क्या WWE पूर्व सुपरस्टार एक्स-पैक हुए थे गिरफ्तार ? मुश्किलों से भरा रहा एक्स पैक के लिए ये हफ्ता

क्या WWE पूर्व सुपरस्टार एक्स-पैक हुए थे गिरफ्तार ?

मुश्किलों से भरा रहा एक्स पैक के लिए ये हफ्ता


Wrestling news.com की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व WWE सुपरस्टार और लैजेंड एक्स पैक लॉस एंजेलिस एयर पोर्ट पर गिरफ्तार हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि IPW शो जो UK में हो रहे थे उनके चलते कुछ मुद्दों को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

पिछले कुछ समय से एक्स पैक गायब थे और IPW शो के लिए काम नहीं कर रहे थे। वहीं रैसलिंग के दिग्गज वेड कैलर ने इस पूरे मामले पर रोशनी डालते हुए कहा कि एक्स पैक को गिरफ्तार नहीं किया गया था उन्हें सिर्फ फाइन देकर छोड़ दिया गया था।

WWE लैडेंज एक्स पैक रैसलिंग इवेंट IPW के लिए काम नहीं कर रहे थे और काफी  समय से गायब चल रहे थे जिसके लिए ये सब हुआ। Wrestling news.com ने खुसाला किया है कि एक्स पैक को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर 29 अप्रैक को 12.45 ऐम बजे एक्स को गिरफ्तार किया गया था।

उनकी जमानत कुछ 35000 डॉलर के रुप में तय की गई थी। एक्स पैक पर बिना रिलीज गायब रहने का चार्ज लगा था। एलए शैरिफ डिपार्टमेंट के मुताबिक वॉल्टमैन को रविवार को रिजील किया जाना था। वहीं मामला अब सुलझ गया है और एक्स पैक अब राहत की सांस ले रहे हैं, वहीं उन्होंने ट्विट करके भी अपने फैंस को कहा कि वो अब ठीक है और उन्होंने सिर्फ जुर्माना दिया है। 


I've had a crazy weekend. I'll get into it on the show Wednesday. Way too much to tweet about. Still mentally strong & healthy. No relapse.

खैर, फैंस को उम्मीद है कि एक्स पैक को कोई दिक्कत नहीं आई होगी, और वो अब ठीक होंगे कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले वक्त में एक्स पैक की तरफ से इस घटना पर कोई बयान सामने आए और वो इस तस्वीर को साफ करें, जिससे वो फिर से फैंस के मन में इज्जत बना पाएं।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें