पीछे से उन्हें पैर पर बेल्ट मार दी। जिसके बाद महल ने एजे स्टाइल्स को फिनिशिंग मूव मारके मैच को जीत लिया।
जिंदर महल ने जीता मैच 












Something about this just doesn't feel right...
It's time for @FightOwensFight's ?! 





हाइलाइट रील (केविन ओवंस)
केविन ओवंस पहले से ही रिंग में खड़े थे।

ओवंस- आप सभी का स्वागत है नई हाइलाइट रील में जिसमें आपके सामने है न्यू फेस ऑफ अमेरिका और यूएस चैंपियन केविन ओवंस। ये शो मैंने इसलिए लिया है क्योंकि इससे पहले जो इस शो को होस्ट करता था वो अब कभी नहीं दिखेगा। जैरिको ने काफी लिस्ट बनाई लेकिन अब सिर्फ चोटिल लिस्ट है उसके पास क्योंकि मैंने उससे मारा था। क्रिस जैरिको में तुम बैकलैश में देख लेना कि मैं कैसे एजे स्टाइल्स को हराता हूं।




Something about this just doesn't feel right...
It's time for @FightOwensFight's ?! 




"Everything that @IAmJericho can do, I can do better, and that includes beating YOU!" - @FightOwensFight to @AJStylesOrg 

एजे स्टाइल्स का म्यूजिक बज गया है।

एजे- ठीक है तुमने क्रिस को हराया है तो बार बार क्यों बता रहे हो तुमने छीनी है उससे बेल्ट।

ओवंस- मैंने जो भी किया है सही किया मैं सबसे अच्छा हूं, लेकिन तुम यहां क्या कर रहे हो मेरे शो में गेस्ट तो नहीं हो।

एजे- मैंने अपने कुछ  दोस्तों से मिला जो यूएस के है, तो बैकलैश में टाइटल जीतकर मैं यूएस के दोस्तों के पास जाऊंगा, लेकिन हम संडे का इंतजार क्यों करे आज ही लड़ते हैं।




"Why don't you get in here, and we'll start the @AJStylesOrg !" - AJ Styles battles @JinderMahal NEXT on !

जिंदर महल की एंट्री हो गई हैं।

महल-एजे तुम यहां क्या कर रहे हो मैं इस शो का गेस्ट था।

ओवंस- सही कहा तुमने, बैकलैश से पहले तुम ही मेरे गेस्ट थे।

महल-एजे तुम्हें बता दूंगा कि मैं तुम्हारी हालत क्या करने वाला हूं तुमने पिछले हफ्ते देख लिया होगा कि क्या हुआ था। यहां तर पहुंचने के लिए मैंने काफी मेहनत की है। ( कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है) तुम सभी मेरे पैरों में गिर जाओगे जब में खिताब अपने नाम करुंगा।




"In order to find yourself, you must first LOSE yourself, and you will find yourself in nothing but agony in battle!" - @JinderMahal 


ओवंस- पहले तुम आज जिंदर से हारोगे फिर बैकलैश में मुझसे।

एजे, ओवंस को मारने के लिए दौड़े लेकिन ओवंस वहां से भाग गए। लेकिन जिंदर और एजे का मैच शुरु होने वाला है।




नमस्कार, स्मैकडाउन की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत है। बैकलैश पीपीवी से पहले ये आखिरी स्मैकडाउन है तो जाहिर है कि इस एपिसोड में काफी बिल्ड अप देखने को मिलेंगे।

वैसे देखा जाए तो इस स्मैकडाउन में चैंपियन रैंडी ऑर्टन का मैच बैरन कॉर्बिन के खिलाफ होने वाला है। कॉर्बिन के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा। जबकि जिंदर महल को एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच लड़ना है। उम्मीद है कि ये दोनों सुपरस्टार्स एख दूसरे के मैच में दखल दे सकते हैं।

स्मैकडाउन के पीपीवी बैकलैश के लिए सभी मैचों की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में शायद इस एपिसोड में कुछ नया देखने को मिल सकता है। जबकि किक ऑफ मैच का भी एलान कर दिया है।




EXCLUSIVE: @WWEDillinger & @WWEDramaKing will clash during the  Kickoff this Sunday, streaming LIVE on @WWENetwork

वहीं चोट के बाद रुसेव वापसी करने वाले है और वो साफ कर चुके है कि उन्हें पीपीवी में चैंपियनशिप मैच चाहिए। देखना काफी दिलचस्प होगा कि रुसेव को क्या जबाव मिलता है।
Will  @RandyOrton halt @BaronCorbinWWE's path to asserting his dominance on ? Find out TONIGHT! http://wwe.me/0AJV1p 

Photo published for SmackDown LIVE preview, May 16, 2017: Orton & Corbin clash on last stop before Backlash



SmackDown LIVE preview, May 16, 2017: Orton & Corbin clash on last stop before Backlash

WWE SmackDown LIVE preview for May 16, 2017, featuring Randy Orton vs. Baron Corbin, AJ Styles vs. Jinder Mahal and more.
wwe.com

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें